Indian History : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal) आपके लिए लाया है “हड़प्पा सभ्यता (The Harappan Civilization)”
हड़प्पा सभ्यता (The Harappan Civilization)
1. साधारणतः सिंधु सभ्यता अन्य किन नामों से जानी जाती हैं ? उत्तर — सिंधु घाटी की सभ्यता, हड़प्पा सभ्यता एवं कांस्य युगीन सभ्यता
2. हड़प्पा सभ्यता किस काल से संबंधित है ? उत्तर — आद्य ऐतिहासिक काल से
3. हड़प्पा सभ्यता का क्षेत्रफल कितना है ? उत्तर — लगभग 13 लाख वर्ग किलोमीटर
4. हड़प्पा सभ्यता किस युग की सभ्यता है ? उत्तर — काँस्य युग की (Bronze Age)
5. हड़प्पा संस्कृति आधारित थी ? उत्तर — व्यापार पर
6. हड़प्पा सभ्यता के लोग उपासना करते थे ? उत्तर — मातृदेवी की
7. हड़प्पा सभ्यता का स्वरूप क्या है ? उत्तर — शहरी सभ्यता (विश्व की सबसे पहली शहरी सभ्यता)
8. हड़प्पा सभ्यता की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता थी ? उत्तर — नगर योजना और वास्तुकला
9. हड़प्पा सभ्यता का प्रशासन था ? उत्तर — नगरपालिका
10. सिंधु सभ्यता का समाज कितने वर्गों में बँटा हुआ था ? उत्तर — 4 (विद्वान → योद्धा → व्यापारी एवं शिल्पकार → श्रमिक)
11. हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल से स्त्री के गर्भ से पौधा निकलता दिखता है ? उत्तर — हड़प्पा
12. सिंधु सभ्यता में गोदीबाड़ा (dockyard) का प्रमाण कहाँ से मिला है ? उत्तर — लोथल
13. सिंधु सभ्यता के किस स्थल को पत्तन नगर (port city) के नाम से भी जाना जाता है ? उत्तर — लोथल एवं सुतकोतदा
14. किस सिंधु स्थल से सूती कपड़े के साक्ष्य मिले हैं ? उत्तर — मोहनजोदड़ो
15. गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था सर्वप्रथम किस सभ्यता में देखने को मिलती हैं ? उत्तर — सिंधु घाटी सभ्यता में
16. सिंधु सभ्यता का किस देश के साथ व्यापारिक संबंध नहीं था ? उत्तर — चीन
17. सिंधुवासियों के प्रमुख देवता कौन थे ? उत्तर — पशुपति महादेव
18. सिंधु घाटी सभ्यता का कौन-सा स्थल ‘सिंध का बाग’ कहा जाता है ? उत्तर — मोहनजोदड़ो
19. किस सिंधु स्थल में महिला और पुरुष को एक साथ दफनाया गया है ? उत्तर — रोपड़
20. किस स्थान से शतरंज की तरह के खेल के प्रमाण प्राप्त हुए है ? उत्तर — लोथल
21. हड़प्पा सभ्यता की आकृति कैसी है ? उत्तर — त्रिभुजाकार
22. हड़प्पा सभ्यता की खोज किस वर्ष की गई थी ? उत्तर — 1921 में
23. सिंधु सभ्यता को खोज निकालने में किन भारतीय पुरातत्वविदों का विशेष योगदान रहा है ? उत्तर — दयाराम साहनी तथा राखलदास बनर्जी का
24. हड़प्पा का उत्खनन करने वाले प्रथम पुरातत्वविद जो इसके महत्व को समझ नहीं पाए थे ? उत्तर — कनिंघम
25. हड़प्पा सभ्यता को सिंधु सभ्यता का नाम किस विद्वान ने दिया था ? उत्तर — सर जॉन मार्शल ने
26. हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो को “एक विस्तृत साम्राज्य की जुड़वां राजधानी” किस विद्वान ने कहा है ? उत्तर — स्टुअर्ट पिग्गट ने
27. भारत का सबसे प्राचीन नगर कौन था ? उत्तर — मोहनजोदड़ो (सिंधी भाषा में इसका अर्थ “मृतकों का टीला” होता है।)
28. हड़प्पा सभ्यता का सबसे बड़ा पुरास्थल है ? उत्तर — राखीगढ़ी (हरियाणा)
29. हड़प्पा संस्कृति के स्थलों का सर्वाधिक संकेन्द्रण किन नदियों के किनारे से प्राप्त हुआ है ? उत्तर — घग्घर एवं हाकरा से
30. दैमाबाद किस नदी के किनारे स्थित है ? उत्तर — प्रवरा नदी
31. हड़प्पीय संस्कृति का वह कौन-सा पुरास्थल है, जहाँ से दुर्ग तथा नीचे के नगर दोनों अलग-2 प्राचीर से घिरे मिले हुए हैं ? उत्तर — कालीबंगा
32. वह कौन-से हड़प्पीय पुरास्थल है, जो हिंदुकुश पर्वतश्रृंखला के उत्तर में स्थित है ? उत्तर — शोर्तुघई तथा मुण्डीगाक
33. सिंधु घाटी में स्थित स्थल है ? उत्तर — मोहनजोदड़ो, चन्हूदड़ो, कोटदीजी
34. सिंधु सभ्यता की सबसे बड़ी इमारत है ? उत्तर — मोहनजोदड़ो के विशाल अन्नागार (Great Granary)
35. हड़प्पा सभ्यता के स्थलों से प्राप्त ईंटों का अनुपात है ? उत्तर — 1 : 2 : 4 का
36. हड़प्पा शहरों का उत्तर से दक्षिण की ओर भौगोलिक अनुक्रम है ? उत्तर — हड़प्पा, कालीबंगन, मोहनजोदड़ो, लोथल
37. भारतीय उप-महाद्वीप के किस भाग में हड़प्पा संस्कृति का उदय हुआ ? उत्तर — उत्तरी-पश्चिमी भाग में
38. पशुपति नाथ की मूर्ति कहाँ से मिली है ? उत्तर — मोहनजोदड़ो (पशुपति नाथ की मूर्ति के चारों ओर हाथी, गैंडा, चीता एवं भैंसा विराजमान हैं।)
39. नर्तकी की एक कांस्य मूर्ति (The Dancing Girl) मिली है ? उत्तर — मोहनजोदड़ो से
40. स्वास्तिक प्रतीक का प्राचीनतम साक्ष्य मिला है ? उत्तर — मोहनजोदड़ो से
41. मनके (Beads) बनाने के कारखाने कहाँ मिले हैं ? उत्तर — लोथल एवं चन्हूदड़ो में
42. युगल शवाधान कहाँ से प्राप्त हुआ है, जो सतीप्रथा का प्रतीक है ? उत्तर — लोथल
43. सिंधु सभ्यता के लोग मिठास के लिए प्रयोग करते थे ? उत्तर — शहद
44. हड़प्पा सभ्यता के लोग यातायात के लिए किसका उपयोग करते थे ? उत्तर — दो पहियों एवं चार पहियों वाली बैलगाड़ी या भौंसागाड़ी का
45. वह कौन-सा हड़प्पा स्थल है, जो दुर्गीकृत नहीं था ? उत्तर — चन्हूदड़ो
46. सिंधु सभ्यता की मुहरों पर किस पशु का अंकन नहीं किया गया है ? उत्तर — गाय एवं घोड़ा
47. हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल से हड़प्पा लिपि में बहुत बड़े-2 अक्षरों में लिखा हुआ एक अभिलेख प्राप्त हुआ है ? उत्तर — धौलावीरा से
48. किस हड़प्पा स्थल से ताम्र रथ (इक्का गाड़ी) का साक्ष्य प्राप्त हुआ है ? उत्तर — दैमाबाद से
49. हड़प्पा संस्कृति में किस प्रकार की मुहरें सर्वाधिक प्रचलित थी ? उत्तर — चौकोर (वर्गाकार)
50. आग में पकी हुई मिट्टी को क्या कहा जाता है ? उत्तर — टेराकोटा (Terracotta)
51. हड़प्पाई लिपि कैसी थी ? उत्तर — चित्रात्मक (Pictograph) (दाएँ से बाएँ की ओर लिखी जाती थी)
52. हड़प्पाई चित्रलेख लिपि में कुल कितने अक्षर समूहों की जानकारी मिलती है ? उत्तर — 375-400 तक
53. हड़प्पा वासियों द्वारा निर्मित मृण्मूर्तियों के विषय थे ? उत्तर — खिलौने, पूजार्पित पशु, मानव आकृतियाँ
54. भारत में मूर्ति पूजा का आरंभ कब से माना जाता है ? उत्तर — हड़प्पा सभ्यता से
55. सिंधु सभ्यता के किस स्थल से प्रसिद्ध पुरोहित (Priest king) की आकृति प्राप्त हुई है ? उत्तर — मोहनजोदड़ो से
56. किस हड़प्पीय स्थल से प्रसिद्ध योगी (Yogic) की मूर्ति प्राप्त हुई है ? उत्तर — मोहनजोदड़ो से
57. हड़प्पीय संस्कृति में पूजा होती थी ? उत्तर — मातृदेवी, पीपल, उर्वरता की देवी, पशुपति नाथ
58. सिंधु सभ्यता के लोग किस वस्त्र का प्रयोग करते थे ? उत्तर — सूती एवं ऊनी वस्त्रों का
59. भारत में रेशम उपयोग का प्राचीनतम साक्ष्य किस पुरास्थल से प्राप्त हुआ है ? उत्तर — नेवासा से
60. हड़प्पा सभ्यता के लोगों के लिए प्रमुख आयात करने वाली वस्तु कौन-सी थी ? उत्तर — धातु तथा कीमती नग
61. कौन-सी विशेषता सिंधु सभ्यता को विश्व की अन्य समकालीन सभ्यताओं से विशिष्ट बनाती है ? उत्तर — नगरीय जीवन
62. यूनानियों को कपास का ज्ञान भारतीयों से हुआ वे इसे किस नाम से पुकारते थे ? उत्तर — सिन्डन
63. सिंधु सभ्यता के लोगों को किन धातुओं का ज्ञान था ? उत्तर — टिन, ताँबा, सोना, चाँदी का
64. सिंधु सभ्यता के लोग किस धातु से परिचित नहीं थे ? उत्तर — लोहे
65. किस हड़प्पाई स्थल से मानव शवाधान के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं ? उत्तर — सनौली
66. हड़प्पा संस्कृति से प्राप्त शुद्ध शस्त्र थे ? उत्तर — धनुष और तीर (संभवतः तलवार से परिचित नहीं थे)
67. हड़प्पा सभ्यता के लोग मनोरंजन के लिए प्रयोग करते थे ? उत्तर — पांसे का खेल, नृत्य, शिकार, पशुओं की लड़ाई इत्यादि।
68. हड़प्पा सभ्यता में प्रचलित थी ? उत्तर — पर्दा-प्रथा एवं वेश्यावृत्ति
69. सिंधु सभ्यता के पतन का मुख्य कारण क्या माना जाता है ? उत्तर — आर्यों का आक्रमण
70. सिंधु सभ्यता की प्रवृति कैसी थी ? उत्तर — मातृ प्रधान
– : समाप्त : –