Indian History : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal) आपके लिए लाया है “शैव धर्म (Shaivism)”
शैव धर्म (Shaivism)
1. शिव से संबंधित धर्म को क्या कहा जाता है ? उत्तर — शैव धर्म
2. शिव को इष्टदेव मानकर उनकी उपासना करने वाले उपासक क्या कहलाते हैं ? उत्तर — शैव
3. शिव तथा उनसे संबंधित धर्म की प्राचीनता का प्रागैतिहासिक साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुआ है ? उत्तर — पद्मासन योगी का चित्र ( मोहनजोदड़ो )
4. ऋग्वेद में शिव को क्या कहा जाता है ? उत्तर — रुद्र
5. रुद्र शिव में किस प्रकार की शक्तियाँ निहित है ? उत्तर — विनाशकारी (रुद्र, शर्व, उग्र, अशनि) तथा मंगलकारी (महादेव, ईशान, भव व पाशुपत) शक्तियाँ
6. किस संहिता में रुद्र-शिव को समस्त लोकों का स्वामी बताया गया है ? उत्तर — वाजसनेयी संहिता में
7. किस ग्रंथ में रुद्र-शिव को भव, शर्व, पशुपति, भूपति, उग्र, महादेव व एक व्रात्य (व्रात्यों का स्वामी) कहा गया है ? उत्तर — अथर्ववेद में
8. ब्राह्मण ग्रंथों में रुद्र को क्या कहा गया है ? उत्तर — सहस्त्राक्ष
9. उत्तरवैदिक काल में रुद्र का प्रजापति एवं विष्णु के साथ तादात्म्य क्या कहलाता है ? उत्तर — त्रिदेव
10. शिव के आठ रूपों का उल्लेख किस ब्राह्मण ग्रंथ में किया गया है ? उत्तर — कौषीतकि एवं शतपथ ब्राह्मण में
11. किस उपनिषद में शिव भक्ति का प्रथम एवं स्पष्ट रूप से वर्णन किया गया है ? उत्तर — श्वेताश्वतर उपनिषद् में
12. शैव धर्म में शिव और शक्ति के सम्मिलित रूप अर्द्धनारीश्वर की संकल्पना किस युग में हुआ ? उत्तर — गुप्त युग
13. ‘रामायण’ में रुद्र-शिव के किन नामों की चर्चा की गई है ? उत्तर — नीलकण्ठ, त्रयम्बक, महादेव, शम्भू, भूतनाथ एवं आशुतोष
14. ऐतिहासिक रूप से शिव पूजा का उल्लेख मौर्य काल में सर्वप्रथम किसने किया है ? उत्तर — मेगस्थनीज ने
15. लिंग पूजा का सर्वप्रथम साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुआ है ? उत्तर — हड़प्पा सभ्यता से
16. लिंग पूजा का प्रथम स्पष्ट रूप से उल्लेख किस पुराण में किया गया है ? उत्तर — मत्स्य पुराण
17. शिव की मानवाकार लिंग रूप की प्राचीनतम मूर्ति कहाँ से प्राप्त हुई है ? उत्तर — गुड्डीमल्लम (रेनीगुण्टा, आंध्र प्रदेश)
18. कुषाण शासकों के सिक्कों पर शिव की किन कृतियों के चित्र मिले हैं ? उत्तर — शिव, नन्दी ( वृषभ ), त्रिशुल की
19. चन्द्रगुप्त द्वितीय का प्रधानमंत्री वीरसेन ने किस पहाड़ी पर एक शैव गुफा का निर्माण कराया था ? उत्तर — उदयगिरि पहाड़ी पर
20. राष्ट्रकूटों द्वारा निर्मित प्रसिद्ध कैलाश मंदिर कहाँ पर स्थित है ? उत्तर — एलोरा में
21. दक्षिण भारत में शैव धर्म का प्रचार-प्रसार किसने किया ? उत्तर — नयनार संतों ने (संतों की संख्या 63 बतलाई गई है)
22. बाणभट्ट की किस पुस्तक में उल्लेख किया गया है कि थानेश्वर के प्रत्येक घर में ‘खंडपरशु’ (शिव) की पूजा होती थी ? उत्तर — हर्षचरित में
23. वल्लभी के मैत्रक वंशी शासक स्वयं को क्या कहते थे ? उत्तर — परममाहेश्वर
24. हर्षवर्धन भी स्वयं को परममाहेश्वर कहता है, इसका विवरण कहाँ से प्राप्त होता है ? उत्तर — मधुबन ताम्रपत्र से
25. ‘वामन पुराण’ में किन चार शैव सम्प्रदायों की चर्चा की गई है ? उत्तर — पाशुपत, कापालिक, कालमुख, लिंगायत
26. शैवों का सर्वाधिक प्राचीन सम्प्रदाय है ? उत्तर — पाशुपत सम्प्रदाय (शुरुआत दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व में)
27. पुराणों के अनुसार पाशुपत सम्प्रदाय की स्थापना किसने की थी ? उत्तर — लकुलीश
28. पाशुपत सम्प्रदाय के अनुयायी लकुलीश को क्या मानते थे ? उत्तर — शिव के 18 अवतारों में से एक
29. पाशुपत सम्प्रदाय के अनुयायी क्या कहलाते थे ? उत्तर — पंथार्थिक
30. नेपाल का प्रसिद्ध शिव मंदिर किस नाम से जाना जाता है ? उत्तर — पशुपतिनाथ मंदिर
31. कापालिक सम्प्रदाय के अनुयायी किसे अपना इष्टदेव मानते थे, जिन्हें शिव का अवतार माना गया है ? उत्तर — भैरव को
32. किस सम्प्रदाय के लोग नर-कपाल में ही भोजन, जल तथा सुरापान करते हैं और साथ ही अपने शरीर पर श्मसान का भस्म का लेपन करते हैं ? उत्तर — कापालिक सम्प्रदाय
33. भवभूति कृत ‘मालतीमाधव’ में कापालिकों का प्रमुख केन्द्र किस स्थान को माना है ? उत्तर — श्री शैल (हिमालय)
34. कालमुख सम्प्रदाय अतिमार्गी होने के कारण इनके अनुयायियों को ‘शिव पुराण’ में क्या कहा गया है ? उत्तर — महाव्रतधर
35. लिंगायत सम्प्रदाय का उद्भव 12वीं शताब्दी में कहाँ पर हुआ था ? उत्तर — उत्तर-पश्चिम कर्नाटक में
36. लिंगायत सम्प्रदाय का प्रवर्तक किसे माना जाता है ? उत्तर — अल्लभ प्रभु तथा उनके शिष्य बासव
37. दसवीं शताब्दी के अंत में नाथ सम्प्रदाय की स्थापना किसने की थी ? उत्तर — मत्स्येंद्रनाथ ने (प्रचार-प्रसार बाबा गोरखनाथ ने किया था)
38. अर्द्धनारीश्वर मूर्ति में आधा शिव तथा आधा पार्वती का प्रतीक किससे संबंधित है ? उत्तर — देव और उसकी शक्ति का योग
39. किस एक देवता को एक ब्रह्मांडीय तांडव नामक दिव्य नृत्य का प्रदर्शन करते हुए चित्रित किया गया है ? उत्तर — नटराज ( शिव )
40. प्राचीन भारत के इतिहास में किन शासकों ने अपने सिक्कों पर शिव की आकृतियाँ चित्रित करायी थी ? उत्तर — हर्ष, शशांक, वासुदेव, विम कडफिसेस
चोल शासक शिव के उपासक थे तथा उनके द्वारा निर्मित शैव मंदिर
• राजराज प्रथम ने राजराजेश्वर मंदिर का निर्माण किस स्थान पर कराया था ? उत्तर — तंजौर में
• राजराज प्रथम ने बृहदीश्वर मंदिर का निर्माण किस स्थान पर कराया था ? उत्तर — तंजौर में
• कुलोतुंग प्रथम ने चिदम्बरम मंदिर का निर्माण किस स्थान पर कराया था ? उत्तर — चिदम्बरम में
शैव धर्म के 12 ज्योतिर्लिंग
1. सोमनाथ — गुजरात
2. केदारनाथ — उत्तराखंड
3. विश्वनाथ — काशी
4. वैद्यनाथ — उड़ीसा
5. महाकालेश्वर — उज्जैन
6. ओंकारेश्वर — मध्य प्रदेश
7. भीमेश्वर — नासिक
8. त्र्यंबकेश्वर — नासिक
9. घुश्मेश्वर — महाराष्ट्र
10. नागेश्वर — द्वारका के समीप
11. मल्लिकार्जुन — आंध्र प्रदेश
12. रामेश्वरम् — तमिलनाडु
– : समाप्त : –