Indian History : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal) आपके लिए लाया है “शुंग राजवंश (The Shunga Dynasty)”
शुंग राजवंश (The Shunga Dynasty)
शुंग राजवंश प्राचीन भारत का एक महत्वपूर्ण राजवंश था जिसने मौर्य साम्राज्य के पतन के बाद मगध पर शासन किया। शुंग राजवंश की स्थापना पुष्यमित्र शुंग ने 185 ईसा पूर्व में की थी। वह अंतिम मौर्य सम्राट बृहद्रथ के सेनापति थे। पुष्यमित्र ने बृहद्रथ की हत्या कर सत्ता हथिया ली थी। शुंग राजवंश ने लगभग 112 वर्षों तक शासन किया, मोटे तौर पर 185 ईसा पूर्व से 73 ईसा पूर्व तक।
राजधानी
शुंगों की प्रारंभिक राजधानी पाटलिपुत्र थी। बाद में कुछ शासकों ने विदिशा (आधुनिक बेसनगर, मध्य प्रदेश) को अपनी दूसरी राजधानी बनाया या वहाँ दरबार लगाया।
महत्वपूर्ण शासक
i) पुष्यमित्र शुंग (185-149 ई.पू.) :- शुंग वंश के संस्थापक और प्रथम राजा। उन्होंने वैदिक धर्म और ब्राह्मणवाद को संरक्षण दिया और दो अश्वमेध यज्ञ करवाए। उनके शासनकाल में बौद्ध मठों के विनाश के कुछ प्रमाण भी मिलते हैं, लेकिन कला और संस्कृति का विकास हुआ।
ii) अग्निमित्र (149-141 ई.पू.) :- पुष्यमित्र का पुत्र। कालिदास के प्रसिद्ध नाटक ‘मालविकाग्निमित्रम’ के नायक थे।
• अन्य शासकों में वसुज्येष्ठ, वसुमित्र, अन्ध्रक, पुलिन्दक, घोष, भागभद्र और देवभूति शामिल हैं।
इतिहास और विशेषताएँ
• शुंग वंश ब्राह्मणों का वंश था और उन्होंने ब्राह्मण धर्म के पुनरुत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
• इस काल में भारतीय कला और वास्तुकला, विशेषकर बौद्ध स्तूपों (जैसे भरहुत स्तूप) और उनके तोरणद्वारों का विकास हुआ। सांची स्तूप के कुछ तोरणद्वार भी शुंग काल के दौरान निर्मित किए गए थे।
• शुंगों को यवनों (इंडो-यूनानियों) जैसे विदेशी आक्रमणकारियों से संघर्ष करना पड़ा। पुष्यमित्र शुंग ने कई सैन्य अभियान चलाए और अपने राज्य का विस्तार किया।
One Liner Objectives
• मौर्य साम्राज्य के पतन के पश्चात भारत के पूर्वी, मध्य तथा दक्कन क्षेत्र में कई राजवंश सत्ता में आये जो है ? उत्तर — देशी (शुंग, कण्व, सातवाहन, चेदि/महामेघवाहन वंश) विदेशी (इण्डो ग्रीक/यवन, शक, पहलव/पार्थियन, कुषाण)
• मौर्य वंश के पतन के पश्चात उत्तर एवं दक्षिण भारत में कौन से तीन ब्राह्मण राजवंश स्थापित हुए थे ? उत्तर — शुंग, कण्व, सातवाहन
• भारत पर आक्रमण करने वाले विदेशी आक्रमणकारियों का क्रम है ? उत्तर — इण्डो ग्रीक/यवन, → शक, → पहलव/पार्थियन, → कुषाण
• किस काल को वैदिक प्रतिक्रिया व पुनरुत्थान का काल कहा जाता था ? उत्तर — मौर्योत्तर काल को
• शुंग राजवंश की स्थापना किसने की थी ? उत्तर — पुष्यमित्र शुंग
• शुंग राजवंश किस कुल से संबंधित थे ? उत्तर — ब्राह्मण
• मगध पर शासन करने वाला पहला गैर क्षेत्रीय राजवंश था ? उत्तर — शुंग राजवंश
• पुष्यमित्र शुंग ने किस नगर को अपने साम्राज्य की दूसरी राजधानी बनाया था ? उत्तर — विदिशा को (बेसननगर)
• भारत में पुनः वैदिक धर्म की स्थापना करने का श्रेय किसको जाता है ? उत्तर — पुष्यमित्र शुंग को
• किस समय यह सिद्धांत प्रतिपादित हुआ कि जीव ही जीव का आहार है ? उत्तर — शुंग काल में
• किस शासक को बौद्ध धर्म का विरोधी शासक माना जाता है ? उत्तर — पुष्यमित्र शुंग को (प्रमाण दिव्यावदान से प्राप्त)
• किसने मध्यप्रदेश के साँची स्तूप की खिड़कियों को ताँबे का जबकि भरहुत स्तूप की खिड़कियों को पत्थर का करवाया था ? उत्तर — पुष्यमित्र शुंग ने
• वर्तमान में साँची स्तूप का जो स्वरूप है वह किसके काल का देन है ? उत्तर — पुष्यमित्र शुंग की
• भरहुत स्तूप की खोज किसने की थी ? उत्तर — कनिंघम ने 1873 में
• बोधगया के विशाल मंदिर के चारों ओर निर्मित पाषाण वेदिका का निर्माण किस काल में हुआ था ? उत्तर — शुंग काल में
• बौद्ध पुस्तक जातक ग्रंथ की रचना हुई थी ? उत्तर — शुंग राजवंश के काल में
• किस काल में संस्कृत भाषा का सर्वाधिक विकास हुआ ? उत्तर — शुंग राजवंश में
• अष्टाध्यायी (व्याकरण ग्रंथ) किसने लिखा ? उत्तर — पाणिनी ने
• मनुस्मृति किसने लिखा ? उत्तर — मनु
• गर्गीसंहिता किसने लिखा ? उत्तर — गर्गी ने
• हरिवंश की रचना किसने किया ? उत्तर — जिनसेन नेबौद्ध चैत्य भवन का
• निर्माण किस वंश के समय में हुआ था ? उत्तर — शुंग राजवंश
• पुष्यमित्र शुंग ने कितने युद्ध किया ? उत्तर — दो (विदर्भ का युद्ध और यवन आक्रमणकारी का युद्ध)
• अग्निमित्र एवं मालविका का प्रेम-प्रसंग की चर्चा है ? उत्तर — कालीदास की पुस्तक मालविकाग्निमित्र में
• पुष्यमित्र शुंग के समय दो यमन विदेशी आक्रमण किनके नेतृत्व में किया गया था ? उत्तर — पहले डेमेट्रियस जबकि दूसरे मिणाण्डर (मिलिंद) के नेतृत्व में (दोनों आक्रमण को पुष्यमित्र शुंग ने अपने बेटे अग्निमित्र द्वारा विफल कर दिया।)
• मिलिंद को किसने बौद्ध धर्म की शिक्षा दी जिससे उसने बौद्ध धर्म अपना लिया ? उत्तर — बौद्ध भिक्षुक नागसेन ने
• पुष्यमित्र शुंग को किसने पराजित कर दिया था ? उत्तर — कलिंग राजा खारवेल ने
• शुंग राजवंश में कुल कितने शासक थे ? उत्तर — 10
• पुष्यमित्र शुंग के पुरोहित कौन थे ? उत्तर — पंतजलि
• किस ग्रंथ में यवन आक्रमण की चर्चा की गई है जिसमें बताया गया है यवनों ने साकेत तथा माध्यमिका को रौंद डाला था ? उत्तर — महाभाष्य में
• किस ग्रंथ में विवरण मिलता है कि यवन आक्रान्ता साकेत, पांचाल, मथुरा तथा कुसुमध्वज (पाटलिपुत्र) तक आक्रमण किये थे ? उत्तर — गार्गी संहिता में
• पुष्यमित्र शुंग के समय कोसल प्रांत का राज्यपाल कौन था ? उत्तर — धनदेव (इन्होंने अयोध्या लेख को उत्कीर्ण करवाया था)
• किस लेख से यह विवरण मिलता है कि पुष्यमित्र शुंग ने दो अश्वमेध किया था ? उत्तर — अयोध्या लेख से
• पुराणों में पुष्यमित्र शुंग को कितने वर्षों तक शासन करने का उल्लेख किया गया है ? उत्तर — 36 वर्ष
• वह कौन शुंग राजवंश का नवाँ शासक था, जिसके राजदरबार में यवन शासक एंटियालकीड्स का राजदूत हेलियोडोरस विदिशा आया था ? उत्तर — भागवत या भागभद्र (हेलियोडोरस ने भागवत धर्म अपना लिया था)
• किसने भगवान विष्णु के सम्मान में विदिशा में गरुड़ध्वज अभिलेख का निर्माण कराया था ? उत्तर — हेलियोडोरस ने (विष्णु के लिए देवदेवश्य शब्द का प्रयोग किया)
• शुंग राजवंश का शिलालेख कहाँ से मिलता है ? उत्तर — जालंधर (पंजाब) से
• शुंग राजवंश के अंतिम शासक देवभूति की हत्या करके किसने शुंग राजवंश की समाप्ति की थी ? उत्तर — मंत्री वसुदेव
– : समाप्त : –