Indian History : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal) आपके लिए लाया है ” राष्ट्रकूट राजवंश (The Rashtrakuta Dynasty)”
राष्ट्रकूट राजवंश (The Rashtrakuta Dynasty)
• चालुक्य शासक कीर्तिवर्मन को पराजित कर किसने स्वतंत्र राष्ट्रकूट वंश की स्थापना की थी ? उत्तर — दंतिदुर्ग / दंतिवर्मन (733-56 CE)
• राष्ट्रकूट किसके सामंत थे ? उत्तर — वातापी के चालुक्यों के
• राष्ट्रकूट राजवंश की राजधानी कहाँ थी ? उत्तर — मान्यखेत या मनकिर (वर्तमान शोलापुर के निकट)
• राष्ट्रकूट शासकों ने किस भाषा को राजकीय संरक्षण दिया था ? उत्तर — कन्नड़
• राष्ट्रकूट शासन काल में किस राजवंश के पूर्वजों ने ‘द्वारपाल’ का कार्य किया था ? उत्तर — प्रतिहार राजवंश
कृष्ण प्रथम (756-73 CE)
• ऐलोरा के प्रसिद्ध कैलाशनाथ मंदिर (एक पहाड़ को काटकर बनाया गया) का निर्माण किसने कराया था ? उत्तर — कृष्ण प्रथम
• बादामी के चालुक्यों का अंत किसने किया था ? उत्तर — कृष्ण प्रथम ने
• किस राष्ट्रकूट शासक ने गंगवंशीय शासक श्रीपुरुष को पराजित कर उसकी राजधानी मान्यपुर (बंगलूरू स्थित मन्नपुर) पर अधिकार किया था ? उत्तर — कृष्ण प्रथम ने
ध्रुव (780-93 CE)
• किस राष्ट्रकूट शासक ने राजचिन्ह पर गंगा और यमुना के प्रतीक अंकित कराया था ? उत्तर — ध्रुव (धारावर्ष भी कहा जाता है।)
• किस राष्ट्रकूट शासक ने निरूपम, काली वल्लभ, श्रीवल्लभ और धारावर्ष की उपाधि धारण की थी ? उत्तर — ध्रुव
• राष्ट्रकूट वंश का पहला शासक कौन था जिसने कन्नौज पर अधिकार करने हेतु त्रिपक्षीय संघर्ष में भाग लिया और प्रतिहार नरेश वत्सराज एवं पाल नरेश धर्मपाल को पराजित किया था ? उत्तर — ध्रुव
गोविंद तृतीय (793-814 CE)
• किस राष्ट्रकूट शासक ने उत्तर भारत में हिमालय तक सैनिक अभियान किया था ? उत्तर — गोविंद तृतीय
• गोविंद तृतीय ने त्रिपक्षीय संघर्ष में भाग लेकर किन राजाओं को पराजित किया था ? उत्तर — धर्मपाल और प्रतिहार नरेश नागभट्ट द्वितीय
• पल्लव, पाण्ड्य, केरल एवं गंग शासकों के संघ को किसने नष्ट किया था ? उत्तर — गोविंद तृतीय
अमोघवर्ष (814-878 CE)
• किस राष्ट्रकूट शासक की तुलना शिव एवं दधीचि से की जाती है ? उत्तर — अमोघवर्ष (नृपतुंग भी कहा जाता है।)
• अमोघवर्ष किस धर्म का अनुयायी था ? उत्तर — जैन धर्म
• किस राष्ट्रकूट शासक ने विद्या एवं कला को संरक्षण दिया था ? उत्तर — अमोघवर्ष
• जिनसेन (आदिपुराण), महावीराचार्य (गणितासार संग्रह) और सक्तायना (अमोघवृत्ति) जैसे लेखक किस शासक के दरबार में में रहते थे ? उत्तर — अमोघवर्ष
• किस राष्ट्रकूट शासक ने “कविराजमार्ग” नामक कन्नड़ भाषा में काव्यग्रंथ की रचना की थी ? उत्तर — अमोघवर्ष
• राष्ट्रकूट शासक अमोघवर्ष की तुलना किस शासक से की जाती है ? उत्तर — अशोक एवं चंद्रगुप्त विक्रमादित्य
• राष्ट्रकूट शासक अमोघवर्ष ने किस नदी में जल समाधि लेकर अपने जीवन का अंत किया था ? उत्तर — तुंगभद्रा नदी
• प्रसिद्ध जैन आचार्य गुणचंद्र किस राष्ट्रकूट शासक के गुरु थे ? उत्तर — कृष्ण द्वितीय (878-914 CE)
• किस राष्ट्रकूट शासक के शासनकाल में अरबी यात्री अलमसूदी भारत आया था ? उत्तर — इंद्र तृतीय (इसने तत्कालीन राष्ट्रकूट शासकों को भारत का सर्वश्रेष्ठ शासक कहा था)
कृष्ण तृतीय (939-967 CE)
• राष्ट्रकूट वंश का अंतिम महान शासक कौन था ? उत्तर — कृष्ण तृतीय
• किसके दरबार में कन्नड़ भाषा के कवि पोन्न रहते थे जिन्होंने “शांतिपुराण” की रचना की थी ? उत्तर — कृष्ण तृतीय
• चोल युवराज राजादित्य (चोल राजा परात्तक प्रथम) एवं राष्ट्रकूट शासक कृष्ण तृतीय के मध्य युद्ध का क्या नाम था ? उत्तर — तक्कोलम का युद्ध (949 CE)
• राष्ट्रकूट शासक कृष्ण तृतीय ने चोल शासक परान्तक प्रथम को पराजित कर किस स्थान पर विजयस्तम्भ तथा गडमर्तण्डादित्य मंदिर का निर्माण करवाया था ? उत्तर — रामेश्वरम में
• राष्ट्रकूट वंश का अंतिम शासक कौन था ? उत्तर — कर्क द्वितीय (972-74 CE)
• किसने 973 में कर्क को हराकर राष्ट्रकूट राज्य पर अधिकार कर लिया और कल्याणी के चालुक्य वंश की नींव डाली थी ? उत्तर — तैलप द्वितीय
• ऐलोरा एवं ऐलिफेंटा गुहामंदिरों का निर्माण किसके समय में हुआ था ? उत्तर — राष्ट्रकूटों के
• ऐलोरा की गुफाएँ और शैलकृत मंदिर किन-किन धर्मों से संबंधित है ? उत्तर — हिंदू, बौद्ध, जैन (गुफा संख्या 1 से 12 तक बौद्धों, 13 से 29 तक हिंदुओं एवं 30 से 34 तक जैनों की गुफाएँ है।)
• राष्ट्रकूट कालीन ऐलोरा की चित्रकला को किस अन्य नाम से जाना जाता है ? उत्तर — रंगमहल से
• कौन-सी गुफा “त्रिमूर्ति” के लिए विख्यात है ? उत्तर — एलीफेंटा की
• मंदिरों में से किसे “शैलकृत स्थापत्य का आश्चर्य” माना जाता है ? उत्तर — ऐलोरा के कैलाशनाथ मंदिर
– : समाप्त : –