Indian History : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal) आपके लिए लाया है “पाषाण युग (The Stone Age)”
पाषाण युग (The Stone Age)
- जिस काल का कोई लिखित साक्ष्य नहीं प्राप्त होता है, उसे कहते हैं ? उत्तर — प्रागैतिहासिक काल (Pre-history)
- जिस काल में लेखनकला प्रचलित थे लेकिन उपलब्ध लेख पढ़े नहीं जा सके हैं उसे कहते हैं ? उत्तर — आद्य ऐतिहासिक काल (Proto-history)
- जिस काल का विवरण लिखित रूप में उपलब्ध है उसे क्या कहते हैं ? उत्तर — इतिहास (History)
- आधुनिक मानव का विकास लगभग कितने वर्ष पहले हुआ था ? उत्तर — 30 से 40 हजार वर्ष पहले
- मानव विकास का क्रम है ? उत्तर — रामापिथेकस → ऑस्ट्रेलोपिथेकस → होमो-इरेक्टस → नियण्डरथल → होमोसेपियन
- मानव का जन्मस्थल किसे माना जाता है ? उत्तर — अफ्रीका को
- भारत में मानव का सर्वप्रथम साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुआ है ? उत्तर — नर्मदा घाटी (महाराष्ट्र)
- किस प्रागैतिहासिक भारतीय स्थल से ‘होमो इरेक्टस’ मानव की खोपड़ी पाई गई है ? उत्तर — हथनौरा (नर्मदा घाटी)
- पाषाण काल को कितने भागों में बाँटा गया है ? उत्तर — चार (पुरापाषाण, मध्यपाषाण, नवपाषाण और ताम्रपाषाण)
- आग का आविष्कार किस काल में हुआ था ? उत्तर — पुरापाषाण काल (Palaeolithic Age)
- पहिए का आविष्कार किस काल में हुआ था ? उत्तर — नवपाषाण काल (Neolithic Age)
- कृषि का आविष्कार किस काल में हुआ था ? उत्तर — नवपाषाण काल
- कृषि के लिए अपनाई गई सबसे प्राचीन फसल थी ? उत्तर — गेहूँ एवं जौ
- मनुष्य ने सर्वप्रथम किस धातु का प्रयोग किया था ? उत्तर — ताँबा (Copper)
- मनुष्य द्वारा बनाया जाने वाला पहला औजार था ? उत्तर — कुल्हाड़ी (अतिरम्पक्कम नामक स्थल से प्राप्त हुआ है।)
- मानव में स्थायी निवास की प्रवृति किस काल में हुई ? उत्तर — नवपाषाण काल में
- मनुष्य ने सबसे पहले किस जानवर को पालतू बनाया था ? उत्तर — कुता
- मेहरगढ़ कहाँ स्थित है ? उत्तर — ब्लूचिस्तान (पाकिस्तान में)
- पुरापाषाण युग से प्राप्त उपकरण किस प्रकार के थे ? उत्तर — हस्तकुठार (hand axe), विदारणी (cleaver), खंडक, गड़ासा इत्यादि।
- पुरापाषाण काल और नवपाषाण युग के बीच के संक्रमण काल को क्या कहा जाता है ? उत्तर — मध्यपाषाण काल (Mesolithic Age)
- मध्यपाषाण काल के उपकरण बहुत ही छोटे होते थे, जिन्हें कहा जाता था ? उत्तर — माइक्रोलिथ उपकरण (Microliths)
- भारत के किस शिलाखोह (Cave) से सर्वाधिक चित्र प्राप्त हुए हैं ? उत्तर — भीमबेटका, (MP)
- भारत में ज्ञात विशालतम मध्यपाषाण वास वाला स्थल कौन-सा है ? उत्तर — बागोर (राजस्थान)
- किस स्थल से पाषाण संस्कृति से लेकर हड़प्पा सभ्यता तक के सांस्कृतिक अवशेष प्राप्त हुए हैं ? उत्तर — मेहरगढ़ से
- किस काल के लोग आभूषणों (Ornaments) के शौकीन थे ? उत्तर — ताम्रपाषाण काल (Chalcolithic Age)
- भारत में सर्वप्रथम चावल और गेहूँ के साक्ष्य किस स्थल से प्राप्त हुआ हैं ? उत्तर — क्रमशः कोल्डिहवा (UP) और मेहरगढ़ से
- किस नवपाषाणिक स्थल से मानव कंकाल के साथ कुत्ते के कंकाल के अवशेष प्राप्त हुए हैं ? उत्तर — बुर्जहोम (J&K)
- किस नवपाषाणिक स्थल से गर्तावास (Pit dwelling) के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं ? उत्तर — बुर्जहोम एवं गुफ्फकराल से
- किस नवपाषाण कालीन पुरास्थल से ‘राख के टीले’ (Ash mounds) के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं ? उत्तर — संगनकल्लू (बेल्लारी, कर्नाटक)
- किस प्रागैतिहासिक स्थल से भारत की प्राचीनतम झोपड़ी के साक्ष्य प्राप्त हुए है ? उत्तर — पैसरा से (बिहार)
- किस क्षेत्र में पुरापाषाण, मध्यपाषाण और नवपाषाणकाल के अवशेष एक क्रम में पाए गए हैं ? उत्तर — बेलन घाटी, विंध्य क्षेत्र एवं नर्मदा घाटी से
- “पुरातात्विक सामग्री इतिहास की सर्वश्रेष्ठ कसौटी है।” यह कथन किस विद्वान का है ? उत्तर — राहुल सांकृत्यायन
प्रमुख मृदभाण्ड संस्कृतियाँ (Major Pottery Cultures)
गैरिक मृदभाण्ड (Ochre Coloured Pottery, OCP)
• गैरिक अथवा गेरुए रंग के मृदभाण्ड अधिकांशतः किन क्षेत्रों में पाए गए हैं ? उत्तर — गंगा घाटी क्षेत्र में
• गैरिक मृदभाण्ड पात्रों की निर्माण अवधि क्या थी ? उत्तर — लगभग 1300-1200 BCE
• गैरिक मृदभाण्ड किस सभ्यता का प्रतिनिधित्व करते हैं ? उत्तर — पूर्व वैदिक काल का
चित्रित धूसर मृदभाण्ड (Painted Grey Ware)
• हड़प्पा सभ्यता के पतन के पश्चात किस मृदभाण्ड संस्कृति का प्रादुर्भाव हुआ था ? उत्तर — चित्रित धूसर मृदभाण्ड की
• चित्रित धूसर मृदभाण्डों की प्राप्ति कहाँ से हुई है ? उत्तर — पंजाब, हरियाणा, राजस्थान तथा गंगा के ऊपरी भाग से
• चित्रित धूसर मृदभाण्ड पात्रों की निर्माण अवधि क्या थी ? उत्तर — लगभग 1500-600 BCE
कृष्ण लोहित मृदभाण्ड (Black And Red Ware)
• कृष्ण लोहित मृदभाण्ड किस काल से संबंधित है ? उत्तर — उत्तरकालीन हड़प्पा संस्कृति से
उत्तरी कृष्ण मार्जित पात्र या मृदभाण्ड (Northern Black Polished Ware)
• उत्तरी कृष्ण मार्जित मृदभाण्डों की अवधि क्या थी ? उत्तर — 600 BCE अथवा बुद्ध काल
• उत्तरी कृष्ण मार्जित मृदभाण्ड से किसकी सूचना मिलती है ? उत्तर — द्वितीय नगरीकरण के प्रारंभ होने की
• उत्तरी कृष्ण मार्जित मृदभाण्ड सर्वाधिक किस क्षेत्र से पाया गया है ? उत्तर — मध्य गंगा क्षेत्र से
– : समाप्त : –