Indian History : नंद वंश (Nanda Dynasty)

Indian History : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal) आपके लिए लाया है “नंद वंश (Nanda Dynasty)”

नंद वंश (Nanda Dynasty)

नंद वंश प्राचीन भारत के मगध पर शासन करने वाला एक महत्वपूर्ण राजवंश था। नंद वंश की स्थापना सम्राट महापद्मनंद ने 344 ईसा पूर्व में की थी। उन्हें पुराणों में ‘सर्वक्षत्रान्तक’ (सभी क्षत्रियों का नाश करने वाला) और ‘एकराट’ जैसी उपाधियों से विभूषित किया गया है। महापद्मनंद को भारत का प्रथम ऐतिहासिक चक्रवर्ती सम्राट और केंद्रीय शासन पद्धति का जनक भी माना जाता है।

शासन काल और विस्तार

नंद वंश का शासनकाल लगभग 345/344 ईसा पूर्व से 323/322 ईसा पूर्व तक रहा, यानी लगभग 22 से 23 वर्षों तक। इस वंश के शासनकाल में मगध पहली बार एक विशाल साम्राज्य के रूप में उभरा। महापद्मनंद ने अपने साम्राज्य का विस्तार उत्तर में कुरु देश से लेकर दक्षिण में गोदावरी घाटी तक और पूर्व में मगध से पश्चिम में नर्मदा तक किया था। उन्होंने कलिंग सहित कई राज्यों पर विजय प्राप्त की। नंद वंश की राजधानी पाटलिपुत्र (आधुनिक पटना, बिहार) थी।

नंद वंश का पतन

नंद वंश का पतन अंतिम शासक घनानंद के शासनकाल में हुआ। घनानंद एक अत्यंत शक्तिशाली शासक था, लेकिन उसे अपने भारी करों और जनता से अनुचित वसूली के कारण नापसंद किया जाता था। उसने महान विद्वान चाणक्य का अपमान किया, जिसके परिणामस्वरूप चाणक्य ने घनानंद को अपदस्थ करने की प्रतिज्ञा ली। चाणक्य की कुशल रणनीति और चंद्रगुप्त मौर्य के सैन्य नेतृत्व में, घनानंद पर आक्रमण किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। इस निर्णायक जीत के साथ, 322 ईसा पूर्व में मगध पर नंद वंश का शासन समाप्त हो गया और मौर्य साम्राज्य की स्थापना हुई।

• नंद वंश की स्थापना किसने की थी ? उत्तर — महापद्मनंद ने
• नंद वंश की राजधानी थी ? उत्तर — पाटलिपुत्र
• महापद्मनंद को किस एक अन्य नाम से जाना जाता है ? उत्तर — उग्रसेन
• मगध का कौन-सा सम्राट ‘अपरोपरशुराम’ के नाम से जाना जाता है ? उत्तर — महापद्मनंद
• भार्गव (दूसरा परशुराम का अवतार) किसे कहा जाता था ? उत्तर — महापद्मनंद को
• महापद्मनंद किस जाति के थे ? उत्तर — शूद्र (नाई या नापिथ)
• महापद्मनंद ने राजपूतों का विनाश करके किसकी उपाधि धारण कर ली ? उत्तर — सर्वक्षत्रांतक (क्षत्रियों का नाश करने वाला)
• केन्द्रीय शासन पद्धति का जनक किसे माना जाता है ? उत्तर — महापद्मनंद को
• व्याकरण के आचार्य पाणिनी किसके परम मित्र थे ? उत्तर — महापद्मनंद के
• किस वंश के शासनकाल में उपवर्ष, वर्ष, रूचि, वर, कात्यायन जैसे विद्वान जन्म लिया था ? उत्तर — नंद वंश
• किस शासक ने कलिंग जीतकर एकराट तथा एकक्षत्र की उपाधि हासिल की ? उत्तर — महापद्मनंद ने (परंतु कलिंग को मगध में पूरी तरह नहीं मिला पाया)
• जब सिकंदर भारत पर आक्रमण किया था उस समय नंद वंश का अंतिम शासक कौन था ? उत्तर — घनानंद
• किसने अपने दरबार से चाणक्य को अपमान करके निकाल दिया था ? उत्तर — घनानंद
• घनानंद की हत्या किसने की थी ? उत्तर — चाणक्य के प्रिय शिष्य चन्द्रगुप्त मौर्य ने
• यूनानी लेखकों द्वारा घनानंद को क्या नाम प्रदान किया गया था ? उत्तर — अग्रमीज या जैन्ड्रमीज
• नंद वंश में कुल 9 राजा होने के कारण इसे क्या कहा जाता है ? उत्तर — नवनंद (उग्रसेन, पण्डुक, पण्डुगति, भूतपाल, राष्ट्रपाल, गोविषाणक, दससिद्धक, कैवर्त तथा धनानंद)
• नंद राजाओं का उल्लेख करने वाला अभिलेखीय प्रमाण कौन-सा है ? उत्तर — खारवेल का हाथी गुम्फा अभिलेख

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top