Indian History : गुप्त राजवंश (The Gupta Dynasty)

Indian History : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal) आपके लिए लाया है “गुप्त राजवंश (The Gupta Dynasty)”

गुप्त राजवंश (The Gupta Dynasty)

One Liner Objectives

• गुप्त राजवंश की स्थापना किसके द्वारा की गई थी ? उत्तर — श्रीगुप्त द्वारा (लगभग 275 CE में)
• मुहरों पर अंकित “गुप्तस्य” तथा “श्री गुप्तस्य” किस प्रारंभिक शासक से संबंधित था ? उत्तर — श्रीगुप्त
• समुद्रगुप्त की प्रयाग प्रशस्ति में गुप्तों के पूर्वजों में से प्रथम शासक का क्या नाम उल्लिखित है ? उत्तर — श्रीगुप्त
• गुप्त वंश के संस्थापक को चीनी यात्री इत्सिंग ने किस नाम से संबोधित किया था ? उत्तर — चेलिकितो
• प्रभावती गुप्ता के पूना तथा ऋद्धपुर ताम्रपत्रों में गुप्त वंश का प्रथम शासक किसे बताया गया है ? उत्तर — आदिराज
• चीनी यात्री इत्सिंग के अनुसार श्रीगुप्त ने किस स्थान पर चीनी बौद्ध यात्रियों के लिए एक मंदिर का निर्माण करवाया था ? उत्तर — मृगशिखवन में
• श्रीगुप्त की मृत्यु के पश्चात गुप्त राजवंश का द्वितीय शासक कौन बना था ? उत्तर — उसका पुत्र घटोत्कच
• किस इतिहासकार के अनुसार गुप्त प्रारंभ में कुषाणों के सामंत थे ? उत्तर — राखालदास बनर्जी
• किस युग को “भारतीय इतिहास का स्वर्णयुग / क्लासिकल युग” कहा जाता है ? उत्तर — गुप्त युग को
• गुप्तकाल को स्वर्णयुग / क्लासिकल युग क्यों कहते हैं ? उत्तर — कला एवं साहित्य में प्रगति के कारण
• गुप्त राजवंश का वास्तविक संस्थापक किसे माना जाता है ? उत्तर — चन्द्रगुप्त प्रथम

चन्द्रगुप्त प्रथम (319-335 CE)
• किस विद्वान ने चन्द्रगुप्त प्रथम को द्वितीय मगध साम्राज्य का संस्थापक कहा है ? उत्तर — हेमचन्द्र राय चौधरी
• चन्द्रगुप्त प्रथम किसके पुत्र थे ? उत्तर — महाराज घटोत्कच के
• चन्द्रगुप्त प्रथम ने कौन-सी उपाधि धारण की थी ? उत्तर — महाराजाधिराज
• गुप्त संवत् किसने प्रारंभ किया था ? उत्तर — चन्द्रगुप्त प्रथम ने
• गुप्त संवत् की शुरूआत कब की गयी थी ? उत्तर — 319 या 320 CE से
• गुप्त संवत् को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है ? उत्तर — वल्लभी संवत्
• गुप्त शासक चन्द्रगुप्त प्रथम ने अपना विवाह किसके साथ किया था ? उत्तर — लिच्छवी राजवंश की कुमारदेवी से
• गुप्तों तथा लिच्छिवियों के मैत्री/वैवाहिक संबंध के उपरान्त कौन-सा राज्य गुप्तों के अधिकार में आ गया था ? उत्तर — वैशाली राज्य
• गुप्त शासक चन्द्रगुप्त प्रथम ने विवाहोपरान्त किस प्रकार के सिक्के जारी करवाये थे ? उत्तर — स्वर्ण सिक्के
• गुप्त शासक चन्द्रगुप्त प्रथम द्वारा जारी स्वर्ण सिक्कों के प्रकार को किन विभिन्न नामों से जाना जाता है ? उत्तर — विवाह प्रकार, राजा-रानी प्रकार, लिच्छवी प्रकार, चन्द्रगुप्त-कुमारदेवी प्रकार
• गुप्तवंश में सर्वप्रथम रजत (चाँदी) मुद्राओं का प्रचलन किस शासक के द्वारा प्रारंभ किया गया था ? उत्तर — चन्द्रगुप्त प्रथम
• चन्द्रगुप्त प्रथम के शासनकाल में गुप्त साम्राज्य का विस्तार कहाँ तक था ? उत्तर — पूर्व में मगध से पश्चिम में प्रयाग तक
• चन्द्रगुप्त प्रथम के पश्चात गुप्त वंश का अगला शासक कौन बना था ? उत्तर — उसका पुत्र समुद्रगुप्त

समुद्रगुप्त (350-375 CE)
• समुद्रगुप्त की माता का नाम क्या था ? उत्तर — कुमारदेवी
• समुद्रगुप्त के इतिहास का प्रमुख स्त्रोत क्या है ? उत्तर — प्रयाग प्रशस्ति
• प्रशस्ति शब्द से क्या अभिप्राय है ? उत्तर — राजा की स्तुति
• प्रयाग प्रशस्ति की रचना संस्कृत भाषा में किसके द्वारा की गई थी ? उत्तर — राजकवि हरिषेण
• प्रयाग प्रशस्ति की रचना किस शैली में की गयी थी ? उत्तर —  चम्पू शैली में (पद्य एवं गद्य शैली)
• प्रयाग प्रशस्ति को कौशाम्बी से मंगाकर इलाहाबाद के किले में सुरक्षित रखवा दिया था ? उत्तर — अकबर ने
• किस शासक को “भारत का नेपोलियन” कहा जाता है ? उत्तर — समुद्रगुप्त
• समुद्रगुप्त को “भारत का नेपोलियन” की संज्ञा किसने दी थी ? उत्तर — इतिहासकार विसेंट स्मिथ ने
• इतिहासकार विसेंट स्मिथ द्वारा किस पुस्तक में समुद्रगुप्त को “भारत का नेपोलियन” कहा है ? उत्तर — अर्ली हिस्ट्री ऑफ इंडिया
• समुद्रगुप्त की दक्षिणापथ विजय को किस इतिहासकार ने धर्मविजय की संज्ञा दी है ? उत्तर — हेमचन्द्र राय चौधरी ने
• किस अभिलेख में समुद्रगुप्त की पत्नी दत्तदेवी तथा अनेक पुत्र-पौत्र होने का उल्लेख किया गया है ? उत्तर — एरण लेख में
• गुप्त शासक समुद्रगुप्त का एक नाम “चन्द्र प्रकाश” किस ग्रंथ में मिलता है ? उत्तर — काव्यालंकार सूत्र में
• किस गुप्त शासक के काल में सर्वाधिक साम्राज्य विस्तार हुआ था ? उत्तर — समुद्रगुप्त के
• गुप्त शासक समुद्रगुप्त ने किस पुस्तक की रचना की थी ? उत्तर — कृष्णचरितम्
• गुप्तकाल में युद्ध एवं शांति का मंत्री किस नाम से जाना जाता था ? उत्तर — सन्धिविग्राहिक
• छन्दोबद्ध मुद्रालेख अंकित कराने वाला भारत का पहला शासक कौन था ? उत्तर — समुद्रगुप्त
• किस गुप्त शासक ने श्रीलंका के बौद्ध राजा मेघवर्मन को बोधगया में विहार बनाने की अनुमति दी थी ? उत्तर — समुद्रगुप्त ने
• गुप्त शासकों में किसे लिच्छवी दौहित्र कहा गया है ? उत्तर — समुद्रगुप्त को
• समुद्रगुप्त द्वारा जारी स्वर्ण मुद्राओं के कितने प्रकार उपलब्ध है ? उत्तर — 6 प्रकार (गरुड़, धनुर्धारी, परशु, अवश्मेध, व्याघ्रहनन तथा वीणावादन)
• धर्म प्राचीर बन्धः (वैदिक धर्म का पालनकर्ता) किस गुप्त शासक को कहा गया है ? उत्तर — समुद्रगुप्त को
• किस गुप्त शासक को सिक्कों पर वीणा बजाते हुए दिखाया गया है ? उत्तर — समुद्रगुप्त को (कुशल संगीतज्ञ तथा कविराज के नाम से प्रसिद्ध)
• “पृथिव्या प्रथम वीर” किस गुप्त शासक की उपाधि थी ? उत्तर — समुद्रगुप्त की
• “सर्वराजोच्छेता” किस एकमात्र गुप्त शासक को कहा गया है ? उत्तर — समुद्रगुप्त को
• समुद्रगुप्त के कितने पुत्र थे ? उत्तर — दो (रामगुप्त और चन्द्रगुप्त द्वितीय)
• समुद्रगुप्त के पश्चात गुप्त वंश के सिंहासन पर कौन आसीन हुआ था ? उत्तर — ज्येष्ठ पुत्र रामगुप्त
रामगुप्त (375 CE)
• कौन-सा गुप्त शासक शकों द्वारा पराजित हुआ तथा अत्यंत अपमानजनक संधि के लिए बाध्य हुआ था ? उत्तर — रामगुप्त
• कौन-सा गुप्त शासक शकों से पराजित होने के उपरान्त अपनी पत्नी ध्रुवस्वामिनी (ध्रुवदेवी) को शक राजा को भेंट में देना स्वीकार किया था ? उत्तर — रामगुप्त
• किस गुप्त शासक ने छद्मवेश धारण कर शकपति की हत्या किया था ? उत्तर — चन्द्रगुप्त द्वितीय ने
• किस अभिलेख में “महाराजाधिराज रामगुप्त” का उल्लेख मिलता है ? उत्तर — दुर्जनपुर (विदिशा) के लेख
• गुप्त शासक रामगुप्त किस धर्म का अनुयायी था ? उत्तर — जैन धर्म
• गुप्त वंश का राजकीय चिन्ह क्या था ? उत्तर — गरुड़ पक्षी
• किस ग्रंथ में गुप्त शासक रामगुप्त के आचरण को क्लीवजनोचित कहा गया है ? उत्तर — देवीचन्द्रगुप्तम (नाटक) में

चन्द्रगुप्त द्वितीय ‘विक्रमादित्य’ (375-415 CE)
• चन्द्रगुप्त द्वितीय ‘विक्रमादित्य’ ने किसकी हत्या कर सिंहासन प्राप्त किया था ? उत्तर — रामगुप्त की
• चन्द्रगुप्त द्वितीय ‘विक्रमादित्य’ की माता का नाम क्या था ? उत्तर — दत्तदेवी
• किस गुप्त शासक के शासनकाल में राजनीतिक तथा सांस्कृतिक दोनों दृष्टियों से अभूतपूर्व प्रगति हुई ? उत्तर — चन्द्रगुप्त द्वितीय ‘विक्रमादित्य’
• चन्द्रगुप्त द्वितीय ‘विक्रमादित्य’ की उपाधियाँ थी ? उत्तर — देवगुप्त, देवराज, देवश्री, विक्रमांक, विक्रमादित्य, परमभागवत, राजाधिराजार्षि, भट्टारक
• गुप्त शासक चन्द्रगुप्त द्वितीय किसे पराजित करने के पश्चात ‘विक्रमादित्य’ की उपाधि धारण की थी ? उत्तर — शकों को पराजित करने के पश्चात
• चन्द्रगुप्त द्वितीय का शक प्रतिद्वन्द्वी कौन था ? उत्तर — रुद्रसिंह तृतीय
• शक विजय के पश्चात चन्द्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य ने अपनी दूसरी राजधानी कहाँ स्थापित की थी ? उत्तर — उज्जैन में
• शकों को हराने के कारण चन्द्रगुप्त द्वितीय ने अन्य कौन-सी उपाधि धारण की थी ? उत्तर — शकारि
• गुप्त शासक चन्द्रगुप्त द्वितीय ‘विक्रमादित्य’ किस धर्म का अनुयायी था ? उत्तर — वैष्णव धर्म
• गुप्त शासक चन्द्रगुप्त द्वितीय ‘विक्रमादित्य’ ने किन समकालीन राजवंशों के साथ वैवाहिक संबंध स्थापित किए थे ? उत्तर — नागवंश, वाकाटक वंश, कदम्ब वंश
• चन्द्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य ने किस नागवंशीय कन्या के साथ विवाह किया था ? उत्तर — कुबेरनागा
• चन्द्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य ने अपनी पुत्री प्रभावती गुप्ता का विवाह किसके साथ किया था ? उत्तर — वाकाटक नरेश रुद्रसेन द्वितीय
• गुप्त राजवंश एवं कदम्ब राजवंश के वैवाहिक संबंधों की जानकारी किसे अभिलेख से प्राप्त होती है ? उत्तर — तालगुण्ड अभिलेख से
• किस गुप्त शासक को उदयगिरि गुहाभिलेख में संपूर्ण पृथ्वी को जीतने वाला (कृत्स्नपृथ्वीजय) कहा गया है ? उत्तर — चन्द्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य
• चन्द्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य ने शक प्रतिद्वंद्वी रुद्रसिंह तृतीय को पराजित कर किस राज्य क्षेत्र का अधिग्रहण किया था ? उत्तर — गुजरात एवं काठियावाड़ का राज्य
• मेहरौली स्तंभ लेख किस शासक से संबंधित है ? उत्तर — चन्द्रगुप्त द्वितीय
• किस गुप्त शासक के शासनकाल में चीनी यात्री फाह्यान (पुस्तक = फू-को-की) भारत आया था ? उत्तर — चन्द्रगुप्त द्वितीय
• चन्द्रगुप्त द्वितीय ने किसे अपना राजदूत बनाकर कुंतल के शासक काकुत्सवर्मा के दरबार में भेजा था ? उत्तर — फाह्यान
• गुप्त शासक चन्द्रगुप्त द्वितीय को किसके द्वारा पाटलिपुरवाधीश्वर तथा उज्जायिनीपुरवाधिश्वर कहा गया है ? उत्तर — कुंतल अनुश्रुतियों द्वारा
• चन्द्रगुप्त द्वितीय का सन्धिविग्रहिक सचिव वीरसेन शैव धर्म का अनुयायी होने के कारण किनकी पूजा के लिए उदयगिर की पहाड़ी पर एक गुफा का निर्माण करवाया था ? उत्तर — भगवान शिव की
• मेहरौली लेख के अनुसार किस गुप्त शासक ने विष्णुपद पर्वत पर विष्णु ध्वज की स्थापना करवायी थी ? उत्तर — चन्द्रगुप्त द्वितीय ने
• चन्द्रगुप्त द्वितीय के शासनकाल में शिक्षा (विद्या) के प्रमुख केन्द्र कौन थे ? उत्तर — पाटलिपुत्र तथा उज्जयिनी
• चन्द्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य के राजदरबार में नवरत्न थे ? उत्तर — कालिदास, वाराहमिहिर, धनवन्तरी, वेताल भट्ट, घटकर्पर, अमरसिंह, वररूचि, क्षपणक, शंकु
• “भारत का विलियम शेक्सपियर” किसे कहा जाता है ? उत्तर — कालिदास को
• “अभिज्ञानशाकुन्तलम्”, “रघुवंशम्”, “मालविकाग्निमित्रम्”, “मेघदूत”, “ऋतु संहार” और “कुमारसंभवं” किनकी प्रसिद्ध रचनाएं हैं ? उत्तर — कालिदास
• “वृहत्संहिता” के लेखक कौन है ? उत्तर — वाराहमिहिर
• किस एक स्थल पर शिल्प में विष्णु का वाराह अवतार दर्शाया गया है ? उत्तर — उदयगिरि गुफा, विदिशा
• किस अभिलेख में कालिदास एवं भारवि दोनों महाकवियों का उल्लेख मिलता है ? उत्तर — पुल्केशिन के एहोल प्रशस्ति में
• चन्द्रगुप्त द्वितीय द्वारा जारी स्वर्ण एवं रजत मुद्राओं के प्रकार है ? उत्तर — (धनुर्धारी, छत्रधारी, सिंह-निहन्ता, पर्यंक, अश्वारोही, राजा-रानी, ध्वजधारी, चक्र-विक्रम प्रकार)
• आर्यभट्ट नामक गणितज्ञ और खगोलशास्त्री किस शासक का समकालीन था ? उत्तर — चंद्रगुप्त द्वितीय
• “आर्यभट्टीयम” एवं “सूर्यसिद्धांत” नामक ग्रंथ किसने लिखे हैं ? उत्तर — आर्यभट्ट ने

कुमारगुप्त प्रथम (415-455 CE)
• चन्द्रगुप्त द्वितीय के पश्चात गुप्त राजवंश के सिंहासन पर कौन आसीन हुआ था ? उत्तर — कुमारगुप्त प्रथम
• कुमारगुप्त प्रथम की माता का नाम क्या था ? उत्तर — ध्रुवदेवी
• कुमारगुप्त प्रथम का छोटा भाई गोविन्दगुप्त कहाँ का राज्यपाल था ? उत्तर — बसाढ़ (वैशाली)
• कुमारगुप्त प्रथम के सुव्यवस्थित शासन का वर्णन किस अभिलेख में मिलता है ? उत्तर — मंदसौर अभिलेख (MP)
• गुप्त शासक कुमारगुप्त प्रथम ने कौन-सी उपाधि धारण की थी ? उत्तर — मेहन्द्रादित्य
• किस गुप्त शासक ने सर्वाधिक अभिलेख जारी किए थे ? उत्तर — कुमारगुप्त प्रथम ( अब तक 18 प्राप्त )
• समुद्रगुप्त के पश्चात किस गुप्त शासक ने अश्वमेघ यज्ञ का अनुष्ठान किया था ? उत्तर — कुमारगुप्त प्रथम
• कुमारगुप्त प्रथम के शासनकाल में पुष्पमित्र जाति के आक्रमण का उल्लेख किस अभिलेख में मिलता है ? उत्तर — स्कन्दगुप्त के भीतरी लेख में
• कुमारगुप्त प्रथम किस धर्म का अनुयायी था ? उत्तर — वैष्णव धर्म
• कुमारगुप्त प्रथम के किस प्रशासक ने महात्मा बुद्ध की एक मूर्ति की स्थापना की थी ? उत्तर — बुद्धमित्र ने
• कुमारगुप्त प्रथम के किस राज्यपाल ने मालवा में सूर्यमंदिर का निर्माण कराया था ? उत्तर — बन्धुवर्मा ने
• गुप्त शासक कुमारगुप्त प्रथम का दरबारी कवि कौन था ? उत्तर — वत्सभट्टि
• नालन्दा विश्वविद्यालय (बौद्ध धर्म का ऑक्सफोर्ड) की स्थापना किसके द्वारा करवायी गयी थी ? उत्तर — कुमारगुप्त प्रथम ने
• चीनी यात्री ह्वेसांग के विवरण के अनुसार नालंदा महाविहार की स्थापना किसके द्वारा करवायी गयी थी ? उत्तर — शक्रादित्य (कुमारगुप्त)

स्कन्दगुप्त “क्रमादित्य” (455-467 CE)
• कुमारगुप्त प्रथम के पश्चात गुप्त राजवंश के सिंहासन पर कौन आसीन हुआ था ? उत्तर — स्कन्दगुप्त “क्रमादित्य”
• गुप्त शासक स्कन्दगुप्त का महत्वपूर्ण अभिलेख कौन-सा है ? उत्तर — जूनागढ़ अभिलेख
• हूणों का प्रथम आक्रमण किस गुप्त शासक के शासनकाल में हुआ था ? उत्तर — स्कन्दगुप्त के
• हूण मूलतः कहाँ के निवासी थे ? उत्तर — मध्य एशिया के
• सर्वाधिक हूण आक्रमण किस गुप्त शासक के शासनकाल में हुआ था ? उत्तर — स्कन्दगुप्त के
• स्कन्दगुप्त द्वारा हूणों की पराजय की सूचना किस अभिलेख से मिलती हैं ? उत्तर — जूनागढ़ अभिलेख से
• स्कन्दगुप्त ने हूणों को परास्त कर सौराष्ट्र प्रांत में किसे राज्यपाल नियुक्त किया था ? उत्तर — पर्णदत्त को
• स्कन्दगुप्त के शासनकाल में किसने सुदर्शन झील के बाँध का पुर्ननिर्माण करवाया था ? उत्तर — गिरनार के पुरपति चक्रपालित ने
• शक महाक्षत्रप रुद्रदमन के समय सुदर्शन झील का बाँध टूटने पर किसने पुर्ननिर्माण करवाया था ? उत्तर — राज्यपाल सुविशाख ने
• हूणों को भारतीय लोग किस नाम से पुकारते थे ? उत्तर — म्लेच्छ
• तोरमाण किस जातीय दल का नेता था ? उत्तर — हूण
• हूणों का आक्रमण किस भारतीय ग्रंथ में मिलता है ? उत्तर — सोमदेव कृत कथासरित्सागर में
• स्कन्दगुप्त किस धर्म का अनुयायी था ? उत्तर — वैष्णव धर्म
• किस अभिलेख में स्कन्दगुप्त की तुलना चक्रवर्ती राम व युधिष्ठिर से की गयी है ? उत्तर — सूपिया लेख में (रीवा, MP)
• किस जैन ग्रंथ में स्कन्दगुप्त को श्रेष्ठ बुद्धिमान तथा धर्मात्मा कहा गया है ? उत्तर — आर्यमंजूश्रीमूलकल्प में

स्कन्दगुप्त का अंतिम अभिलेख है ? उत्तर — गढ़वा शिलालेख (प्रयाग)

गुप्त राजवंश का अवनति काल
• किस गुप्त शासक के पश्चात गुप्त साम्राज्य की अवनति प्रारंभ हुई थी ? उत्तर — स्कन्दगुप्त
• स्कन्दगुप्त के पश्चात गुप्त राजवंश के सिंहासन पर कौन आसीन हुआ था ? उत्तर — पुरुगुप्त (467-476 CE)
• गुप्त शासक पुरुगुप्त कौन था ? उत्तर — कुमारगुप्त प्रथम का पुत्र तथा स्कन्दगुप्त का सौतेला भाई
• भितरी मुद्रालेख में पुरूगुप्त की माता का नाम क्या था ? उत्तर — महादेवी अनन्तदेवी
• पुरूगुप्त की पत्नी का नाम क्या था ?  उत्तर — चन्द्रदेवी
• परमार्थ कृत “वसुबधुजीवनवृत” के अनुसार गुप्त शासक पुरुगुप्त किस धर्म का मतानुयायी था ? उत्तर — बौद्ध धर्म
• पुरुगुप्त काल में किस नगर का महत्व प्रतिपादित होता है ? उत्तर — अयोध्या
• पुरुगुप्त के पश्चात गुप्त राजवंश के सिंहासन पर कौन आसीन हुआ था ? उत्तर —पुरुगुप्त के पुत्र कुमारगुप्त द्वितीय
• कुमारगुप्त द्वितीय के पश्चात गुप्त राजवंश के सिंहासन पर कौन आसीन हुआ था ? उत्तर — बुधगुप्त
• किस साक्ष्य से यह सिद्ध होता है कि बुधगुप्त पुरुगुप्त का पुत्र था ? उत्तर — नालन्दा की मुहर से
• बुधगुप्त की माता का नाम क्या था ? उत्तर — चन्द्रदेवी
• स्कन्दगुप्त के उत्तराधिकारियों में सर्वश्रेष्ठ शासक किसे कहा गया है ? उत्तर — बुधगुप्त
• स्कन्दगुप्त के पश्चात किसने गुप्त साम्राज्य की शक्ति एवं प्रतिष्ठा को पुनः स्थापित करने का प्रयास किया था ? उत्तर — बुधगुप्त ने
• कौन अंतिम गुप्त सम्राट था जिसने हिमालय से नर्मदा नदी तथा मालवा से बंगाल तक के विस्तृत भू-भाग पर शासन किया था ? उत्तर — बुधगुप्त ने
• उत्तर गुप्त कालीन स्वर्ण मुद्राओं पर “श्रीविक्रम” की उपाधि किस गुप्त शासक से संबंधित है ? उत्तर — बुधगुप्त
• गुप्त शासक बुधगुप्त किस धर्म का मतानुयायी था ? उत्तर — बौद्ध धर्म
• बुधगुप्त के पश्चात गुप्त राजवंश के सिंहासन पर कौन आसीन हुआ था ? उत्तर — नरसिंहगुप्त बालादित्य
• गुप्त साम्राज्य का विभाजन किस गुप्त शासक के शासनकाल में हुआ था ? उत्तर — नरसिंहगुप्त बालादित्य
• हूण नरेश मिहिरकुल का समकालीन गुप्त शासक कौन था ? उत्तर — नरसिंहगुप्त बालादित्य
• गुप्त शासक नरसिंहगुप्त बालादित्य किस धर्म का मतानुयायी था ? उत्तर — बौद्ध धर्म
• गुप्त शासक नरसिंहगुप्त बालादित्य ने अपनी माता के कहने पर किस आक्रमणकारी को मुक्त कर दिया था ? उत्तर — हूण नरेश मिहिरकुल
• गुप्त शासक भानुगुप्त का वर्णन किस अभिलेख में मिलता है ? उत्तर — एरण अभिलेख से
• सती प्रथा का प्रथम साक्ष्य किस अभिलेख में मिलता है ? उत्तर — एरण अभिलेख 510 CE
• एरण अभिलेख में किस गुप्त शासक को संसार में सर्वश्रेष्ठ वीर (जगति प्रवीरो) तथा महान राजा कहा गया है ? उत्तर — भानुगुप्त को
• गुप्त शासक भानुगुप्त ने किसके विरुद्ध युद्ध में सफलता प्राप्त की थी इस युद्ध को स्वतंत्रता संग्राम की संज्ञा दी गयी है ? उत्तर — हूणों के विरुद्ध
• गुप्त शासक वैन्यगुप्त के विषय के जानकारी के मुख्य स्त्रोत कौन से हैं ? उत्तर — गुणैधर (बांग्लादेश के कोमिल्ला) ताम्रपत्र लेख
• नरसिंहगुप्त बालादित्य के पश्चात गुप्त राजवंश के सिंहासन पर कौन आसीन हुआ था ? उत्तर — कुमारगुप्त तृतीय
• गुप्त वंश का अंतिम महान शासक कौन था ? उत्तर — कुमारगुप्त तृतीय
• गुप्त वंश का अंतिम शासक कौन था ? उत्तर — विष्णुगुप्त (चन्द्रादित्य)

गुप्तकालीन : संस्कृति
• प्राचीन भारतीय इतिहास में किस राजवंश को ‘स्वर्ण युग’ के नाम से जाना जाता है ? उत्तर — गुप्त राजवंश को
• गुप्त राजवंश को “स्वर्ण युग” की संज्ञा सर्वप्रथम किस भारतीय ने दी है ? उत्तर — के. एम. मुंशी
• गुप्त राजवंश को “पेरीक्लीन युग” की संज्ञा किस विद्वान ने दी है ? उत्तर — एल.डी. बार्नेट
• गुप्त राजवंश को “भारत का एलिजाबेथ व स्टुअर्ट काल” की संज्ञा किस इतिहासकार ने दी है ? उत्तर — वी. ए. स्मिथ ने
• गुप्त राजवंश को “श्रेण्य युग” की संज्ञा किस भारतीय इतिहासकार ने दी है ? उत्तर — आर. सी. मजूमदार ने
• गुप्त काल को पुनर्जागरण की संज्ञा किस विद्वान ने दी है ? उत्तर — मैक्समूलर ने
• गुप्त कालीन कला स्थापत्य के प्रमुख उदाहरण कौन-कौन से हैं ? उत्तर — अजन्ता, बाघ, धारशिव, बनोती, घटोत्कच व औरंगाबाद की गुफाएँ

गुप्तकालीन : प्रशासनिक व्यवस्था
• गुप्त काल में साम्राज्य की सभी/सम्पूर्ण/सर्वोच्च शक्तियों का स्वामी कौन होता था ? उत्तर — सम्राट
• राजा को सलाह देने वाली मंत्रिपरिषद क्या कहलाती थी ? उत्तर — अमात्य वर्ग
• गुप्त साम्राज्य की राजधानी कहाँ स्थित थी ? उत्तर — पाटलिपुत्र में
• गुप्त साम्राज्य की द्वितीय राजधानी कहाँ स्थित थी ? उत्तर — उज्जैन में
• प्रयाग स्तंभ अभिलेख के अनुसार किस प्रकार का व्यवहार समुद्रगुप्त द्वारा दक्षिण भारत के राजाओं के साथ किया गया था ? उत्तर — बंदी बनाकर मुक्त कर देना (ग्रहणमोक्षानुग्रह)
• गुप्त काल के प्रशासन में “प्रथम कुलिक” पदाधिकारी से क्या तात्पर्य है ? उत्तर — मुख्य शिल्पी
• गुप्त काल में प्रांतों को अन्य किस नामों से जाना जाता था ? उत्तर — देश / अवनी / भुक्ति / राज्य
• गुप्तकाल में प्रमुख प्रांत कौन-2 से थे ? उत्तर — सुराष्ट्र (सौराष्ट्र), पश्चिमी मालवा (अवन्ति), पूर्वी मालवा (एरण), तीर भुक्ति, पुण्ड्रवर्धन, मगध
• गुप्तकाल में प्रांतों/ भुक्ति के प्रशासक को क्या कहा जाता था ? उत्तर — उपरिक (राज्यपाल) एवं गोप्ता ( नियुक्ति सम्राट द्वारा )
• ‘भुक्ति’ शब्द सर्वप्रथम किस गुप्तकालीन अभिलेख में मिलता है ? उत्तर — प्रयाग प्रशस्ति में
• गुप्तवंश के पतनोन्मुख के समय सर्वप्रथम कौन सा राज्य स्वतंत्र हुआ था ? उत्तर — जूनागढ़
• गुप्तकाल में प्रांतों/ भुक्ति का विभाजन किस प्रशासनिक इकाई के रूप में हुआ था ? उत्तर — विषय (जिला)
• गुप्तकाल में विषय (जिला) के प्रधान प्रशासनिक अधिकारी को क्या कहा जाता था ? उत्तर — विषयपति / कुमारामात्य
• गुप्तकाल के विषय के कार्यालयों के अभिलेखों को सुरक्षित रखने वाले अधिकारी को क्या कहा जाता था ? उत्तर — पुस्तपाल
• गुप्त काल में नगर के प्रधान अधिकारी को क्या कहा जाता था ? उत्तर — पुरपाल
• गुप्तकाल में नगर में कर एकत्र करने वाले अधिकारी को क्या कहा जाता था ? उत्तर — द्रांगिक
• गुप्तकाल में धर्मशालाओं के पर्वेक्षक को क्या कहा जाता था ? उत्तर — अवस्थिक
• गुप्तकालीन किस अभिलेख में ग्राम प्रशासन हेतु पंचमंडली का प्रयोग मिलता है ? उत्तर — साँची अभिलेख में
• भारत के इतिहास (गुप्तवंश) के संदर्भ में “कुल्यवाप” तथा “द्रोणवाप” शब्द क्या निर्दिष्ट करते हैं ? उत्तर — भू-माप
• गुप्तकाल में गुप्तचर तथा पुलिस को क्रमशः किस नाम से जाना जाता था ? उत्तर — दूत तथा भाट
• गुप्तकाल में प्रशासन की सबसे छोटी इकाई क्या थी ? उत्तर — पंचमंडली या ग्राम जनपद (ग्राम पंचायत)
• गुप्तकाल में ग्रामों के समूह को किस नाम से पुकारते थे ? उत्तर — वीथि, स्थान, स्थली, पेठ, पट्ट, पथक

गुप्तकालीन : न्यायव्यवस्था
• गुप्त काल में साम्राज्यों का सर्वोच्च न्यायाधीश कौन होता था ? उत्तर — सम्राट
• गुप्तकालीन अभिलेखों में न्यायाधीशों को क्या कहा गया है ? उत्तर — महादण्डनायक, दण्डनायक, सर्वदण्डनायक
• गुप्तकालीन नालंदा तथा वैशाली से प्राप्त मुद्राओं का किससे संबंधित अंकन किया गया था ? उत्तर — न्यायाधिकरण, धर्माधिकरण तथा धर्मशासनाधिकरण
• गुप्त काल में राजद्रोही (फाह्यान के अनुसार) को कौन-सी सजा दी जाती थी ? उत्तर — दाहिना हाथ काटना
• गुप्तकाल में ग्रामों में न्याय का कार्य किसके द्वारा किया जाता था ? उत्तर — ग्रामपरिषद
• सर्वप्रथम दीवानी तथा फौजदारी विवादों की अलग-2 कोटियाँ किस ग्रंथ में मिलता है ? उत्तर — बृहस्पति स्मृति

गुप्तकालीन : सैन्य व्यवस्था
• गुप्तकाल में सेना का सर्वोच्च अधिकारी क्या कहलाता था ? उत्तर — महाबलाधिकृत
• गुप्तकाल में गजसेना के प्रधान को क्या कहा जाता था ? उत्तर — महापीलुपति
• गुप्तकाल में अश्वसेना के प्रधान को क्या कहा जाता था ? उत्तर — भटाश्वपति
• गुप्तकाल में सैनिक सामानों की व्यवस्था करने / रखने वाले प्रधान अधिकारी को क्या कहा जाता था ? उत्तर — रणभण्डागारिक
• प्रयाग प्रशस्ति में उल्लिखित गुप्तकालीन प्रमुख अस्त्र-शस्त्र क्या थे ? उत्तर — शक्ति, प्रास, असि, परशु, शर, शंकु, तोमर, भिन्दिपाल, नाराच

गुप्तकालीन : आर्थिक जीवन
• गुप्तकाल में ब्राह्मणों को दान में दी जाने वाली भूमि को क्या कहा जाता था ? उत्तर — ब्रह्यदेय
• गुप्तकाल में ब्राह्मणों, भिक्षुओं, विद्वानों और मंदिरों को दी जाने वाली भूमि को क्या कहा जाता था ? उत्तर — अग्रहार
• गुप्तकालीन अभिलेखों में भूमिकर को क्या कहा गया है ? उत्तर — उद्रंग तथा भागकर
• गुप्तकाल में भू-राजस्व की दर सामान्यतः क्या थी ? उत्तर — 1/6 भाग
• गुप्तकाल में भूमि-मापक इकाई क्या थी ? उत्तर — निवर्तन
• अरघट्ट शब्द का क्या अर्थ है ? उत्तर — सिंचाई के साधन ( बाँध, तालाब, नहर, कुआँ, रहट, नदियाँ )
• सर्वप्रथम किस ग्रंथ में सुनिश्चित राजकीय आदेशों के आधार पर बसायी गयी ब्राह्मण बस्तियों की सूचना मिलती है ? उत्तर — अर्थशास्त्र में
• राजकीय भूमि अनुदान से संबंधित सर्वप्रथम अभिलेखीय साक्ष्य कौन-सा है ? उत्तर — शातकर्णी प्रथम की रानी नागानिका का नानाघाट अभिलेख
• “जिस प्रकार सूर्य अपनी किरणों से जल ग्रहण करता है, उसी प्रकार प्रजा से राजा थोड़ा-थोड़ा धन ग्रहण करें।” यह कथन किस ग्रंथ में उल्लिखित है ? उत्तर — कामंदकीय नीतिसार में
• गुप्तकालीन कवि कालिदास ने किसे राष्ट्रीय सम्पत्ति का बड़ा भाग माना है ? उत्तर — कृषि तथा पशुपालन
• किस गुप्त कालीन ग्रंथ में वर्ष में तीन फसलों का उल्लेख मिलता है ? उत्तर — वृहत्संहिता में
• गुप्तकाल में उद्योग-धंधों का संचालन कौन-सी संस्था करती थी ? उत्तर — श्रेणियाँ (Guilds)
• गुप्तकाल में प्रमुख व्यापारिक बंदरगाह कौन से थे ? उत्तर — भड़ौच (गुजरात), ताम्रलिप्ति (बंगाल)
• प्राचीन भारत में सर्वाधिक स्वर्णमुद्राएँ किस राजवंश ने जारी की थी ? उत्तर — गुप्त राजवंश ने
• गुप्त शासकों ने किन-किन धातुओं की मुद्राएँ जारी की थी ? उत्तर — स्वर्ण, रजत, ताम्र, पीतल, सीसा
• गुप्तकालीन स्वर्ण सिक्कों को क्या कहा जाता था ? उत्तर — दीनार या निष्क
• दीनार किस भाषा का शब्द है ? उत्तर — लैटिन
• गुप्तकालीन सिक्कों का सबसे बड़ा / विशाल कोष कहाँ स्थित था ? उत्तर — बयाना में
• भारत में दीनार मुद्रा का प्रचलन सर्वप्रथम किस काल में हुआ था ? उत्तर — कुषाण काल में
• चीनी यात्री फाह्यान के अनुसार गुप्तकाल में साधारणतया लोग क्रय-विक्रय में किन वस्तुओं का प्रयोग करते थे ? उत्तर — कौड़ियों का
• गुप्तकालीन चाँदी के सिक्कों को क्या कहा जाता था ? उत्तर — रूप्यका (रूपक)
• गुप्तकाल में चाँदी तथा ताम्र मिश्रित मुद्राओं को क्या कहा जाता था ? उत्तर — दरब
• किस गुप्त शासक ने सर्वाधिक प्रकार के सिक्के चलवाए थे ? उत्तर — कुमारगुप्त प्रथम ने (14 प्रकार)
• गुप्तों की राष्ट्रीय मुद्रा कौन सी थी ? उत्तर — दीनार (स्वर्ण मुद्रा)

गुप्तकालीन समाज
• गुप्तकालीन समाज किस व्यवस्था पर आधारित थी ? उत्तर — वर्ण-व्यवस्था
• गुप्तकालीन वर्ण व्यवस्था में उच्चतम तथा निम्नतम सामाजिक स्थिति क्रमशः किसकी थी ? उत्तर — ब्राह्मण तथा शूद्र
• किस गुप्तकालीन विद्वान के अनुसार ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य तथा शूद्र के मकान क्रमशः पाँच, चार, तीन तथा दो कमरों वाले होने चाहिए ? उत्तर — वाराहमिहिर
• मध्य भारतीय राज्य को ब्राह्मणों का देश किस विदेशी ने कहा था ? उत्तर — फाह्यान
• चीनी यात्री फाह्यान ने अछूतों को क्या कहा है ? उत्तर — चाण्डाल
• गुप्तकालीन मंदिरों में किस प्रथा का प्रचलन बढ़ने लगा था ? उत्तर — देवदासी प्रथा
• गुप्तकालीन समाज में कौन से प्रमुख मनोरंजन प्रचलित थे ? उत्तर — संगीत, नृत्य, आखेट, ध्रुतक्रीड़ा
• किस गुप्तकालीन ग्रंथ में गणिकाओं (वेश्याओं) को दिए जाने वाले प्रशिक्षण का वर्णन मिलता है ? उत्तर — कामसूत्र में
• गुप्तकाल में पेशेवर लेखक वर्ग के रूप में किस जाति का उद्भव हुआ ? उत्तर — कायस्थ
• गुप्त शासक भानुगुप्त के सेनापति गोपराज की स्त्री के सती होने का सर्वप्रथम प्रमाण किस अभिलेख में मिलता है ? उत्तर — एरण अभिलेख
• गुप्त कालीन किस अभिलेख में विष्टि (बंधुआँ मजदूरी) का साक्ष्य उपलब्ध है ? उत्तर — प्रभावती गुप्ता का ऋद्धपुर ताम्रपत्र में
• गुप्तोत्तर काल में महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन क्या था ? उत्तर — सामंतवाद एवं भूमिदान

धार्मिक जीवन
• किस काल को ब्राम्हणवादी विचारधारा के पुनरुत्थान व सुदृढ़ीकरण का काल माना जाता है ? उत्तर — गुप्तकाल को
• अधिकांश गुप्त शासक किस धर्म के अनुयायी थे ? उत्तर — वैष्णव धर्म के
• नालंदा विश्वविद्यालय किस धर्म की शिक्षा का प्रमुख केन्द्र था ? उत्तर — बौद्ध धर्म
• गुप्तकाल में सर्वाधिक किस भगवान के मंदिरों की स्थापना हुई थी ? उत्तर — विष्णु भगवान
• त्रिमूर्ति – ब्रह्मा, विष्णु और महेश की परिकल्पना किस काल की देन है ? उत्तर — गुप्तकाल की
• किस काल में सर्वाधिक मंदिरों एवं मूर्तियों का निर्माण हुआ था ? उत्तर — गुप्तकाल में
• कौन-सा स्थान सूर्य मंदिरों के लिए विख्यात है ? उत्तर — मन्दसौर, मूल स्थान, कोणार्क, मोढेरा

साहित्य और विज्ञान
• गुप्तकाल में सर्वाधिक किस भाषा का विकास हुआ था ? उत्तर — संस्कृत का
• सर्वप्रथम किस विद्वान ने बताया कि “पृथ्वी अपनी धुरी के चारों ओर परिभ्रमण करती है।” ? उत्तर — आर्यभट्ट (सूर्य सिद्धांत एवं आर्यभट्टीयम)
• गुप्तकालीन धातु विज्ञान के समुन्नत होने का सबसे उपयुक्त उदाहरण कौन-सा है ? उत्तर — मेहरौली का लौह स्तंभलेख
• किस गुप्तकालीन रचना को “संस्कृत का विश्वकोष” कहा जाता है ? उत्तर — अमरकोष (लेखक अमरसिंह)
• किस गुप्तकालीन ग्रंथ को “विज्ञान का विश्वकोष” कहा जाता है ? उत्तर — वृहत्संहिता
• पुराणों का अंतिम संकलन किस काल में हुआ था ? उत्तर — गुप्त काल में

कला और स्थापत्य
• गुप्तकालीन वास्तुकला के सर्वोत्तम उदाहरण देखे जा सकते हैं ? उत्तर — मंदिर निर्माण में
• गुप्तकालीन किस मंदिर में शिव-पार्वती संगीत वाद्यों के साथ उकेरे गए हैं ? उत्तर — नचना कुठार मंदिर (पन्ना, MP)
• गुप्त शासकों द्वारा बनवायें गए दो स्तूपों का क्या नाम था ? उत्तर — सारनाथ का धमेख स्तूप तथा राजगृह स्थित जरासंध की बैठक
• महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित अजन्ता पहाड़ी में कुल कितनी गुफाएँ प्राप्त हुई है ? उत्तर — 29 गुफाएँ ( खोज 1819 में )
• अजन्ता पहाड़ी की कौन-सी गुफाएँ गुप्तकालीन मानी जाती है ? उत्तर — 16, 17, 19
• मध्य प्रदेश के धार जिला में स्थित बाघ की पहाड़ी में कितनी गुफाएँ प्राप्त की गयी है ? उत्तर — 9 ( बौद्ध धर्म से संबंधित )
• किस काल खंड में मूर्तिकला के संदर्भ में दैहिक सौंदर्य के स्थान पर आध्यात्मिक सौंदर्य को प्रधानता दी गयी थी ? उत्तर — गुप्त काल
• मरणासत्र राजकुमारी का चित्रण किस गुफा में चित्रित किया गया है ? उत्तर — अजन्ता गुफा संख्या 16 में
• महात्मा बुद्ध के जन्म, जीवन, महाभिनिष्क्रमण तथा महापरिनिर्वाण की घटनाओं से संबंधित चित्रण किस गुफा में चित्रित किया गया है ? उत्तर — अजन्ता गुफा संख्या 17 में
• अजन्ता की किस गुफा को चित्रशाला कहा जाता है ? उत्तर — 17वीं गुफा को
• “क्वीन ऑफ केव” किस गुफा को कहा जाता है ? उत्तर — उदयगिरि की गुफा
• आरंभिक भारतीय मंदिरों में कौन-सा ईंटों द्वारा निर्मित है ? उत्तर — भितरगाँव
• देवगढ़ का दशावतार मंदिर किस प्रकार का है ? उत्तर — उदिताचार्य
• शतरंज का खेल किस देश में उद्भूत हुआ था ? उत्तर — भारत में
• मंदिर बनाने की कला का जन्म किस काल में हुआ था ? उत्तर — गुप्तकाल
• दशावतार मंदिर कहाँ स्थित है ? उत्तर — देवगढ़ (झांसी, उत्तर प्रदेश)
• गुप्तकाल में विष्णु शर्मा द्वारा लिखित कौन-सा ग्रंथ को संसार का सर्वाधिक प्रचलित ग्रंथ माना जाता है ? उत्तर — पंचतंत्र (संस्कृत)
• पंचतंत्र को किन पाँच भागों में बाँटा गया है ? उत्तर — मित्रभेद, मित्रलाभ, संधि-विग्रह, लब्ध-प्रणाश और अपरीक्षाकारित्व
• गुप्तकाल में वेश्यावृत्ति करने वाली महिलाओं को क्या कहा जाता था ? उत्तर — गणिका (वृद्ध वेश्याओं को कुट्टनी कहा जाता था)

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top