Indian History : गुप्तोत्तर काल (Post-Gupta period)

Indian History : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal) आपके लिए लाया है “गुप्तोत्तर काल (Post-Gupta period)”

गुप्तोत्तर काल (Post-Gupta period)

मगध और मालवा का उत्तरगुप्त वंश

• उत्तर गुप्तकालीन (मागध) इतिहास जानने का प्रमुख अभिलेखीय स्त्रोत कौन-सा है ? उत्तर — अफसढ़ अभिलेख (गया से प्राप्त)
• उत्तर गुप्तकालीन अधिकांश शासक कहाँ के निवासी थे ? उत्तर — मालवा के
• परवर्तीगुप्त वंश के किस शासक ने प्रयाग में गंगा तट पर अपना प्राण त्याग दिया था ? उत्तर — कुमारगुप्त
• कुमारगुप्त की मृत्यु के बाद कौन-सा शासक सिंहासनासीन हुआ था ? उत्तर — दामोदर गुप्त
• दामोदरगुप्त का समकालीन मौखरि वंशीय शासक कौन था ? उत्तर — सर्ववर्मा
• दामोदरगुप्त की मृत्यु के पश्चात उसका उत्तराधिकारी कौन हुआ था ? उत्तर — महासेन गुप्त
• किस उत्तर गुप्तकालीन शासक ने मालवा में स्वतंत्र राज्य स्थापित किया था ? उत्तर — देवगुप्त
• महासेनगुप्त की मृत्यु के पश्चात किसने मालवा पर अधिकार किया था ? उत्तर — देवगुप्त ने
• मालवा के देवगुप्त ने अपनी स्थिति सुदृढ़ करने हेतु किसके साथ मित्रता/मैत्री संबंध बनाये थे ? उत्तर — गौड़ नरेश शशांक के साथ
• मालवा के शासक देवगुप्त ने किस शासक की हत्या कर कन्नौज पर अधिकार कर लिया था ? उत्तर — मौखरि शासक गृहवर्मा
• मालवा के शासक देवगुप्त ने किसकी सहायता से कन्नौज के शासक गृहवर्मा की हत्या किया था ? उत्तर — गौड़ नरेश शशांक
• मालवा के शासक देवगुप्त की हत्या किसके द्वारा की गयी थी ? उत्तर — राज्यवर्धन के द्वारा
• हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात मगध के अंतर्गत एक विस्तृत साम्राज्य की स्थापना करने वाला प्रथम शासक कौन था ? उत्तर — आदित्यसेन
• किसके शासनकाल में चीनी राजदूत वांग-हुएन-त्से ने दो बार भारत की यात्रा की थी ? उत्तर — आदित्यसेन
• मगध पर शासन करने वाला अंतिम उत्तर गुप्तकालीन शासक कौन था ? उत्तर — जीवितगुप्त द्वितीय

कन्नौज का मौखरि राजवंश

• कन्नौज के मौखरि शासक प्रारंभ में किसके अधीनस्थ सामांत थे ? उत्तर — गुप्त वंश
• मौखरि मूलतः कहाँ के निवासी थे ? उत्तर — गया
• मौखरि वंश का संस्थापक किसे माना जाता है ? उत्तर — हरिवर्मा को
• हरिवर्मा के बाद मौखरि वंश की राजगद्दी पर बैठने वाला शासक कौन बना था ? उत्तर — आदित्य वर्मा → ईश्वरवर्मा → ईशानवर्मा → सर्ववर्मा → अवंति वर्मा → गृहवर्मा (600-05 CE)
• मौखरि राजवंश का सर्वाधिक शक्तिशाली शासक कौन था ? उत्तर — सर्ववर्मा
• मौखरि वंश का अंतिम शासक किसे माना जाता है ? उत्तर — गृहवर्मा

वल्लभी के मैत्रक वंश

• वल्लभी के मैत्रक वंश की स्थापना किसके द्वारा की गई थी ? उत्तर — भट्टार्क के द्वारा
• मैत्रक वंश क संस्थापक भट्टार्क किस वंश के अधीनस्थ पदाधिकारी थे ? उत्तर — गुप्त वंश के
• गुप्त वंश के पतन के बाद पश्चिमी भारत में किस सर्वाधिक शक्तिशाली राजवंश का उदय हुआ था ? उत्तर — वल्लभी के मैत्रक वंश
• किस मैत्रक वंशीय शासक के काल में प्रतिवर्ष विशाल बौद्ध धार्मिक समारोह का आयोजन होता था ? उत्तर — शिलादित्य प्रथम ‘धर्मादित्य’
• हर्षवर्धन का समकालीन मैत्रक वंशीय शासक कौन था ? उत्तर — ध्रुवसेन द्वितीय बालादित्य
• किस मैत्रक वंशीय शासक ने गुर्जर प्रदेश (भड़ौच) पर अधिकार कर लिया था ? उत्तर — धरसेन चतुर्थ (646-50 CE)
• मैत्रक वंश का अंतिम ज्ञात शासक कौन था ? उत्तर — शिलादित्य सप्तम
• मैत्रक वंश का विनाश कैसे हुआ था ? उत्तर — अरब आक्रमणकारियों द्वारा
• मैत्रक वंशीय शासक किस धर्म में आस्था रखते थे ? उत्तर — बौद्ध धर्म
• मैत्रक राजवंश के शासनकाल में शिक्षा का प्रमुख केन्द्र स्थल कौन-सा था ? उत्तर — वल्लभी विश्वविद्यालय
• मैत्रक वंशी शासनकल में व्यापार एवं वाणिज्य का प्रमुख केन्द्र स्थल कौन-सा था ? उत्तर — वल्लभी (गुजरात)
• किसके शासनकाल में अरबों ने वल्लभी पर आक्रमण कर उसे नष्ट-भ्रष्ट कर दिया था ? उत्तर — शिलादित्य पंचम

हूण शक्ति का उत्थान एवं पतन

• हूण जातियाँ मूलतः कहाँ के निवासी थे ? उत्तर — मध्य एशिया
• हूणों की दो प्रमुख शाखाएँ कौन-सी थी ? उत्तर — पश्चिमी एवं पूर्वी (भारत पर आक्रमण पूर्वी शाखा ने किया)
• हूणों की पूर्वी शाखा ने किस भारतीय परिक्षेत्र को अपना निवास स्थान बनाया था ? उत्तर — आक्सस नदी घाटी (अफगानिस्तान)
• हूणों की पूर्वी शाखा इतिहास में किस नाम से प्रसिद्ध है ? उत्तर — एफ्थलाइट (श्वेत हूण)
• हूणों की पश्चिमी शाखा किस क्षेत्र में विध्वंसात्मक गतिविधियाँ अपनायी थी ? उत्तर — रोम में
• हूणों का सर्वप्रथम आक्रमण किसके शासनकाल में हुआ था ? उत्तर — गुप्त शासक
• भारत पर हूण आक्रमण का नेता कौन था ? उत्तर — तोरमाण
• भारत में हूणों की सत्ता का संस्थापक किसे माना जाता है ? उत्तर — तोरमाण को
• तोरमाण का पुत्र तथा उत्तराधिकारी कौन था ? उत्तर — मिहिरकुल
• किस भारतीय शासक ने हूण आक्रमणकारी मिहिरकुल को परास्त एवं बंदी बनाये जाने के उपरांत अपनी माता के कहने पर मुक्त कर दिया था ? उत्तर — गुप्त शासक नरसिंहगुप्त बालादित्य
• हूणों ने किस क्षेत्र पर अपना शासन स्थापित किया था ? उत्तर — गांधार प्रदेश
• हूण आक्रमणकारी मिहिरकुल किस धर्म का अनुयायी था ? उत्तर — शैव धर्म का
• किस वर्धनवंशीय शासक ने हूणों को पराजित किया था ? उत्तर — प्रभाकरवर्धन
• राजपूत काल में हूणों का प्रथम उल्लेख किस शासक के काल में मिलता है ? उत्तर — गुर्जर-प्रतिहार शासक महेन्द्रपाल प्रथम
• किस पाल वंशीय शासक ने हूणों के दर्प को चूर्ण कर दिया था ? उत्तर — पाल शासक देवपाल
• हूण किस धर्म को अपनाकर भारतीय समाज एवं संस्कृति में समाहित हो गए थे ? उत्तर — हिंदू धर्म एवं संस्कृति
• “भारतीय राजपूतों की उत्पत्ति हूणों से हुई है।” यह किस विद्वान ने सिद्ध करने का प्रयास किया है ? उत्तर — कर्नल जेम्स टॉड ने
• हूणों द्वारा जारी सिक्कों को भारतीय परंपरा में क्या कहा गया है ? उत्तर — गधैया / गधिया
• हूणों के आक्रमण से मध्य एशिया के साथ व्यापार बंद हो जाने के बाद भारतीय व्यापारी किस दिशा की ओर उन्मुख हुए थे ? उत्तर — दक्षिण-पूर्व एशिया
• हूणों ने किस भाषा को राजभाषा के रूप में अपनाया था ? उत्तर — संस्कृत को
• किसने हूण आक्रमणकारी मिहिरकुल को ‘पंच भारत का स्वामी’ तथा साकल (स्यालकोट) को उसकी राजधानी बताया है ? उत्तर — ह्वेनसांग
• किस भारतीय ग्रंथ में मिहिरकुल को विनाश का देवता व शैतान का अवतार बताया गया है ? उत्तर — कल्हण कृत राजतरंगिणी में
• श्रीनगर में मिहिरेश्वर (शिव) मंदिर का निर्माण तथा मिहिरपुर नगर की स्थापना किसके द्वारा करवायी गयी थी ? उत्तर — मिहिरकुल
• किस धार्मिक ग्रंथों में मिहिरकुल को दुष्टों में प्रथम कहा गया है ? उत्तर — जैन स्रोतों में
• ईसा की तीसरी सदी में हूण आक्रमण से किस यूरोपीय साम्राज्य का पतन हो गया था ? उत्तर — रोमन साम्राज्य
• कौन-सा राजवंश हूणों के आक्रमण से अत्यंत विचलित हुआ था ? उत्तर — गुप्त राजवंश

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top