Indian Geography : भारत के द्वीप समूह (Islands of India)

Indian Geography : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal) आपके लिए लाया है “भारत के द्वीप समूह”

भारत के द्वीप समूह (Islands of India)

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह

  • ‘अंडमान एवं निकोबार’ द्वीप समूह कहाँ अवस्थित है ? उत्तर — बंगाल की खाड़ी में
  • कौन-सा द्वीप युग्म 10° उत्तरी अक्षांश (10° चैनल) द्वारा आपस में पृथक किया जाता है ? उत्तर — अंडमान एवं निकोबार
  • अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में द्वीपों एवं टापुओं की कुल संख्या लगभग कितनी है ? उत्तर — 572
  • अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की राजधानी कहाँ है ? उत्तर — पोर्ट ब्लेयर
  • अंडमान किन द्वीपों का समूह है ? उत्तर — उत्तरी अंडमान, मध्य अंडमान, दक्षिणी अंडमान, लिटिल अंडमान
  • दक्षिणी अंडमान एवं लिटिल अंडमान के मध्य कौन-सा दर्रा अवस्थित है ? उत्तर — डंकन पास
  • अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में सर्वाधिक ऊँचाई वाली चोटी कौन है ? उत्तर — उत्तरी अंडमान में स्थित सैडल पीक (732 m)
  • अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की दूसरी सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है ? उत्तर — ग्रेट निकोबार में स्थित माउंट थुईल्लर (642 m)
  • ‘कोको स्ट्रेट’ अलग करता है ? उत्तर — अंडमान को म्यांमार के कोको द्वीप समूह से
  • भारत के किस द्वीप का उद्गम ज्वालामुखी विस्फोट से हुआ है ? उत्तर — बैरेन द्वीप का
  • बैरेन द्वीप कहाँ अवस्थित है ? उत्तर — बंगाल की खाड़ी में
  • उत्तरी अंडमान के पूर्व में कौन-सा एक सुषुप्त ज्वालामुखी द्वीप स्थित है ? उत्तर — नारकोंडम
  • निकोबार मुख्यतः किन द्वीपों का समूह है ? उत्तर — कार निकोबार, ग्रेट निकोबार, लिटिल निकोबार
  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह का सबसे छोटा रिहायशी द्वीप कौन सा है ? उत्तर — मध्य अंडमान (1536 km²)
  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है ? उत्तर — करल्यू द्वीप (0.30 km²)
  • कौन-सा चैनल (जलमार्ग) ग्रेट निकोबार को सुमात्रा से अलग करता है ? उत्तर — 6° चैनल
  • कौन-सा इंडोनेशिया का द्वीप भौगोलिक रूप से ग्रेट निकोबार के सबसे निकट अवस्थित है ? उत्तर — सुमात्रा द्वीप
  • कौन-सा द्वीप समूह टर्शियरी कालीन अराकान योमा पर्वत श्रेणी का विस्तारित भाग है ? उत्तर — अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह
  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह का सबसे उत्तरी द्वीप कौन-सा है ? उत्तर — लैंडफॉल द्वीप
  • इंदिरा प्वॉइंट (पिगमेलियन प्वॉइंट) कहाँ स्थित है ? उत्तर — ग्रेट निकोबार के दक्षिण में
  • अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह पर पाई जाने वाली प्रमुख जनजातियाँ है ? उत्तर — जारवा, शॉम्पेन, सेंटिलीज, ओंग
  • वर्ष 2018 में किन द्वीपों का नाम परिवर्तित कर क्रमशः सुभाष द्वीप, शहीद द्वीप एवं स्वराज द्वीप कर दिया गया ? उत्तर — क्रमशः रॉस द्वीप, नील द्वीप एवं हैवलॉक द्वीप

लक्षद्वीप समूह

  • लक्षद्वीप कहाँ स्थित है ? उत्तर — अरब सागर में या दक्षिण-पश्चिम भारत में
  • भारत में कौन-सा द्वीप समूह प्रवाल भित्ति उत्पत्ति का है ? उत्तर — लक्षद्वीप समूह
  • लक्षद्वीप में द्वीपों की संख्या कुल कितनी है ? उत्तर — 36
  • लक्षद्वीप में आबाद द्वीपों की संख्या कितनी है ? उत्तर — 10
  • मिनिकॉय, लक्षद्वीप के अन्य द्वीपों से कितने अंश जलमार्ग द्वारा पृथक होता है ? उत्तर — 9° चैनल
  • कौन-सा चैनल (जलमार्ग) लक्षद्वीप (मिनिकॉय) को मालदीव से अलग करता है ? उत्तर — 8° चैनल
  • कौन-सा द्वीप भारतीय तटरेखा के सुदुरवर्ती द्वीप की श्रेणी में आता है ? उत्तर — मिनिकॉय
  • लक्षद्वीप समूह का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है ? उत्तर — एंडरॉथ (4.90 km²)

अन्य द्वीप

  • श्रीहरिकोटा द्वीप कहाँ अवस्थित है ? उत्तर — आंध्र प्रदेश के तट पर
  • ‘पुलिकट झील’ को बंगाल की खाड़ी से कौन-सा द्वीप अलग करता है ? उत्तर — श्रीहरिकोटा
  • भारत का एक मात्र उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र ‘सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र’ किस द्वीप पर स्थित है ? उत्तर — श्रीहरिकोटा द्वीप पर
  • कौन-सा भारतीय द्वीप भारत और श्रीलंका के मध्य स्थित है ? उत्तर — पंबन द्वीप (रामेश्वरम द्वीप) = मन्नार की खाड़ी में स्थित
  • रामसेतु (आदम ब्रिज) किस स्थान से शुरू होता है ? उत्तर — घनुष्कोडि से
  • भारत का सर्वाधिक आबादी वाला द्वीप कौन-सा है ? उत्तर — सालसेट द्वीप (मुंबई)
  • एलीफेंटा द्वीप किस शहर के पास स्थित है ? उत्तर — मुंबई
  • एक द्वीप पर स्थित भारत का सबसे बड़ा नगर कौन-सा है ? उत्तर — मुंबई
  • वेयंत शयोधर द्वीप कहाँ अवस्थित है ? उत्तर — कच्छ की खाड़ी में
  • पिरम द्वीप कहाँ अवस्थित है ? उत्तर — खंभात की खाड़ी में
  • द्वारका द्वीप कहाँ अवस्थित है ? उत्तर — अरब सागर तट
  • कोरी क्रीक (निवेशिका) कहाँ स्थित है ? उत्तर — कच्छ की खाड़ी में
  • न्यू मूर द्वीप कहाँ अवस्थित है ? उत्तर — बंगाल की खाड़ी में
  • ‘अब्दुल कलाम द्वीप’ का पुराना नाम क्या था ? उत्तर — व्हीलर द्वीप
  • भारत का पहला द्वीपीय जिला कौन-सा है ? उत्तर — माजुली
  • वेलिंगटन द्वीप किस शहर का भाग है ? उत्तर — कोच्चि शहर का
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा 1 सितम्बर 2016 को घोषित विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप कौन-सा है ? उत्तर — माजुली
  • खडियाबेट एवं अलियाबेट द्वीप कहाँ अवस्थित है ? उत्तर — नर्मदा-तापी के मुहाने पर

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top