Indian Geography : भारत के तटीय मैदान

Indian Geography : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal) आपके लिए लाया है “भारत के तटीय मैदान”

भारत के तटीय मैदान

  • भारतीय तटीय मैदान का विस्तार कहाँ तक है ? उत्तर — प्रायद्वीपीय पर्वत श्रेणी एवं समुद्र तट के मध्य
  • तटीय मैदान के निर्माण का प्रमुख कारण क्या है ? उत्तर — सागरीय तरंगों द्वारा अपरदन एवं निक्षेपण तथा पठारी नदियों के अवसाद के जमाव

पश्चिमी तटीय मैदान

  • पश्चिमी घाट तथा अरब सागर के तट के बीच निर्मित मैदान को क्या कहा जाता है ? उत्तर — पश्चिमी तटीय मैदान
  • पश्चिमी तटीय मैदान का विस्तार कहाँ तक है ? उत्तर — सूरत से कन्याकुमारी तक
  • भारत के पश्चिमी तटीय मैदान के उत्तरी भाग को किस अन्य नाम से जाना जाता है ? उत्तर — कोंकण तट
  • गुजरात का तटवर्ती क्षेत्र क्या कहलाता है ? उत्तर — गुजरात का तट/मैदान या कच्छ या सौराष्ट्र का तटीय मैदान
  • महाराष्ट्र (दमन) से गोवा के मध्य स्थित तटीय मैदान क्या कहलाता है ? उत्तर — कोंकण का तट
  • गोवा से मंगलूरू के मध्य स्थित तटीय मैदान क्या कहलाता है ? उत्तर — कन्नड़ का तट
  • मंगलूरू से कन्याकुमारी के मध्य स्थित तटीय मैदान क्या कहलाता है ? उत्तर — मालाबार का तट
  • भारत का पश्चिमी तटीय मैदान किस राज्य में सर्वाधिक चौड़ा है ? उत्तर — गुजरात में
  • कोंकण के तटीय मैदान पर कौन-से वन अधिक पाये जाते हैं ? उत्तर — साल तथा सागवान के वन
  • कयाल (लैगून) किस तटीय मैदान में पाये जाते हैं ? उत्तर — मालाबार के तटीय मैदान में
  • कन्नड़ के तटीय मैदान में मुख्य कृषि कौन-कौन सी हैं ? उत्तर — सुपारी, नारियल तथा गरम मसाला आदि
  • पश्चिमी तटीय मैदान उदाहरण है ? उत्तर — जलमग्न तटीय मैदानों के

पूर्वी तटीय मैदान

  • पूर्वी घाट तथा बंगाल की खाड़ी के तट के बीच निर्मित मैदान को क्या कहा जाता है ? उत्तर — पूर्वी तटीय मैदान
  • पूर्वी तटीय मैदान का विस्तार कहाँ तक है ? उत्तर — स्वर्ण रेखा नदी से कन्याकुमारी तक
  • स्वर्ण रेखा नदी से महानदी के मध्य स्थित तटीय मैदान क्या कहलाता है ? उत्तर — उत्कल तट
  • महानदी से कृष्णा नदी के मध्य स्थित तटीय मैदान क्या कहलाता है ? उत्तर — उत्तरी सरकार तट
  • कृष्णा नदी से कन्याकुमारी के मध्य स्थित तटीय मैदान क्या कहलाता है ? उत्तर — कोरोमंडल तट
  • कृष्णा डेल्टा एवं केप कॉमोरिन के मध्य कौन-सा तट स्थित है ? उत्तर — कोरोमंडल तट
  • तमिलनाडु के किस तटीय शहर को ‘केप कॉमोरिन’ के नाम से जाना जाता है ? उत्तर — कन्याकुमारी
  • तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश के तट को किस नाम से जाना जाता है ? उत्तर — कोरोमंडल
  • पूर्वी तटीय मैदान में किस प्रकार की मिट्टी की प्रधानता है ? उत्तर — चिकनी मिट्टी
  • पूर्वी तटीय मैदान में कौन-कौन सी झीलें स्थित है ? उत्तर — चिल्का, कोल्लेरू एवं पुलिकट लैगून झील
  • किस तटीय मैदान को उत्तर पूर्वी मानसून तथा दक्षिण-पश्चिम मानसून दोनों से वर्षा की प्राप्ति होती है ? उत्तर — पूर्वी

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top