Indian Geography : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal) आपके लिए लाया है “भारत की भूगर्भिक संरचना”
भारत की भूगर्भिक संरचना
- भारत की भूगर्भिक संरचना का विकास किससे प्रारंभ होता है ? उत्तर — पैंजिया के अंगारालैंड तथा गोंडवानालैंड के विभाजन से
- अंगारालैंड तथा गोंडवानालैंड के मध्य अवस्थित भू-सन्नति कौन-सी है ? उत्तर — टेथिस सागर
- भारतीय उपमहाद्वीप मूलतः किस विशाल भूखंड का भाग है ? उत्तर — गोंडवानालैंड
- भारत के पश्चिमी तट का निर्माण कैसे हुआ था ? उत्तर — भूमि के उत्थान एवं निर्गमन के कारण
- अंगारालैंड के अंतर्गत आते हैं ? उत्तर — यूरोप, एशिया, उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड
- गोंडवानालैंड के अंतर्गत आते हैं ? उत्तर — प्रायद्वीपीय भारत, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, मेडागास्कर
- सर्वप्रथम आर्कियन संरचना का विकास कैसे हुआ था ? उत्तर — गर्म गलित पदार्थों के शीतलीकरण (लावा, मैग्मा के रूपांतरण से) के द्वारा (आग्नेय चट्टान)
- प्री-कैंब्रियन महाकल्प के किस क्रम की चट्टानों जीवाश्म नहीं पाये जाते हैं ? उत्तर — आर्कियन क्रम की
- प्री-कैंब्रियन काल में अरावली पहाड़ियों का निर्माण किस रूप में हुआ था ? उत्तर — मोड़दार पर्वतों के रूप में
- आर्कियन क्रम की चट्टानें मुख्य रूप से किन क्षेत्रों में पायी जाती है ? उत्तर — आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडू, छोटानागपुर का पठार, ओडिशा, मध्यप्रदेश, मेघालय का पठार तथा बुंदेलखंड क्षेत्र
- धारवाड़ संरचना का सर्वाधिक विकास किस क्षेत्र में हुआ है ? उत्तर — कर्नाटक के धारवाड़ क्षेत्र में
- भारत के धात्विक खनिज संसाधन सबसे अधिक किस संरचना में पाये जाते हैं ? उत्तर — धारवाड़ संरचना में
- कुडप्पा संरचना का सर्वाधिक विकास किस क्षेत्र में हुआ है ? उत्तर — आंध्र प्रदेश के कुडप्पा क्षेत्र में
- कुडप्पा संरचना में सर्वाधिक भंडार है ? उत्तर — चूना-पत्थर का
- विंध्यन क्रम की चट्टानों का विस्तार किन क्षेत्रों में है ? उत्तर — सासाराम व रोहतास क्षेत्र, चित्तौड़गढ़ क्षेत्र, होशंगाबाद (MP), आगरा
- पन्ना (MP) तथा गोलकुंडा (आंध्र प्रदेश) की हीरा की खानें किस संरचना में पायी जाती है ? उत्तर — विंध्यन
- विंध्यन क्रम की चट्टानें होती है ? उत्तर — जीवाश्म युक्त अवसादी चट्टान
- प्रायद्वीपीय भारत में गोंडवाना संरचना का विकास किस युग में हुआ है ? उत्तर — कार्बोनिफेरस पर्मियन युग में
- गोंडवाना संरचना का निर्माण कैसे हुआ है ? उत्तर — अवसादों के निक्षेपण क द्वारा
- गोंडवाना लैंड के टूटने का क्रम किस युग में प्रारंभ हुआ था ? उत्तर — जुरासिक युग में
- गोंडवाना संरचना का संबंध किन नदी बेसिनों से हैं ? उत्तर — दामोदर, महानदी, गोदावरी, सोन तथा नर्मदा
- ‘बिटुमिनस कोयला’ के भंडार की दृष्टि से भारत की सर्वाधिक महत्वपूर्ण संरचना है ? उत्तर — गोंडवाना
- ‘दक्कन ट्रैप’ किस चट्टान से निर्मित संरचना है ? उत्तर — बेसाल्ट चट्टान से
- दक्कन ट्रैप का निर्माण किस काल में हुआ था ? उत्तर — क्रिटैशियस काल में (आदि नूतन)
- दक्कन ट्रैप संरचना का मुख्यतः विकास किस क्षेत्र में हुआ है ? उत्तर — महाराष्ट्र एवं मालवा क्षेत्र (अन्य क्षेत्रों में गुजरात के काठियावाड़ प्रायद्वीप, कर्नाटक के बंगलूरू-मैसूर पठार, आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना के पठार तथा छोटानागपुर के राजमहल पर्वतीय क्षेत्र शामिल)
- भारत के दक्कन के पठार पर बेसाल्ट-निर्मित लावा शैलों का निर्माण कब हुआ था ? उत्तर — क्रिटैशियम युग में
- राजमहल ट्रैप का निर्माण किस काल में हुआ था ? उत्तर — जुरैसिक काल
- देश की वर्तमान स्थलाकृति किस युग में सुनिश्चित हुई थी ? उत्तर — प्लीस्टोसीन युग में
- पृथ्वी पर सबसे व्यापक हिमयुग (गुंज, मिंडेल, रिस, बुर्म) किस काल में आया था ? उत्तर — प्लीस्टोसीन काल में
- भारत में पेट्रोलियम पदार्थ किस क्रम की चट्टानों में पाये जाते हैं ? उत्तर — टर्शियरी क्रम की अवसादी चट्टानों में
- वृहद हिमालय की उत्पत्ति किस काल में हुई थी ? उत्तर — सेनोजोइक काल में
- शिवालिक हिमालय की उत्पत्ति किस काल में हुई थी ? उत्तर — ओलिगोसीन काल में
- लघु/मध्य हिमालय की उत्पत्ति किस काल में हुई थी ? उत्तर — मायोसीन काल में
- विशाल मैदान के बांगर एवं खादर रूप का विकास कब हुआ है ? उत्तर — अत्यन्त नूतन काल में
- नर्मदा, ताप्ती, गोदावरी, कृष्णा, तथा कावेरी नदियों की वेदिकाओं का निर्माण कब हुआ था ? उत्तर — अत्यन्त नूतन काल में
- राजस्थान मरुस्थल अथवा थार मरुस्थल किसका विस्तार है ? उत्तर —
- पश्चिमी घाट का निर्माण किस काल में हुआ है ? उत्तर — उत्तर नूतन काल में
– : समाप्त : –