Indian Geography : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal) आपके लिए लाया है “भारत के आकार एवं भौगोलिक अवस्थिति”
भारत (आकार एवं भौगोलिक अवस्थिति)
- भारत को हिन्दुस्तान की संज्ञा सर्वप्रथम किस देश के निवासियों ने प्रदान किया था ? उत्तर — ईरानियों ने
- बौद्ध काल में भारतवर्ष किस नाम से लोकप्रिय था ? उत्तर — जम्बू द्वीप
- भारत की खोज सर्वप्रथम किस यात्री ने की थी ? उत्तर — वास्कोडिगामा
- सर्वप्रथम ‘इंडिया’ शब्द का प्रयोग भारत के लिये किस भाषा में किया गया था ? उत्तर — ग्रीक (यूनानी)
- भारतीय भू-भाग का कुल क्षेत्रफल कितना है ? उत्तर — 3287263 वर्ग किमी.
- भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है ? उत्तर — 2.4%
- भारत की भू-आकृति किस प्रकार की है ? उत्तर — चतुष्कोणीय
- भारत का उत्तर से दक्षिण विस्तार कितना है ? उत्तर — 3214 Km
- भारत का पूर्व से पश्चिम विस्तार कितना है ? उत्तर — 2933 Km
- द्वीपों सहित भारत के तट रेखा की कुल लंबाई कितनी है ? उत्तर — 7516.6 km
- भारत की स्थलीय सीमा की लंबाई कितनी है ? उत्तर — 15,200 Km
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है ? उत्तर — 7वाँ
- भारत की जनसंख्या विश्व की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत है ? उत्तर — 17.5%
- भारत में गाँवों की संख्या लगभग कितनी है ? उत्तर — 6.40 लाख से अधिक
- भारत का अंक्षाशीय विस्तार कितना है ? उत्तर — 8°4’-37°6’N अंक्षाश
- भारत का देशांतरीय विस्तार कितना है ? उत्तर — 68°7’-97°25’E देशांतर
- भारत में कितने डिग्री पूर्वी देशांतर रेखा को भारत का मानक समय माना जाता है ? उत्तर — 82½ E देशांतर
- 82½ E देशांतर रेखा भारत के किस शहर से होकर गुजरती है ? उत्तर — प्रयागराज के नैनी से होकर
- भारतीय मानक समय ग्रीनविच माध्य (0°) से कितना आगे है ? उत्तर — 5 घंटा 30 मिनट
- भारतीय मानक समय की याम्योत्तर रेखा कितने राज्यों से होकर गुजरती है ? उत्तर — 5 (UP, MP, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश)
- विषुवत रेखा के उत्तर में स्थित 23½° उत्तरी अक्षांश को क्या कहा जाता है ? उत्तर — कर्क रेखा
- कर्क रेखा भारत की कितने राज्यों से होकर गुजरती है ? उत्तर — 8 (गुजरात, राजस्थान, MP, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम)
- कर्क रेखा भारत के किस पड़ोसी देश से होकर गुजरती है ? उत्तर — बांग्लादेश
- मानक समय रेखा एवं कर्क रेखा किस राज्य में एक-दूसरे को आपस में काटती है ? उत्तर — छत्तीसगढ़
- कर्क रेखा के निकटतम स्थित भारतीय नगर है ? उत्तर — गाँधीनगर (23°19’), उज्जैन (23°09’), भोपाल (23°25’), जबलपुर (23°11’), रायपुर (21°16’), राँची (23°11’), कोलकाता (22°30’), अगरतला (23°50’), आइजोल (23°36’)
- भारत का दक्षिणतम बिंदु कौन-सा है ? उत्तर — इंदिरा प्वाइंट (पूर्व नाम पिग्मेलियन प्वाइंट)
- भारत की मुख्य भूमि पर दक्षिणतम बिंदु कहाँ है ? उत्तर — केप कोमोरिन, कन्याकुमारी
- भारत के सुदूर दक्षिण में इंदिरा प्वाइंट कहाँ स्थित है ? उत्तर — बड़ा निकोबार
- भारत का वह कौन-सा स्थान है, जहाँ बंगाल की खाड़ी, अरब सागर तथा हिंद महासागर मिलते हैं ? उत्तर — कन्याकुमारी
- भारत का सुदूरस्थ उत्तरी बिंदु कौन-सा है ? उत्तर — इंदिरा कॉल (लद्दाख)
- भारत का सबसे पूर्वी बिंदु कौन-सा है ? उत्तर — किबिथु (अरुणाचल प्रदेश)
- भारत का सबसे पश्चिमी बिंदु कौन-सा है ? उत्तर — गौरमाता या गुहार मोती (गुजरात)
- भारत की स्थलीय सीमाएँ कितने देशों के साथ लगी हुई है ? उत्तर — 7
- भारत की सबसे लंबी स्थलीय सीमा किस देश के साथ लगी हुई है ? उत्तर — बांग्लादेश (4096 km)
- भारत की सबसे छोटी स्थलीय सीमा किस देश के साथ लगी हुई है ? उत्तर — अफगानिस्तान (106 km)
- वह कौन-सा भारतीय राज्य है जो तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा हुआ है ? उत्तर — त्रिपुरा
- किस भारतीय राज्य की अधिकतम सीमा म्यांमार से स्पर्श करती है ? उत्तर — अरुणाचल प्रदेश
- भारत के किस पड़ोसी देश को ‘लैंड ऑफ थंडर बोल्ट’ के नाम से भी जाना जाता है ? उत्तर — भूटान
- भारत में कुल राज्यों की संख्या कितनी है ? उत्तर — 28
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के चार बड़े राज्य क्रमशः कौन-कौन से हैं ? उत्तर — राजस्थान → MP → महाराष्ट्र → UP
- जनसंख्या की दृष्टि से भारत के चार बड़े राज्य क्रमशः कौन-कौन से हैं ? उत्तर — UP → महाराष्ट्र → बिहार → पश्चिम बंगाल
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन-सा हैं ? उत्तर — गोवा
- जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन-सा हैं ? उत्तर — सिक्किम
- भारत में स्थलरुद्ध राज्यों की संख्या कितनी है ? उत्तर — 20
- वह कौन-सा भारतीय राज्य है, जिसकी सीमा सर्वाधिक राज्यों से जुड़ी है ? उत्तर — उत्तर प्रदेश (8 राज्यों एवं 1 UT से)
- भारत का वह कौन-सा एकमात्र जिला है, जो सर्वाधिक चार राज्यों की सीमा को स्पर्श करता है ? उत्तर — सोनभ्रद (UP)
- किस भारतीय राज्य में सर्वाधिक जिले है ? उत्तर — उत्तर प्रदेश (75)
- ‘धान का कटोरा’ किस भारतीय राज्य का उपनाम है ? उत्तर — छत्तीसगढ़
- किस उत्तर-पूर्वी राज्य को पूर्वी ज्योतिष का स्थान’ (प्रागज्योतिषपुर) के नाम से जाना जाता था ? उत्तर — असम
- किस भारतीय राज्य को ‘मसालों का बगीचा’ कहा जाता है ? उत्तर — केरल
- किन उत्तरी-पूर्वी राज्यों को ‘सात बहनों या सेवन सिस्टर्स’ की संज्ञा दी जाती है ? उत्तर — अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड एवं त्रिपुरा
- चारों धाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री एवं गंगोत्री किस भारतीय राज्य में स्थित है ? उत्तर — उत्तराखंड
- ‘उगते सूरज की भूमि’ के नाम से किस भारतीय राज्य को जाना जाता है ? उत्तर — अरुणाचल प्रदेश
- किस भारतीय राज्य को ‘पूरब का स्विटजरलैंड’ कहा जाता है ? उत्तर — नागालैंड
- किस भारतीय राज्य को ‘पाँच नदियों के राज्य’ के तौर पर जाना जाता है ? उत्तर — पंजाब
- किस भारतीय राज्य को ‘सिलिकन स्टेट’ के नाम से जाना जाता है ? उत्तर — कर्नाटक
- किस भारतीय राज्य को पहले ‘स्टेट ऑफ मैसूर’ भी कहा जाता है ? उत्तर — कर्नाटक
- ‘भारत का कोहिनूर’ किस भारतीय राज्य को कहा जाता है ? उत्तर — आंध्र प्रदेश
- उत्तर-दक्षिण गलियारे किन दो भारतीय शहरों को जोड़ते हैं ? उत्तर — श्रीनगर को कन्याकुमारी से
- पूर्व-पश्चिम गलियारे किन दो भारतीय शहरों को जोड़ते हैं ? उत्तर — पोरबंदर को सिलचर से
- भारत में कुल केन्द्र शासित प्रदेशों की संख्या कितनी है ? उत्तर — 8
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केन्द्र शासित प्रदेश कौन-सा है ? उत्तर — लद्दाख
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा केन्द्र शासित प्रदेश कौन-सा है ? उत्तर — लक्षद्वीप
- जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केन्द्र शासित प्रदेश कौन-सा है ? उत्तर — दिल्ली
- भारत का वह कौन-सा केन्द्र शासित प्रदेश है जो तीन राज्यों में विभाजित पाया जाता है ? उत्तर — पुडुचेरी (आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल)
- भारत का एक मात्र बैरन द्वीप सक्रिय ज्वालामुखी कहाँ स्थित है ? उत्तर — अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
- मैकमोहन रेखा किन दो देशों को अलग करती है ? उत्तर — भारत तथा चीन को
- रेडक्लिफ रेखा किन दो देशों को अलग करती है ? उत्तर — भारत तथा पाकिस्तान को
- डूरंड रेखा किन दो देशों को अलग करती है ? उत्तर — भारत तथा अफगानिस्तान को (अब पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान को)
- कोको जलसंधि किसके बीच स्थित है ? उत्तर — अंडमान और कोको द्वीप (म्यांमार)
- पाक जलसंधि किसके बीच स्थित है ? उत्तर — भारत और श्रीलंका
- भारत की प्रादेशिक जल सीमा है ? उत्तर — 12 NM
- भारत की संलग्न क्षेत्र मंडल है ? उत्तर — 24 NM
- भारत की अनन्य क्षेत्र मंडल है ? उत्तर — 200 NM
- फ्रांसीसी वास्तुकार ली कार्बूजियर ने कौन-सा शहर डिजाइन किया था ? उत्तर — चंडीगढ़
- भारत का कौन-सा स्थान विश्व का दूसरा सबसे अधिक ठंडा आवासित स्थान है ? उत्तर — द्रास (J&K)
- 26 दिसम्बर 2004 की सुनामी से भारत का कौन-सा भाग पूर्णतया सागर में डूब गया है ? उत्तर — इंदिरा प्वाइंट
- भारत का शुष्कतम स्थान कौन-सा है ? उत्तर — जैसलमेर
- भारत के उपमहाद्वीप में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों द्वारा प्रायः प्रभावित क्षेत्र कौन-सा है ? उत्तर — कोरोमंडल तट
- गिलगिट-बाल्टिस्तान का प्रादेशिक विवाद किन देशों के बीच है ? उत्तर — भारत और पाकिस्तान
- भारत में भू-पत्रकों या सर्वे शीटों का प्रकाशन कहाँ से होता है ? उत्तर — देहरादून से
- भारत का प्रथम मानचित्र किसने बनाया था ? उत्तर — एनविले (1752)
– : समाप्त : –