Indian Geography : उत्तर भारत का विशाल मैदान (Great Northern Plains of India)

Indian Geography : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal) आपके लिए लाया है “उत्तर भारत का विशाल मैदान”

उत्तर भारत का विशाल मैदान (Great Northern Plains of India)

  • उत्तर भारत के मैदान को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है ? उत्तर — सिंधु-गंगा-ब्रह्मपुत्र का मैदान
  • सिंधु-गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदान का क्षेत्रफल लगभग कितना है ? उत्तर — 7.8 लाख वर्ग किलोमीटर
  • विश्व का सर्वाधिक जलोढ़ निक्षेपित मैदान कौन-सा है ? उत्तर — उत्तर भारत का विशाल मैदान
  • उत्तर भारत के मैदान की ढाल किस प्रकार की है ? उत्तर — अत्यंत मंद
  • उत्तर भारत के विशाल मैदान का सर्वाधिक भाग किस भारतीय राज्य में स्थित है ? उत्तर — उत्तर प्रदेश
  • उत्तर भारत में उप-हिमालय क्षेत्र के सहारे फैले समतल मैदान को क्या कहा जाता है ? उत्तर — भाबर
  • भाबर मैदान का विस्तार कहाँ तक है ? उत्तर — सिंधु नदी से तिस्ता नदी तक
  • भाबर मैदान की चौड़ाई तथा ऊँचाई कितनी है ? उत्तर — 8-10 km तथा 200-300 m
  • ‘शिवालिक का जलोढ़ पंख’ किस मैदान को  कहा जाता है ? उत्तर — भाबर के मैदान को
  • भाबर प्रदेश के दक्षिण में किस मैदानी क्षेत्र का विस्तार है ? उत्तर — तराई क्षेत्र
  • तराई मैदान की चौड़ाई लगभग कितनी है ? उत्तर — 10-20 km
  • तराई के मैदान में किसका निक्षेप पाया जाता है ? उत्तर — महीन कंकड़, पत्थर, रेत तथा चिकनी मिट्टी
  • भाबर की लुप्त नदियाँ पुनः सतह पर जीवित हो जाती है ? उत्तर — तराई क्षेत्र में
  • तराई का मैदान किससे ढका हुआ है ? उत्तर — घने वनों से
  • बांगर का मैदान किस प्रकार की मिट्टी से निर्मित है ? उत्तर — पुरानी जलोढ़ मिट्टी से
  • बांगर के मैदान का विस्तार मुख्यतः किन राज्यों में है ? उत्तर — पंजाब एवं उत्तर प्रदेश में
  • बांगर मैदान के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक सिंचाई के कारण मृदा की ऊपरी सतह पर नमक की सफेद परत जम जाती है, इन्हें क्या कहा जाता है ? उत्तर — रेह अथवा कल्लर
  • बांगर मैदान में अपरदन के कारण उभरी कंकड़ीली मिट्टी को क्या कहा जाता है ? उत्तर — भूड़
  • खादर का मैदान किस प्रकार की मिट्टी द्वारा निर्मित है ? उत्तर — नवीन जलोढ़ मिट्टी
  • खादर के मैदान का विस्तार मुख्यतः किन राज्यों में है ? उत्तर — पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार एवं पश्चिम बंगाल
  • खादर भूमि की मृदा में नमी धारण करने की क्षमता का प्रमुख कारण क्या है ? उत्तर — चीका की अधिकता
  • पंजाब में खादर मैदान को किस नाम से जाना जाता है ? उत्तर — बेट
  • डेल्टा के मैदानों में उच्च भूमि को क्या कहा जाता है ? उत्तर — चार (CHARS)
  • डेल्टा मैदान का विस्तार किस क्षेत्र में पाया जाता है ? उत्तर — निचली गंगा घाटी (पं. बंगाल) में
  • सिंधु तथा इसकी सहायक नदियाँ जैसे झेलम, चेनाब, रावी, व्यास तथा सतलज के द्वारा निर्मित मैदान को क्या कहा जाता है ? उत्तर — पंजाब का मैदान
  • पंजाब की पुरानी जलोढ़क भूमि (बांगर) को क्या कहा जाता है ? उत्तर — बैड लैंड या अनुर्वर भूमि
  • पंजाब के पर्वतपदीय मैदान में नदियों के द्वारा अपरदन से निर्मित भूमि को क्या कहते हैं ? उत्तर — चॉस या चोस
  • दो नदियों के मध्य स्थित भूमि को क्या कहते हैं ? उत्तर — दोआब
  • झेलम-चेनाब एवं सिंधु नदी के मध्य कौन-सा दोआब क्षेत्र स्थित है ? उत्तर — सिंधु-सागर दोआब
  • झेलम एवं चेनाब नदियों के मध्य कौन-सा दोआब क्षेत्र स्थित है ? उत्तर — चज दोआब
  • चेनाब एवं रावी नदियों के मध्य कौन-सा दोआब क्षेत्र स्थित है ? उत्तर — रचना दोआब
  • रावी एवं व्यास नदियों के मध्य कौन-सा दोआब क्षेत्र स्थित है ? उत्तर — बारी दोआब
  • व्यास एवं सतलज नदियों के मध्य कौन-सा दोआब क्षेत्र स्थित है ? उत्तर — बिस्ट दोआब
  • राजस्थान का मैदान तथा केंद्रीय उच्च भूमि के मध्य कौन-सा पर्वत एक विभाजक रेखा का कार्य करता है ? उत्तर — अरावली पर्वत
  • राजस्थान के मैदान में राजस्थान बांगर और थार मरुस्थल की विभाजक रेखा क्या है ? उत्तर — 25 cm समवर्षा रेखा
  • राजस्थान बांगर की उर्वर भूमि को क्या कहते हैं ? उत्तर — रोही
  • राजस्थान के मैदान में कृषि हेतु जल संसाधन के लिए किस नहर का विकास किया गया है ? उत्तर — इंदिरा गांधी नहर
  • राजस्थान के मैदान की एक प्रमुख नदी कौन-सी है ? उत्तर — लूनी नदी
  • भारत की सबसे बड़ी अंत स्थलीय खारे पानी की झील सांभर झील उत्तर भारत के किस मैदान में अवस्थित है ? उत्तर — राजस्थान के मैदान में
  • राजस्थान मैदानी क्षेत्र में पहाड़ियों से घिरे अभिकेंद्रीय अपवाह वाले विस्तृत समतल गर्त को क्या कहते हैं ? उत्तर — बालसन
  • थार मरुस्थल किसके भंडार की दृष्टि से भारत का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है ? उत्तर — खनिज तेल, जिप्सम और नमक
  • राजस्थान मैदान का एक बड़ा भाग किससे ढका हुआ है ? उत्तर — बालुका स्तूपों से
  • गंगा के मैदान का विस्तार मुख्यतः किन राज्यों में है ? उत्तर — उत्तर प्रदेश, बिहार एवं पश्चिम बंगाल
  • गंगा तथा उसकी सहायक नदियों के द्वारा निर्मित मैदान को किन तीन भागों में बाँटते है ? उत्तर — ऊपरी, मध्य, निम्न गंगा का मैदान
  • ऊपरी गंगा के मैदान का पश्चिमी भाग क्या कहलाता है ? उत्तर — रुहेलखंड का मैदान
  • ऊपरी गंगा के मैदान का पूर्वी भाग क्या कहलाता है ? उत्तर — अवध का मैदान
  • गंगा के मैदान में जहाँ-तहाँ गर्त पाये जाते हैं इन्हें पटना तथा मोकामा के निकट क्रमशः किन नामों से जाना जाता है ? उत्तर — जल्ला तथा टाल
  • जलपाईगुड़ी तथा दार्जिलिंग जिले का पर्वतीय तथा तराई का क्षेत्र क्या कहलाता है ? उत्तर — दुआर
  • हिमालय पर्वत एवं मेघालय के पठार के मध्य कौन-सा मैदानी क्षेत्र अवस्थित है ? उत्तर — ब्रह्मपुत्र का मैदान
  • ब्रह्मपुत्र मैदान में किन फसलों की कृषि की जाती है ? उत्तर — चावल तथा पटसन
  • ब्रह्मपुत्र के मैदान का विस्तार मुख्यतः किस राज्य में है ? उत्तर — असम
  • विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली द्वीप किस मैदानी क्षेत्र में अवस्थित है ? उत्तर — ब्रह्मपुत्र के मैदानी क्षेत्र में

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top