Indian Geography : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal) आपके लिए लाया है “उत्तर का विशाल पर्वत (हिमालय)”
उत्तर का विशाल पर्वत (हिमालय)
- भारत को कुल कितने भू-आकृतिक प्रदेशों में विभाजित किया गया है ? उत्तर — 6
- हिमालय पर्वत का निर्माण कैसे हुआ है ? उत्तर — यूरेशियाई प्लेट और भारतीय प्लेट के टकराने से
- प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत के अनुसार, हिमालय की उत्पत्ति का कारण क्या माना जाता है ? उत्तर — टेथिस सागर में जमें मलबों में दबाव या टेथिस सागर के अवसादों में वलन पड़ना
- हिमालय का निर्माण किस काल में हुआ है ? उत्तर — टर्शियरी काल में
- सिंधु एवं सतलज नदी के मध्य स्थित हिमालय को किस नाम से जाना जाता है ? उत्तर — पंजाब या कश्मीर हिमालय
- पंजाब या कश्मीर हिमालय की कुल लंबाई कितनी है ? उत्तर — 560 km
- सतलज एवं काली नदी के मध्य स्थित हिमालय को किस नाम से जाना जाता है ? उत्तर — कुमाऊँ हिमालय
- कुमाऊँ हिमालय की कुल लंबाई कितनी है ? उत्तर — 320 km
- काली एवं तिस्ता नदी के मध्य स्थित हिमालय को किस नाम से जाना जाता है ? उत्तर — नेपाल हिमालय
- नेपाल हिमालय की कुल लंबाई कितनी है ? उत्तर — 800 km
- तिस्ता एवं ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य स्थित हिमालय को किस नाम से जाना जाता है ? उत्तर — असम हिमालय
- असम हिमालय की कुल लंबाई कितनी है ? उत्तर — 750 km
- कुमायूँ हिमालय का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौन-सा है ? उत्तर — नंदा देवी
- गंगोत्री हिमनंद किस हिमालय में अवस्थित है ? उत्तर — कुमायूँ हिमालय में
- ‘फूलों की घाटी’ कहाँ अवस्थित है ? उत्तर — कुमायूँ हिमालय में
- हिमालय का सर्वाधिक ऊँचा भाग विद्यमान है ? उत्तर — नेपाल हिमालय में
- पश्चिमी भाग की अपेक्षा हिमालय के पूर्वी भाग की ऊँचाई में जैव विविधता पाई जाती है ? उत्तर — अधिक
- विश्व की सबसे ऊँची पर्वत श्रेणी कौन-सी है ? उत्तर — हिमालय
- हिमालय पर्वत श्रृंखला है ? उत्तर — नवीन वलित पर्वत
- हिमालय से निकलने वाली सभी नदियाँ है ? उत्तर — सततवाहिनी
- हिमालय के प्रादेशिक विभाजन की संकल्पना किसने दी थी ? उत्तर — सिडनी बुर्रार्ड ने
- यदि हिमालय पर्वत श्रेणियाँ नहीं होती तो भारत पर सर्वाधिक संभाव्य भौगोलिक प्रभाव क्या होता ? उत्तर — देश के अधिकांश भाग में साइबेरिया से आने वाली शीत लहरों का अनुभव होता, सिंधु-गंगा मैदान इतनी सुविस्तृत जलोढ़ मिट्टी से वंचित होता तथा मानसून का प्रतिरूप भी वर्तमान प्रतिरूप से भिन्न होता।
- तिब्बती हिमालय किसे कहा जाता है ? उत्तर — ट्रांस हिमालय को
- ट्रांस हिमालय के अंतर्गत कौन-सी पर्वत श्रेणियाँ सम्मिलित हैं ? उत्तर — काराकोरम, लद्दाख, जास्कर एवं कैलाश
- ट्रांस हिमालय की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है ? उत्तर — गॉडविन ऑस्टिन (K2)
- विश्व की सर्वाधिक तीव्र ढाल वाली चोटी ‘राकापोशी’ कहाँ स्थित है ? उत्तर — ट्रांस हिमालय में
- ट्रांस हिमालय में स्थित किस पर्वत श्रेणी को ‘उच्च एशिया की रीढ़’ कहा जाता है ? उत्तर — काराकोरम श्रेणी को
- काराकोरम श्रेणी का पश्चिमी विस्तार कहाँ तक है ? उत्तर — पामीर गाँठ तक
- काराकोरम श्रेणी का पूर्वी विस्तार कहाँ तक है ? उत्तर — कैलाश श्रेणी तक
- ट्रांस हिमालय वृहद हिमालय से किस संरचना द्वारा अलग होता है ? उत्तर — इंडस सांगपो शचर जोन (।TSZ) द्वारा
- ट्रांस हिमालय के किन श्रेणियों के मध्य से होकर सिंधु नदी बहती है ? उत्तर — जास्कर एवं लद्दाख श्रेणी से
- अक्साई चीन किस श्रेणी में अवस्थित है ? उत्तर — लद्दाख श्रेणी में
- लद्दाख श्रेणी की सर्वोच्च चोटी कौन-सी है ? उत्तर — राकापोशी
- जास्कर श्रेणी की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है ? उत्तर — नंगा पर्वत
- ‘भारत की सबसे गहरी गार्ज’ कहाँ स्थित है ? उत्तर — बुंजी (लद्दाख श्रेणी 5200 m गहरी
- काराकोरम श्रेणी को किस उपनाम से जाना जाता है ? उत्तर — कृष्णागिरी पर्वत
- बर्फीला हिमालय अथवा हिमाद्रि किस हिमालय को कहा जाता है ? उत्तर — महान हिमालय को
- महान हिमालय का विस्तार कहाँ तक है ? उत्तर — सिंधु नदी से नामचाबरवा पर्वत तक
- महान हिमलय, लघु हिमालय से किस संरचना द्वारा अलग होता है ? उत्तर — मेन सेन्ट्रल थ्रस्ट द्वारा
- विश्व की सबसे ऊँची चोटी ‘माउंट एवरेस्ट’ या ‘सागरमाथा’ किस पर्वत श्रृंखला में अवस्थित है ? उत्तर — महान हिमालय में
- महान हिमालय के वलय की प्रकृति कैसी है ? उत्तर — असममित
- वृहद हिमालय का पर्वतीय ढाल, उत्तर में मंद तथा दक्षिण में तीव्र होने का प्रमुख कारण क्या है ? उत्तर — इंडो-ऑस्ट्रेलियन प्लेट द्वारा लगने वाला अभिसारी बल
- वृहद हिमालय काटकर बहने वाली पूर्ववर्ती नदियाँ कौन-कौन सी है ? उत्तर — सिंधु, ब्रह्मपुत्र एवं अलकनंदा
- एवरेस्ट, मकालू, अन्नपूर्णा तथा कंचनजंगा चोटियों में से सबसे पूर्व में स्थित चोटी कौन-सी है ? उत्तर — कंचनजंगा
- हिमालय की रचना समांतर वलय श्रेणियों से हुई है, इसमें से प्राचीनतम श्रेणी कौन-सी है ? उत्तर — वृहद हिमालय श्रेणी
- महान हिमालय के दक्षिण में स्थित श्रृंखला को क्या कहा जाता है ? उत्तर — लघु/मध्य हिमालय
- लघु हिमालय की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला कौन-सी है ? उत्तर — पीर पंजाल
- हिमालय की कौन-सी सर्वाधिक चौड़ी है ? उत्तर — लघु हिमालय
- अटल टनल (9.02 km) किस पर्वत श्रृंखला में अवस्थित है ? उत्तर — पूर्वी पीरपंजाल श्रृंखला
- कश्मीर घाटी में हिमोढ़ निक्षेप द्वारा निर्मित संरचना को क्या कहा जाता है ? उत्तर — करेवा
- लघु हिमालय श्रेणी को किस अन्य नाम से जाना जाता है ? उत्तर — महाभारत श्रेणी/ हिमाचल श्रेणी
- लघु हिमालय कहाँ अवस्थित है ? उत्तर — शिवालिक और महान हिमालय के मध्य में
- किन दो पर्वत श्रेणियों के मध्य कश्मीर घाटी स्थित है ? उत्तर — वृहद हिमालय व पीरपंजाल के मध्य
- लघु हिमालय का पश्चिम से पूर्व श्रेणियों में विभाजन है ? उत्तर — पीरपंजाल श्रेणी, धौलाधर श्रेणी (हिमाचल प्रदेश), मसूरी श्रेणी (उत्तराखंड), महाभारत श्रेणी (नेपाल)
- लघु हिमालय की ढाल पर छोटे-छोटे घास के मैदानों को कश्मीर तथा उत्तराखंड में क्रमशः किन नामों से जाना जाता है ? उत्तर — मर्ग तथा बुग्याल (पयार)
- भारत के प्रसिद्ध स्वास्थ्यवर्धक पर्यटन स्थल जैसे शिमला, मसूरी, नैनीताल, रानीखेत आदि कहाँ अवस्थित है ? उत्तर — लघु हिमालय व शिवालिक श्रेणी के मध्य
- मध्य हिमालय की औसत ऊँचाई कितनी है ? उत्तर — 3700-4500 m
- काठमांडू घाटी हिमालय के किस भाग में स्थित है ? उत्तर — मध्य तथा महान हिमालय के बीच में
- कश्मीर घाटी, लाहुल स्पीति, कुल्लू एवं कांगड़ा घाटियाँ कहाँ अवस्थित है ? उत्तर — वृहद एवं लघु हिमालय के मध्य में
- हिमालय में मुख्य सीमांत भ्रंश (MBT) किसको पृथक करता है ? उत्तर — मध्य हिमालय को शिवालिक श्रेणी
- हिमालय की सबसे बाहरी श्रृंखला (सबसे दक्षिण) को क्या कहा जाता है ? उत्तर — शिवालिक
- हिमालय की नवीनतम पर्वत श्रेणी कौन-सी है ? उत्तर — शिवालिक
- शिवालिक श्रेणियों की औसत ऊँचाई कितनी है ? उत्तर — 900-1200 m
- शिवालिक का विस्तार कहाँ तक है ? उत्तर — पाकिस्तान के पोटवार बेसिन से असम के दिहांग तक
- शिवालिक के निचले भाग को क्या कहते हैं ? उत्तर — तराई
- कौन-सी संरचना शिवालिक को भारत के उत्तरी मैदान से अलग करती है ? उत्तर — हिमालयन फ्रॉन्टल फॉल्ट (HFF)
- शिवालिक हिमालय तथा लघु हिमालय के मध्य में स्थित लंबवत घाटी को किस नाम से जाना जाता है ? उत्तर — दून व द्वार
- हिमालय के सबसे पूर्वी सीमा का निर्धारण करती है ? उत्तर — ब्रह्मपुत्र नदी
- उत्तर-पूर्वी हिमालयी क्षेत्र में निवासित जनजातियाँ किस प्रकार की खेती करती है ? उत्तर — झूम या स्थानांतरी कृषि
- मिकिर पहाड़ियाँ किस राज्य में स्थित है ? उत्तर — असम
- गारो, खासी और जयंतिया की पहाड़ियाँ किस राज्य में स्थित है ? उत्तर — मेघालय
- हिमालय का सबसे बड़ा ग्लेशियर कौन-सा है ? उत्तर — सियाचिन (76.64 km) = काराकोरम श्रेणी में स्थित
- डफला, मिरी, अबोर, मिश्ती और पटकाई बुम की पहाड़ियाँ किस राज्य में स्थित है ? उत्तर — अरुणाचल प्रदेश
- अरुणाचल प्रदेश और म्यांमार की सीमा बनाती है ? उत्तर — पटकाई बुम
- नागा पहाड़ी किस राज्य में स्थित है ? उत्तर — नागालैंड
- मणिपुर पहाड़ी किस राज्य में स्थित है ? उत्तर — मणिपुर
- मिजो पहाड़ी किस राज्य में स्थित है ? उत्तर — मिजोरम
- बरेल श्रेणी किस राज्य में स्थित है ? उत्तर — असम, नागालैंड, मणिपुर
– : समाप्त : –
