English Translation : Tense : Past Perfect Tense

English Translation : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) ने आपके लिए लाया है English Translation : Tense : Past Perfect Tense

Exercise 122

1. मेरे आने के पहले राम सो चुका था। → Ram had already fallen asleep before I arrived.
2. मेरे स्कूल पहुंचने के पहले घंटी बज चुकी थी। → The bell had already rung before I reached school.
3. उसके आने के पहले मैंने अपना काम समाप्त कर लिया था। → I had finished my work before he arrived.
4. डॉक्टर के आने से पहले रोगी मर चुका था। → The patient had died before the doctor arrived.
5. पुलिस के आने के पहले चोर भाग चुके थे। → The thieves had escaped before the police arrived.
6. अंग्रेजों के आने के पहले भारत में मुसलमान शासन करते थे। → Muslims ruled in India before the British arrived.
7. जब मैं स्कूल पहुँचा तो घंटी बज चुकी थी। → When I reached school, the bell had already rung.
8. तुम्हारे आने के बाद मैं गया। → I left after you arrived.
9. सूर्य निकलने के बाद मैं रवाना हुआ। → I departed after the sun rose.
10. गाड़ी खुलने के बाद मैं स्टेशन पहुँचा। → I reached the station after the train had departed.
11. वर्षा रुकने के बाद मैं घर पहुँचा। → I reached home after the rain stopped.
12. रोगी के मरने के बाद डॉक्टर पहुँचा। → The doctor arrived after the patient had died.
13. मैं स्कूल पहुंचा, लेकिन घंटी बज चुकी थी । → I reached school, but the bell had already rung.
14. वह आया, परंतु उसकी पत्नी पहले ही चली गई। → He arrived, but his wife had already left.
15. युद्ध समाप्त हुआ, लेकिन दोनों देश अपने-आपको बर्बाद कर चुके थे। → The war ended, but both countries had already ruined themselves.
16. पुलिस आई, परंतु चोर तो पहले ही (already) भाग चुके थे। → The police arrived, but the thieves had already escaped.
17. खाने के पहले उसने मुँह धोया। → He washed his face before eating.
18. जाने से पहले उसने अपने बच्चे को चूमा। → He kissed his child before leaving.
19. गाना गाने के पहले उसने अपना गला साफ किया। → He cleared his throat before singing.
20. मेरे बोलने से पहले उसने मुझे चेतावनी दी। → He warned me before I spoke.

Exercise 123

1. तुम पहले ही जा चुके थे। → You had already left.
2. मैं पहले ही अपना सबक पूरा कर चुका था। → I had already finished my lesson.
3. वे लोग बहुत पहले ही आ चुके थे। → They had arrived a long time ago.
4. बारात पार्टी बहुत पहले ही वहाँ पहुँच चुकी थी। → The wedding party had already reached there a long time ago.
5. बस बहुत पहले ही आ चुकी थी। → The bus had already arrived a long time ago.
6. ट्रेन बहुत पहले ही खुल चुकी थी। → The train had already departed a long time ago.
7. सीता पहले ही गा चुकी थी। → Sita had already sung.
8. इसके पहले मैंने कभी चिड़ियाघर (Zoo) नहीं देखा था। → I had never seen a zoo before.
9. इसके पहले मैंने मांस (meat) नहीं खाया था। → I had never eaten meat before.
10. इसके पूर्व मैं अनेक बार कश्मीर जा चुका था। → I had been to Kashmir many times before.
11. वे इसके पहले कई बार मुंबई जा चुके थे। → They had been to Mumbai several times before.
12. मेरा भाई तुम्हें अनेक बार चेतावनी दे चुका था। → My brother had warned you many times.
13. भारती जी इसके पूर्व कई बार हरिद्वार जा चुकी थीं। → Bharti ji had been to Haridwar several times before.
14. मैं राजीव गाँधी से कई बार मिल चुका था। → I had met Rajiv Gandhi many times.
15. मैंने पहले ही निमंत्रण पत्र (invitation card) भेज दिया था। → I had already sent the invitation card.
16. आपने पहले ही चाय पी ली थी। → You had already drunk tea.

Exercise 124

1. मैं सोमवार से बीमार था।
2. मैं सोमवार तक (till Monday) बीमार था।
3. राम दस वर्षों तक एक शिक्षक रहा था।
4. राम पाँच दिनों तक अनुपस्थित था।
5. वे गत सोमवार से अनुपस्थित थे।
6. मैं वर्षों से बीमार था।
7. वे चार दिनों से (तक) बीमार थे।
8. तुम्हारा भाई बचपन से तेज था।
9. गाँधीजी बचपन से सत्यवादी रहे थे।
10. सीता बचपन से सुंदर थी।
11. मैं 2004 ई० से बीमार था।
12. आप वर्षों से अनुपस्थित थे।
13. तुम दो वर्षों तक परेशान थे।
14. शादी के दिन से ही वह अप्रसन्न था।
15. वह दस वर्ष उस मकान में रह चुकी थी, इसलिए उसे छोड़ना चाहती थी।
16. वह दस रोज तक बीमार था।
17. मैंने दस वर्षों तक सेना में काम किया था, लेकिन उसके बाद मैंने एक किसान बनना चाहा।
18. उसने दस बजे से राम का इंतजार किया था, इसलिए जब वह उससे मिला तो बहुत क्रोधित हुआ।
19. वह सेना में दस वर्ष काम कर चुका था, तब उसने अवकाश पाया और शादी की।

Exercise 125

1. डॉक्टर के पहुँचने के पहले रोगी नहीं मर चुका था।
2. मैंने इससे पहले कभी ऐसा काम नहीं किया था।
3. वे इसके पूर्व कई बार मुंबई जा चुके थे।
4. महात्मा गाँधी बचपन से तेज नहीं थे।
5. मैं चार दिनों से अनुपस्थित नहीं था।
6. मैंने 2003 ई० से इस कॉलेज में नहीं पढ़ाया था।
7. उसने पहले ही अपना काम पूरा कर लिया था।
8. डॉक्टर के आने के पहले क्या रोगी मर चुका था?
9. क्या आप श्री राजीव गाँधी से कई बार मिल चुके थे?
10. क्या तुमने अपना काम पहले ही पूरा कर लिया था?
11. क्या वह महीनों से अनुपस्थित नहीं था?
12. क्या आपने इससे पहले कभी झूठ नहीं कहा था?
13. क्या मेरे आने के पहले वह नहीं जा चुका था?
14. क्या जब तुम स्कूल पहुँचे तो घंटी नहीं बज चुकी थी?
15. क्या वह वर्षों से एक अच्छा विद्यार्थी नहीं रहा था?
16. वर्षा शुरू होने के पहले वह घर नहीं पहुँच चुका था।
17. क्या सीता पहले ही जंगल जाने का निर्णय ले चुकी थी?
18. क्या तुमने इससे पहले इतना बड़ा हाथी नहीं देखा था?

Exercise 126

1. मेरे आने के पहले वह कहाँ जा चुकी थी ?
2. डॉक्टर के आने के पहले रोगी क्यों मर चुका था ?
3. तुमने अपना काम पहले ही कैसे पूरा कर लिया था?
4. तुमने इससे पहले ताजमहल क्यों नहीं देखा था?
5. वह बचपन से कैसे तेज था ?
6. तुम दस दिनों तक क्यों अनुपस्थित थे ?
7. महात्मा गाँधी बचपन से कैसे सत्यवादी नहीं थे?
8. तुम कब से बीमार थे?
9. क्या वर्षा शुरू होने के पहले वह वहाँ पहुँच चुकी थी?
10. ऐसा होने के पहले तुमने वैसा क्यों नहीं कर लिया था?
11. तुम कैसे दस वर्षों से किसान थे ?
12. क्या वह 2002 ई० से एक अच्छा शिक्षक था?
13. आपने पहले ही चाय क्यों पी ली थी?
14. इसके पूर्व वह कैसे कभी मुंबई नहीं गया था?
15. वे लोग बहुत पहले (much earlier) क्यों पहुँच चुके थे?
16. उसने पहले ही अपना टिकट क्यों खरीद लिया था?
17. वह वर्षों से कैसे देश की सेवा में था?
18. शादी के दिन से वह क्यों खुश नहीं था ?
19. गत सोमवार से आप क्यों उदास थे ?

Miscellaneous Exercise 127

1. ट्रेन आने के पहले मैं स्टेशन पहुँच चुका था।
2. वे पहले ही वहाँ जा चुके थे।
3. मैं दो वर्षों तक तकलीफ (trouble) में था।
4. महात्मा गाँधी बचपन से नेक थे।
5. तुमने इसके पहले कभी ताजमहल नहीं देखा था।
6. उसने पहले ही काम समाप्त कर लिया था।
7. डॉक्टर के आने के पहले रोगी नहीं मर चुका था।
8. वह दस दिनों तक अनुपस्थित नहीं था।
9. क्या तुम बहुत पहले पहुँच चुके थे?
10. क्या वे अनेक बार पटना जा चुके थे?
11. कभी इससे पहले क्या तुमने उजला हाथी नहीं देखा था?
12. आप उस दिन से क्यों उदास थे?
13. वर्षा शुरू होने के पहले आप कहाँ जा चुके थे?
14. मैं आया, किंतु वह जा चुकी थी।
15. मैं दवा लाया, किंतु वह पहले ही मर चुकी थी।
16. घटना स्थल (spot) पर एस० पी० के पहुँचने के पहले लोगों ने चोर को पकड़ लिया था।
17. क्या ट्रेन बहुत पहले नहीं खुल चुकी थी?
18. राम कहाँ गया था? — Where did Ram go?
19. मोहन ने क्या करना चाहा था? — What did Mohan want to do?
20. तुमने ऐसा क्यों किया था? — Why did you do so?

Advanced Learner’s Exercise 28

1. उसमें जीवन की कठिनाइयों (hardships of life) का सामना करने की हिम्मत (courage) नहीं थी।
2. वह पहले ही हिम्मत हार चुकी थी (had lost her courage)।
3. कुछ साल पहले वह लड़ने की कोशिश कर रही थी, लेकिन हर चीज की एक सीमा (limit) होती है।
4. उसने मेरा इंतजार नहीं किया। मेरे आने के पहले वह जा चुकी थी।
5. वह वहाँ पहुँच चुकी थी, जहाँ प्रत्येक इच्छा मर जाती है।
6. मैं महीनों से अनुपस्थित था।
7. जब मैं गया तब मैंने उसे convince करना चाहा।
8. मेरे लिए ऐसा करना बहुत मुश्किल था, क्योंकि उसने अपना विचार (idea/thought) ही बदल लिया था।
9. मैंने कोशिश की, किंतु यह व्यर्थ था (in vain) ।
10. वर्षा शुरू होने के पहले फसलें (crops) मर चुकी थीं।
11. आप क्या करने जा रहे हैं?
12. क्या वह कुछ करने जा रही है? मैं नहीं जानता हूँ।
13. क्या यह आपकी जवाबदेही (responsibility) है ?
14. जब मैं आया बच्चे सो चुके थे।
15. सीता कहाँ रहना चाहती है ?
16. जब (when) आप खाना बनाना जानती थीं, तो खाना क्यों नहीं बनाया? मैं खाना बनाना जानती थी, किंतु बनाना नहीं चाहती थी।
17. क्या ये पुस्तकें तुम्हारी नहीं थीं?
18. क्या वर्षा होने वाली थी ?
19. वे क्यों एम० पी० बनना चाहते थे?
20. उसने सुबह से क्या किया है?
21. आप कब से अनुपस्थित है?
22. उसने तुम्हें कब पीटना चाहा ?
23. क्या आप तैरना जानते थे ?
24. राम पढ़ने की कोशिश कर रहा था।
25. वे कैसे एक अच्छे शिक्षक रहे हैं?
26. क्या तुमने श्याम को मारना नहीं चाहा?
27. वे क्या करना चाहते हैं?
28. मैं जानता हूँ कि तुमने घड़ी को चुराया है।
29. क्या राम नहीं जानता है कि वह इस बात को नहीं जानता था ?
30. तुम कैसे जानते हो कि वह पहले ही इस बात को समझ चुका था?
31. वह कभी मेरा दोस्त नहीं रहा है।

– : The End :–

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top