Class 9th भूगोल अध्याय 2 “भारत के पड़ोसी देश (Neighbouring countries of India)”

Bihar Board Class 9th Geography : प्रिय विद्यार्थीयों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है बिहार बोर्ड Class 9th भूगोल अध्याय 2 “भारत के पड़ोसी देश (Neighbouring countries of India)” का Objective & Subjective Answer Question

भारत के पड़ोसी देश — नेपाल (Nepal)

• नेपाल भारत का एक पड़ोसी देश है जो भारत के उत्तर में अवस्थित है। यहाँ हमें आने-जाने के लिए वीजा लेने की जरूरत नहीं पड़ती है।
• नेपाल भी उत्तरी गोलार्ध में 26°20’ – 30°10’ उत्तरी अक्षांश और 80°15’ – 88° 10’ पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है।
• नेपाल का कुल क्षेत्रफल 1,40,797 km² तथा जनसंख्या करीब 3 करोड़ है।
• भगवान गौतम बुद्ध का जन्म स्थान लुम्बिनी नेपाल में ही स्थित है।
• नेपाल की राजधानी काठमांडू में भगवान पशुपतिनाथ का एक मंदिर है, जो हिन्दुओं का एक तीर्थस्थल भी है।
• स्थलाकृति के आधार पर नेपाल को तीन भागों में बाँटा गया है —
1. दक्षिण का उपजाऊ तराई प्रदेश :– इस भाग की औसत ऊँचाई 300 m है। घने वन एवं लम्बी घासें इस क्षेत्र की विशेषता है।
2. मध्य का पहाड़ी प्रदेश :– यह भाग समुद्रतल से 500 से 1500 m तक ऊँचा है। इसमें अनेक घाटी (काठमाण्डू की घाटी) तथा कई छोटी पहाड़ियाँ (महाभारत लेख, चुरे की पहाड़ियाँ) है जो शंकुधारी वृक्षों से भरे है।
3. हिमालय श्रेणी प्रदेश :– इस क्षेत्र में अनेक ऊँचे-2 पर्वत शिखर हैं जो पर्वतारोहियों को आकर्षित करते है। नेपाल की कुछ प्रमुख शिखरों में माउण्ट एवरेस्ट (8848 m), मकाऊ (8463 m), मेजून (7139 m), गौरीशंकर (7134 m), अन्नपूर्णा (8078), धौलागिरी (8172), नेप्यू मुख्य हैं।
• नेपाल की जलवायु शीत प्रधान है।
• गर्मी में मानसूनी हवाओं से नेपाल के पूर्वी भाग में 200 cm तथा पश्चिम भाग में 100 cm सालाना वर्षा होती है।
• जाड़े में देश के उत्तरी भाग में हिमपात होते हैं तथा शीतकालीन चक्रवातीय वर्षा भी होती है।
• नेपाल में मध्य हिमालय को महाभारत लेख कहा जाता है।
• कोसी, बागमती, गंडक, काली, करनाली और अरुण इत्यादि नेपाल की प्रमुख नदियाँ है।
• नेपाल की सबसे लम्बी नदी करनाली नदी है जो घाघर की सहायक नदी है।
• नेपाल में गण्डक नदी को नारायणी नदी तथा पूर्वी नेपाल में कोसी को सप्तकोसी भी कहते है।
• नेपाल की नदियाँ उत्तर से दक्षिण प्रवाहित होकर भारत की सीमा में प्रवेश करती है। इन नदियों में तीव्र प्रवाह होने के कारण अपरदन की समस्या बनी रहती है, परंतु जल विद्युत उत्पादन की भारी संभावना प्रदान करती है।
• नेपाल की तराई एवं घाटियों में जलोढ़ मिट्टी पाई जाती है।
• नेपाल के 25.4% भूमि पर वन तथा 13% पर चारागाह फैला है। सखुआ, सागौन, शीशम, सेमल, बाँस, चीड़, देवदार, लार्च, फर इत्यादि पेड़ों की बहुलता है।
• साबै घास (Sabai grass) और हाथीघास (elephant grass) भी मिलती है।
• नेपाल जैविक विविधता का भंडार गृह है। यहाँ के वनों में हाथी, बाघ, भालू, बंदर, हिरण, खरगोश इत्यादि वन्य जीव पाये जाते है।
• नेपाल के 18% भू-भाग पर खेती होती है। नेपाल के मुख्य खाद्यान्नों में चावल, मक्का, गेहूँ, ज्वार-बाजरा इत्यादि। देश के कुल कृषि उत्पादन का 70% भाग केवल पूर्वी तराई प्रदेश से आता है।
• नेपाल में खनिजों का अभाव है। अभ्रक यहाँ मुख्य खनिज है। अल्प मात्रा में लिग्नाइट, ताँबा, कोबाल्ट आदि भी मिलते है।
• नेपाल जल विद्युत विकास की असीम संभावनाएँ है किंतु इसका विकास नहीं के बराबर हुआ है।
• औद्योगिक दृष्टि से नेपाल एक पिछड़ा देश है। यहाँ सूती वस्त्र, चीनी, जूट, चमड़ा, वनस्पति तेल, तंबाकू, दियासलाई, कागज तथा लुग्दी इत्यादि का निर्माण होता है।
• नेपाल में पर्यटन उद्योग का तेजी से विकास हो रहा है। यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थल तथा पर्वतारोहण सैलानियों को आकर्षित करते हैं।
• नेपाल को पड़ोसी देश को छोड़कर अन्य देशों के साथ व्यापार हेतु इसे भारत के कलकत्ता बन्दरगाह पर निर्भर रहना पड़ता है।
• नेपाल के कुछ प्रमुख नगर काठमाण्डू, पोखरा, बीरगंज, जनकपुर इत्यादि है। यहाँ के सभी नगर यातायात एवं संचार माध्यमों द्वारा आपस में जुड़े हुए है।
• विराटनगर, वीरगंज और हठौडा इत्यादि यहाँ के प्रसिद्ध औद्योगिक नगर है।
• सिमरा, विराटनगर, भैरहवा, नेपालगंज, काठमांडू, पोखरा, डाँग और नारायणगढ़ में हवाई अड्डे बने है।
• 2008 में नेपाल ने अपने 240 वर्षों से चली आ रही राजतंत्र शासन व्यवस्था को खत्म कर लोकतंत्र को अपनाया है।

भारत के पड़ोसी देश — भूटान

• भूटान भारत का एक पड़ोसी देश है जो भारत के उत्तर में अवस्थित है।
• भूटान भी उत्तरी गोलार्ध में 26°45’ – 28°20’ उत्तरी अक्षांश और 89°45’ – 92°05’ पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है।
• भूटान का कुल क्षेत्रफल 46,500 km² तथा जनसंख्या करीब 7 लाख है। भूटान की साक्षरता दर 42% है।
• भूटान चारों ओर स्थल से घिरा हुआ है। इसकी राजधानी थिम्फू है।
• भूटान की सुरक्षा एवं विकास की जिम्मेदारी आज भी भारत की है।
• भूटान के दक्षिणी किनारे पर लगभग 16 km चौड़ी मैदानी पट्टी है जिनको द्वार कहते है। मैदान के उत्तर में निचले हिमालय पर्वत है। भूटान हिमालय की सर्वाधिक ऊँचाई 7574 m है।
• कुलाकांगड़ी भूटान की सबसे ऊँची चोटी है। इसकी ऊँचाई 7553 m है।
• भूटान की जलवायु पर्वतीय मॉनसूनी है। भूटान में वार्षिक वर्षा औसतन 250 cm होता है।
• आमो, तोंग्सा, संकोश और मानस भूटान की प्रमुख नदियाँ है। इन्हीं के तटों पर खेती की जाती है।
• भूटान के कुल क्षेत्रफल के 68% भाग पर वन पाये जाते है। भूटान में उष्ण कटिबंधीय वन, चीड़, ओक, मेपल, पोपलर, वालनट, फर, वर्च इत्यादि पाये जाते है।
• भूटान की 10% से भी कम भूमि पर कृषि कार्य की जाती है। यहाँ चावल, गेहूँ, जौ, आलू, मक्का, सब्जियाँ प्रमुख रूप से उपजाई जाती है।
• थिम्फू, फूत शोलिंग, पारो तथा पुनाखा भूटान के प्रमुख नगर हैं।
• औद्योगिक दृष्टि से भूटान बहुत पिछड़ा देश है। यहाँ प्लाइवुड, पैकिंग, डिस्टिलरी, रेजिन व तारपीन के तेल के उद्योग स्थापित है। यहाँ भी पर्यटन उद्योग का विकास तेजी से हो रहा है।
• आर्थिक विकास के लिए भूटान मूलतः भारत पर निर्भर करता है। यहाँ भी भारत की मदद से जल विद्युत के कई केन्द्र विकसित हुए है।

भारत के पड़ोसी देश — बांग्लादेश

• बांग्लादेश को पहले ‘पूर्वी पाकिस्तान’ के नाम से जाना जाता था। लेकिन 17 दिसम्बर, 1971 को यह एक स्वतंत्र देश के रूप में घोषित हुआ।
• बांग्लादेश भी उत्तरी गोलार्ध में 20° – 27° उत्तरी अक्षांश और 85° – 93° पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है।
• इसका कुल क्षेत्रफल 148,393 km² तथा जनसंख्या करीब 20 करोड़ है।
• बांग्लादेश डेल्टाई प्रदेश है जो विश्व के सबसे बड़े डेल्टा के मध्य स्थित है। यहाँ की भूमि अत्यंत उर्वर है।
• बांग्लादेश के पूर्वी तट पर स्थित कॉक्स बाजार विश्व का सबसे बड़ा ‘बालुई बीच’ है।
• बांग्लादेश में नदियों का जाल बिछा है। गंगा, पद्‌मा, मेघना, तिस्ता, सूरमा, ब्रह्यपुत्र इत्यादि यहाँ की मुख्य नदियाँ है। गंगा, मेघना तथा ब्रह्मपुत्र में प्रायः बाढ़ आया करती है।
• ब्रह्मपुत्र को बांग्लादेश में ‘जमुना’ कहा जाता है। गंगा और ब्रह्मपुत्र की संयुक्त धारा को ‘पद्मा’ कहते है।
• बांग्लादेश की जलवायु मॉनसूनी है। यहाँ जाड़े में साधारण ठंडा मौसम होता है तथा गर्मी में बहुत गर्मी पड़ती है।
• बांग्लादेश में वर्षा अधिक होती है। वर्षा का वार्षिक औसत 200-500 cm तक है।
• अक्टूबर से दिसम्बर तक दक्षिणी भाग चक्रवातों की चपेट में रहता है।
• बांग्लादेश के एक बड़े भाग पर ऊपजाऊ दोमट मिट्टी पायी जाती है।
• चटगाँव कर्णफूली नदी के किनारे बसा है।
• क्योकराडौंग चोटी (Keokradong) बांग्लादेश की सबसे ऊँची चोटी है। इसकी ऊँचाई 1230 m है। Saka Haphong (2564 m)
• बांग्लादेश के कुल क्षेत्र के 6.7% भाग पर वन पाये जाते है।
• चटगाँव और सिलहट के पर्वतीय भागों में सदाबहार वन पाये जाते हैं जिसमें बाँस की प्रधानता है।
• दक्षिणी डेल्टाई प्रदेश में दलदली वन मिलते हैं जिसमें सुन्दरी वृक्षों की प्रधानता है। इन वनों को ‘सुन्दरवन’ भी कहते है। इसी वन में विश्वप्रसिद्ध बंगाल टाइगर पाये जाते है।
• देश की 80% जनसंख्या कृषि कार्य में लगी हुई है। कृषि का GDP में लगभग एक-तिहाई योगदान है।
• बांग्लादेश में कृषि, पशुपालन, मछली पकड़ना तथा वानिकी प्रमुख आर्थिक क्रियाएँ है।
• धान, जूट, गेहूँ, पटसन, गन्ना और तम्बाकू इत्यादि बांग्लादेश की प्रमुख फसलें है।
• यहाँ धान की तीन फसलें अमन, औस तथा बोरो भूमि पर होती है।
• बांग्लादेश में खनिज संसाधन का अभाव है। यहाँ का प्रमुख खनिज कोयला (जमालपुर तथा फरीदपुर क्षेत्र से), चूना-पत्थर, नमक, काँच की बालू, लोहा तथा प्राकृतिक गैस (तितास, सिलहट, तिपरा तथा रसीदपुर क्षेत्र से) है।
• बांग्लादेश में आधुनिक उद्योग का अधिक विकास नहीं के बराबर हुआ है। मुख्यतः जूट, सूतीवस्त्र, कागज, चीनी और मछली उद्योग का विकास हुआ है।
• विश्व का 50% जूट और जूट का समान बांग्लादेश से निर्यात होता है।
• मैमनसिंह जिला जूट-उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
• ढाका, चाँदपुर, वारीलाल और खुलना आन्तरिक नदी बंदरगाह है।
• बांग्लादेश को सोनार बांग्ला (स्वर्णभूमि) भी कहा जाता है।
• बांग्लादेश के ढाका शहर अपने मलमल के लिए विश्व में प्रसिद्ध था।

भारत के पड़ोसी देश — श्रीलंका

• श्रीलंका, एशिया महाद्वीप में भारत के दक्षिण में स्थित हिन्द महासागर का एक बड़ा द्वीप है। इस द्वीप को ‘सिंहल द्वीप’ या ‘मोतियों के द्वीप’ या ‘सीलोन’ भी कहा जाता है। कोलम्बो देश की राजधानी है तथा सबसे बड़ा नगर है।
• श्रीलंका एक स्वतंत्र देश 4 जनवरी 1948 ई० को बना। 1956 ई० से इस देश में लोकतांत्रिक शासन की स्थापना की गयी है।
• श्रीलंका देश को पहले सिलोन कहा जाता था। इसका नामकरण श्रीलंका 1972 को किया गया।
• भारत से श्रीलंका लगभग 52 km की दूरी पर अवस्थित है। इसका आकार अंडाकार या बंदमुट्ठी के समान है।
• श्रीलंका भारत से ‘पाक जलसंधि (Palk strait)’ तथा ‘मन्नार की खाड़ी (Gulf of Mannar)’ द्वारा अलग होता है। यहाँ अनेक प्रवाल द्वीप पाये जाते हैं, जिसे ‘आदम पुल (Adam’s Bridge)’ के नाम से भी जाना जाता है।
• इसका कुल क्षे० 66,000 km² है तथा इसकी जनसंख्या करीब 2 करोड़ है। यहाँ की 70% आबादी बौद्ध धर्म को मानती है। इनकी भाषा सिंहली है।
• श्रीलंका भी उत्तरी गोलार्ध में 5°55’ – 9°51’ उत्तरी अक्षांश और 79° 41’ – 81°53’ पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है।
• श्रीलंका भी प्रायद्वीपीय भारत की तरह गोंडवाना चट्टानों से बना है। स्थलाकृति के आधार पर श्रीलंका को तीन प्रदेशों में बाँटा गया है —
1. उत्तरी (जाफना) चूना प्रदेश
2. मध्य पहाड़ी प्रदेश
3. निचला तटीय प्रदेश
• श्रीलंका के सबसे ऊँची चोटी पिदुरता लगानला है, जिसकी ऊँचाई 2527 m है। रमपद, बुद्धपद, आदम अन्य प्रमुख शिखर है।
• श्रीलंका की जलवायु मॉनसूनी है। विषुवत रेखा के नजदीक होने के कारण यहाँ साल भर गर्मी पड़ती है और वर्षा भी होती रहती है।
• श्रीलंका की प्रमुख नदियों में महावली गंगा, पान और अरूबी हैं।
• रमपद और बुद्धपद जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में दियालुमा, लक्सपाना और पेरावाला सुन्दर जलप्रपात भी है।
• यहाँ जलोढ़ मैदान में लैटेराइट मिट्टी पायी जाती है।
• यहाँ लगभग 30% भूमि पर वन पाये जाते है जिसमें रबर, सिनकोना, गटापार्चा, चंदन, नारियल और चेरु की लकड़ियाँ मिलती है।
• श्रीलंका में चाय, कालीमिर्च (black pepper), दालचीनी (cinnamon), कहवा, तंबाकू (Tobacco), केला, नारियल, अनानास, पान, सुपारी (Betel), गन्ना, कोको एवं काजू जैसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक फसलों को उगाया जाता है।
• यहाँ मछली उत्पादन एक औद्योगिक रूप ले चुका है।
• श्रीलंका में ग्रेफाइट, मोनाजाइट, अबरख एवं लौह-अयस्क खनिज मिलते है। नीलम, रक्तमणि, पुखराज जैसे रत्न की प्रचुरता है।
• यहाँ समुद्र से मोती निकाला जाता है इसलिए इस द्वीप को ‘पूर्व का मोती या रत्नद्वीप’ भी कहा जाता है।
• श्रीलंका विश्व का सबसे बड़ा चाय निर्यातक देश है।
• श्रीलंका के प्रमुख नगरों में त्रिकोंमाली, कोलंबो, जाफना, रत्नपुर, अनुराधापुर तथा गाल शामिल है।
• श्रीलंका की अर्थव्यवस्था बहुत हद् तक खनन, कृषि आधारित उद्योग, पर्यटन उद्योग एवं मत्स्य व्यवसाय पर आधारित है।

भारत के पड़ोसी देश — पाकिस्तान

• पाकिस्तान 14 अगस्त 1947 ई० को भारत से विभाजित होकर एक अलग स्वतंत्र देश बना था। इसकी राजधानी इस्लामाबाद है।
• पाकिस्तान भी उत्तरी गोलार्ध में 23° 30’ – 36°45’ उत्तरी अक्षांश और 61° – 76° पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है।
• पाकिस्तान का कुल क्षेत्रफल 8,03,943 km² है। इसकी जनसंख्या 22 करोड़ है।
• पाकिस्तान के प्रमुख नगर इस्लामाबाद, रावलपिण्डी, कराची, लाहौर और हैदराबाद है।
स्थलाकृति
• पाकिस्तान की प्राकृतिक बनावट असमान है। यहाँ ऊँचे-2 पर्वत, पठारी भाग, समतल उपजाऊ मैदान तथा मरुस्थलीय मैदान भी है।
• हिन्दूकुश, सुलेमान एवं किरथर पाकिस्तान की पर्वत श्रेणियाँ है जो उत्तर से दक्षिण तक विस्तृत है जो वास्तव में हिमालय का ही पश्चिमी और दक्षिणी विस्तार है।
• तख्त सुलेमान पाकिस्तान की सबसे प्रसिद्ध चोटी है जिसकी ऊँचाई 3770 m है।
• खैबर, बोलन और गोमल पाकिस्तान की प्रमुख दर्रे है।
• पाकिस्तान की जलवायु मॉनसूनी एवं उष्ण मरूस्थलीय है। यहाँ गर्मी में बेहद गर्मी और जाड़े में कड़ाके की सर्दी पड़ती है।
• एशिया का सबसे गर्म स्थान जैकोबाबाद पाकिस्तान में ही स्थित है, जिसका तापमान 55°C तक पहुँच जाता है।
• यहाँ वार्षिक वर्षा का औसत मात्र 35 cm है।
• पाकिस्तान की मुख्य नदी सिंधु और उसकी सहायक नदियों में काबुल, झेलम, चिनाव, रावी, सतलज एवं व्यास है। जोब, पश्मेल, टोची तथा चित्राल अन्य नदियाँ है। यहाँ के प्रमुख बाँधों में मंगला, सक्खर, इस्लाम, बारासाक है।
• सिंधु नदी अपनी 5 मुख्य सहायक नदियों के साथ पाकिस्तान के लगभग आधे भू-भाग को विभिन्न प्रकार से जीवन प्रदान करती रही है। यही कारण है कि पाकिस्तान को ‘सिंधु की देन’ कहा जाता है।
• दो नदियों के बीच के भूमि को ‘दोआब’ कहा जाता है।
• पाकिस्तान के केवल 3% भाग में ही वन पाये जाते है।
• पाकिस्तान एक कृषि प्रधान देश है, यहाँ 19% भूमि पर कृषि की जाती है और इसपर यहाँ की 72% जनसंख्या आश्रित है। यहाँ की मुख्य फसल गेहूँ है। अन्य फसलों में चना, मक्का, ज्वार, बाजरा, कपास, तिलहन, गन्ना और तम्बाकू है।
• पाकिस्तान में भी खनिज का अभाव है। यहाँ मिलने वाले खनिजों में कोयला (रावलपिण्डी, मजराबल, हैदराबाद), खनिज तेल (बालाकासार, खैरपुर, अटक, चाकवाल), प्राकृतिक गैस (सूई, खैरपुर, लायलपुर), क्रोमियम (बलूचिस्तान की जोब घाटी), लोहा (अटक, सरगोधा, जितरल एवं मियाँवाली), मैंगनीज (लासबेला, कोहाट क्षेत्र), सेंधा नमक, चूना पत्थर, बॉक्साइट एवं गंधक प्रमुख है।
• पाकिस्तान में सूती वस्त्र (मुलतान, कराची, लायलपुर, लाहौर), ऊनी वस्त्र (हरनाई, बन्नू, कादियाबाद), चीनी (चारसद्दा, मारदान, औहराबाद), खेल के सामान, कागज, रासायनिक (दाउदखेल) तथा दियासलाई (match) के उद्योग प्रमुख है।
• खेल का सामान तैयार करने के लिए स्यालकोट विश्व प्रसिद्ध है।
• मारदान (पेशावर) में एशिया की सबसे बड़ी चीनी मिल है।
• कुहुरा में परमाणु शक्ति उत्पादन केन्द्र स्थापित है।

Some Important Points

• कोलाबा प्वाइन्ट मुम्बई में, प्वाइन्ट कालीमेरे तमिलनाडु में एवं प्वाइन्ट पेड्रो जाफना (श्रीलंका के उत्तर पूर्व) में है।
• नेपाल की राजधानी काठमांडू और प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर बागमती नदी के तट पर स्थित है।
• रुद्राक्ष के लिए नेपाल प्रसिद्ध है।
• भारत एवं चीन की सीमा को मैकमोहन रेखा कहते है। यह रेखा 1914 ई॰ में शिमला में निर्धारित की गयी थी।
• जनकपुर नेपाल का एक प्रसिद्ध नगर है जो महाप्रतापी राजा जनक के कारण हिंदुओं की आस्था का केन्द्र रहा है।
• भारत और अफगानिस्तान के बीच डुरण्ड रेखा है, जो 1896 में सर डुरण्ड द्वारा निर्धारित की गई थी। अब यह रेखा आफगानिस्तान एवं पाकिस्तान के बीच है।
• भारत एवं पाकिस्तान के बीच रेडक्लिफ रेखा है, जो 15 अगस्त, 1947 ई॰ को सर सी॰ जे॰ रेडक्लिफ के द्वारा निर्धारित की गई थी।
• श्रीलंका भारत से पाक जलसंधि तथा मन्नार की खाड़ी द्वारा अलग होता है।
• भारतीय उपमहाद्वीप, एशिया के दक्षिणी भाग में स्थित एक उपमहाद्वीप है। इस उपमहाद्वीप को दक्षिण एशिया भी कहा जाता है। भू-राजनीतिक रूप से, इसमें बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। कभी-कभी अफ़गानिस्तान को भी शामिल किया जाता है।
• माउण्ट एवरेस्ट को नेपाल में “सागर माथा” के नाम से पुकारा जाता है।
• माउण्ट एवरेस्ट पर पहुँचने वाला पहला व्यक्ति शेरपा तेंजिंग (भारत) और एडमंड हिलेरी (न्यूजीलैंड) था। (29 मई 1953)
• माउण्ट एवरेस्ट पर पहुँचने वाली भारत की पहली महिला बच्छेन्द्री पाल बनी थी। (1984)

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top