Class 12th इतिहास अध्याय 9 “शासक और विभिन्न इतिवृत्त (मुग़ल दरबार)” का One liner Objective Questions

Bihar Board Class 12th History : प्रिय विद्यार्थीयों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है बिहार बोर्ड कक्षा 12 इतिहास अध्याय 9 “शासक और विभिन्न इतिवृत्त (मुग़ल दरबार)” का One liner Objective Questions

  1. अंग्रेजी में मुग़ल दरबारी इतिहासकारों द्वारा लेखन कार्य का आधुनिक इतिहासकारों ने मूल पाठ की शैली को नाम दिया है ? उत्तर — क्रॉनिकल्स
  2. मुग़ल नाम व्युत्पन्न हुआ है ? उत्तर — मंगोल से
  3. मुग़ल राजवंश के शासकों ने अपने को तैमूरी क्यों कहा था ? उत्तर — क्योंकि पितृपक्ष से वे तुर्की शासक तिमूर के वंशज थे।
  4. मुग़ल शासक बाबर मातृपक्ष से किसका संबंधी था ? उत्तर — चंगेज खाँ
  5. सोलहवीं शताब्दी के दौरान किसने मुग़ल साम्राज्य के भारतीय शासकों का वर्णन के लिए मुग़ल शब्द का प्रयोग किया था ? उत्तर — यूरोपियों ने
  6. रुडयार्ड किपलिंग की जंगल बुक के युवा नायक मोगली का नाम किससे व्युत्पन्न हुआ है ? उत्तर — मुग़ल
  7. मुग़ल साम्राज्य के संस्थापक कौन था ? उत्तर — जहीरुद्दीन बाबर (1526-30)
  8. खानवा के युद्ध में बाबर ने किस राजपूत शासक को पराजित किया था ? उत्तर — राणा सांगा
  9. बाबर के उत्तराधिकारी कौन बना था ? उत्तर — नसीरूद्दीन हुमायूँ (153040, 1555-56)
  10. हुमायूँ किस अफ़गान नेता से पराजित हो गया था ? उत्तर — शेरशाह सूरी
  11. हुमायूँ शेरशाह सूरी से पराजित होकर कहाँ निर्वासित होने को बाध्य हो गया था ? उत्तर — ईरान के सफ़ावी शासक के दरबार में
  12. हुमायूँ की मृत्यु कब हुई थी ? उत्तर — 1556
  13. हुमायूँ के बाद मुग़ल के राजगद्दी पर कौन बैठा था ? उत्तर — जलालुद्दीन अकबर (1556-1605)
  14. मुग़ल बादशाहों में किसे महानतम मानते हैं ? उत्तर — अकबर
  15. अकबर का उत्तराधिकारी कौन बना था ? उत्तर — जहाँगीर (1605-27) → शाहजहाँ (1628-58) → औरंगजेब (1658-1707)
  16. किस मुग़ल शासक के मृत्यु के बाद साम्राज्य की शक्ति घट गई थी ? उत्तर — औरंगजेब
  17. मुग़ल वंश के अंतिम शासक बहादुरशाह जफर द्वितीय को 1857 में किसने उखाड़ फेंका था ? उत्तर — अंग्रेज़ों ने
  18. आलमगीर किस मुग़ल शासक की एक पदवी थी ? उत्तर — औरंगजेब की
  19. मुग़ल इतिवृत्तों में शामिल हैं ? उत्तर — अकबरनामा, शाहजहाँनामा, आलमगीरनामा इत्यादि
  20. मुग़ल दरबारी इतिहास किस भाषा में लिखे गए थे ? उत्तर — फ़ारसी
  21. मुग़ल चग़ताई मूल के थे इसीलिए मुग़ल की मातृभाषा क्या थी ? उत्तर — तुर्की
  22. कौन स्वयं को चंगेज़ खाँ के सबसे बड़े पुत्र का वंशज मानते थे ? उत्तर — चग़ताई तुर्क
  23. बाबर ने कविताएँ और अपने संस्मरण (बाबरनामा) किस भाषा में लिखे थे ? उत्तर — तुर्की
  24. अकबर ने सोच-समझकर किस भाषा को दरबार की मुख्य भाषा बनाया था ? उत्तर — फ़ारसी
  25. फ़ारसी के हिंदवी के साथ पारस्परिक संपर्क से किस एक नयी भाषा का निर्माण हुआ था ? उत्तर — उर्दू
  26. बाबरनामा किस भाषा में लिखी गई थी ? उत्तर — तुर्की भाषा
  27. किस पुस्तक के अनुवाद के लिए रज़्मनामा (युद्धों की पुस्तक) शब्द का प्रयोग किया गया है ? उत्तर — महाभारत
  28. मुग़ल भारत की सभी पुस्तकें किस रूप में थी ? उत्तर — पांडुलिपियों के ( अर्थात वे हाथ से लिखी होती थी )
  29. सुलेखन का अर्थ क्या होता है ? उत्तर — हाथ से लिखने की कला
  30. अकबर की पसंदीदा शैली थी ? उत्तर — नस्तलिक
  31. “चित्रकला किसी निर्जीव वस्तु को भी इस रूप में प्रस्तुत कर सकती हैं कि जैसे उसमें जीवन हो।” यह किसने लिखा है ? उत्तर — अबुल फज़्ल
  32. किसने कुरान के साथ-साथ हदीस में प्रतिष्ठापित मानव रूपों के चित्रण पर इस्लामी प्रतिबंध का आह्वान किया था ? उत्तर — उलमा
  33. बिहज़ाद कौन था ? उत्तर — एक चित्रकार जो सफ़ावी दरबार की सांस्कृतिक प्रसिद्धि को चारों ओर फैलाने में बहुत योगदान दिया।
  34. मीर सैय्यद अली और अब्दुस समद कौन था ? उत्तर — ईरान के कलाकार जिसे हुमायूँ को दिल्ली तक साथ देने के लिए कहा गया था।
  35. अकबरनामा के लेखक कौन था ? उत्तर — अबुल फज़्ल ( लिखना 1589 में शुरू किया था )
  36. अकबरनामा को कितने जिल्दों में विभाजित किया गया है ? उत्तर — तीन ( प्रथम दो इतिहास और तीसरी जिल्द आइनअकबरी है। )
  37. अबुल फज़्ल की हत्या किसने किया था ? उत्तर — सलीम के सहापराधी बीर सिंह बुंदेला ने
  38. बादशाहनामा के लेखक के रूप में किसे जाना जाता है ? उत्तर — अबुल फज़्ल का शिष्य अब्दुल हमीद लाहौरी
  39. 1784 में एशियाटिक सोसायटी ऑफ़ बंगाल की स्थापना किसके द्वारा किया गया था ? उत्तर — सर विलियम जोन्स
  40. अबुल फज़्ल किस प्रसिद्ध ईरानी सूफ़ी के विचारों से प्रभावित था ? उत्तर — शिहाबुद्दीन सुहरावर्दी (1191 में मृत)
  41. किसने 1563 में तीर्थयात्रा कर तथा 1564 में जज़िया को समाप्त कर दिया था ? उत्तर — अकबर (सुलहकुल के नियम के तहत)
  42. किसके शासनकाल में गैर-मुसलमान प्रजा पर जज़िया फिर से लगा दिया गया था ? उत्तर — औरंगजेब
  43. खुर्रम किस मुगल सम्राट का नाम था ? उत्तर — शाहजहाँ
  44. अबुल फज़्ल के अनुसार बादशाह अपनी प्रजा के किन चार सत्त्वों की रक्षा करता है और इसके बदले में वह आज्ञापालन तथा संसाधनों में हिस्से की माँग करता है ? उत्तर — i) जीवन (जन), ii) धन (माल), iii) सम्मान (नामस), iv) विश्वास (दीन)
  45. न्याय की जंज़ीर को लगाने का आदेश किसने दिया था ? उत्तर — जहाँगीर
  46. अलानकुआ कौन थी ? उत्तर — एक मंगोल रानी
  47. मुग़ल साम्राज्य की राजधानी कहाँ थी ? उत्तर — आगरा
  48. आगरा के किले का निर्माण किसने करवाया था ? उत्तर — अकबर (1560 के दशक में)
  49. 1570 के दशक में अकबर ने कहाँ एक नयी राजधानी बनाने का निर्णय लिया था ? उत्तर — फतेहपुर सीकरी
  50. विशाल मेहराबी प्रवेशद्वार (बुलंद दरवाज़ा) के निर्माण का उद्देश्य क्या था ? उत्तर — लोगों को गुजरात में मुग़ल विजय की याद दिलाना
  51. 1585 में उत्तर-पश्चिम को और अधिक नियंत्रण में लाने के लिए अकबर ने राजधानी को कहाँ स्थानांतरित कर दिया था ? उत्तर — लाहौर
  52. 1648 में राजधानी को आगरा से कहाँ स्थानांतरित कर दिया गया था ? उत्तर — शाहजहाँनाबाद
  53. लाल किला और जामा मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था ? उत्तर — शाहजहाँ
  54. मुगल शासकों को अभिवादन करने के तरीकों में शामिल था ? उत्तर — झुककर अभिवादन, सिजदा (दंडवत लेटना), चार तसलीम तथा जमींबोसी (ज़मीन चूमना)
  55. 1608 में कैप्टन विलियम हॉकिन्स किस मुगल शासक के दरबार में आया था ? उत्तर — जहाँगीर
  56. जेम्स प्रथम के अंग्रेज़ दूत टॉमस रो किसके दरबार में आया था ? उत्तर — जहाँगीर
  57. “झरोखा दर्शन की प्रथा” किसके द्वारा शुरू की गई थी ? उत्तर — अकबर
  58. शब-ए-बरात क्या है ? उत्तर — हिजरी कैलेंडर के आठवें महीने अर्थात चौदहवें सावन को पड़ने वाली पूर्णचंद्र रात्रि है।
  59. तख्त-ए-मुरस्सा क्या था ? उत्तर — शाहजहाँ के रत्नजड़ित सिंहासन
  60. मुग़ल बादशाह का दिनचर्या क्या होता था ? उत्तर — सूर्योदय के समय कुछ व्यक्तिगत धार्मिक प्रार्थना → झरोखा दर्शन → दीवानआम → दीवानख़ास
  61. मुग़ल शासक वर्ष में कितने मुख्य त्यौहार मनाया करते थे ? उत्तर तीन (सूर्यवर्ष और चंद्रवर्ष के अनुसार शासक का जन्मदिन और वसंतागमन पर फ़ारसी नववर्ष नौरेज।
  62. जन्मदिन पर शासक को क्या किया जाता था ? उत्तर — विभिन्न वस्तुओं से तौला जाता था तथा बाद में वस्तुएँ दान में बाँट दी जाती थी।
  63. नादिरा बानू बेगम कौन थी ? उत्तर — दाराशिकोह की पत्नी
  64. मुमताज महल का वास्तविक नाम क्या था ? उत्तर — अर्जुमन्दबानू बेगम
  65. मुग़ल बादशाह कब विशाल पदवियाँ ग्रहण करते थे ? उत्तर — राज्याभिषेक के समय अथवा किसी शत्रु पर विजय के बाद
  66. औरंगजेब ने अपने दो उच्च पदस्थ अभिजातों जयसिंह और जसवंत सिंह को किसकी पदवी प्रदान की थी ? उत्तर — मिर्ज़ा राजा की
  67. मीर ख़ान ने अपने नाम में अलिफ़ अर्थात ‘अ’ अक्षर लगाकर अमीर ख़ान करने के लिए औरंगजेब को कितने रुपए देने का प्रस्ताव किया था ? उत्तर — एक लाख
  68. हरम शब्द का प्रयोग किसके लिए होता है ? उत्तर — मुग़लों की घरेलू दुनिया की ओर संकेत करने के लिए
  69. हरम शब्द फ़ारसी से निकला है जिसका क्या तात्पर्य है ? उत्तर — पवित्र स्थान
  70. हरम किसके रहने का स्थान होता था ? उत्तर — सामान्यतः स्त्रियों के (एक ही पुरुष से संबंधित स्त्रियों के लिए)
  71. किसके बाद मुग़ल रानियों और राजकुमारियों ने महत्वपूर्ण वित्तीय स्रोतों पर नियंत्रण रखना शुरू कर दिया था ? उत्तर — नूरजहाँ
  72. नूरजहाँ किसकी पत्नी थी ? उत्तर — जहाँगीर
  73. जहाँआरा और रोशनआरा किसकी पुत्रियाँ थी ? उत्तर — शाहजहाँ की
  74. किसको सूरत के बंदरगाह नगर जो कि विदेशी व्यापार का एक लाभप्रद केन्द्र था, से राजस्व प्राप्त होता था ? उत्तर — जहाँआरा
  75. शाहजहाँनाबाद के हृदय स्थल चाँदनी चौक की रूपरेखा किसके द्वारा बनाई गई थी ? उत्तर — जहाँआरा
  76. हुमायूँनामा किसके द्वारा लिखी गई थी ? उत्तर — गुलबदन बेगम
  77. गुलबदन बेगम कौन थी ? उत्तर — बाबर की पुत्री, हुमायूँ की बहन तथा अकबर की फूफी
  78. मुग़ल राज्य का एक महत्वपूर्ण स्तंभ इसके अधिकारियों का दल था जिसे इतिहासकार सामूहिक रूप से क्या कहते हैं ? उत्तर — अभिजात वर्ग
  79. मुग़ल अभिजात-वर्ग में भर्ती विभिन्न नृ-जातीय तथा धार्मिक समूहों से क्यों होती थी ? उत्तर — यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी दल इतना बड़ा न हो कि वह राज्य की सत्ता को चुनौती दे सके।
  80. मुग़ल अभिजात-वर्ग में होते थे ? उत्तर — राजपूत, मराठे, ईरानी तथा भारतीय मुसलमान इत्यादि।
  81. राजपूत मुखिया अंबेर का राजा भारमल कछवाहा की पुत्री से किसका विवाह हुआ था ? उत्तर — अकबर
  82. अकबर के वित्तमंत्री टोडरमल किस जाति का था ? उत्तर — खत्री जाति
  83. जहाँगीर की राजनीतिक रूप से प्रभावशाली रानी नूरजहाँ थी ? उत्तर — ईरानी
  84. नूरजहाँ की मृत्यु कब हुई थी ? उत्तर — 1645
  85. मनसब प्रथा की शुरुआत किसने की थी ? उत्तर — अकबर
  86. शाहजहाँ के शासनकाल के दौरान चंद्रभान ब्राह्मण ने अपनी किस पुस्तक की रचना की थी ? उत्तर — चार चमन (चार बाग़)
  87. प्रांतीय शासन का प्रमुख कौन होता था जो सीधा बादशाह को प्रतिवेदन प्रस्तुत करता था ? उत्तर — गवर्नर (सूबेदार)
  88. प्रत्येक मुग़ल सूबा बँटा हुआ था ? उत्तर — सरकारों में
  89. शहंशाह का अर्थ होता है ? उत्तर — राजाओं का राजा
  90. जहाँगीर का अर्थ होता है ? उत्तर — विश्व पर कब्जा करने वाला
  91. शाहजहाँ का अर्थ होता है ? उत्तर — विश्व का राजा
  92. भारतीय उपमहाद्वीप में आने को इच्छुक सभी विजेताओं को उत्तर भारत तक पहुँचने के लिए किसको पार करना होता था ? उत्तर — हिंदूकुश पर्वत
  93. कंधार किसके बीच झगड़े की जड़ था ? उत्तर — ईरान के सफ़ावियों और मुग़लों के बीच (आरंभ में कंधार हुमायूँ के अधिकार में था जिसे 1595 में अकबर द्वारा पुनः जीत लिया गया लेकिन 1622 में इसे सफ़ावियों ने मुग़ल से छिन लिया था)
  94. ऑटोमन साम्राज्य के साथ मुग़लों ने अपने संबंध किस हिसाब से बनाया था ? उत्तर — ताकि ऑटोमन नियंत्रण वाले क्षेत्रों में व्यापारियों व तीर्थयात्रियों के स्वतंत्र आवागमन को बरकरार रखवा सकें।
  95. “भारत भी वैसा ही ईश्वर का घर है जैसा कि मक्का।” यह किसका मानना था ? उत्तर — औरंगजेब का
  96. कौन मुग़ल बादशाह ईसाई धर्म के विषय में जानने को बहुत उत्सुक था ? उत्तर — अकबर
  97. पहला जेसुइट शिष्टमंडल फतेहपुर सीकरी के मुग़ल दरबार में कब पहुँचा था ? उत्तर — 1580 (उलमा से उनका वाद-विवाद हुआ)
  98. लाहौर के मुग़ल दरबार में दो और जेसुइट शिष्टमंडल कब भेजे गए थे ? उत्तर — 1591 और 1595
  99. मुहम्मद काज़िम द्वारा औरंगजेब के शासन के पहले दस वर्षों के इतिहास का संकलन किस नाम से किया था ? उत्तर — आलमगीरनामा

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top