Bihar Board Class 12th History : प्रिय विद्यार्थीयों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है बिहार बोर्ड कक्षा 12 इतिहास अध्याय 5 “यात्रियों के नज़रिए (समाज के बारे में उनकी समझ)” का One liner Objective Questions
- महिलाओं और पुरुषों ने यात्राएँ क्यों की है ? उत्तर — कार्य की तलाश में, प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए व्यापारियों, सैनिकों, पुरोहितों और तीर्थयात्रियों के रूप में या फिर साहस की भावना से प्रेरित होकर
- किसी नए स्थान पर आने अथवा बस जाने पर क्या-क्या भिन्नता देखने को मिलती हैं ? उत्तर — भौतिक परिवेश तथा लोगों की प्रथाओं, भाषाओं, आस्था तथा व्यवहार इत्यादि।
- दुर्भाग्य से हमारे पास महिलाओं द्वारा छोड़े गए वृतांत हैं ? उत्तर — न के बराबर
- पंद्रहवीं शताब्दी में विजयनगर शहर के सबसे महत्वपूर्ण विवरणों में से एक हमें प्राप्त होता है ? उत्तर — हेरात से आए एक राजनयिक अब्दुर रज्जाक समरकंदी
- अब्दुर रज्जाक समरकंदी का पूरा नाम क्या था ? उत्तर — अब्द अल–रज़्ज़ाक कमाल अल-दिन इब्न इस्हाक़ अल–समरकंदी
- अल-बिरूनी किस शताब्दी में भारत आया था ? उत्तर — ग्यारहवीं शताब्दी
- अल-बिरूनी किस देश से आया था ? उत्तर — उज़्बेकिस्तान
- अल-बिरूनी का जन्म कहाँ हुआ था ? उत्तर — उज़्बेकिस्तान में स्थित ख़्वारिज़्म में
- अल-बिरुनी का जन्म कब हुआ था ? उत्तर — 973 ई. में
- अल-बिरूनी का पूरा नाम क्या था ? उत्तर — मोहम्मद इब्न अहमद अबू रेहान अल बिरुनी
- ख़्वारिज़्म किसका एक महत्वपूर्ण केन्द्र था ? उत्तर — शिक्षा का
- अल-बिरुनी किन भाषाओं का ज्ञाता था ? उत्तर — सीरियाई, फ़ारसी, हिब्रू तथा संस्कृत (यूनानी भाषा नहीं जानता था)
- सन् 1017 में ख्वारिज़्म पर किसने आक्रमण कर यहाँ के कई विद्वानों तथा कवियों को अपने साथ अपनी राजधानी ग़ज़नी ले गया था ? उत्तर — सुल्तान महमूद
- अल-बिरुनी की भारत के प्रति रुचि कहाँ विकसित हुई थी ? उत्तर — ग़ज़नी
- ग़ज़नवी साम्राज्य का हिस्सा भारत का कौन-सा भाग बना था ? उत्तर — पंजाब
- अल-बिरुनी ने भारत के किन हिस्सों की यात्रा की थी ? उत्तर — पंजाब और उत्तर भारत
- यूक्लिड के कार्यों का संस्कृत में अनुवाद किसने किया था ? उत्तर — अल-बिरूनी
- अल-बिरुनी की कृति ‘किताब-उल-हिंद’ किस भाषा में लिखी गई है ? उत्तर — अरबी
- “किताब-उल-हिंद” के विषय क्या थे ? उत्तर — धर्म और दर्शन, त्योहारों, खगोल–विज्ञान, कीमिया, रीति–रिवाजों तथा प्रथाओं, सामाजिक–जीवन, भार–तौल तथा मापन विधियों, मूर्तिकला, कानून, मापतंत्र विज्ञान इत्यादि।
- अल-बिरुनी की कृति ‘किताब-उल-हिंद’ कितने अध्यायों में विभाजित है ? उत्तर — अस्सी
- सोलोन कौन था ? उत्तर — एथेंस के राजनेता एवं कवि
- इब्न बतूता किस शताब्दी में भारत आया था ? उत्तर — चौदहवीं शताब्दी
- इब्न बतूता किस देश से आया था ? उत्तर — मोरक्को
- इब्न बतूता के यात्रा वृत्तांत को क्या कहा जाता है ? उत्तर — रिह्ला
- इब्न बतूता के यात्रा वृत्तांत रिह्ला किस भाषा में लिखा गया था ? उत्तर — अरबी
- इब्न बतूता का जन्म कहाँ हुआ था ? उत्तर — तैंजियर में
- कौन पुस्तकों के स्थान पर यात्राओं से अर्जित अनुभव को ज्ञान का अधिक महत्वपूर्ण स्त्रोत मानता था ? उत्तर — इब्न बतूता
- इब्न बतूता भारत के लिए प्रस्थान कब किया था ? उत्तर — 1332-33 में
- इब्न बतूता मध्य एशिया के रास्ते होकर स्थलमार्ग से सिंध कब पहुँचा था ? उत्तर — 1333
- किस सुल्तान ने इब्न बतूता की विद्वता से प्रभावित होकर उसे दिल्ली का क़ाज़ी या न्यायाधीश नियुक्त किया था ? उत्तर — मुहम्मद बिन तुगलक
- इब्न बतूता ने कब वापस अपने घर जाने का निश्चय किया था ? उत्तर — 1347 (1354 में घर वापस पहुँचा)
- मार्को पोलो, जिसने तेरहवीं शताब्दी के अंत में वेनिस से चलकर चीन (और भारत की भी) की यात्रा की थी, कहाँ के निवासी था ? उत्तर — इटली
- चीन के विषय में इब्न बतूता के वृत्तांत की तुलना किसके वृत्तांत से की जाती है ? उत्तर — मार्को पोलो
- लंबी यात्राओं में क्या-क्या खतरे होते थे ? उत्तर — लुटेरे, गृहातुर हो जाना, बीमार पड़ जाना आदि
- अब्दुर रज्जाक समरकंदी ने कब दक्षिण भारत की यात्रा की थी ? उत्तर — 1440 के दशक में
- महमूद वली बल्खी ने कब भारत की यात्रा की थी ? उत्तर — 1620 के दशक में ( कुछ समय के लिए सन्यासी भी बन गया था)
- शेख़ अली हाज़िन ने कब उत्तर भारत की यात्रा पर आया था ? उत्तर — 1740 के दशक में (भारत से निराश हुए और यहाँ तक कि घृणा भी करने लगे थे)
- दुआर्ते बरबोसा, जिसने दक्षिण भारत में व्यापार और समाज का एक विस्तृत विवरण लिखा, कहाँ का निवासी था ? उत्तर — पुर्तगाल
- किसने भारत की तुलना ईरान और ऑटोमन साम्राज्य से की थी क्योंकि वह भारत की व्यापारिक स्थितियों से बहुत प्रभावित था ? उत्तर — फ्रांसीसी जौहरी ज्यौं–बैप्टिस्ट तैवर्नियर
- फ्रांस्वा बर्नियर किस शताब्दी में भारत आया था ? उत्तर — सत्रहवीं शताब्दी
- फ्रांस्वा बर्नियर किस देश से आया था ? उत्तर — फ्रांस
- फ्रांस्वा बर्नियर पेशे से क्या था ? उत्तर — एक चिकित्सक
- फ्रांस्वा बर्नियर कब से कब तक भारत में रहा था ? उत्तर — 1656 से 1668 तक
- कौन पहले दारा शिकोह के चिकित्सक के रूप में और बाद में मुग़ल दरबार के एक आर्मीनियाई अमीर दानिशमंद खान के साथ एक बुद्धिजीवी तथा वैज्ञानिक के रूप में जुड़ा रहा था ? उत्तर — फ्रांस्वा बर्नियर
- फ्रांस्वा बर्नियर सामान्यतः भारत में जो देखता था उसकी तुलना किससे करता था ? उत्तर — यूरोपीय स्थिति से
- किस यात्री ने अपनी प्रमुख कृति को फ्रांस के शासक लुई XIV को समर्पित किया था ? उत्तर — फ्रांस्वा बर्नियर
- “इस देश में नींबू के शरबत और दही से अधिक ताज़गी भरी वस्तु कोई नहीं मानी जाती।” यह वाक्य भारत के लिए किसने कहा है ? उत्तर — बर्नियर
- इब्न बतूता को भारत की किन दो चीज अजीब लगा था ? उत्तर — नारियल तथा पान
- इब्न बतूता किस शहर को भारत का सबसे बड़ा शहर बताता है ? उत्तर — दिल्ली
- दौलताबाद नगर कहाँ स्थित था ? उत्तर — महाराष्ट्र
- दौलतबाद में पुरुष और महिला गायकों के लिए एक बाज़ार है जिसे क्या कहते हैं ? उत्तर — ताराबबाद
- तुगलकाबाद नगर कहाँ स्थित था ? उत्तर — दिल्ली में = इसकी स्थापना 1321 ई. में गयासुद्दीन तुगलक ने किया था
- किसने यह पाया कि भारतीय कृषि के इतना अधिक उत्पादनकारी होने का कारण मिट्टी का उपजाऊपन था ? उत्तर — इब्न बतूता
- भारतीय माल की मध्य तथा दक्षिण-पूर्व एशिया, दोनों में बहुत माँग थी जिससे किसको भारी मुनाफा होता था ? उत्तर — शिल्पकारों तथा व्यापारियों को
- इब्न बतूता किस प्रणाली की कार्यकुशलता देखकर चकित हुआ था ? उत्तर — डाक प्रणाली
- इब्न बतूता के अनुसार भारत में कितने प्रकार की डाक व्यवस्था थी ? उत्तर — दो (अश्व डाक व्यवस्था और पैदल डाक व्यवस्था)
- अश्व डाक व्यवस्था को क्या कहा जाता था ? उत्तर — उलुक
- पैदल डाक व्यवस्था के प्रति मील तीन अवस्थान होते थे इसे क्या कहा जाता था ? उत्तर — दावा
- फ्रांस्वा बर्नियर के ग्रंथ का नाम क्या है ? उत्तर — ट्रैवल्स इन द मुग़ल एम्पायर
- किसने भूमि पर राजकीय स्वामित्व को राज्य तथा उसके निवासियों, दोनों के लिए हानिकारक माना है ? उत्तर — फ्रांस्वा बर्नियर
- कौन भारतीय समाज को दरिद्र लोगों के समरूप जनसमूह से बना वर्णित करता है, जो एक बहुत अमीर तथा शक्तिशाली शासक वर्ग, जो अल्पसंख्यक होते हैं, के द्वारा अधीन बनाया जाता है।” ? उत्तर — बर्नियर
- “भारत में मध्य की स्थिति के लोग नहीं हैं।” यह कौन कहता है ? उत्तर — बर्नियर
- अकबर के काल का सरकारी इतिहासकार अबुल फ़ज़्ल भूमि राजस्व को क्या बताता है ? उत्तर — राजत्व का पारिश्रमिक
- फ्रांसीसी दार्शनिक मॉन्टेस्क्यू ने किसके वृत्तांत का प्रयोग “प्राच्य निरंकुशवाद के सिद्धांत” को विकसित करने में किया था ? उत्तर — बर्नियर
- प्राच्य निरंकुशवाद के सिद्धांत क्या था ? उत्तर — इसके अनुसार एशिया (प्राच्य अथवा पूर्व) में शासक अपनी प्रजा के ऊपर निर्बाध प्रभुत्व का उपभोग करते थे, जिसे दासता और गरीबी की स्थितियों में रखा जाता था।
- “एशियाई उत्पादन शैली के सिद्धांत” को किसने प्रस्तुत किया था ? उत्तर — कार्ल मार्क्स
- सत्रहवीं शताब्दी में जनसंख्या का लगभग कितना प्रतिशत भाग नगरों में रहता था ? उत्तर — 15%
- एकमात्र ऐसा इतिहासकार कौन है जो राजकीय कारखानों की कार्यप्रणाली का विस्तृत विवरण प्रदान करता है ? उत्तर — बर्नियर
- इब्न बतूता सिंध पहुँचकर सुल्तान मुहम्मद बिन तुग़लक के लिए भेंटस्वरूप क्या खरीदा था ? उत्तर — घोड़े, ऊँट तथा दास
- किसने नसीरुद्दीन नामक धर्मोपदेशक के प्रवचन से प्रसन्न होकर उसे “एक लाख टके (मुद्रा) तथा दो सौ दास” दे दिए थे ? उत्तर — मुहम्मद बिन तुगलक
- दासों को सामान्यतः किस लिए इस्तेमाल किया जाता था ? उत्तर — घरेलू श्रम के लिए (अधिकांश दासियों को हमलों और अभियानों के दौरान बलपूर्वक प्राप्त किया जाता था।
- “कृषकों को इतना अधिक निचोड़ा जाता है कि पेट भरने के लिए उनके पास सूखी रोटी भी मुश्किल से बचती है।” किसने गरीबी के लिए राज्य को उत्तरदायी ठहराते हुए यह कहा है ? उत्तर — पेलसर्ट नामक एक डच यात्री (सत्रहवीं शताब्दी)
- अफानासी निकितिच निकितिन भारत में पंद्रहवीं शताब्दी में किस देश से आया था ? उत्तर — रूस से
- सयदी अली रेइस कहाँ का रहने वाला था ? उत्तर — तुर्की
- पीटर मुंडी कहाँ का निवासी था ? उत्तर — इंग्लैंड
– : समाप्त :–
Pingback: Bihar Board Class 12th History – BiharBoard Official