Bihar Board Class 12th History : प्रिय विद्यार्थीयों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है बिहार बोर्ड कक्षा 12 इतिहास अध्याय 2 “राजा, किसान और नगर (Kings, Farmers and Towns)” का One liner Objective Questions
- अभिलेखों (Inscriptions) के अध्ययन को क्या कहते हैं ? उत्तर — अभिलेखशास्त्र (Epigraphy)
- ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपियों का अर्थ किसने निकाला था ? उत्तर — 1837 में जेम्स प्रिंसेप ने
- किस काल को प्रायः आरंभिक राज्यों, नगरों, लोहे के बढ़ते प्रयोग और सिक्कों के विकास के साथ जोड़ा जाता है ? उत्तर — छठी शताब्दी ई.पू.
- किस काल में बौद्ध तथा जैन सहित विभिन्न दार्शनिक विचारधाराओं का विकास हुआ ? उत्तर — छठी शताब्दी ई.पू.
- बौद्ध और जैन धर्म के आरंभिक ग्रंथों में महाजनपद नाम से कितने राज्यों का उल्लेख मिलता है ? उत्तर — सोलह
- सबसे महत्वपूर्ण महाजनपदों में गिने जाते थे ? उत्तर — वज्जि, मगध, कोशल, कुरु, पांचाल, गांधार और अवन्ति
- भगवान महावीर और भगवान बुद्ध किससे संबंधित थे ? उत्तर — गणों से
- संस्कृत में ब्राह्मणों ने धर्मशास्त्र नामक ग्रंथों की रचना करना कब से शुरू की ? उत्तर — लगभग छठी शताब्दी ई.पू.
- जनपद का अर्थ होता है ? उत्तर — एक ऐसा भूखंड जहाँ कोई जन (लोग, कुल या जनजाति) अपना पाँव रखता है अथवा बस जाता है।
- ओलीगार्की या समूहशासन किसे कहते हैं ? उत्तर — वैसा शासन जहाँ सत्ता पुरुषों के एक समूह के हाथ में होती है उसे ओलीगार्की कहते हैं।
- सोलह महाजनपदों में सबसे शक्तिशाली महाजनपद कौन था ? उत्तर — मगध
- प्रारंभ में मगध की राजधानी थी ? उत्तर — राजगाह या राजगृह (आधुनिक राजगीर)
- राजगृह का अर्थ है ? उत्तर — राजाओं का घर
- राजगृह कितनी पहाड़ियों के बीच बसा एक किलेबंद शहर था ? उत्तर — पाँच
- पाटलिपुत्र को मगध की राजधानी कब बनाया गया ? उत्तर — चौथी शताब्दी ई.पू. में
- पाटलिपुत्र का आधुनिक नाम क्या है ? उत्तर — पटना
- मौर्य साम्राज्य के संस्थापक कौन थे ? उत्तर — चंद्रगुप्त मौर्य ने (लगभग 322 ई.पू.)
- आरंभिक भारत का सर्वप्रसिद्ध शासक माना जाता है ? उत्तर — अशोक
- कलिंग (आधुनिक उड़ीसा) पर विजय किसने प्राप्त किया था ? उत्तर — अशोक ने
- चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में आए यूनानी राजदूत कौन था ? उत्तर — मेगस्थनीज (इण्डिका नामक पुस्तक)
- “अर्थशास्त्र” के लेखक हैं ? उत्तर — कौटिल्य या चाणक्य
- वह कौन पहला सम्राट था जिसने अपने अधिकारियों और प्रजा के लिए संदेश प्राकृतिक पत्थरों और पॉलिश किए हुए स्तंभों पर लिखवाए थे ? उत्तर — अशोक
- अशोक ने अपने अभिलेखों के माध्यम से किसका प्रचार किया ? उत्तर — धम्म का
- मौर्य साम्राज्य के पाँच प्रमुख राजनीतिक केन्द्र थे ? उत्तर — पाटलिपुत्र, तक्षशिला, उज्जयिनी, तोसलि और सुवर्णगिरि (कर्नाटक)
- तक्षशिला और उज्जयिनी स्थित थे ? उत्तर — व्यापारिक मार्ग पर
- सुवर्णगिरि किस लिए प्रसिद्ध था ? उत्तर — सोने की खदान के लिए
- मौर्य वंश में सैनिक गतिविधियों के संचालन के लिए एक समिति और छः उपसमितियों का उल्लेख किया है ? उत्तर — मेगस्थनीज ने
- धम्म के प्रचार के लिए किस नाम से विशेष अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी ? उत्तर — धम्म महामात्त (Dhamma mahamatta)
- मौर्य साम्राज्य कितने वर्ष तक चल पाया था ? उत्तर — मात्र 150 वर्ष तक
- यूनानी स्रोतों के अनुसार, मौर्य सम्राट की सेना कितनी बड़ी थी ? उत्तर — छः लाख पैदल सैनिक, तीस हजार धुड़सवार तथा नौ हजार हाथी
- चोल, चेर और पाण्ड्य जैसे सरदारियों का उदय हुआ ? उत्तर — दक्कन और उससे दक्षिण के क्षेत्र में स्थित तमिलकम में
- राजाओं के लिए उच्च स्थिति प्राप्त करने का एक साधन था ? उत्तर — विभिन्न देवी-देवताओं के साथ जुड़ना (जैसे कुषाण शासकों का अपने नाम के आगे ‘देवपुत्र’ की उपाधि लगाना)
- कहाँ के शासक स्वयं को स्वर्गपुत्र कहते थे ? उत्तर — चीन के
- गुप्त शासकों का इतिहास लिखा गया है ? उत्तर — साहित्य, सिक्कों और अभिलेखों की सहायता से
- इलाहाबाद स्तंभ अभिलेख के नाम से प्रसिद्ध प्रयाग प्रशस्ति की रचना संस्कृत में किसने की थी ? उत्तर — हरिषेण ने
- किस कहानी में बताया गया है कि एक कुटिल राजा की प्रजा किस प्रकार से दुखी रहती है ? उत्तर — गंदतिन्दु जातक
- कृषि उपज बढ़ाने का तरीका है ? उत्तर — लोहे के फाल वाले हल का प्रयोग करना, कुओं, तालाबों और नहरों जैसे सिंचाई साधन निर्मित करना
- सुदर्शन झील (कृत्रिम जलाशय) कहाँ है ? उत्तर — गुजरात में
- सुदर्शन झील को किसने मरम्मत करवाया था ? उत्तर — शक शासक रुद्रदमन ने
- पालि भाषा में गहपति का प्रयोग किया जाता था ? उत्तर — छोटे किसानों और जमींदारों के लिए
- मनुस्मृति को संस्कृत भाषा में कब लिखा गया था ? उत्तर — दूसरी शताब्दी ई.पू. और दूसरी शताब्दी ई. के बीच
- किसके अनुसार महिलाओं को भूमि जैसी संपत्ति पर स्वतंत्र अधिकार नहीं था ? उत्तर — संस्कृत धर्मशास्त्रों के अनुसार
- प्रभावती गुप्त किसकी पुत्री थी ? उत्तर — चंद्रगुप्त द्वितीय
- प्रभावती गुप्त का विवाह कहाँ हुआ था ? उत्तर — दक्कन पठार के वाकाटक परिवार में
- “हर्षचरित” किस शासक की जीवनी है ? उत्तर — हर्षवर्धन
- “हर्षचरित” के लेखक हैं ? उत्तर — हर्षवर्धन के राजकवि बाणभट्ट ने
- उत्पादकों और व्यापारियों के संघ को क्या कहा जाता है ? उत्तर — श्रेणी (Guilds)
- चाँदी और ताँबे के आहत सिक्के (punch-marked coins) सबसे पहले कब ढाले गए और प्रयोग में आए ? उत्तर — छठी शताब्दी ई.पू.
- सिक्कों का अध्ययन क्या कहलाता हैं ? उत्तर — मुद्राशास्त्र (Numismatics)
- शासकों की प्रतिमा और नाम के साथ सबसे पहले सिक्के किसने जारी किए थे ? उत्तर — हिंद–यूनानी शासकों ने (द्वितीय शताब्दी ई.पू.)
- सोने के सिक्के बड़े पैमाने पर किसने जारी किए थे ? उत्तर — कुषाण राजाओं ने (प्रथम शताब्दी ई.पू.)
- कब से सोने के सिक्के मिलने कम हो गए ? उत्तर — छठी शताब्दी ई. से
- आधुनिक भारतीय भाषाओं में प्रयुक्त लगभग सभी लिपियों का मूल लिपि है ? उत्तर — ब्राह्मी लिपि (इसे अब देवनागरी लिपि कहते हैं।)
- ‘देवानांपिय’ और ‘पियदस्सी’ जैसी उपाधियाँ किसने धारण की थी ? उत्तर — अशोक ने
- देवानांपिय का अर्थ होता है ? उत्तर — देवताओं का प्रिय
- पियदस्सी का अर्थ होता है ? उत्तर — देखने में सुन्दर
- सिकंदर का आक्रमण भारत पर कब हुआ था ? उत्तर — 327-325 BCE
- बंगाल एशियाटिक सोसायटी का गठन कब हुआ था ? उत्तर — 1784 में
- गौतमीपुत्र शातकर्णी किस राजवंश का शासक था ? उत्तर — सातवाहन
- शक का मूल स्थान था ? उत्तर — मध्य एशिया
- कुषाण वंश के सबसे प्रतापी राजा कौन था ? उत्तर — कनिष्क
- भारतीय इतिहास का “स्वर्ण काल” कहा जाता है ? उत्तर — गुप्त काल को
- ग्रंथों और अभिलेखों के बारे में क्या याद रखना जरूरी हो जाता है ? उत्तर — किसने लिखा, क्या लिखा और किसके लिए लिखा
– : समाप्त :–
Pingback: Bihar Board Class 12th History – BiharBoard Official