Bihar Board Class 12th History : प्रिय विद्यार्थीयों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है बिहार बोर्ड कक्षा 12 इतिहास अध्याय 15 “संविधान का निर्माण (एक नए युग की शुरुआत)” का One liner Objective Questions
- भारतीय संविधान कब अस्तित्व में आया है ? उत्तर — 26 जनवरी 1950 को
- दुनिया का सबसे लंबा संविधान है ? उत्तर — भारतीय संविधान
- संविधान सभा के कुल कितने सत्र हुए थे ? उत्तर — 11 (बैठक 165 दिन)
- भारत कब आजाद हुआ था ? उत्तर — 15 अगस्त 1947
- ब्रिटिश राज के खिलाफ संभवतः सबसे व्यापक जनांदोलन था ? उत्तर — भारत छोड़ो आंदोलन
- विदेशी सहायता से सशस्त्र संघर्ष के जरिए स्वतंत्रता पाने के लिए किसके द्वारा प्रयास किया गया था ? उत्तर — सुभाषचंद्र बोस
- बम्बई तथा अन्य शहरों में रॉयल इंडियन नेवी (शाही भारतीय नौसेना) के सिपाहियों का विद्रोह कब हुआ था ? उत्तर — 1946 के वसंत में
- चालीस के दशक के आखिरी सालों में देश के विभिन्न भागों में किसके आंदोलन हो रहे थे ? उत्तर — मजदूरों और किसानों के
- संविधान सभा के सदस्यों को किसने चुना था ? उत्तर — 1945-46 की सर्दियों में हुए प्रांतीय चुनावों के संसदों ने
- संविधान सभा के 82% सदस्य किस पार्टी के सदस्य थे ? उत्तर — कांग्रेस
- संविधान सभा में कितने सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण रही थी ? उत्तर — छह (जवाहरलाल नेहरू, वल्लभभाई पटेल, राजेंद्र प्रसाद, बी०आर० अम्बेडकर, के०एम० मुंशी, अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर)
- संविधान सभा में 13 दिसंबर 1946 को “उद्देश्य प्रस्ताव” को किसने पेश किया था ? उत्तर — जवाहरलाल नेहरू ने
- किसने यह प्रस्ताव भी पेश किया था कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज “केसरिया, सफ़ेद और गहरे हरे रंग की तीन बराबर चौड़ाई वाली पट्टियों का तिरंगा” झंडा होगा जिसके बीच में गहरे नीले रंग का चक्र होगा ? उत्तर — जवाहरलाल नेहरू ने
- संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे ? उत्तर — राजेंद्र प्रसाद
- केन्द्रीय विधि मंत्री का पद संभालने का न्यौता किसे दिया गया था ? उत्तर — बी०आर० अम्बेडकर
- संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे ? उत्तर — बी०आर० अम्बेडकर
- भारतीय सरकार के संवैधानिक सलाहकार कौन थे ? उत्तर — बी०एन० राव (अन्य देशों की राजनीतिक व्यवस्थाओं का गहन अध्ययन)
- संविधान सभा का मुख्य प्रारूपकार किसे नियुक्त किया गया था ? उत्तर — एस०एन० मुखर्जी (जटिल प्रस्तावों को स्पष्ट वैधिक भाषा में व्यक्त करने की क्षमता)
- संविधान सभा के कम्यूनिस्ट सदस्य सोमनाथ लाहिड़ी को संविधान सभा की चर्चाओं पर किसका स्याह साया दिखाई देता था ? उत्तर — ब्रिटिश साम्राज्यवाद का
- पृथक निर्वाचिका बनाए रखने के पक्ष में एक प्रभावशाली भाषण किसने दिया था ? उत्तर — मद्रास के बी. पोकर बहादुर ने 27 अगस्त 1947 को
- शक्तियों का विभाजन कितनी सूचियों में की गई है ? उत्तर — तीन
- किस अनुच्छेद के अनुसार गवर्नर की सिफारिश पर केंद्र सरकार को राज्य सरकार के सारे अधिकार अपने हाथ में लेने का अधिकार है ? उत्तर — 356
- हिंदी और उर्दू के मेल से बनी भाषा कौन थी ? उत्तर — हिंदुस्तानी
- आर. वी. धुलेकर ने किस भाषा को संविधान निर्माण की भाषा के रूप में इस्तेमाल किये जाने के लिए आवाज उठाई थी ? उत्तर — हिंदी
- भाषा समिति ने क्या सुझाव दिया था ? उत्तर — देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी भारत की राजकीय भाषा होगी तथा 15 साल तक सरकारी कामों में अंग्रेजी का इस्तेमाल जारी रहेगा।
- ब्रिटेन में लेबर पार्टी की सरकार सत्ता में कब आयी थी ? उत्तर — 26 जुलाई 1945
- अंतरिम सरकार की आखिरी बैठक कब हुई थी ? उत्तर — 16 जुलाई 1947
– : समाप्त : –