Bihar Board Class 12th History : प्रिय विद्यार्थीयों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है बिहार बोर्ड कक्षा 12 इतिहास अध्याय 1 “ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ (Bricks, Beads and Bones)” का One liner Objective Questions
- हड़प्पा सभ्यता की सबसे विशिष्ट पुरावस्तु (artefact) क्या है ? उत्तर — हड़प्पाई मुहर (Harappan seal)
- हड़प्पाई मुहर किस पत्थर से बनाई जाती थी ? उत्तर — सेलखड़ी (Steatite)
- हड़प्पाई मुहरों पर क्या उत्कीर्णित हैं ? उत्तर — जानवरों के चित्र (animal motifs) तथा एक ऐसी लिपि के चिन्ह जिन्हें अभी तक पढ़ा नहीं जा सका है।
- हड़प्पा सभ्यता के बारे में हमें जानकारी मिलती है ? उत्तर — पुरातात्विक साक्ष्यों (archaeological evidence) जैसे उनके आवासों, मृदभाण्डों (pots), आभूषणों, औजारों (tools) इत्यादि से
- सिंधु घाटी सभ्यता को क्या कहा जाता है ? उत्तर — हड़प्पा सभ्यता या हड़प्पा संस्कृति
- सिंधु सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता क्यों कहा जाता है ? उत्तर — सबसे पहले 1921 में खुदाई हड़प्पा नामक स्थान पर होने के कारण
- हड़प्पा सभ्यता की पुरावस्तुओं में क्या सम्मिलित है ? उत्तर — मुहरें (seals), मनके (beads), बाट (weights), पत्थर के फलक (stone blades) और पकी हुई ईंटें (baked bricks)
- हड़प्पा सभ्यता का काल था ? उत्तर — 2600-1900 BCE
- हड़प्पा सभ्यता के निवासी अपना भोजन प्राप्त करते थे ? उत्तर — पेड़-पौधों से प्राप्त उत्पाद और जानवरों (मछली) से
- प्राचीन वनस्पति के अध्ययन के विशेषज्ञ होते हैं ? उत्तर — पुरा–वनस्पतिज्ञ (Archaeo-botanists)
- हड़प्पा स्थलों से मिले अनाज के दानों में शामिल हैं ? उत्तर — गेहूँ, जौ, दाल, सफ़ेद चना, तिल, बाजरे (गुजरात से प्राप्त), चावल (अपेक्षाकृत कम केवल लोथल एवं रंगपुर में पाए गए हैं।)
- हड़प्पा स्थलों में कौन-2 जानवरों के अवशेष मिले हैं ? उत्तर — मवेशियों, भेड़, बकरी, भैंस, सुअर, हिरण, घड़ियाल, मछली और पक्षी इत्यादि।
- हड़प्पा सभ्यता में खेत जोतने के लिए किसका प्रयोग होता था ? उत्तर — बैलों का
- मिट्टी से बने हल के प्रतिरूप कहाँ से मिले है ? उत्तर — चोलिस्तान (पाकिस्तान का थार से सटा हुआ भाग) और बनावली (हरियाणा)
- किस स्थान पर जुते हुए खेत का साक्ष्य मिला है ? उत्तर — कालीबंगन (राजस्थान) = एक साथ दो अलग-2 फसलें उगाई जाती थी।
- नहरों के कुछ अवशेष मिले हैं ? उत्तर — शोर्तुघई (अफ़गानिस्तान)
- धौलावीरा में मिले जलाशयों का प्रयोग संभवतः किया जाता था ? उत्तर — कृषि के लिए जल संचयन हेतु
- मोहनजोदड़ो से प्राप्त अवतल चक्कियों (saddle querns) का उपयोग संभवतः किया जाता था ? उत्तर — अनाज पीसने के लिए
- हड़प्पा सभ्यता का सबसे अनूठा पहलू था ? उत्तर — शहरी केन्द्रों का विकास
- हड़प्पा सभ्यता का सबसे प्रसिद्ध पुरास्थल है ? उत्तर — मोहनजोदड़ो
- बस्ती जो छोटा लेकिन ऊँचाई पर बनाया जाता था उसे क्या कहते थे ? उत्तर — दुर्ग (citadel)
- बस्ती जो अधिक बड़ा लेकिन नीचे बनाया जाता था उसे क्या कहते थे ? उत्तर — निचला शहर (Lower town)
- भारतीय पुरातत्व का जनक किसे कहा जाता है ? उत्तर — अलेक्ज़ैंडर कनिंघम
- हड़प्पा सभ्यता में पाई गई ईंटें कैसी थी ? उत्तर — एक निश्चित अनुपात की
- हड़प्पा सभ्यता के लोगों ने नगरों तथा घरों (सड़कों तथा गलियों) के विन्यास के लिए किस पद्धति को अपनाई थी ? उत्तर — ग्रिड पद्धति का
- हड़प्पा सभ्यता के घरों के दरवाजे और खिड़कियाँ किस ओर खुलते थे ? उत्तर — सड़क की ओर न खुलकर पिछवाड़े की ओर
- हड़प्पा सभ्यता में नालों का निर्माण किस प्रणाली से किया गया था ? उत्तर — नियोजित जल निकास प्रणाली
- मोहनजोदड़ो में कुओं की संख्या कितनी थी ? उत्तर — लगभग 700
- “निश्चित रूप से यह अब तक खोजी गई सर्वथा संपूर्ण प्राचीन प्रणाली है।” नालियों के बारे में यह किसने कहा है ? उत्तर — अर्नेस्ट मैके ने
- विशाल स्नानागार (the Great Bath) और मालगोदाम (the Warehouse) जैसी संरचनाओं के साक्ष्य मिले है ? उत्तर — दुर्ग पर
- शवाधानों और विलासिता की वस्तुओं का अध्ययन पुरातत्वविद क्या जानने के लिए करते थे ? उत्तर — किसी संस्कृति विशेष में रहने वाले लोगों के बीच सामाजिक तथा आर्थिक भिन्नताओं को जानने के लिए
- मिस्र के विशाल पिरामिड किसका उदाहरण है ? उत्तर — शवाधान का
- पुरातत्वविद किन वस्तुओं को कीमती मानते हैं ? उत्तर — जो दुर्लभ अथवा महंगी हों (जैसे सोना)
- फ़यॉन्स (little pots of faience) क्या था ? उत्तर — एक दुर्लभ वस्तु (मोहनजोदड़ो और हड़प्पा जैसी बड़ी बस्तियों में केंद्रित)
- शिल्प-उत्पादन के साक्ष्य कहाँ से मिला है ? उत्तर — चन्हूदड़ो
- शिल्प कार्यों में सम्मिलित थे ? उत्तर — मनके बनाना, शंख की कटाई, धातुकर्म, मुहर निर्माण तथा बाट बनाना इत्यादि।
- मनके के आकार होते थे ? उत्तर — चक्राकार, बेलनाकार, गोलाकार, ढोलाकार तथा खंड़ित
- नागेश्वर और बालाकोट में क्या आसानी से उपलब्ध था ? उत्तर — शंख (shell)
- अत्यंत कीमती माने जाने वाले नीले रंग के पत्थर लाजवर्द मणि (lapis lazuli) के सबसे अच्छे स्रोत के निकट स्थित था ? उत्तर — शोर्तुघई
- लोथल किस स्रोत के निकट स्थित था ? उत्तर — कार्नीलियन (Carnelian), सेलखड़ी (steatite) और धातु के
- राजस्थान के खेतड़ी अँचल किस लिए प्रसिद्ध है ? उत्तर — ताँबे के लिए
- हड़प्पा सभ्यता में सोने का आयात होता था ? उत्तर — दक्षिण भारत से
- पुरातत्वविदों ने गणेश्वर-जोधपुरा संस्कृति का नाम दिया है ? उत्तर — खेतड़ी क्षेत्र में साक्ष्यों को
- मेसोपोटामिया के अभिलेखों में वर्णित ‘मेलुहा’ शब्द का अभिप्राय है ? उत्तर — सिंधु सभ्यता
- मेसोपोटामिया के लेख मेलुहा को क्या कहते हैं ? उत्तर — नाविकों का देश (land of seafarers)
- हड़प्पा सभ्यता में माप-तौल का क्या अनुपात था ? उत्तर — बाइनरी पद्धति पर ( 1 : 2 : 8 : 16 : 32 : 64 … ) / दशमलव पद्धति पर (16 : 64 : 160 : 320 : 640 …)
- हड़प्पा सभ्यता के अंत होने के कारणों में शामिल हैं ? उत्तर — आर्यों का आक्रमण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई, अत्यधिक बाढ़, नदियों का सूख जाना या मार्ग बदल लेना तथा भूमि का अत्यधिक उपयोग इत्यादि।
- पूरे विश्व के समक्ष सिंधु घाटी में एक नवीन सभ्यता की खोज की घोषणा किसने की थी ? उत्तर — 1924 में जॉन मार्शल ने
- R.E.M. व्हीलर भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण (ASI) के डायरेक्टर जनरल कब बने थे ? उत्तर — 1944 में
- किस दशक से हड़प्पाई पुरातत्व में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी रुचि लगातार बढ़ती रही है ? उत्तर — 1980 के दशक से
- पुरोहित-राजा (Priest king) की मूर्ति कहाँ से प्राप्त हुआ है ? उत्तर — मोहनजोदड़ो से
- नारी मृण्मूर्तियाँ (terracotta figurines of women) कहाँ से प्राप्त हुआ था ? उत्तर — कई पुरास्थलों से
- वेदियाँ (fire altars) कहाँ से प्राप्त हुआ था ? उत्तर — कालीबंगन और लोथल
- अधिकांशतः पुरातत्वविद किस ओर बढ़ते है ? उत्तर — ज्ञात से अज्ञात की ओर अर्थात् वर्तमान से अतीत की ओर
- वे महिलाएँ और पुरुष जो जादुई तथा इलाज करने की शक्ति होने और साथ ही दूसरी दुनिया से संपर्क साधने के सामर्थ्य का दावा करते हैं, क्या कहलाते हैं ? उत्तर — शमन (Shaman)
- हड़प्पाई मुहर पर कनिंघम की रिपोर्ट कब प्रकाशित हुई थी ? उत्तर — 1875
– : समाप्त :–