BSEB Class 10th Hindi : अध्याय 8 “जित-जित मैं निरखत हूँ (साक्षात्कार) — बिरजू महाराज”

Class 10th Hindi : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है Class 10th हिंदी अध्याय 8 “जित-जित मैं निरखत हूँ (साक्षात्कार) — बिरजू महाराज” का सारांश, Objectives And Subjective Answer Questions

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Multiple Choice Questions)

1. पंडित बिरजू महाराज का जन्म कब हुआ था? उत्तर — 4 फरवरी 1938 को लखनऊ के जफरीन अस्पताल में
2. पंडित बिरजू महाराज की कितनी बहनें थी? उत्तर — तीन
3. पंडित बिरजू महाराज की सबसे छोटी बहन उनसे कितने वर्ष बड़ी थी? उत्तर — 8 वर्ष
4. पंडित बिरजू महाराज की सबसे बड़ी बहन उनसे कितने वर्ष बड़ी थी? उत्तर — 15 वर्ष
5. पंडित बिरजू महाराज को बचपन में क्या पहनने का शौक था? उत्तर — हैट
6. जब दिल्ली में हिंदू-मुस्लिम दंगे होने लगे तो डर के मारे बिरजू महाराज और उनकी अम्मा कहाँ चले गए थे? उत्तर — लखनऊ
7. पंडित बिरजू महाराज के चाचा का नाम क्या था? उत्तर — शंभु महाराज
8. कितने वर्ष के उम्र में फर्स्ट प्राइज मिला था? उत्तर — आठ साढे़ आठ साल
9. पंडित बिरजू महाराज कितने वर्ष के थे जब उनके पिता की मृत्यु हुई थी? उत्तर — साढ़े नौ साल
10. बिरजू महाराज के पिताजी की मृत्यु कितने वर्ष के उम्र में हुई थी? उत्तर — 54 वर्ष में
11. किस कारण से बिरजू महाराज के पिताजी की मृत्यु हुई थी? उत्तर — लू लगने से
12. पंडित बिरजू महाराज ने अंतिम बार अपने पिताजी के साथ कहाँ प्रोग्राम किया था? उत्तर — मैनपुरी में
13. पंडित बिरजू महाराज के गुरु कौन थे? उत्तर — पिताजी
14. बिरजू महाराज को तालीम किसने दी? उत्तर — बाबूजी ने
15. पंडित बिरजू महाराज को किसने गण्डा बाँधा था? उत्तर — पिताजी ने
16. पंडित बिरजू महाराज ने दो प्रोग्राम पर कितने रुपए कमाए थे? उत्तर — 500 रुपए
17. बिरजू महाराज कितने रुपए नजराना देकर अपने गुरु पिताजी से गण्डा बँधवाया था? उत्तर — 500 रुपए
18. पंडित बिरजू महाराज खुद को किसके शागिर्द मानते थे? उत्तर — पिताजी के
19. बिरजू महाराज के जीवन में सबसे दुखद समय कब आया था? उत्तर — पिताजी की मृत्यु के बाद
20. नेपाल में बिरजू महाराज के एक रिश्तेदार थे जिनका नाम था? उत्तर — झुमकलाल
21. पंडित बिरजू महाराज को “संगीत भारती” लेकर कौन गए थे? उत्तर — कपिला जी
22. “संगीत भारती” का पुराना नाम क्या था? उत्तर — हिन्दुस्तानी म्यूजिक डांस अकादमी
23. “लड़का जो है वह कुछ करता भी है या आवारा या गिरहकट हो गया, वह है कहाँ” यह पंक्ति किस पाठ से संकलित हैं? उत्तर — जित-जित मैं निरखत हूँ
24. बिरजू महाराज के कितनी संतानें थी? उत्तर — दो (मिकी और अनु)
25. बिरजू महाराज की पहली शिष्य थी? उत्तर — रश्मि
26. बिरजू महाराज रिलेक्स होने के लिए क्या-2 बजाते थे? उत्तर — सितार, गिटार, हारमोनियम इत्यादि।
27. बिरजू महाराज की पहली विदेश ट्रिप किस देश की थी? उत्तर — रूस
28. पंडित बिरजू महाराज को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड कब मिली थी? उत्तर — 27 वर्ष की आयु में
29. पंडित बिरजू महाराज की शादी कब हुई थी? उत्तर — 18 वर्ष की आयु में
30. पंडित बिरजू महाराज किसे अपना शागिर्द मानते हैं? उत्तर — शाश्वती को
31. बिरजू महाराज को आगे बढ़ाने में किनका बड़ा हाथ था? उत्तर — अम्मा का
32. बिरजू महाराज की गुरुवाइन कौन थी? उत्तर — उनकी अम्मा
33. पंडित बिरजू महाराज अपना जज किसे मानते थे? उत्तर — अम्मा को
34. बिरजू महाराज के पिताजी क्या थे? उत्तर — प्रसिद्ध नर्तक
35. पंडित बिरजू महाराज किसके पर्याय माने जाते हैं? उत्तर — नृत्यकला के
36. पंडित बिरजू महाराज के नृत्य की शैली कौन-सी थी? उत्तर — कत्थक
37. पंडित बिरजू महाराज का जन्म लखनऊ के किस पीढ़ी में हुआ था? उत्तर — सातवीं पीढ़ी में
38. बिरजू महाराज की ख्याति किस रूप में है? उत्तर — नर्तक के रूप में
39. शागिर्द का अर्थ होता है? उत्तर — शिष्य
40. हलकारे का अर्थ होता है? उत्तर — संदेशवाहक
41. गण्डा बाँधना का अर्थ होता है? उत्तर — दीक्षित करना या शिष्य स्वीकार करना
42. बैले का अर्थ क्या होता है? उत्तर — एक प्रकार का यूरोपीय नृत्य

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Question)

Q) लखनऊ और रामपुर से बिरजू महाराज का क्या संबंध है ?
उत्तर — लखनऊ और रामपुर से बिरजू महाराज का यही संबंध है कि लखनऊ बिरजू महाराज के जन्म के साथ-साथ इनके पिता का भी जन्म स्थल है तथा रामपुर के नवाब के यहाँ इनके पिता जी लगातार 22 वर्षों तक काम किए तथा वहीं से इनकी नृत्य की साधना भी शुरु हुई ।

Q) रामपुर की नौकरी छुटने पर हनुमान जी को प्रसाद क्यों चढ़ाया ?
उत्तर — रामपुर के नवाब बिरजू महाराज के नृत्य से प्रभावित होकर छः वर्ष की अवस्था में मासिक तनख्वाह पर नियुक्त कर लिए जो इनके माता और पिता को मंजूर नहीं था और इनके पिता जी बार-बार अपने पुत्र की नौकरी नवाब के यहाँ से छुटने के लिए प्रार्थना करते हैं । एक दिन विरोध कर ही रहे थे कि नवाब पिता और पुत्र दोनों को नौकरी से निकाल दिए । इसी प्रसन्नता के कारण हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाया ।

Q) बिरजू महाराज के गुरु कौन थे उनका संक्षिप्त में परिचय दें ।
उत्तर — बिरजू महाराज के गुरु कोई और नहीं स्वयं उनके अपने पिताजी थे । इनके पिता जी स्वयं अपने पुत्र से कमाई का 500 रु० लेकर अपना शिष्य बनाया । इनके पिता का यह कहना था कि ये कोई भी चीज चुरा कर नहीं रखना चाहते हैं । इनके पिताजी कथक नृत्य में काफी निपुण थे।

Q) बिरजू महाराज ने नृत्य की शिक्षा किसे और कब देनी शुरु की ?
उत्तर — बिरजू महाराज ने नृत्य की शिक्षा अपने पिता के मरने के बाद देनी शुरु की । क्योंकि पिता के मरने के बाद घर की स्थिति काफी दयनीय हो गई थी । इनके घर में कमाने वाला कोई नहीं था । इन्होंने नृत्य की शिक्षा अपने घर से तीन मील की पैदल दूरी तय कर सीता राम बागला नामक एक अमीर लड़का को 25-25 रुपये में दो ट्यूशन देनी शुरु की।

Q) बिरजु महाराज के जीवन में सबसे दुखद समय कब आया उससे संबंधित प्रसंग का वर्णन कीजिए ।
उत्तर — बिरजू महाराज के जीवन में सबसे दुखद समय इनके अपने पिता के मरने के बाद आया। क्योंकि इनके पिता के मरते ही घर की स्थिति काफी दयनीय हो गई । इनके पास अपने पिता का श्राद्ध करने के लिए पैसा तक नहीं था इन्होंने 10 दिनों के अंदर दो प्रोग्राम कर 500 रु० कमाया और अपने पिता का श्राद्ध किया ।

Q) अपने विवाह के बारे में बिरजू महाराज क्या बताते हैं ?
उत्तर — अपने विवाह के बारे में बिरजु महाराज यही बताते हैं कि जब वे 18 वर्ष के हुए तब इनकी माँ घबराकर इनका विवाह कर दी जो ये नहीं चाहते थे । क्योंकि ये सोचते थे कि विवाह होने के बाद इनकी नृत्य की साधना में काफी बाँधा उत्पन्न हो जाएगी।

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top