Bihar Board Class 10th Disaster : प्रिय विद्यार्थीयों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है बिहार बोर्ड Class 10th आपदा अध्याय 1 “प्राकृतिक आपदा (Natural Disaster) : एक परिचय (An Introduction)” का Objective & Subjective Answer Question
One Liner Objectives
1. जब समुद्र की तली पर उत्पन्न भूकम्पीय तरंगों के कारण लहरदार होकर तट से टकराता है तो तट के ओर जल कई मीटर की ऊँचाई तक उछाल लेकर तटीय क्षेत्र में तबाही मचाते हैं। इसे क्या कहा जाता है? उत्तर — सुनामी
2. प्राकृतिक आपदाओं के कुछ उदाहरण है? उत्तर — बाढ़, सूखाड़, भूकंप, सुनामी, चक्रवात, ओलावृष्टि, हिमस्खलन, भूस्खलन इत्यादि।
3. मानवीय आपदाओं के कुछ उदाहरण है? उत्तर — साम्प्रदायिक दंगे, आतंकवाद, महामारी इत्यादि।
4. जब किसी नदी का जल-स्तर औसत प्रवाह से ऊपर उठकर आसपास के क्षेत्रों में फैल जाता है तो उस परिस्थिति को क्या कहते है? उत्तर — बाढ़
5. भूकंप का मापन किस स्केल द्वारा किया जाता है? उत्तर — रिक्टर पैमाने (Richter Scale)
6. किसी क्षेत्र में जब औसत वार्षिक वर्षा की मात्रा में 25% से अधिक की कमी आ जाती है तो उसे क्या माना जाता है? उत्तर — सूखाड़ की स्थिति
7. किन क्षेत्रों में प्रायः प्रतिवर्ष सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न होती है? उत्तर — सामान्यतः 50 cm से कम वर्षा वाले क्षेत्रों में
8. बिहार का शोक (Sorrow of Bihar) किस नदी को कहा जाता है? उत्तर — कोसी
9. बंगाल का शोक (Sorrow of Bengal) किस नदी को कहा जाता है? उत्तर — दामोदर
10. असम का शोक (Sorrow of Assam) किस नदी को कहा जाता है? उत्तर — ब्रह्यपुत्र
11. भू-स्खलन से सर्वाधिक ग्रसित राज्य है? उत्तर — जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड इत्यादि।
12. हिम स्खलन की समस्या किन क्षेत्रों में घटती है? उत्तर — अत्यंत ऊँचे पर्वतीय क्षेत्रों में
13. किस आपदा के प्रबंधन हेतु कुएँ तथा तालाब की खुदाई की जा सकती है? उत्तर — सुखाड़
14. भारत के विनाशकारी चक्रवात — 29 अक्तूबर 1999
15. भारत के विनाशकारी भूकंप — 1934
16. भारत के प्रमुख सुखाड़ वर्ष — 1877, 1899, 1918, 1943 (Bengal Famine), 1966, 1987
17. भारत के प्रमुख सुनामी — 26 दिसंबर 2004
MCQ
1. इनमें से कौन प्राकृति आपदा नहीं है?
(क) सुनामी
(ख) बाढ़
(ग) आतंकवाद
(घ) भूकंप
2. इनमें से कौन मानवजनित आपदा हैं?
(क) सांम्प्रदायिक दंगे
(ख) आतंकवाद
(ग) महामारी
(घ) उपर्युक्त सभी
3. सुनामी का प्रमुख कारण क्या है?
(क) समुद्र में भूकंप का आना
(ख) स्थलीय क्षेत्र पर भूकंप का आना
(ग) द्वीप पर भूकंप का आना
(घ) इनमें से कोई नहीं ।
SUBJECTIVE ANSWER QUESTIONS
लघु उत्तरीय प्रश्न
1. आपदा से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर — आपदा वह स्थिति है जब कोई प्राकृतिक या मानवजनित घटना मानव जीवन, संपत्ति और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुँचाती है, जैसे – भूकम्प, बाढ़, सूखा, आग आदि।
2. आपदा कितने प्रकार का होता है ?
उत्तर — आपदाएँ दो प्रकार की होती हैं –
(i) प्राकृतिक आपदाएँ जैसे भूकम्प, बाढ़, चक्रवात, भूस्खलन।
(ii) मानवजनित आपदाएँ जैसे आग, दुर्घटनाएँ, प्रदूषण, युद्ध आदि।
3. आपदा प्रबंधन की आवश्यकता क्यों है?
उत्तर — आपदा प्रबंधन आवश्यक है ताकि जीवन व संपत्ति की हानि कम की जा सके, समय पर राहत व बचाव कार्य किए जा सकें, और समाज को भविष्य की आपदाओं के प्रति तैयार किया जा सके।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
1. प्राकृतिक आपदा एवं मानव जनित आपदा में अंतर सही उदाहरणों के साथ प्रस्तुत कीजिए ।
उत्तर — प्राकृतिक आपदाएँ वे होती हैं जो प्रकृति की अनियंत्रित शक्तियों से उत्पन्न होती हैं, जिन पर मनुष्य का नियंत्रण नहीं होता। जैसे – भूकम्प, बाढ़, चक्रवात, ज्वालामुखी विस्फोट आदि। इनके कारण जान-माल और पर्यावरण को भारी क्षति पहुँचती है।
मानव जनित आपदाएँ मनुष्य की लापरवाही, तकनीकी त्रुटि या युद्ध जैसी गतिविधियों से उत्पन्न होती हैं। जैसे – औद्योगिक विस्फोट, आग लगना, परमाणु दुर्घटना, रासायनिक रिसाव आदि।
2 आपदा प्रबंधन की संकल्पना को स्पष्ट करते हुए आपदा प्रबंधन की आवश्यकता, अनिवार्यता का वर्णन कीजिए ।
उत्तर — आपदा प्रबंधन वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से आपदाओं की रोकथाम, तैयारी, त्वरित राहत, पुनर्वास तथा पुनर्निर्माण किया जाता है। यह आवश्यक है क्योंकि इसके द्वारा मानव जीवन की रक्षा, संपत्ति की सुरक्षा तथा सामाजिक स्थिरता सुनिश्चित की जा सकती है। साथ ही यह सरकार, समुदाय और नागरिकों को आपदा से पूर्व सजग और सक्षम बनाता है, जिससे आपदा के प्रभावों को न्यूनतम किया जा सके।
– : समाप्त : –
