Bihar Board Class 9th Physics : विज्ञान और मापन (Science And Measurement)

Bihar Board Class 9th Physics : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है Bihar Board Class 9th Physics : विज्ञान और मापन (Science And Measurement) का वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ), लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Short And Long Answer Questions) ।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)

1. मापन मुख्य रूप से एक प्रक्रिया (process) है ?
(क) गणना की
(ख) बदलने की
(ग) तुलना करने की
(घ) अंतर स्पष्ट करने की

2. किसी राशि के परिमाण के पूर्ण विवरण के लिए आवश्यक है ?
(क) मात्रक
(ख) संख्यांक
(ग) मात्रक और संख्यांक दोनों
(घ) इनमें कोई नहीं

3. SI मात्रक (SI units) में कितने आधारी मात्रक हैं?
(क) तीन
(ख) चार
(ग) नौ
(घ) सात

4. इनमें कौन आधारी राशि नहीं है?
(क) द्रव्यमान
(ख) वेग
(ग) समय
(घ) विद्युत-धारा

5. 1 kg बराबर होता है ?
(क) 10 kg के
(ख) 50 g के
(ग) 100 g के
(घ) 1000 g के

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।

1. ऊष्मा का SI मात्रक है …जूल… .
2. 1 m² = …10⁶… (mm)².
3. …आधारी… राशियाँ वे हैं जो स्वतंत्र मानी जाती हैं।
4. वेग एक …व्युत्पन्न… राशि है।
5. ज्योति तीव्रता का आधारी SI मात्रक …कैंडेला… है।
6. 1 g/cm³ = …10³… kg/m³.
7. दाब का SI मात्रक पास्कल (Pa) कहलाता है।
    1 Pa = …1… N m-².
8. 1 cal = …4.2.. J (लगभग)।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Questions)

1. विज्ञान क्या है?
2. भौतिक राशियाँ कितने प्रकार की होती हैं ? उनके नाम लिखें।
3. आधारी राशि किसे कहते हैं?
4. व्युत्पन्न राशियाँ क्या है?
5. आधारी मात्रक किसे कहते हैं?
6. मात्रकों की पद्धति से क्या तात्पर्य है?
7. रेडियन और स्टेरेडियन किनके मात्रक है?
8. एक नैनोमीटर (nm) कितने मीटर के बराबर होता है?
9. प्रकाश-वर्ष क्या है?

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Questions)

1. किसी राशि के परिमाण के पूर्ण विवरण के लिए किन बातों का ज्ञान आवश्यक होता है? एक उदाहरण देकर समझाएँ।
2. आधारी और व्युत्पन्न राशियाँ किसे कहते हैं? इनके दो-दो उदाहरण दें।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Questions)

1. SI मात्रक (SI units) के संकेताक्षरों को लिखते समय ध्यान देने योग्य किन्हीं तीन बातों का उदाहरणसहित उल्लेख करें।

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top