Bihar Board Class 9th Biology : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है Bihar Board Class 9th Biology : खाद्य संसाधनों में सुधार (Improvement In Food Resources) का वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ), लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Short And Long Answer Questions) ।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)
लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Questions)
1. मनुष्य को परपोषी क्यों कहा जाता है? उत्तर — मनुष्य अपने भोजन के लिए दूसरे जीवों पर निर्भर रहता है इसलिए मनुष्य को परपोषी कहा जाता है।
2. दाल, अनाज, सब्जियों और फल से हमें क्या प्राप्त होता है? उत्तर — प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन
3. हरित क्रांति का मुख्य कारण क्या है? उत्तर — हरित क्रांति का मुख्य कारण फसल के उत्पादन में कमी तथा अच्छे किस्म के बीजों की कमी को नियंत्रित कर फसल उत्पादन में वृद्धि करना है।
4. किस प्रकार के फसल को खरीफ फसल कहा जाता है? उत्तर — वर्षा ऋतु में बोयी जाने वाली फसल को
5. संकर फसल किसे कहते है? उत्तर — पादप-संकरण के फलस्वरूप विकसित नवीन समुन्नत फसल किस्म को
6. पादप प्रजनन की परिभाषा लिखें। उत्तर — पादप प्रजनन से आशय किसी पादप की एक नयी प्रजाति तैयार करना है जो वांछित गुणों से युक्त हो।
7. हरे पादपों को अपनी वृद्धि एवं विकास के लिए कितने पोषक तत्त्वों की जरूरत होती है? उत्तर — 16
8. सूक्ष्म पोषक क्या है? उत्तर — वैसे पोषक जो पौधों को कम मात्रा में आवश्यक होते है, सूक्ष्म पोषक कहलाते है।
9. खाद के अनुप्रयोग से मृदा को क्या प्राप्त होता है? उत्तर — पोषक तत्व तथा ह्यूमस
10. प्राकृतिक उर्वरक के अनुप्रयोग में होने वाली दो समस्याओं के नाम लिखें। उत्तर — खाद की आवश्यकता बहुत अधिक मात्रा में पड़ती है जिससे किसानों को उसके परिवहन और भण्डारण में कठिनाई होती है तथा इसमें विशिष्ट पादप पोषकों की काफी कमी होती है।
11. वर्मीकम्पोस्ट में किस जीव का उपयोग किया जाता है? उत्तर — केंचुआ
12. किस प्रकार की खेती से एक से ज्यादा फसल का उत्पादन किया जाता है? उत्तर — मिश्रित फसल उत्पादन की खेती
13. किसी एक प्रकार की मिश्रित खेती का नाम लिखें। उत्तर — गेहूँ और सरसों, मूँगफली और सूर्यमुखी, गेहूँ और चना, मकई और उर्दबीन, सोयाबीन और अरहर, जौ और चिक मटर
14. मिश्रित फसल उत्पादन के एक महत्व का उल्लेख करें। उत्तर — इस विधि द्वारा फसल को पूर्ण विफलता से बचाया जाता है।
15. पीड़क (पेस्ट) क्या है? उत्तर — सभी रोगाणुओं को सम्मिलित रूप से पीड़क कहते है।
16. एक कीट पीड़क (insect-pests) का नाम लिखें। उत्तर — गंधी बग (gundhi bug), टिड्डी (locust) तथा भृंग (beetle)
17. खरपतवार क्या है? उत्तर — वैसे अवांछित पौधों जो उगाये जाने वाले पौधों के साथ स्वतः उग जाते हैं, उन्हें खरपतवार कहते हैं।
18. खरपतवारनाशी क्या है? उत्तर — खरपतवारों का विनाश करनेवाले रसायनों को खरपतवारनाशी कहा जाता है।
19. किसी दो आम खरपतवारों के नाम लिखें। उत्तर — चौलाई तथा बथुआ
20. रोगाणु पौधों में किन माध्यमों द्वारा प्रविष्ट होते हैं? उत्तर — रोगाणु मिट्टी, पानी तथा हवा के माध्यमों द्वारा पौधों के विभिन्न भागों में प्रवेश कर उनका नुकसान करते हैं।
21. पीड़कनाशी का क्या कार्य है? उत्तर — फसलों को रोगों से सुरक्षा करना ही पीड़कनाशी का कार्य है।
22. भंडारण में अनाजों को हानि पहुँचाने वाले किन्हीं दो अजैविक कारकों के नाम लिखें। उत्तर — नमी तथा तापमान
23. भंडारण के दौरान अनाजों को हानि पहुँचानेवाले किन्हीं दो जैविक कारकों के नाम लिखें। उत्तर — सूक्ष्मजीव तथा कीट
24. धूमन (fumigation) किसे कहते हैं? उत्तर — धूमन क्रिया में कुछ वाष्पशील रसायनों जैसे एल्यूमिनियम फॉस्फाइट की बनी गोली को निश्चित मात्रा में अनाजों में डाला जाता है। इससे पीड़कों का नाश होता है।
25. भारतीय वैज्ञानिकों के प्रयास से दूध के उत्पादन में हुई वृद्धि को क्या कहते हैं? उत्तर — श्वेत क्रांति
26. दालों के सेवन से हमें मुख्यतः क्या प्राप्त होता है? उत्तर — प्रोटीन
27. फॉस्फोरस किस प्रकार का पोषक है? उत्तर — वृहत पोषक
28. गेहूँ किस प्रकार का फसल है? उत्तर — रबी फसल
29. गाजर घास किस प्रकार का पौधा है? उत्तर — खरपतवार
30. 2, 4-D का प्रयोग किस कार्य के लिए किया जाता है? उत्तर — खरपतवारों का विनाश करने के लिए
31. ऐच्छिक गुणों के वाहक DNA खंड को एक पौधे से दूसरे पौधे में प्रतिरोपित कर किस प्रकार के पौधे विकसित किए जाते हैं? उत्तर — आनुवंशिकीय रूपातंरित पौधे (Genetically modified crops)
32. किस प्रकार की खेती में रासायनिक उर्वरकों, पीड़कनाशकों तथा अन्य रसायनों का उपयोग कम-से-कम या बिल्कुल नहीं किया जाता है? उत्तर — कार्बनिक खेती
33. सल्फर किस प्रकार का पोषक है? उत्तर — वृहत पोषक
34. खेतों में खरपतवारों को हटाने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं? उत्तर — निराई (weeding)
35. किन्हीं दो श्रमिक पशुओं के नाम लिखें। उत्तर — बैल तथा भैंसा
36. किन्हीं दो दुग्ध उत्पादक पशुओं के नाम लिखें। उत्तर — गाय तथा भैंस
37. जंतु भोजन-उत्पादों का नाम लिखें। उत्तर — दूध, मांस, अंडा तथा मछली इत्यादि।
38. हरा चारा की प्रमुख किस्में कौन-कौन हैं? उत्तर — नेपियर या हाथी घास, गिनी घास, रोड्स घास तथा सूडान घास इत्यादि।
39. कुक्कुटों के विभिन्न आहारों के नाम लिखें। उत्तर — विभिन्न प्रकार के महीन दले हुए (mashed) अनाज, जैसे चावल, चावल की भूसी, गेहूँ, चोकर, मक्का, बाजरा, मुँगफली की खली इत्यादि कुक्कुटों के प्रमुख आहार है।
40. एक अच्छे पशु आवास की दो विशेषताएँ लिखें। उत्तर — हवादार तथा स्वच्छ और सूखा
41. मुर्गियों में वायरस से होनेवाले दो रोगों के नाम लिखें। उत्तर — रानीखेत तथा हैजा
42. संकर नस्ल की दो गायों का नाम लिखें। उत्तर — करन स्विस तथा करन फ्राइस
43. उन्नत नस्ल की दो विदेशी प्रजातियों की मुर्गियों के नाम लिखें। उत्तर — व्हाइट लेग हॉर्न तथा रॉक आस्ट्रालार्प
44. मछली के अतिरिक्त किन्हीं ऐसे दो जंतु खाद्य पदार्थों के नाम लिखें, जो जल से प्राप्त होते हैं। उत्तर — केकड़ा तथा झींगा
45. मधुमक्खी से प्राप्त दो उत्पादों के नाम लिखें। उत्तर — मधु या शहद तथा मधुमोम
46. मधुमक्खी के छत्ते में रहने वाली तीन प्रकार की जातियाँ (castes) कौन-कौन-सी है? उत्तर — रानी मधुमक्खी, कुछ नर मधुमक्खी (ड्रोन) तथा सेवक
47. मधुमक्खी अपने भोजन के लिए फूलों से क्या लेती है? उत्तर — परागकण एवं मकरंद
48. विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत पालतू पशुओं से संबंधित पक्षों का अध्ययन होता है, क्या कहलाता है? उत्तर — पशुपालन
49. हमारे देश में एक गाय प्रतिवर्ष औसतन कितना दूध देती है? उत्तर — 200 kg
50. हमारे देश में प्रति व्यक्ति भोजन के रूप में मांस की वार्षिक खपत कितनी है? उत्तर — 131 gram
51. खरगोश के किस नस्ल से अच्छे किस्म के ऊन प्राप्त किए जाते है? उत्तर — अंगोरा किस्म के नस्ल से
52. गाय बच्चे को जन्म देने के बाद जिस सीमित काल के लिए दूध देती है, वह काल क्या कहलाता है? उत्तर — दुग्धस्त्राव काल
53. हरियाणा राज्य के जिस संस्थान में अधिक दूध देने वाली गायों की संकर नस्लें विकसित की गई हैं, उस संस्थान का नाम क्या है? उत्तर — National Diary Research Institute, Karnal
54. उच्च उत्पादन क्षमतावाली भैंसें मेहसाना तथा सुर्ती सामान्यतः हमारे देश के किस राज्य में पाई जाती हैं? उत्तर — गुजरात
55. पशुओं में कृत्रिम विधि से वीर्य को मादा के योनि में प्रविष्ट कराना क्या कहलाता है? उत्तर — कृत्रिम वीर्यसेचन
56. उन्नत नस्ल के पशुओं के वीर्यों का संग्रह किए जाने वाले संस्थान क्या कहलाते हैं? उत्तर — वीर्य बैंक (semen bank)
57. पशुओं में परिरक्षित वीर्य को मादा की योनि में सूई से प्रविष्ट कराकर अंडे को निषेचित करने की विधि क्या कहलाता है? उत्तर — कृत्रिम वीर्यसेचन
58. पशुधनों को दिए जानेवाले हरे चारा के किन्हीं दो किस्मों के नाम लिखें। उत्तर — रोड्स घास तथा सूडान घास
59. पशुधनों में बैक्टीरिया से होनेवाले किन्हीं दो रोगों के नाम लिखें। उत्तर — क्षयरोग तथा एंथ्रेक्स
60. आर्थिक लाभ के कुक्कुटों का पालन क्या कहलाता है? उत्तर — कुक्कुटपालन
61. अधिक मांस के उत्पादन के उद्देश्य से मुर्गियों के कौन-से नस्ल का सामान्यतः पालन किया जाता है? उत्तर — रॉक आस्ट्रालार्प तथा ब्लैक माइनोर्का
62. बड़े आकार की ज्यादा संख्या में अंडे देनेवाली मुर्गियों की कोई दो नस्लों के नाम लिखें। उत्तर — ILS-82, HH-260 तथा B-77
63. मुर्गियों के अतिरिक्त अंडे प्राप्त करने के लिए कुक्कुटों के कौन-कौन से प्रकार का पालन किया जाता है? उत्तर —
64. हमारे देश में स्थित ऐसे दो स्थानों के नाम बताएँ जहाँ राष्ट्रीय कुक्कुट प्रजनन फार्म चलाए जा रहे हैं। उत्तर — भुवनेश्वर, मुंबई, चंडीगढ़ तथा हिसारघट्टा
65. मुर्गीपालकों को कुल लागत खर्च का करीब कितने प्रतिशत मुर्गियों की खुराक पर खर्च करना चाहिए? उत्तर — 70%
66. कुक्कुटों को होनेवाले एक संक्रामक रोग का नाम लिखें। उत्तर — रानीखेत
67. विज्ञान की वह शाखा जिसका संबंध मछली उद्योग से है, क्या कहलाता है? उत्तर — मत्स्यपालन या पीसीकल्चर
68. मत्स्यकी के अंतर्गत मछलियों के अतिरिक्त पाले जानेवाले किन्हीं दो जंतुओं के नाम लिखें। उत्तर — झींगा, श्रिंप, केकड़े तथा महाचिंगट
69. जलीय पौधों तथा जलीय जंतुओं का पालन करना क्या कहलाता है? उत्तर — जलीय संवर्धन (aquaculture)
70. कुल मछली-उत्पादन के क्षेत्र में भारत का पूरे विश्व में कौन-सा स्थान है? उत्तर — 7वाँ
71. समुद्री मछलियों तथा कवचीय मछलियों का उत्पादन एवं संवर्द्धन किस कार्यक्रम के अंतर्गत किया जाता है? उत्तर — समुद्री संवर्धन (mariculture) कार्यक्रम
72. आर्थिक महत्व वाली किन्हीं तीन प्रकार के समुद्री मछलियों के नाम बताएँ। उत्तर — सार्डिन, एनकोभीज, सीयरफिश, टूना इत्यादि।
73. संवर्द्धित मोतियों (cultured pearl) का उत्पादन किस जलीय जंतु की सहायता से किया जाता है? उत्तर — ऑएस्टर (oysters)
74. मछलियों के कई प्रजातियों का एक ही तालाब में एक ही समय किए जानेवाला संवर्द्धन क्या कहलाता है? उत्तर — मिश्रित मछली संवर्धन (composite fish culture)
75. मछलियों में पिट्यूटरी हॉर्मोन की सूई लगाकर युग्मक प्राप्त करने की विधि क्या कहलाती है? उत्तर — प्रेरित प्रजनन (Induced breeding)
76. मधुमक्खीपालन के लिए व्यवहार में आनेवाले बक्से क्या कहलाते हैं? उत्तर — मधुमक्खीपेटिका
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Questions)
– : समाप्त : –