Bihar Board Class 12th Political Science “4) भारत के विदेश संबंध (India’s External Relations)”

Bihar Board Class 12th Political Science : प्रिय विद्यार्थीयों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है NCERT Class 12th स्वतंत्र भारत में राजनीति “4) भारत के विदेश संबंध (India’s External Relations)” का Objective & Subjective Answer Questions

One Liner Objectives

1. “आजादी बुनियादी तौर पर विदेश संबंधों से ही बनी होती है। यही आजादी की कसौटी भी है। बाकी सारा कुछ तो स्थानीय स्वायत्तता है।” यह किसने कहा था ? उत्तर — जवाहरलाल नेहरू
2. दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ‘इंडियन नेशनल आर्मी (INA)’ का गठन किसने किया था ? उत्तर — नेताजी सुभाष चन्द्र बोस
3. जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री के साथ-साथ थे ? उत्तर — विदेश मंत्री भी
4. नेहरु की विदेश नीति के तीन बड़े उद्देश्य थे ? उत्तर — कठिन संघर्ष से प्राप्त संप्रभुता को बचाए रखना, क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखना और तेज रफ्तार से आर्थिक विकास करना।
5. डॉ भीमराव अम्बेडकर किस खेमे के समर्थक थे ? उत्तर — अमेरिकी खेमे के साथ ज्यादा नजदीकी बढ़ाने वाले में
6. आजाद भारत की विदेश नीति में शांतिपूर्ण विश्व का सपना था और इसके लिए भारत ने कौन सी नीति का पालन किया ? उत्तर — गुटनिरपेक्षता की
7. ब्रिटेन ने स्वेज नहर के मामले को लेकर मिस्र पर आक्रमण कब किया था ? उत्तर — 1956
8. सोवियत संघ ने 1956 में किस देश पर आक्रमण किया था ? उत्तर — हंगरी (भारत ने सार्वजनिक निंदा नहीं की)
9. पाकिस्तान किसके नेतृत्व वाले सैन्य-गठबंधन में शामिल हुआ था ? उत्तर — अमेरिकी
10. नेहरू की अगुवाई में भारत ने कब एशियाई संबंध सम्मेलन का आयोजन किया था ? उत्तर — मार्च 1947
11. इंडोनेशिया किस औपनिवेशिक शासन के अंतर्गत था ? उत्तर — डच या हॉलैंड
12. 1955 में एफ्रो एशियाई सम्मेलन कहाँ हुआ था ? उत्तर — इंडोनेशिया के एक शहर बांडुंग में (बांडुंग सम्मेलन के नाम से प्रसिद्ध)
13. बांडुंग सम्मेलन में किसकी नींव पड़ी थी ? उत्तर — गुटनिरपेक्ष आंदोलन की
14. गुटनिरपेक्ष आंदोलन का पहला सम्मेलन कब और कहाँ हुआ था ? उत्तर — सितंबर 1961 में बेलग्रेड में
15. चीनी क्रांति कब हुई थी ? उत्तर — 1949
16. किनको आशंका थी कि आगामी दिनों में चीन भारत पर चढ़ाई कर सकता है ? उत्तर — सरदार वल्लभभाई पटेल
17. भारत की चीन से लगती सीमा पर सेना के बजाय कौन बल रखवाली कर रहे थे ? उत्तर — अर्द्ध-सैनिक बल
18. ‘शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के पाँच सिद्धांतों’ यानी पंचशील की घोषणा भारत के प्रधानमंत्री नेहरु और चीन के प्रमुख चाऊ एन लाई ने संयुक्त रूप से कब की थी ? उत्तर — 29 अप्रैल 1954
19. चीन ने तिब्बत पर कब्जा कब कर लिया था ? उत्तर — 1950 में (भारत ने खुले तौर पर विरोध नहीं किया)
20. तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा ने किस देश से राजनीतिक शरण मांगी थी ? उत्तर — भारत से
21. भारत ने दलाई लामा को शरण कब दी थी ? उत्तर — 1959 में
22. चीन ने भारतीय भू-क्षेत्र में पड़ने वाले किन दो इलाकों पर अपना अधिकार जताया है ? उत्तर — लद्दाख वाले हिस्से के अक्साई चीन और अरुणाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों पर
23. अरुणाचल प्रदेश का पुराना नाम क्या है ? उत्तर — नेफा या उत्तर-पूर्वी सीमांत
24. चीन ने अक्साई चीन इलाके पर कब कब्जा कर रणनीतिक बढ़त हासिल करने के लिए एक सड़क बनाई थी ? उत्तर — 1957 से 1959 के बीच
25. चीन ने कब दोनों विवादित क्षेत्रों पर बड़ी तेजी तथा व्यापक स्तर पर हमला किया था ? उत्तर — अक्तूबर, 1962
26. किस युद्ध से भारतीय राष्ट्रीय स्वाभिमान को चोट पहुँची थी ? उत्तर — चीन युद्ध से
27. चीन युद्ध के समय भारत के रक्षामंत्री कौन थे ? उत्तर — वी.के. कृष्णमेनन
28. विदेश मंत्री के तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी कब चीन के दौरे पर गए थे ? उत्तर — 1979 में
29. चीन युद्ध के क्रम में किस पार्टी के कई नेताओं को चीन का पक्ष लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था ? उत्तर — भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
30. नागालैंड को प्रांत का दर्जा कब दिया गया था ? उत्तर — 1963 में
31. केन्द्र शासित प्रदेश मणिपुर और त्रिपुरा को अपनी विधानसभा के निर्वाचन का अधिकार कब मिला था ? उत्तर —
32. नेहरु और जनरल अयूब खान ने सिंधु नदी जल संधि पर कब हस्ताक्षर किए थे ? उत्तर — 1960 (विश्व बैंक की मध्यस्थता)
33. 1965 के अप्रैल में पाकिस्तान ने कहाँ सैनिक हमला किया था ? उत्तर — गुजरात के कच्छ इलाके के रन में
34. 1965 के अगस्त-सितम्बर में पाकिस्तान ने कहाँ बड़े पैमाने पर हमला किया था ? उत्तर — जम्मू-कश्मीर में
35. 1965 में पाकिस्तान ने किस उम्मीद से जम्मू-कश्मीर पर हमला किया था ? उत्तर — जम्मू-कश्मीर की जनता उसका समर्थन करेगी।
36. कश्मीर के मोर्चे पर पाकिस्तानी सेना की बढ़त को रोकने के लिए प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने किस तरफ से जवाबी हमला करने के आदेश दिए थे ? उत्तर — पंजाब की सीमा की तरफ (भारत की सेना लाहौर के नजदीक तक पहुँच गई थी)
37. भारत- पाकिस्तान के 1965 की लड़ाई का अंत किसके हस्तक्षेप से हुआ था ? उत्तर — संयुक्त राष्ट्र संघ के
38. ताशकंद-समझौता कब हुआ था ? उत्तर — 1966 में
39. ताशकंद-समझौता किनके बीच हुआ था ? उत्तर — लालबहादुर शास्त्री और जनरल अयूब खान के बीच
40. ताशकंद-समझौता में किसने मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी ? उत्तर — सोवियत संघ ने
41. जुल्फिकार अली भुट्टो की पार्टी विजयी रही थी ? उत्तर — पश्चिमी पाकिस्तान में
42. पूर्वी पाकिस्तान में किसकी पार्टी ने जोरदार कामयाबी हासिल की थी ? उत्तर — शेख मुजीबुर्रहमान की पार्टी अवामी लीग ने
43. पूर्वी पाकिस्तान की जनता कौन सी भाषा बोलती थी ? उत्तर — बंगाली
44. किसने 1971 में शेख मुजीब को गिरफ्तार कर लिया और पूर्वी पाकिस्तान के लोगों पर जुल्म ढाने शुरू कर दिया था ? उत्तर — पाकिस्तानी सेना
45. पूर्वी पाकिस्तान से लगभग कितने शरणार्थी भारत आये थे ? उत्तर — लगभग 80 लाख (1 करोड़)
46. अमेरिका-पाकिस्तान-चीन की धुरी बनती देख भारत ने किसके साथ 1971 में शांति और मित्रता की एक 20-वर्षीय संधि पर दस्तखत किए थे ? उत्तर — सोवियत संघ
47. रिचर्ड निक्सन किस देश के राष्ट्रपति थे ? उत्तर — अमेरिका
48. पूर्वी पाकिस्तान के मुद्दों को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच कब युद्ध छिड़ गया था ? उत्तर — दिसंबर, 1971
49. 1971 की लड़ाई में कितने सैनिकों के साथ पाकिस्तानी सेना को आत्म समर्पण करना पड़ा था ? उत्तर — 90,000
50. बांग्लादेश के रूप में एक स्वतंत्र राष्ट्र का उदय कब हुआ था ? उत्तर — 1971
51. शिमला-समझौते पर दस्तखत कब हुई थी ? उत्तर — 3 जुलाई 1972
52. शिमला-समझौते पर दस्तखत किनके बीच हुई थी ? उत्तर — इंदिरा गांधी और जुल्फिकार अली भुट्टो
53. करगिल की लड़ाई कब हुई थी ? उत्तर — 1999
54. द्रास, माश्कोह, काकसर और बतालिक नामक स्थान कहाँ है ? उत्तर — जम्मू-कश्मीर में
55. करगिल विजय दिवस कब मनाया जाता है ? उत्तर — 26 जुलाई
56. परवेज मुशर्रफ किस देश का जनरल था ? उत्तर — पाकिस्तान
57. 1971 की जंग के बाद किनकी लोकप्रियता को चार चाँद लग गए थे ? उत्तर — इंदिरा गांधी
58. रक्षा-उत्पाद विभाग की स्थापना कब हुई थी ? उत्तर — 1962
59. रक्षा आपूर्ति विभाग की स्थापना कब हुई थी ? उत्तर — 1965
60. भारत ने अपना पहला परमाणु विस्फोट कब किया था ? उत्तर — मई, 1974
61. परमाणु कार्यक्रम की शुरुआत किनके निर्देशन में हुआ था ? उत्तर — होमी जहांगीर भाभा के
62. चीन ने परमाणु परीक्षण कब किया था ? उत्तर — अक्तूबर, 1964 में
63. 1973 में किसके बीच युद्ध हुआ था ? उत्तर — अरब-इजरायल (इसके कारण तेल के दामों में भारी वृद्धि हुई थी)
64. भारत ने अपना दूसरा परमाणु विस्फोट कब किया था ? उत्तर — मई, 1998
65. जनता पार्टी की सरकार कब बनी थी ? उत्तर — 1977

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top