Bihar Board Class 12th Political Science 2023 Previous Year Question Paper

Bihar Board Class 12th Political Science 2023 Question Answer : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है Bihar Board Class 12th Political Science 2023 Previous Year Question Paper ।

खण्ड – अ (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

1. रूस ने संयुक्त राष्ट्र संघ में सोवियत संघ की जगह कब लिया ?
(A) दिसम्बर, 1990          
(B) दिसम्बर, 1991        
(C) दिसम्बर, 1992          
(D) दिसम्बर, 1993

2. बर्लिन की दीवार गिरी थी ?
(A) 1989 में            
(B) 1990 में        
(C) 1991 में            
(D) 1992 में

3. बोल्शेविक कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की गई थी ?
(A) लेनिन के द्वारा           
(B) स्टालिन के द्वारा        
(C) खुश्चेव के द्वारा           
(D) ब्रेझनेव के द्वारा

4. शीत युद्ध का कालखंड था ?
(A) 1914 से 1919          
(B) 1939 से 1945        
(C) 1945 से 1991         
(D) 1965 से 1991

5. अमरीकी प्रभुत्व की शुरुआत कब हुई ?
(A) 1990 से    
(B) 1991 से    
(C) 1992 से    
(D) 1993 से

6. पेंटागन नामक इमारत अवस्थित है ?
(A) अमेरिका में   
(B) सोवियत संघ में   
(C) फ्रांस में  
(D) ब्रिटेन में

7. परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर कब हुए थे ?
(A) 1966 में     
(B) 1967 में     
(C) 1968 में     
(D) 1969 में

8. निम्न में से कौन मानवाधिकार का एक प्रकार है ?
(A) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता        
(B) सामाजिक समानता        
(C) आर्थिक अधिकार              
(D) इनमें से सभी

9. संयुक्त राष्ट्र संघ के कुल सदस्यों की संख्या है ?
(A) 192        
(B) 193       
(C) 194        
(D) 195

10. निम्न में से कौन-सा क्षेत्रीय संगठन 1992 में गठित किया गया था ?
(A) ब्रिक्स     
(B) आसियान    
(C) सार्क     
(D) यूरोपीय यूनियन

11. निम्नलिखित में से कौन एक भारत की विदेश नीति का मुख्य आधार है ?
(A) गुटनिरपेक्षता             
(B) अमेरिका से दोस्ती        
(C) चीन से दोस्ती            
(D) सोवियत संघ से दोस्ती

12. चीन ने भारत पर अचानक आक्रमण किया था ?
(A) 1948 में    
(B) 1962 में    
(C) 1965 में    
(D) 1971 में

13. लोकसभा में अनुसूचित जनजाति के लिये कितनी सीटें आरक्षित हैं ?
(A) 17          
(B) 29           
(C) 41          
(D) 47

14. किस अनुच्छेद के अन्तर्गत पंचायतों को संवैधानिक दर्जा दिया गया है?
(A) अनुच्छेद 246        
(B) अनुच्छेद 243        
(C) अनुच्छेद 239        
(D) अनुच्छेद 240

15. ‘नाथूला दर्रा’ भारत को उसके किस पड़ोसी देश से जोड़ता है ?
(A) पाकिस्तान       
(B) नेपाल      
(C) चीन       
(D) श्रीलंका

16. बीस सूत्री कार्यक्रम का उद्देश्य क्या था ?
(A) शिक्षा में आत्मनिर्भरता          
(B) सुरक्षा में आत्मनिर्भरता        
(C) खाद्यान्न में आत्मनिर्भरता        
(D) इनमें से कोई नहीं

17. भारत में वास्तविक कार्यपालिका शक्ति का प्रयोग कौन करता है ?
(A) राष्ट्रपति                         
(B) प्रधानमंत्री        
(C) भारत के मुख्य न्यायाधीश      
(D) लोकसभा अध्यक्ष

18. पंचायत समिति का प्रमुख कौन होता है ?
(A) मुखिया     
(B) सरपंच      
(C) प्रमुख     
(D) पंचायत सेवक

19. मैकमोहन रेखा कहाँ है ?
(A) अरुणाचल प्रदेश 
(B) जम्मू और कश्मीर  
(C) असम  
(D) सिक्किम

20. भारत के संविधान के किस भाग को संविधान की ‘आत्मा’ कहा जाता है ?
(A) मूल अधिकार        
(B) राज्य के नीति निदेशक तत्व        
(C) प्रस्तावना            
(D) मूल कर्तव्य

21. सर्वप्रथम किसने ‘तृतीय विश्व’ शब्दावली का प्रयोग किया था ?
(A) मार्गेन्थाऊ    
(B) कप्लान   
(C) क्विंसी राइट   
(D) एल्फ्रेड सोवे

22. यूरोपीय यूनियन का मुख्यालय कहाँ अवस्थित है ?
(A) फ्रैंकफर्ट        
(B) बर्लिन        
(C) ब्रसेल्स        
(D) पेरिस

23. दक्षेस का सम्बन्ध है ?
(A) दक्षिण एशिया से        
(B) पश्चिम एशिया से        
(C) पूर्वी एशिया से          
(D) इनमें से सभी

24. वर्तमान में आसियान के कितने सदस्य देश हैं ?
(A) 10          
(B) 12          
(C) 13          
(D) 15

25. निम्न में से कौन भारत का पड़ोसी देश नहीं है ?
(A) नेपाल      
(B) पाकिस्तान      
(C) सिक्किम       
(D) भूटान

26. 10 दिसम्बर मनाया जाता है ?
(A) पर्यावरण दिवस के रूप में         
(B) महिला दिवस के रूप में          
(C) मानवाधिकार दिवस के रूप में    
(D) योग दिवस के रूप में

27. बांग्लादेश अस्तित्व में कब आया ?
(A) 1947       
(B) 1948        
(C) 1965        
(D) 1971

28. पश्चिमी पाकिस्तान के विरुद्ध सफल संघर्ष का नेतृत्व किसने किया था ?
(A) जनरल याह्या खान            
(B) जनरल जिया-उल-हक          
(C) शेख मुजीबुर रहमान          
(D) जनरल बाजवा

29. भारत ने किस पड़ोसी देश में भारतीय शांति सेना भेजा था ?
(A) पाकिस्तान      
(B) नेपाल      
(C) बांग्लादेश     
(D) श्रीलंका

30. फरक्का नदी जल समझौता किन दो देशों के बीच हुआ है ?
(A) नेपाल और भूटान           
(B) भारत और नेपाल          
(C) भारत और पाकिस्तान       
(D) भारत और बांग्लादेश

31. सरदार सरोवर बांध किस नदी पर अवस्थित है ?
(A) गंगा        
(B) नर्मदा        
(C) यमुना        
(D) सतलज

32. राष्ट्रीय विकास परिषद के अध्यक्ष होते हैं ?
(A) प्रधानमंत्री           
(B) राष्ट्रपति          
(C) वित्तमंत्री            
(D) योजना आयोग के अध्यक्ष

33. योजना आयोग को भंग कर दिया गया था ?
(A) 2014 में    
(B) 2015 में    
(C) 2017 में     
(D) 2019 में

34. प्रथम पंचवर्षीय योजना शुरू हुई थी ?
(A) 1950 में     
(B) 1951 में      
(C) 1971 में    
(D) 1991 में

35. पंचायती राज है ?
(A) द्विस्तरीय व्यवस्था             
(B) त्रिस्तरीय व्यवस्था          
(C) चतुःस्तरीय व्यवस्था          
(D) इनमें से कोई नहीं

36. राज्य पुनर्गठन आयोग की स्थापना हुई थी ?
(A) 1953 में    
(B) 1954 में     
(C) 1955 में     
(D) 1956 में

37. संविधान में “धर्मनिरपेक्ष” शब्द कब जोड़ा गया ?
(A) 1975        
(B) 1976        
(C) 1977       
(D) 1971

38. सम्पत्ति का अधिकार है ?
(A) कानूनी अधिकार          
(B) मौलिक अधिकार          
(C) मानवाधिकार             
(D) इनमें से कोई नहीं

39. 44वाँ संविधान संशोधन कब पारित हुआ ?
(A) 1975       
(B) 1976       
(C) 1977        
(D) 1978

40. पंचशील समझौता पर हस्ताक्षर करने वाले देश थे भारत और
(A) पाकिस्तान      
(B) चीन     
(C) नेपाल        
(D) बांग्लादेश

41. स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल कौन थे ?
(A) सी० राजगोपालाचारी          
(B) लॉर्ड माउंटबेटन          
(C) वेवेल                          
(D) के०एम० मुंशी

42. ‘माउंटन मैन’ की उपाधि किसे दी गई है ?
(A) मेधा पाटकर          
(B) सुंदरलाल बहुगुणा          
(C) दशरथ माँझी          
(D) अन्ना हजारे

43. बोडोलैण्ड प्रादेशिक क्षेत्र कहाँ स्थित है ?
(A) अरुणाचल प्रदेश    
(B) असम    
(C) नागालैंड    
(D) मिजोरम

44. पंचवर्षीय योजना की अवधारणा कहाँ से ली गई थी ?
(A) अमेरिका      
(B) सोवियत संघ      
(C) चीन      
(D) ब्रिटेन

45. वर्तमान में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कौन हैं ?
(A) ऋषि सुनक           
(B) बोरिस जॉनसन          
(C) लिज ट्रस             
(D) इनमें से कोई नहीं

46. आनन्दपुर साहिब प्रस्ताव पास किया गया था ?
(A) 1971 में     
(B) 1972 में     
(C) 1973 में    
(D) 1974 में

47. निम्न में से कौन-सा राज्य 1966 में बना था ?
(A) पंजाब      
(B) हरियाणा       
(C) राजस्थान       
(D) गुजरात

48. मार्च; 2022 में किन दो राज्यों ने सीमा विवाद पर समझौता किया है ?
(A) मेघालय एवं असम          
(B) मिजोरम एवं नागालैंड          
(C) असम एवं मिजोरम          
(D) इनमें से कोई नहीं

49. निम्न में से किस राज्य में चिपको आन्दोलन की शुरुआत हुई ?
(A) उत्तर प्रदेश          
(B) हिमाचल प्रदेश          
(C) उत्तराखण्ड          
(D) मध्य प्रदेश

50. निम्न में से कौन सरकारी नीतियों को प्रभावित करने की कोशिश करता है ?
(A) गैर-सरकारी संगठन          
(B) सरकारी संगठन         
(C) दबाव समूह                 
(D) इनमें से कोई नहीं

51. ‘पेरेस्ट्रोइका’ और ‘ग्लासनोस्ट’ शब्द स्म्बन्धित है ?
(A) खुश्चेव से    
(B) गोर्बाचेव से   
(C) ब्रेझनेव से   
(D) येल्तसिन से

52. संयुक्त राष्ट्र संघ के कितने अंग हैं ?
(A) 2           
(B) 4             
(C) 6            
(D) 8

53. यूक्रेन अवस्थित है ?
(A) एशिया में  
(B) यूरोप में  
(C) अफ्रीका में  
(D) उत्तर अमेरिका में

54. ‘ऑपरेशन डेजर्ट थंडर’ सम्बन्धित है ?
(A) अरब-इजरायल युद्ध से    
(B) ईरान-इराक युद्ध से          
(C) खाड़ी युद्ध से             
(D) अफगानिस्तान में अमरीकी हस्तक्षेप से

55. निम्न में से किसने खुले द्वार की नीति अपनाई ?
(A) चीन     
(B) यूरोपीय यूनियन     
(C) श्रीलंका    
(D) बांग्लादेश

56. निम्न में से कौन आसियान का संस्थापक सदस्य नहीं है ?
(A) इंडोनेशिया      
(B) मलेशिया     
(C) भारत      
(D) थाइलैंड

57. 1992 में किस शहर में पृथ्वी सम्मेलन हुआ था ?
(A) क्योटो     
(B) रियो डि जेनेरियो     
(C) लन्दन     
(D) न्यूयार्क

58. भूमंडलीकरण का अर्थ होता है ?
(A) मुक्त आर्थिक आदान-प्रदान      
(B) शिक्षा का अधिकार से          
(C) सामाजिक आदान-प्रदान         
(D) इनमें से कोई नहीं

59. ‘यू०एन० वीमेन’ की स्थापना हुई है ?
(A) 2009 में    
(B) 2010 में     
(C) 2011 में    
(D) 2012 में

60. विश्व व्यापार संगठन की स्थापना किस वर्ष हुई थी ?
(A) 1965 में     
(B) 1995 में     
(C) 2009 में     
(D) 2011 में

61. राज्य विधान परिषद के सदस्यों का कार्यकाल होता है ?
(A) 2 वर्ष        
(B) 4 वर्ष        
(C) 6 वर्ष        
(D) 5 वर्ष

62. भारत के संविधान में कुल कितने अध्याय हैं ?
(A) 16          
(B) 22           
(C) 24           
(D) 25

63. अनुच्छेद 18 सम्बन्धित है ?
(A) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से      
(B) शिक्षा का अधिकार से          
(C) सूचना का अधिकार से          
(D) इनमें से कोई नहीं

64. भारत में राष्ट्रीय आपात की घोषणा कौन करता है ?
(A) राष्ट्रपति    
(B) प्रधानमंत्री   
(C) मुख्य न्यायाधीश  
(D) गृहमंत्री

65. शिमला समझौता किन दो देशों के बीच हुआ था ?
(A) भारत और अफगानिसतान        
(B) भारत और पाकिस्तान          
(C) भारत और अमेरिका              
(D) भारत और चीन

66. पाकिस्तान से पूर्वी पाकिस्तान किस वर्ष अलग हुआ ?
(A) 1947      
(B) 1948        
(C) 1965       
(D) 1971

67. संसद के संयुक्त अधिवेशन को कौन संबोधित करता है ?
(A) लोकसभा अध्यक्ष          
(B) प्रधानमंत्री          
(C) राष्ट्रपति                    
(D) इनमें से कोई नहीं

68. राज्य के राज्यपाल को कौन नियुक्त करता है ?
(A) मुख्यमंत्री   
(B) प्रधानमंत्री   
(C) राष्ट्रपति  
(D) प्रतिपक्ष का नेता

69. निम्न में से कौन-सी नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा नहीं की जाती है ?
(A) भारत के मुख्य न्यायाधीश         
(B) लोकसभा अध्यक्ष          
(C) राज्यों के राज्यपाल                
(D) भारत के प्रधानमंत्री

70. निम्न में से किसके विरुद्ध अविश्वास लाया जा सकता है ?
(A) संसद के विरुद्ध              
(B) सरकार के विरुद्ध          
(C) न्यायाधीशों के विरुद्ध        
(D) राज्यपाल के विरुद्ध

71. वैश्वीकरण है ?
(A) एकल आयामी परिघटना      
(B) बहुआयामी परिघटना          
(C) राजनीतिक परिघटना          
(D) सांस्कृतिक परिघटना

72. निम्न में से कौन संयुक्त राष्ट्र संघ की एक आधिकारिक भाषा नहीं है?
(A) अरबी       
(B) जापानी       
(C) स्पेनिश       
(D) चीनी

73. 1956 में भारतीय राज्यों के पुनर्गठन का आधार क्या था ?
(A) भाषा  
(B) सांस्कृतिक पहचान 
(C) भौगोलिक विशेषता 
(D) धर्म

74. भारत में 1946 की अंतरिम सरकार किस योजना के तहत बनी थी?
(A) कैबिनेट मिशन          
(B) माउंटबेटन योजना          
(C) क्रिप्स मिशन            
(D) इनमें से कोई नहीं

75. भारत में पहला आम चुनाव कब हुआ था ?
(A) 1946        
(B) 1947        
(C) 1952        
(D) 1951

76. ‘भारतीय जनसंघ’ के संस्थापक कौन थे ?
(A) वीर सावरकर                  
(B) महात्मा गाँधी          
(C) श्यामा प्रसाद मुखर्जी          
(D) जिन्ना

77. भारत का संविधान लागू हुआ था ?
(A) 26 जनवरी, 1950 को        
(B) 15 अगस्त, 1947 को          
(C) 26 नवंबर, 1949 को        
(D) 2 सितंबर, 1946 को

78. मंडल आयोग के अध्यक्ष कौन थे ?
(A) रासबिहारी मंडल          
(B) भुवनेश्वरी मंडल          
(C) बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल      
(D) कमलेश्वरी प्रसाद मंडल

79. भारत के किस राज्य में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार बनी थी ?
(A) पश्चिम बंगाल   
(B) तमिलनाडु     
(C) केरल    
(D) उत्तर प्रदेश

80. भारतीय संविधान के अनुसार संप्रभुता निहित है ?
(A) राष्ट्रपति से                
(B) प्रधानमंत्री से    
(C) न्यायपालिका से          
(D) जनता से

81. द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद विश्व राजनीति के दो ध्रुव कौन-कौन थे ?
(A) सोवियत संघ और यूरोप     
(B) अमेरिका और सोवियत संघ          
(C) जर्मनी और जापान          
(D) अमेरिका और यूरोप

82. नाटो की स्थापना कब हुई थी ?
(A) 1942       
(B) 1945        
(C) 1949        
(D) 1950

83. ‘सीटो’ और ‘सेंटो’ किस प्रकार के संगठन थे ?
(A) सैनिक गठबंधन           
(B) आर्थिक गठबंधन          
(C) सांस्कृतिक गठबंधन       
(D) गैर-सरकारी गठबंधन

84. गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के प्रथम सम्मेलन में कितने देशों ने भाग लिया था?
(A) 7          
(B) 10          
(C) 15          
(D) 25

85. सोवियत संघ ने कौन-सा सैनिक गुट बनाया था ?
(A) नाटो      
(B) सीटो     
(C) सेंटो        
(D) वारसा संधि

86. क्यूबा का मिसाइल संकट निम्न में से किससे सम्बन्धित था ?
(A) ब्रिटेन     
(B) सोवियत संघ      
(C) जर्मनी       
(D) फ्रांस

87. सोवियत संघ का विघटन कब हुआ ?
(A) 1919 में    
(B) 1991 में     
(C) 1945 में     
(D) 1992 में

88. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई थी ?
(A) 1945      
(B) 1950       
(C) 1955        
(D) 1962

89. शीत युद्ध के संदर्भ में एल०डी०सी० से क्या अभिप्राय है ?
(A) अल्प विकसित देश          
(B) नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम          
(C) साक्षरता डिजाइन सहयोग   
(D) इनमें से कोई नहीं

90. द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद के काल में अमेरिका और सोवियत संघ के बीच की दुश्मनी जानी जाती है ?
(A) रंगभेद की नीति के रूप में           
(B) शीत युद्ध के रूप में          
(C) गुट निरपेक्षता की नीति के रूप में   
(D) गर्म युद्ध के रूप में

91. निम्न में से कौन भूमिबद्ध देश है ?
(A) मालदीव     
(B) नेपाल     
(C) पाकिस्तान      
(D) बांग्लादेश

92. नेपाल संवैधानिक राजतंत्र था ?
(A) 2003 तक           
(B) 2004 तक  
(C) 2005 तक           
(D) 2006 तक

93. आण्विक अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर कब हुआ था ?
(A) 1966      
(B) 1967        
(C) 1968        
(D) 196

94. सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्यों की संख्या है ?
(A) 5           
(B) 10          
(C) 15          
(D) 12

95. संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है ?
(A) 24 सितम्बर को          
(B) 28 सितम्बर को          
(C) 24 अक्टूबर को          
(D) 28 अक्टूबर को

96. निम्न में से कौन जी-आठ का सदस्य नहीं है ?
(A) जापान        
(B) कनाडा        
(C) इटली          
(D) चीन

97. महासभा के कुल सदस्यों की संख्या है ?
(A) 191        
(B) 192         
(C) 196         
(D) 19

98. गुटनिरपेक्ष आंदोलन का पहला शिखर सम्मेलन कहाँ हुआ था ?
(A) भारत      
(B) युगोस्लाविया      
(C) इंडोनेशिया      
(D) मिस्र

99. गुटनिरपेक्ष आंदोलन का अठारहवाँ शिखर सम्मेलन हुआ था ?
(A) तुर्की में    
(B) अजरबैजान में    
(C) युगांडा में    
(D) तेहरान में

100. सिंधु नदी भारत के किस राज्य से गुजरती है ?
(A) पश्चिम बंगाल      
(B) कश्मीर       
(C) पंजाब      
(D) असम

खण्ड – ब (लघु उत्तरीय प्रश्न)

प्रश्न संख्या 1 से 30 लघु उत्तरीय हैं। किन्हीं 15 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित है। अधिकतम 40-60 शब्दों में उत्तर दें।

1. संयुक्त राष्ट्र संघ के अंगों के नाम बताएँ।
उत्तर — संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख छह अंग हैं – (1) महासभा, (2) सुरक्षा परिषद्, (3) आर्थिक और सामाजिक परिषद्, (4) ट्रस्टीशिप परिषद्, (5) अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय, और (6) सचिवालय।

2. सार्क के पक्ष में दो तर्क दें।
उत्तर — सार्क के पक्ष में दो तर्क निम्न हैं –
i) यह दक्षिण एशिया के देशों के बीच सहयोग, व्यापार और शांति को बढ़ावा देता है।
ii) यह क्षेत्रीय मुद्दों के समाधान हेतु साझा मंच प्रदान करता है जैसे—गरीबी, आतंकवाद और पर्यावरण।

3. मानवाधिकार से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर — मानवाधिकार वे मौलिक अधिकार हैं जो प्रत्येक व्यक्ति को जन्म से प्राप्त होते हैं। इनमें जीवन का अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शिक्षा, समानता और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार शामिल है।

4. क्योटो प्रोटोकोल क्या है ?
उत्तर — क्योटो प्रोटोकोल एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है जो 1997 में अपनाया गया था। इसका उद्देश्य ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करना और जलवायु परिवर्तन की चुनौती का समाधान करना था।

5. क्षेत्रीय संगठन किसे कहते हैं ?
उत्तर — क्षेत्रीय संगठन वे संगठन होते हैं जो किसी विशेष भौगोलिक क्षेत्र के देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक या सैन्य सहयोग के लिए गठित किए जाते हैं, जैसे—आसियान, सार्क, अफ्रीकी संघ आदि। ये संगठन क्षेत्रीय समस्याओं को मिलकर सुलझाते हैं।

6. संघात्मक व्यवस्था की दो विशेषताओं को लिखें।
उत्तर — संघात्मक व्यवस्था की दो विशेषता निम्न है –
i) इसमें सत्ता दो स्तरों पर विभाजित होती है – केंद्र और राज्य।
ii) संविधान सर्वोच्च होता है और दोनों स्तरों की सरकारें उसकी अधीन होती हैं।

7. दलीय प्रणाली के विभिन्न प्रकारों को लिखें।
उत्तर — दलीय प्रणाली तीन प्रकार की होती है –
(1) एकदलीय प्रणाली: जैसे चीन।
(2) द्विदलीय प्रणाली: जैसे अमेरिका और ब्रिटेन।
(3) बहुदलीय प्रणाली: जैसे भारत, जहाँ कई दल चुनाव में भाग लेते हैं और सरकार बनाने में सहयोग करते हैं।

8. निर्वाचन आयोग के दो कार्य लिखें।
उत्तर — निर्वाचन आयोग के दो कार्य निम्न है –
i) स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों का संचालन करना।
ii) चुनावी नियमों का पालन सुनिश्चित करना और आचार संहिता लागू करना।

9. मौलिक कर्तव्य से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर — मौलिक कर्तव्य वे नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारियाँ हैं जो नागरिकों को राष्ट्र और समाज के प्रति निभानी चाहिए, जैसे—संविधान का पालन, राष्ट्रध्वज का सम्मान और पर्यावरण की रक्षा करना।

10. संक्षेप में प्रदूषण के प्रकारों का वर्णन करें।
उत्तर — प्रमुख प्रदूषण चार प्रकार के होते हैं –
(i) वायु प्रदूषण : हानिकारक गैसों से वायु की गुणवत्ता गिरती है।
(ii) जल प्रदूषण : औद्योगिक अपशिष्ट जल स्रोतों को दूषित करता है।
(iii) ध्वनि प्रदूषण : अत्यधिक शोर से स्वास्थ्य प्रभावित होता है।
(iv) मृदा प्रदूषण : रसायनों से भूमि की उर्वरता घटती है।
    ये प्रदूषण मानव, जीव-जंतुओं और प्रकृति पर गंभीर प्रभाव डालते हैं।

11. अधिकार किसे कहते हैं ?
उत्तर — अधिकार वे वैधानिक और नैतिक दावे हैं, जो व्यक्ति को समाज एवं राज्य द्वारा दिए जाते हैं ताकि वह स्वतंत्र, सुरक्षित और गरिमापूर्ण जीवन जी सके। जैसे—स्वतंत्रता का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, और समानता का अधिकार।

12. वैश्विक ऊष्मायन से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर — वैश्विक ऊष्मायन का अर्थ है पृथ्वी के तापमान में निरंतर वृद्धि। यह मुख्यतः ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन के कारण होता है और इसके परिणामस्वरूप जलवायु परिवर्तन, हिमपात में कमी, समुद्र स्तर वृद्धि आदि होते हैं।

13. समानता का अधिकार क्या है ?
उत्तर — समानता का अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 से 18 के अंतर्गत आता है। इसके अंतर्गत सभी नागरिक कानून की दृष्टि में समान हैं। इसमें जाति, धर्म, लिंग आदि के आधार पर भेदभाव का निषेध शामिल है।

14. मध्यावधि चुनाव से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर — जब किसी राज्य या देश में कार्यकाल पूरा होने से पहले ही विधानसभा या संसद भंग कर दी जाती है, और नए चुनाव कराए जाते हैं, तो उसे मध्यावधि चुनाव कहा जाता है।

15. संयुक्त राष्ट्र संघ की दो असफलताएँ बताएँ।
उत्तर — संयुक्त राष्ट्र संघ की दो असफलताएँ निम्न है –
i) इराक युद्ध (2003) को रोकने में असफलता।
ii) इस्राइल-फिलिस्तीन संघर्ष का समाधान न कर पाना।
iii) कश्मीर मुद्दा का समाधान न कर पाना।

16. एन०पी०टी० क्या है ?
उत्तर — परमाणु अप्रसार संधि (NPT) एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है जिसका उद्देश्य परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकना, परमाणु निरस्त्रीकरण को बढ़ावा देना और परमाणु ऊर्जा का शांतिपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना है।

17. लोकसभा अध्यक्ष की किन्हीं दो शक्तियों का वर्णन करें।
उत्तर — लोकसभा अध्यक्ष की दो शक्तियाँ निम्न है –
i) लोकसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता करते हैं और सदन में अनुशासन बनाए रखते हैं।
ii) यह तय करते हैं कि कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं। साथ ही वह अनुशासनहीन सदस्य को सदन से निष्कासित भी कर सकते हैं।

18. गुट निरपेक्ष आंदोलन की कोई दो विशेषता बताएँ।
उत्तर — गुट निरपेक्ष आंदोलन की दो विशेषता निम्न है –
i) यह किसी सैन्य गुट में शामिल न होकर स्वतंत्र विदेश नीति अपनाने की नीति थी।
ii) यह शांति, सह-अस्तित्व और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देता है।

19. ‘चिपको आंदोलन’ के उद्देश्य का वर्णन करें।
उत्तर — यह 1973 में उत्तराखंड में शुरू हुआ पर्यावरणीय आंदोलन था। इसका उद्देश्य जंगलों की कटाई को रोकना और वृक्षों को बचाना था। इसमें ग्रामीण महिलाएँ पेड़ों से चिपक गई थीं ताकि उन्हें काटा न जा सके।

20. ‘शिमला समझौते’ पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।
उत्तर — शिमला समझौता जुलाई 1972 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था। इसका उद्देश्य भारत-पाक युद्ध के बाद दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण संबंधों की बहाली और द्विपक्षीय वार्ता से विवादों का समाधान करना था।

21. क्षेत्रीय दल से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर — क्षेत्रीय दल वे राजनीतिक दल होते हैं जो किसी विशेष राज्य या क्षेत्र के हितों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये दल राष्ट्रीय राजनीति में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जैसे—डीएमके (तमिलनाडु), शिवसेना (महाराष्ट्र), टीएमसी (पश्चिम बंगाल) आदि।

22. प्रश्न काल क्या है ?
उत्तर — संसद के प्रत्येक सत्र में कार्यवाही की शुरुआत ‘प्रश्न काल’ से होती है, जिसमें सांसद सरकार से प्रश्न पूछते हैं और मंत्री उत्तर देते हैं। यह लोकतंत्र में उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने का एक महत्त्वपूर्ण साधन है।

23. अध्यादेश का क्या अर्थ है ?
उत्तर — जब संसद सत्र में न हो और सरकार को तत्काल कानून बनाने की आवश्यकता हो, तब राष्ट्रपति संविधान के अनुच्छेद 123 के अंतर्गत अध्यादेश जारी करते हैं। यह एक अस्थायी कानून होता है, जिसकी मंजूरी संसद से बाद में लेनी होती है।

24. शंघाई सहयोग संगठन के दो उद्देश्य बताएँ।
उत्तर — शंघाई सहयोग संगठन के दो उद्देश्य निम्न है –
i) क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद और चरमपंथ के विरुद्ध सहयोग।
ii) सदस्य देशों के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक सहयोग को बढ़ावा देना। भारत 2017 में SCO का पूर्ण सदस्य बना।

25. नक्सलवाद क्या है ?
उत्तर — नक्सलवाद एक सशस्त्र आंदोलन है, जिसकी शुरुआत 1967 में पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी क्षेत्र से हुई थी। यह आंदोलन सामाजिक, आर्थिक असमानता और ज़मींदारी प्रथा के खिलाफ है और कुछ आदिवासी क्षेत्रों में आज भी सक्रिय है।

26. शून्य काल से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर — संसद की कार्यवाही में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होने वाले समय को शून्य काल कहा जाता है। इसमें सदस्य बिना पूर्व सूचना के सार्वजनिक महत्व के मुद्दे उठा सकते हैं। यह प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के बीच का समय होता है।

27. आसियान की दो उपलब्धियाँ बताएँ।
उत्तर — आसियान की दो उपलब्धियाँ निम्न है –
i) दक्षिण-पूर्व एशिया में आर्थिक और राजनीतिक स्थिरता लाना।
ii) आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र (AFTA) की स्थापना, जिससे सदस्य देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिला।

28. नगर निगम के किन्हीं दो कार्यों को लिखें।
उत्तर — नगर निगम के दो कार्य निम्न है –
i) शहर में सफाई, जल आपूर्ति और सड़क व्यवस्था बनाए रखना।
ii) नगर क्षेत्र में जन्म-मृत्यु पंजीकरण, भवन निर्माण की अनुमति और स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना।

29. शीत युद्ध क्या है ?
उत्तर — शीत युद्ध द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अमेरिका और सोवियत संघ के बीच राजनीतिक, वैचारिक और सैन्य प्रतिस्पर्धा की स्थिति थी। इसमें प्रत्यक्ष युद्ध नहीं हुआ, लेकिन दोनों पक्षों ने गुट बनाए और हथियारों की होड़ शुरू की।

30. ‘मार्शल योजना’ का उद्देश्य क्या था ?
उत्तर — द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अमेरिका द्वारा यूरोपीय देशों की आर्थिक पुनर्निर्माण में सहायता हेतु मार्शल योजना शुरू की गई थी (1948)। इसका उद्देश्य साम्यवाद को रोकना और यूरोप की अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाना था।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न संख्या 31 से 38 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित है। 120-140 शब्दों में उत्तर दें।

31. महासभा की भूमिका पर निबंध लिखें।
उत्तर — महासभा संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य सलाहकार अंग है, जिसमें सभी सदस्य देशों को समान मताधिकार प्राप्त होता है। यह वैश्विक मंच पर नीति निर्माण, शांति स्थापना, आर्थिक सहयोग, विकास, मानवाधिकार और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा करती है। महासभा वार्षिक अधिवेशन आयोजित करती है जिसमें वैश्विक समस्याओं पर आम सहमति बनाने की कोशिश होती है। यह सदस्यता, बजट, और महासचिव की नियुक्ति जैसे कार्यों में भी भागीदार होती है। महासभा की निर्णय प्रक्रिया में प्रस्ताव बाध्यकारी नहीं होते, लेकिन वे वैश्विक जनमत को प्रतिबिंबित करते हैं। यह अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और विकासशील देशों की आवाज़ को दुनिया तक पहुँचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

32. राष्ट्रपति की आपातकालीन शक्तियों का वर्णन करें।
उत्तर — भारतीय संविधान में राष्ट्रपति को तीन प्रकार की आपातकालीन शक्तियाँ प्राप्त हैं— राष्ट्रीय आपातकाल (अनुच्छेद 352), राज्य आपातकाल या राष्ट्रपति शासन (अनुच्छेद 356) और वित्तीय आपातकाल (अनुच्छेद 360)। राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान राष्ट्रपति केंद्र को असीमित शक्ति देते हैं और राज्यों की शक्तियाँ केंद्र में निहित हो जाती हैं। राज्य आपातकाल में राष्ट्रपति राज्य विधानसभा को भंग कर सकते हैं और राज्य का प्रशासन अपने हाथ में ले सकते हैं। वित्तीय आपातकाल की स्थिति में राष्ट्रपति वित्तीय अधिकारों पर नियंत्रण रखते हैं और वेतन भत्तों में कटौती की जा सकती है। ये शक्तियाँ भारतीय लोकतंत्र की एकरूपता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं, लेकिन इनका प्रयोग संविधान और न्यायिक समीक्षा के दायरे में होना आवश्यक है।

33. सार्क की असफलता के कारण बतायें।
उत्तर — सार्क (SAARC) की स्थापना 1985 में दक्षिण एशियाई देशों के बीच सहयोग बढ़ाने हेतु हुई थी, परंतु यह संगठन अपेक्षित सफलता नहीं पा सका। इसके असफल होने के मुख्य कारणों में भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव प्रमुख है, जिससे बैठकों और परियोजनाओं में बाधा आती है। संगठन के निर्णय सर्वसम्मति से लिए जाते हैं, जिससे प्रक्रिया धीमी होती है। सीमा विवाद, आतंकवाद, और आपसी अविश्वास भी सहयोग में रुकावट पैदा करते हैं। आर्थिक असमानता और राजनीतिक अस्थिरता ने भी संगठन की गति धीमी कर दी है। सार्क के पास कोई कार्यान्वयन तंत्र नहीं है, जिससे प्रस्तावों को ज़मीन पर लाना कठिन हो जाता है। इन कारणों से यह संगठन दक्षिण एशिया की क्षेत्रीय समस्याओं का प्रभावी समाधान नहीं कर पाया।

34. 1992 के पृथ्वी सम्मेलन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालें।
उत्तर — 1992 में ब्राज़ील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित पृथ्वी सम्मेलन (Earth Summit) वैश्विक पर्यावरण और सतत विकास पर केंद्रित एक ऐतिहासिक सम्मेलन था। इसकी प्रमुख उपलब्धियों में ‘एजेंडा 21’ का प्रारूपण था, जो सतत विकास के लिए एक विस्तृत कार्य योजना है। ‘जलवायु परिवर्तन रूपरेखा संधि’ और ‘जैव विविधता संधि’ इसी सम्मेलन में अपनाई गईं। इस सम्मेलन ने पर्यावरणीय मुद्दों पर वैश्विक सहमति स्थापित की और विकासशील तथा विकसित देशों की भूमिका स्पष्ट की। इसमें ‘साझा लेकिन विभेदित उत्तरदायित्व’ की अवधारणा दी गई। यह सम्मेलन पर्यावरणीय चिंताओं को वैश्विक नीति निर्माण के केंद्र में लाने में सफल रहा और इसके बाद पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न वैश्विक प्रयासों की नींव पड़ी।

35. पर्यावरण संरक्षण में भारत की भूमिका का वर्णन करें।
उत्तर — भारत पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग देश रहा है। भारत ने ‘पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986’ जैसे कड़े कानून बनाए हैं। ‘राष्ट्रीय हरित अधिकरण’ (NGT) की स्थापना पर्यावरणीय मामलों के शीघ्र समाधान हेतु की गई। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अहम भूमिका निभाई, जैसे–पेरिस समझौता और क्योटो प्रोटोकॉल में सक्रिय सहभागिता। भारत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतु अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का नेतृत्व कर रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, और वन महोत्सव जैसे प्रयास भी उल्लेखनीय हैं। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48A और 51A(g) में पर्यावरण संरक्षण की बात कही गई है। इन प्रयासों से भारत पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में सार्थक योगदान दे रहा है।

36. संयुक्त राष्ट्रसंघ में भारत की भूमिका पर संक्षिप्त निबन्ध लिखें।
उत्तर — भारत संयुक्त राष्ट्र का संस्थापक सदस्य है और उसकी भूमिका इस मंच पर हमेशा सक्रिय और रचनात्मक रही है। भारत ने शांति मिशनों में सबसे अधिक सैनिक भेजे हैं। भारत ने उपनिवेशवाद, रंगभेद और परमाणु हथियारों के विरोध में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की मांग को विश्व समुदाय का समर्थन प्राप्त हो रहा है। भारत जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद, और सतत विकास जैसे मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र के भीतर प्रभावी भूमिका निभा रहा है। कोविड-19 के समय ‘वैक्सीन मैत्री’ के तहत भारत ने अनेक देशों को सहायता दी। संयुक्त राष्ट्र में भारत की भूमिका न केवल उसके वैश्विक दृष्टिकोण को दर्शाती है, बल्कि विकासशील देशों के लिए उसकी आवाज़ को भी मज़बूती प्रदान करती है।

37. समकालीन विश्व में भारत की विदेश नीति के निर्धारक तत्व बतायें।
उत्तर — भारत की समकालीन विदेश नीति में विविध तत्व कार्यरत हैं। इसमें सबसे पहले राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता दी जाती है। गुट निरपेक्षता का सिद्धांत आज भी भारत की रणनीति को संतुलित रखता है। आर्थिक विकास और निवेश आकर्षण भी विदेश नीति को प्रभावित करते हैं। भारत अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का विरोधी है और इसका कड़ा रुख उसकी नीति का हिस्सा है। भारतीय प्रवासी नीति, आसियान, SCO, QUAD और ब्रिक्स जैसी क्षेत्रीय व वैश्विक संस्थाओं के साथ सहयोग भी इसके दिशा निर्धारण में भूमिका निभाते हैं। चीन और पाकिस्तान के साथ संबंधों की जटिलता और अमेरिका व रूस के साथ संतुलन साधने की कूटनीति भी वर्तमान नीति को दिशा देती है।

38. मौलिक अधिकार व राज्य के नीति निदेशक तत्वों के बीच सम्बन्ध बतायें।
उत्तर — मौलिक अधिकार (अनुच्छेद 12–35) नागरिकों को स्वतंत्रता और न्याय की गारंटी देते हैं, जबकि नीति निदेशक तत्व (अनुच्छेद 36–51) सरकार को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। मौलिक अधिकार जहाँ न्यायालय में लागू होते हैं, वहीं नीति निदेशक तत्वों को न्यायालय में लागू नहीं किया जा सकता, परंतु वे सरकार की नीति-निर्माण प्रक्रिया को दिशा प्रदान करते हैं। संविधान का उद्देश्य है कि मौलिक अधिकारों की पूर्ति के साथ-साथ नीति निदेशक तत्वों के आदर्शों की प्राप्ति हो। उदाहरणतः शिक्षा का अधिकार पहले नीति निदेशक तत्व था, जिसे 86वें संशोधन से मौलिक अधिकार बना दिया गया। इस प्रकार दोनों के बीच सह-अस्तित्व और पूरकता का संबंध है।

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top