Bihar Board Class 12th Hindi 2024 Previous Year Question Paper

Bihar Board Class 12th Hindi 2024 Question Answer : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है Bihar Board Class 12th Hindi 2024 Previous Year Question Paper ।

खण्ड – अ (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

1. ‘तिरिछ’ शीर्षक पाठ के रचयिता निम्न में से कौन हैं ?
(A) उदय प्रकाश         
(B) मलयज        
(C) बालकृष्ण भट्ट       
(D) मोहन राकेश

2. ‘रोज’ शीर्षक पाठ के रचनाकार निम्न में से कौन हैं ?
(A) अज्ञेय      
(B) दिनकर     
(C) मलयज     
(D) उदय प्रकाश

3. ‘सिपाही की माँ’ शीर्षक पाठ के रचयिता निम्न में से कौन हैं ?
(A) उदय प्रकाश       
(B) जयप्रकाश नारायण        
(C) मलयज            
(D) मोहन राकेश

4. ‘कड़बक’ शीर्षक कविता के कवि निम्न में से कौन हैं ?
(A) नाभादास     
(B) सूरदास     
(C) तुलसीदास      
(D) जायसी

5. ‘अधिनायक’ शीर्षक कविता के कवि निम्न में से कौन हैं ?
(A) रघुवीर सहाय     
(B) मुक्तिबोध     
(C) भूषण    
(D) ज्ञानेंद्रपति

6. ‘गाँव का घर’ शीर्षक कविता के अनुसार, पंचायती राज में कौन खो गए ?
(A) पंच परमेश्वर           
(B) जिला सत्र न्यायालय        
(C) उच्च न्यायालय        
(D) सरपंच

7. ‘गाँव का घर’ कविता किस संग्रह से ली गई है ?
(A) संशयात्मा       
(B) मुकुल        
(C) कामायनी       
(D) लहर

8. ‘कामायनी’ महाकाव्य के रचनाकार निम्न में से कौन हैं ?
(A) जयशंकर प्रसाद   
(B) भूषण     
(C) दिनकर     
(D) तुलसीदास

9. ‘रामचरितमानस’ महाकाव्य के रचयिता कौन हैं ?
(A) सूरदास   
(B) कबीरदास   
(C) तुलसीदास   
(D) जयशंकर प्रसाद

10. ‘वसुंधरा भोगी मानव और धर्मांध मानव – एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।’ – यह उक्ति किस शीर्षक पाठ से है ?
(A) ओ सदानीरा     
(B) तिरिछ       
(C) रोज     
(D) अर्धनारीश्वर

12. नाभादास किस कवि के समकालीन थे ?
(A) सूरदास      
(B) तुलसीदास       
(C) कबीरदास      
(D) भूषण

13. ‘भक्तमाल’ निम्न में से किस कवि की रचना है ?
(A) नाभादास     
(B) सूरदास     
(C) कबीरदास     
(D) तुलसीदास

14. सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन कैसे हुआ ?
(A) कार दुर्घटना में       
(B) ट्रेन दुर्घटना में        
(C) बस दुर्घटना में       
(D) हवाई जहाज दुर्घटना में

15. ‘जादू टूटता है इस उषा का अब सूर्योदय हो रहा है’ – यह पंक्ति किस शीर्षक कविता की है ?
(A) उषा       
(B) छप्पय        
(C) हार-जीत      
(D) गाँव का घर

16. ‘सिंहासन पर बैठा, उनके तमगे कौन लगाता है’ – यह उक्ति किस शीर्षक कविता की है ?
(A) अधिनायक      
(B) उषा     
(C) पुत्र-वियोग     
(D) हार-जीत

17. ‘भोजन करि नंद अचमन लीन्हौं, माँगत सूर जुठनियाँ’ – यह उक्ति किस शीर्षक कविता की है ?
(A) सूर के पद     
(B) तुलसी के पद     
(C) छप्पय     
(D) कवित्त

18. ‘लागति लपकि कंठ बैरिन के नागिनि सी’- यह उक्ति किस शीर्षक कविता की है ?
(A) कवित्त       
(B) छप्पय        
(C) उषा       
(D) पुत्र-वियोग

19. जगदीशचंद्र माथुर की रचना निम्न में से कौन है ?
(A) शिक्षा       
(B) ओ सदानीरा        
(C) रोज       
(D) जूठन

20. ‘मलयज’ की रचना निम्न में से कौन है ?
(A) हँसते हुए मेरा अकेलापन       
(B) तिरिछ        
(C) शिक्षा     
(D) प्रगीत और समाज

21. ‘जूठन’ शीर्षक पाठ के रचनाकार निम्न में से कौन हैं ?
(A) उदय प्रकाश      
(B) ओमप्रकाश वाल्मीकि        
(C) जे० कृष्णमूर्ति       
(D) नामवर सिंह

22. ‘परिश्रम’ शब्द का विलोम क्या है ?
(A) मिहनती      
(B) विश्राम       
(C) मेधावी       
(D) तेजस्वी

23. ‘अगामी’ शब्द का विलोम क्या है ?
(A) आगत       
(B) विगत        
(C) प्रतिगामी       
(D) निर्गत

24. ‘कृष्ण’ शब्द का विलोम क्या है ?
(A) शुक्ल        
(B) नीला         
(C) पूर्णिमा        
(D) काला

25. ‘कमल’ शब्द का पर्यायवाची क्या है ?
(A) सरोज        
(B) नीरधि         
(C) फूल        
(D) पुष्प

26. ‘झंझट’ शब्द का पर्यायवाची क्या है ?
(A) निकट        
(B) बवाल         
(C) आसानी        
(D) दूर

27. ‘शिव’ शब्द का पर्यायवाची क्या है ?
(A) रुद्र        
(B) हरि         
(C) शिवालय        
(D) रुद्राक्ष

28. ‘पाठक’ शब्द क्या है ?
(A) पुंलिंग              
(B) स्त्रीलिंग      
(C) उभयलिंग          
(D) इनमें से कोई नहीं

29. ‘घी’ शब्द क्या है ?
(A) स्त्रीलिंग            
(B) पुंलिंग         
(C) उभयलिंग         
(D) इनमें से कोई नहीं

30. ‘आय’ शब्द क्या है ?
(A) पुंलिंग              
(B) स्त्रीलिंग      
(C) उभयलिंग          
(D) इनमें से कोई नहीं

31. ‘नायक’ शब्द का संधि विच्छेद क्या है ?
(A) ने + अक    
(B) नै + अक    
(C) निः + अक    
(D) ना + यक

32. ‘सिपाही की माँ’ एकांकी में बिशनी चारपाई के पास मोढ़े पर बैठी क्या करती दिखाई देती है ?
(A) सूत कातती            
(B) स्वेटर बुनती         
(C) चटाई बनाती          
(D) चावल चुनती

33. ‘सरैया मन ताल’ का जल निम्न में से कैसा है ?
(A) चंचल        
(B) स्थिर         
(C) गहरा        
(D) गंदा

34. ‘वैशाली महोत्सव’ का बीजारोपण निम्न में से किसने किया ?
(A) मलयज        
(B) भगत सिंह         
(C) जगदीशचन्द्र माथुर   
(D) बालकृष्ण भट्ट

35. ‘गंडक नदी का जल तो सदियों से चंचल रहा है’ – यह पंक्ति निम्न में से किसके द्वारा लिखी गयी है ?
(A) जगदीश चंद्र माथुर     
(B) मलयज         
(C) उदय प्रकाश      
(D) नामवर सिंह

36. मुन्नी पठित पाठ के आधार पर निम्न में से कौन थी ?
(A) बिशनी की बेटी        
(B) शिवनी की बेटी         
(C) रजनी की बेटी         
(D) सुखनी की बेटी

36. ‘फिर भी कोई कुछ न कर सका, छिन ही गया खिलौना मेरा’ – यह पंक्ति किस शीर्षक कविता से है ?
(A) प्यारे नन्हें बेटे को        
(B) पुत्र वियोग         
(C) अधिनायक              
(D) जन-जन का चेहरा एक

37. ‘यथार्थ के इस लेन-देन का नाम ही संसार है’ – यह पंक्ति किसके द्वारा लिखी गयी है ?
(A) नामवर सिंह        
(B) मलयज         
(C) भगत सिंह         
(D) चंद्रधर शर्मा गुलेरी

38. “सुबेलाल बोला, ‘लहना, सूबेदारनी तुमको जानती है। बुलाती है। जा मिल आ।” – यह कथन किस शीर्षक पाठ से है ?
(A) तिरिछ       
(B) जूठन       
(C) रोज      
(D) उसने कहा था

39. ‘आनंद। मैंने जो धर्म चलाया था, वह पाँच सहस्र वर्ष तक चलने वाला था, किंतु अब वह केवल पाँच सौ वर्ष चलेगा, क्योंकि नारियों को मैंने भिक्षुणी होने का अधिकार दे दिया है’ – यह उक्ति किस शीर्षक पाठ से है ?
(A) अर्धनारीश्वर
   
(B) उसने कहा था   
(C) संपूर्ण क्रांति   
(D) शिक्षा

40. ‘क्रांति करना, सीखना और प्रेम करना तीनों पृथक-पृथक प्रक्रियाएँ नहीं हैं’ – यह उक्ति किस शीर्षक पाठ से है ?
(A) शिक्षा      
(B) तिरिछ       
(C) अर्धनारीश्वर      
(D) जूठन

41. ‘भगत सिंह’ निम्नलिखित में से किस प्रदेश के थे ?
(A) बिहार     
(B) पंजाब     
(C) हरियाणा      
(D) उत्तर प्रदेश

42. वात्सल्य-भाव के सर्वोपरि कवि निम्न में से कौन हैं ?
(A) कबीरदास     
(B) तुलसीदास    
(C) सूरदास     
(D) जायसी

43. जयशंकर प्रसाद किस वाद के कवि हैं ?
(A) छायावाद     
(B) प्रपद्यवाद     
(C) प्रगतिवाद    
(D) प्रयोगवाद

44. ‘प्यारे नन्हें बेटे को’ कविता में ‘लोहा’ किसका प्रतीक है ?
(A) धर्म का     
(B) मशीन का      
(C) युद्ध का      
(D) कर्म का

45. ‘पुत्र-वियोग’ शीर्षक कविता कैसी रचना है ?
(A) शोक गीत             
(B) लोक गीत    
(C) स्तुति गीत             
(D) राष्ट्रीय गीत

46. कवयित्री का ‘खिलौना’ क्या है ?
(A) उसका पुत्र             
(B) उसका पति         
(C) उसका भाई            
(D) उसका भाँजा

47. भागलपुर विश्वविद्यालय में ‘उपकुलपति’ पद पर निम्नलिखित में से कौन रहे हैं ?
(A) रामधारी सिंह ‘दिनकर’        
(B) नामवर सिंह          
(C) अशोक वाजपेयी              
(D) रघुवीर सहाय

48. ‘संपूर्ण क्रांति संभाषण’ किसने दिया था ?
(A) जयप्रकाश नारायण        
(B) महात्मा गाँधी         
(C) इंदिरा गाँधी               
(D) इनमें से कोई नहीं

49. निम्नलिखित में से गद्य कविता कौन-सी है ?
(A) हार-जीत    
(B) उषा     
(C) गाँव का घर      
(D) अधिनायक

50. ‘अधिनायक’ शीर्षक कविता निम्न में से किस प्रकार की रचना है ?
(A) व्यंग्य कविता            
(B) श्रृंगारिक कविता         
(C) वात्सल्य कविता         
(D) हास्य कविता

51. ‘कारक’ के कितने भेद हैं ?
(A) आठ          
(B) दस          
(C) पाँच         
(D) तीन

52. ‘भरपेट’ शब्द में उपसर्ग क्या है ?
(A) भर        
(B) भार         
(C) भा        
(D) भरा

53. ‘प्रतिनिधि’ शब्द में उपसर्ग क्या है ?
(A) प्रत        
(B) प्रति         
(C) घि        
(D) निधि

54. ‘वंदना’ शब्द में प्रत्यय क्या है ?
(A) ना         
(B) न          
(C) आ         
(D) अना

55. ‘ममेरा’ शब्द में प्रत्यय क्या है ?
(A) रा          
(B) आ         
(C) एरा         
(D) मेरा

56. ‘कवि’ शब्द का स्त्रीलिंग रूप क्या है ?
(A) कवयित्री    
(B) कवियित्री      
(C) कवयीत्री      
(D) कविषु

57. ‘गायक’ शब्द का स्त्रीलिंग रूप क्या होगा ?
(A) गायकी      
(B) गायिका      
(C) गायिकी       
(D) गायन

58. ‘देशभक्ति’ शब्द कौन समास है ?
(A) तत्पुरुष        
(B) द्वन्द्व       
(C) द्विगु        
(D) अव्ययीभाव

59. ‘नील-पीत’ शब्द कौन समास है ?
(A) द्वन्द्व        
(B) द्विगु       
(C) अव्ययीभाव      
(D) कर्मधारय

60. ‘पंच-प्रमाण’ शब्द कौन समास है ?
(A) तत्पुरुष        
(B) द्वन्द्व         
(C) द्विगु        
(D) बहुव्रीहि

61. ‘वीणापाणि’ शब्द कौन समास है ?
(A) बहुव्रीहि    
(B) कर्मधारय     
(C) अव्ययीभाव     
(D) तत्पुरुष

62. ‘मानवता’ शब्द कौन संज्ञा है ?
(A) जातिवाचक 
(B) व्यक्तिवाचक  
(C) भाववाचक  
(D) समूहवाचक

63. ‘हीरा’ शब्द कौन संज्ञा है ?
(A) द्रव्यवाचक  
(B) समूहवाचक   
(C) भाववाचक  
(D) जातिवाचक

64. ‘भारतीय’ शब्द कौन संज्ञा है ?
(A) जातिवाचक 
(B) व्यक्तिवाचक  
(C) भाववाचक  
(D) समूहवाचक

65. ‘सभा’ शब्द कौन संज्ञा है ?
(A) भाववाचक             
(B) समूहवाचक         
(C) जातिवाचक           
(D) द्रव्यवाचक

66. ‘भ’ का उच्चारण-स्थान क्या है ?
(A) ओष्ठ        
(B) दंत         
(C) कंठ        
(D) मूर्द्धा

67. ‘क’ का उच्चारण-स्थान क्या है ?
(A) कंठ        
(B) तालु         
(C) मूर्द्धा        
(D) ओष्ठ

68. ‘स’ का उच्चारण-स्थान क्या है ?
(A) तालु        
(B) दंत         
(C) ओष्ठ        
(D) कंठ

69. अर्थ के आधार पर संज्ञा के कितने भेद हैं ?
(A) दस        
(B) पाँच         
(C) छ:        
(D) आठ

70. ‘जो स्त्री अभिनय करे’ – के लिए एक शब्द क्या होगा ?
(A) अभिनेत्री    
(B) नृत्यांगना      
(C) कवयित्री       
(D) गायिका

71. ‘शिक्षा ग्रहण करने वाला’ के लिए एक शब्द क्या होगा ?
(A) शिक्षार्थी      
(B) धनार्थी      
(C) शोधार्थी      
(D) गुणवान

72. ‘तीव्र बुद्धि वाला’ के लिए एक शब्द क्या होगा ?
(A) कुशाग्र बुद्धि     
(B) नादान     
(C) वफादार    
(D) आज्ञाकारी

73. “रात को पहरा देनेवाला” – कौन पदबंध है ?
(A) संज्ञा पदबंध           
(B) विशेषण पदबंध         
(C) सर्वनाम पदबंध        
(D) क्रिया पदबंध

74. “काम में लगा हुआ आदमी” – कौन पदबंध है ?
(A) विशेषण पदबंध        
(B) संज्ञा पदबंध         
(C) सर्वनाम पदबंध        
(D) क्रिया पदबंध

75. ‘कोसों दूर भागना’ मुहावरे का अर्थ क्या है ?
(A) बहुत अलग रहना        
(B) बराबर मानना         
(C) विघ्न आना               
(D) संतोष होना

76. ‘हाथ का मैल होना’ – मुहावरे का अर्थ क्या है ?
(A) गंदा होना   
(B) कीमती होना   
(C) सच होना   
(D) तुच्छ होना

77. ‘वह कौन है, जो पड़ा रो रहा है’ – किस सर्वनाम का उदाहरण है ?
(A) संबंधवाचक          
(B) प्रश्नवाचक 
(C) निश्चयवाचक          
(D) अनिश्चयवाचक

78. ‘स्वर्ण’ शब्द का विशेषण क्या होगा ?
(A) स्वर्णिम     
(B) सुवर्ण       
(C) स्वर्णकार      
(D) स्वर्णाभ

79. ‘दिन’ शब्द का विशेषण क्या होगा ?
(A) दिनभर      
(B) सुदिन       
(C) दैनिक      
(D) दिनेश

80. ‘आत्मा’ शब्द का विशेषण क्या होगा?
(A) आत्मज   
(B) आत्मिक   
(C) आत्मजा  
(D) इनमें से कोई नहीं

81. ‘उसने कहा था’ कहानी में किस युद्ध का उल्लेख है ?
(A) प्रथम विश्व युद्ध        
(B) द्वितीय विश्व युद्ध         
(C) कारगिल युद्ध          
(D) हल्दीघाटी युद्ध

82. ‘प्रेम के पीर’ निम्नलिखित में से कौन कहे जाते हैं ?
(A) जायसी     
(B) सूरदास       
(C) तुलसीदास      
(D) भूषण

83. ‘हिन्दी के एडीसन’ निम्नलिखित में से कौन कहे जाते हैं ?
(A) बालकृष्ण भट्ट             
(B) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी         
(C) जयप्रकाश नारायण        
(D) दिनकर

84. ‘तारसप्तक’ के संपादक निम्न में से कौन हैं ?
(A) अज्ञेय            
(B) जायसी         
(C) दिनकर          
(D) शमशेर बहादुर सिंह

85. ‘वाद-विवाद संवाद’ के रचनाकार निम्न में से कौन हैं ?
(A) नामवर सिंह   
(B) अज्ञेय    
(C) दिनकर    
(D) जयशंकर प्रसाद

86. ‘शिक्षा’ हिन्दी साहित्य में किस विधा के अंतर्गत है ?
(A) संभाषण     
(B) डायरी लेखन    
(C) आत्मकथा     
(D) भूषण

87. ‘पराधीनता के कारण नारी अपने अस्तित्व की अधिकारिणी नहीं रही।’ – यह उक्ति किस शीर्षक पाठ से है ?
(A) अर्द्धनारीश्वर     
(B) ओ सदानीरा      
(C) जूठन      
(D) रोज

88. तुलसीदास का मूल नाम क्या था ?
(A) रामबोला     
(B) कृष्णबोला    
(C) श्यामबोला    
(D) भरतबोला

89. तुलसीदास के दीक्षा-गुरु कौन थे ?
(A) रामानन्दाचार्य  
(B) वल्लभाचार्य   
(C) नरहरिदास   
(D) रामानन्द

90. ‘साहित्य लहरी’ किनकी रचना है ?
(A) सूरदास     
(B) तुलसीदास      
(C) कबीरदास     
(D) जायसी

91. ‘उद्गम’ शब्द का संधि-विच्छेद क्या है ?
(A) उत् + गम           
(B) उद् + गम         
(C) उत् + आगम        
(D) उद् + आगम

92. ‘हितैषी’ शब्द का संधि-विच्छेद क्या है ?
(A) हिते + षी         
(B) हितै + षी         
(C) हित + ऐषी        
(D) हित + ऐैषी

93. ‘जगदम्बा’ शब्द का संधि-विच्छेद क्या है ?
(A) जगत् + अम्बा        
(B) जग + अम्बा         
(C) जगत + अंबा         
(D) जगत + अंब

94. ‘अधपका’ शब्द में उपसर्ग क्या है ?
(A) अध        
(B) अधि         
(C) अभि        
(D) अति

95. ‘अवगुण’ शब्द में उपसर्ग क्या है ?
(A) अव        
(B) अब         
(C) अबा        
(D) अबे

96. ‘सोहन पढ़ता है’ – किस काल का उदाहरण है ?
(A) वर्तमान काल का        
(B) भूतकाल का         
(C) भविष्यत काल का        
(D) पूर्ण भूतकाल का

97. ‘रवि ने खाया’ – किस काल का उदाहरण है ?
(A) भूतकाल का              
(B) वर्तमान काल का         
(C) भविष्यत काल का        
(D) सामान्य वर्तमान काल का

98. ‘नरेश जायेगा’ – किस काल का उदाहरण है ?
(A) भविष्यत काल का        
(B) वर्तमान काल का         
(C) भूतकाल का      
(D) पूर्ण भूतकाल का

99. ‘कबूतर छत पर बैठा है’ – किस कारक का उदाहरण है ?
(A) अधिकरण      
(B) संबोधन        
(C) कर्त्ता       
(D) कर्म

100. ‘बच्चे घर में हैं’ किस कारक का उदाहरण है ?
(A) कर्ता       
(B) कर्म       
(C) अधिकरण        
(D) संबोधन

खण्ड – ब (विषयनिष्ठ प्रश्न)

1. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखें :
(i) मेरे प्रिय लेखक               
(ii) हमारी प्रिय पुस्तक
(iii) राष्ट्रीय एकता         
(iv) चुनाव-प्रक्रिया
(v) प्राकृतिक त्रासदी             
(vi) मोबाइल और इंटरनेट।

2. निम्नलिखित में से किन्हीं दो अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या करें :
(i) “प्रत्येक पत्नी अपने पति को बहुत कुछ उसी दृष्टि से देखती है जिस दृष्टि से लता अपने वृक्ष को देखती है।”
(ii) “कैसी चंपारण की यह भूमि? मानो विस्मृति के हाथों अपनी बड़ी से बड़ी निधियों को सौंपने के लिए प्रस्तुत रहती है।”
(iii) “थपकी दे दे जिसे सुलाया
जिसके लिए लोरियाँ माई
जिसके मुख पर जरा मलिनता
देख आँख में रात बिताई।”
(iv) “जागिए, ब्रजराज कुँवर, कँवल-कुसुम फूले।
कुमुद-वृंद संकुचित भए, भृंग लता भूले।’

3. महाविद्यालय के प्रधानाचार्य को पुस्तकालय में हिन्दी की पत्रिकाएँ उपलब्ध कराने हेतु पत्र लिखें।
अथवा, सड़क की जर्जर स्थिति के बारे में अपने वार्ड आयुक्त अथवा मुखिया को एक पत्र लिख लिखें।

4. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं पाँच के उत्तर दें :
(i) जयप्रकाश नारायण की पत्नी का क्या नाम था ?
(ii) नारी की पराधीनता कब से आरम्भ हुई ?
(iii) भ्रष्टाचार की जड़ क्या है ?
(iv) कुंती का परिचय दें।
(v) हेडमास्टर कलीराम ने बालक ओमप्रकाश को क्या आदेश दिया था ?
(vi) ‘लाल केसर और लाल खड़िया चाक’ किसके लिए प्रयुक्त हैं ?
(vii) शिवाजी की तुलना भूषण ने मृगराज से क्यों की है ?
(viii) प्रातःकाल का नभ कैसा है ?
(ix) छत्रसाल की तलवार कैसी है ?
(x) गायें किस ओर दौड़ पड़ीं ?

5. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन के उत्तर दें :
(i) ‘ओ सदानीरा’ शीर्षक निबंध का सारांश लिखें।
(ii) ‘रोज’ कहानी के केन्द्रीय संदेश की समीक्षा करें।
(iii) एकांकी और नाटक में अंतर स्पष्ट करें।
(iv) ‘तुमुल कोलाहल कलह में’ शीर्षक कविता का भावार्थ लिखें।
(v) ‘उषा’ शीर्षक कविता का केन्द्रीय भाव लिखिए।
(vi)पठित पदों के आधार पर तुलसी की भक्ति-भावना का परिचय दीजिए।

6. निम्नलिखित अवतरणों में से किसी एक का संक्षेपण कीजिए :
(i) ज्ञानी लोग प्रायः मौन साधना इसलिए किया करते हैं कि उनकी जिह्वा से कभी आवेश में या उत्तेजना में अचानक कोई ऐसा कुवाक्य न निकल जाए, जिससे संसार को मुँह दिखाने में शर्म मालूम पड़े। जितनी मौन साधना की जाएगी, उतनी ही अधिक वाणी को सद्गति प्राप्त होगी तथा आत्मा को विश्व-तोषिणी शांति मिलेगी। प्राचीन भारत के ऋषि-मुनि निर्जन विपिन में वर्षों तक मौन-साधना करके आत्मा के लिए दृढ़ चरित्र और जिह्वा के लिए शीतल अमृत वाणी उपलब्ध करते थे।

(ii) महानगरों में जो सभ्यता फैली है, वह छिछली और हृदयहीन है। लोगों के पारस्परिक मिलन के अवसर तो बहुत हो गए हैं, मगर इस मिलन में हार्दिकता नहीं होती, मानवीय संबंधों में घनिष्ठता नहीं आ पाती। दफ्तरों, ट्रामों, बसों, रेलों, सभाओं और संस्थानों में आदमी हर समय भीड़ में रहता है, मगर इस भीड़ के बीच वह अकेला होता है। मनुष्य के लिए मनुष्यत्व के भीतर पहले जो माया, ममता, सहानुभूति के भाव थे, वे अब लापता, लुप्त होते जा रहे हैं। देशों की पारस्परिक दूरी घट गई है, लेकिन आदमी और आदमी के बीच की दूरी बढ़ती जा रही है।

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top