Bihar Board Class 12th Geography “6) द्वितीयक क्रियाएँ”

Bihar Board Class 12th History : प्रिय विद्यार्थीयों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है BSEB Class 12th भूगोल “6) द्वितीयक क्रियाएँ” का One liner Objective & Subjective Questions

One Liner Objectives

1. प्रकृति में पाए जाने वाले कच्चे माल का रूप बदलकर उसे मूल्यवान बना देती है ? उत्तर — द्वितीयक गतिविधियाँ
2. द्वितीयक क्रियाएँ किस उद्योग से संबंधित है ? उत्तर — विनिर्माण, प्रसंस्करण और निर्माण (अवसंरचना) से
3. विनिर्माण से आशय है ? उत्तर — किसी भी वस्तु का उत्पादन
4. यंत्रीकरण से क्या तात्पर्य है ? उत्तर — किसी कार्य को पूर्ण करने के लिए मशीनों का प्रयोग करना
5. आकार के आधार पर उद्योगों को कितने वर्गों में बाँटा जाता है ? उत्तर — तीन
6. आकार के आधार पर उद्योगों को किन तीन वर्गों में बाँटा जाता है ? उत्तर — कुटीर/घरेलू उद्योग, छोटे पैमाने के उद्योग, बड़े पैमाने के उद्योग
7. कच्चे माल के आधार पर उद्योगों को कितने वर्गों में बाँटा जाता है ? उत्तर — पाँच
8. कच्चे माल के आधार पर उद्योगों को किन पाँच वर्गों में बाँटा जाता है ? उत्तर — कृषि आधारित, खनिज आधारित, रसायन आधारित, रसायन आधारित, वन आधारित तथा पशु आधारित उद्योग
9. कृषि आधारित उद्योगों में शामिल किया जाता है ? उत्तर — चीनी, वनस्पति तेल, सूती वस्त्र, कॉफी, चाय , रबड़ आदि।
10. खनिज आधारित उद्योगों को किन दो वर्गों में बाँटा जाता है ? उत्तर — धात्विक और अधात्विक
11. धात्विक उद्योगों को पुनः किन दो वर्गों में बाँटा जाता है ? उत्तर — लौह तथा अलौह
12. लौह उद्योगों में शामिल किया जाता है ? उत्तर — लौह-इस्पात
13. अलौह उद्योगों में शामिल किया जाता है ? उत्तर — ताँबा, एल्यूमीनियम, रत्न एवं आभूषण
14. अधात्विक उद्योगों में शामिल किया जाता है ? उत्तर — सीमेंट, चीनी मिट्टी के बर्तन
15. रसायन आधारित उद्योगों में शामिल किया जाता है ? उत्तर — पैट्रो रसायन, प्लास्टिक, कृत्रिम रेशा, नमक, रासायनिक उर्वरक आदि।
16. वन आधारित उद्योगों में शामिल किया जाता है ? उत्तर — इमारती लकड़ी, लाख, तारपीन तेल, कागज आदि।
17. पशु आधारित उद्योगों में शामिल किया जाता है ? उत्तर — चमड़ा, ऊन तथा हाथी दाँत उद्योग
18. उत्पाद के आधार पर उद्योगों को कितने वर्गों में बाँटा जाता है ? उत्तर — दो
19. उत्पाद के आधार पर उद्योगों को किन दो वर्गों में बाँटा जाता है ? उत्तर — मूलभूत तथा उपभोक्ता
20. मूलभूत उद्योगों में शामिल किया जाता है ? उत्तर — लौह इस्पात उद्योग
21. उपभोक्ता उद्योगों में शामिल किया जाता है ? उत्तर — बिस्कुट, वस्त्र तथा वाहन
22. स्वामित्व के आधार पर उद्योगों को कितने वर्गों में बाँटा जाता है ? उत्तर — तीन
23. स्वामित्व के आधार पर उद्योगों को किन तीन वर्गों में बाँटा जाता है ? उत्तर — सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र तथा संयुक्त क्षेत्र
24. वे उद्योग जिनके उत्पाद को अन्य वस्तुएँ बनाने के लिए कच्चे माल के रूप में प्रयोग में लाया जाता है उन्हें क्या कहते हैं ? उत्तर — आधारभूत उद्योग
25. लौह-इस्पात उद्योग सभी उद्योगों का आधार है इसलिए इसे कहा जाता है ? उत्तर — आधारभूत उद्योग या भारी उद्योग
26. रूहर कोयला क्षेत्र किस देश में है ? उत्तर — जर्मनी
27. जर्मनी के इस्पात उत्पादन का 80% प्राप्त होता है ? उत्तर — रूहर से
28. इस्पात कैसे बनाया जाता है ? उत्तर — लोहा निकालने के लिए लौह-अयस्क को झोंका भट्टियों में कार्बन (कोक) एवं चूना पत्थर के साथ प्रगलन किया जाता है। पिघला हुआ लौह बाहर निकलकर जब ठंडा हो जाता है तो उसे कच्चा लोहा कहते हैं। इसी कच्चे लोहे में मैंगनीज मिलाकर इस्पात बनाया जाता है।
29. संयुक्त राज्य अमेरिका में लौह-इस्पात का उत्पादन करने वाले प्रमुख क्षेत्र है ? उत्तर — उत्तर अप्लेशियन प्रदेश (पिट्सबर्ग), महान झील क्षेत्र (शिकागो-गैरी, इरी, क्लीवलैंड, लोरेन, बफैलो एवं ड्युलुथ) तथा एटलांटिक तट (स्पैरोज पोइंट एवं मोरिसविले)
30. पीट्सबर्ग क्षेत्र का महत्व घट रहा है इसीलिए इस क्षेत्र को अब किस नाम से पुकारा जाता है ? उत्तर — जंग का कटोरा
31. ग्रेट ब्रिटेन में लौह-इस्पात का उत्पादन करने वाले प्रमुख क्षेत्र है ? उत्तर — बरमिंघम एवं शैफील्ड
32. जर्मनी में लौह-इस्पात का उत्पादन करने वाले प्रमुख क्षेत्र है ? उत्तर — डूइसबर्ग, डोरटमुंड, डूसूलडोरफ एवं ऐसेन
33. फ्रांस में लौह-इस्पात का उत्पादन करने वाले प्रमुख क्षेत्र है ? उत्तर — ली क्रीयुसोट एवं सेंट इटीनी
34. सोवियत रूस में लौह-इस्पात का उत्पादन करने वाले प्रमुख क्षेत्र है ? उत्तर — मास्को, सेंट पीटर्सबर्ग, लीपेटस्क एवं तुला
35. युक्रेन में लौह-इस्पात का उत्पादन करने वाले प्रमुख क्षेत्र है ? उत्तर — क्रिबोइ, रॉग एवं दोनेत्सक
36. जापान में लौह-इस्पात का उत्पादन करने वाले प्रमुख क्षेत्र है ? उत्तर — नागासाकी एवं टोक्यो, योकोहामा
37. चीन में लौह-इस्पात का उत्पादन करने वाले प्रमुख क्षेत्र है ? उत्तर — शंघाई, तियनस्तिन एवं वुहान
38. भारत में लौह-इस्पात का उत्पादन करने वाले प्रमुख क्षेत्र है ? उत्तर — जमशेदपुर, कुल्टी-बुरहानपुर, दुर्गापुर, राउरकेला, भिलाई, बोकारो, सलेम, विशाखापत्तनम एवं भद्रावती
39. विश्व के 50% से अधिक कपास का उत्पादन किया जाता है ? उत्तर — भारत, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, पाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान एवं मिस्त्र में
40. अकेला यूरोप विश्व का लगभग कितना कपास आयात करता है ? उत्तर — आधा
41. वर्तमान में सूती वस्त्र उद्योग को किससे प्रतिस्पर्धा करनी पड़ रही है ? उत्तर — कृत्रिम रेशे से
42. जिस उद्योग में उन्नत वैज्ञानिक एवं इंजीनियरिंग उत्पादकों का निर्माण गहन शोध एवं विकास के प्रयोग द्वारा किया जाता है उसे क्या कहते हैं ? उत्तर — उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग
43. वे उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग जो प्रादेशिक संकेंद्रित हैं, आत्मनिर्भर एवं उच्च विशिष्टता लिए होते हैं उन्हें क्या कहा जाता है ? उत्तर — प्रौद्योगिकी ध्रुव
44. सेन फ्रांसिस्को के समीप सिलीकन घाटी एवं सियटल के समीप सिलीकन वन किसके अच्छे उदाहरण है ? उत्तर — प्रौद्योगिकी ध्रुव के

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top