Bihar Board Class 12th Geography “6) जल संसाधन”

Bihar Board Class 12th History : प्रिय विद्यार्थीयों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है BSEB Class 12th भारत : लोग और अर्थव्यवस्था “6) जल संसाधन” का One liner Objective & Subjective Questions

One Liner Objectives

1. जल कैसा संसाधन है ? उत्तर — चक्रीय संसाधन या पुनः उपयोगी संसाधन
2. पृथ्वी का कितना प्रतिशत धरातल पानी से आच्छादित है ? उत्तर — 71%
3. अलवणीय जल कुल जल का लगभग कितना प्रतिशत है ? उत्तर — केवल 3%
4. भारत में विश्व के जल संसाधनों का कितना प्रतिशत पाया जाता है ? उत्तर — 4%
5. देश में एक वर्ष में वर्षण से प्राप्त कुल जल की मात्रा कितना है ? उत्तर — लगभग 4,000 घन कि.मी.
6. धरातलीय जल और पुनःपूर्तियोग भौम जल से कितना जल उपलब्ध है ? उत्तर — 1,869 घन कि.मी.
7. देश में कुल उपयोगी जल संसाधन कितना है ? उत्तर — 1,122 घन कि.मी.
8. धरातलीय जल के चार मुख्य स्रोत है ? उत्तर — नदियाँ, झीलें, तलैया और तालाब
9. देश में कुल नदियों तथा उन सहायक नदियों, जिनकी लंबाई 1.6 कि.मी. से अधिक है, को मिलाकर कितनी नदियाँ है ? उत्तर — 10,360
10. गंगा, ब्रह्मपुत्र और सिंधु के जल ग्रहण क्षेत्र है ? उत्तर — बहुत बड़े
11. देश में कुल पुनः पूर्तियोग्य भौम जल संसाधन कितना है ? उत्तर — लगभग 432 घन कि.मी.
12. किन राज्यों में भौम जल का उपयोग बहुत अधिक है ? उत्तर — पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और तमिलनाडु
13. किन राज्यों के लैगूनों और झीलों में बड़े धरातलीय जल (सामान्यतः खारा) संसाधन है ? उत्तर — केरल, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल
14. भारत की जनसंख्या का लगभग कितना भाग कृषि पर निर्भर है ? उत्तर — दो-तिहाई (कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था)
15. पंचवर्षीय योजनाओं में कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिए किसको एक अति उच्च प्राथमिकता प्रदान की गई है ? उत्तर — सिंचाई के विकास को
16. बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं का उदाहरण है ? उत्तर — भाखड़ा नांगल, हीराकुंड, दामोदर घाटी, नागार्जुन सागर, इंदिरा गांधी नहर परियोजना
17. धरातलीय और भौम जल का सबसे अधिक उपयोग किसमें होता है ? उत्तर — कृषि
18. किन फसलों के लिए अत्यधिक जल की आवश्यकता होती है ? उत्तर — चावल, गन्ना, जूट आदि
19. सिंचाई की व्यवस्था किसको संभव बनाती है ? उत्तर — बहुफसलीकरण को
20. पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निवल बोए गए क्षेत्र का कितना प्रतिशत भाग सिंचाई के अंतर्गत है ? उत्तर — 85%
21. राजस्थान और महाराष्ट्र में अधिक जल निकालने के कारण भूमिगत जल में किसका संकेंद्रण बढ़ गया है ? उत्तर — फ्लुओराइड का
22. पश्चिम बंगाल और बिहार में अधिक जल निकालने के कारण भूमिगत जल में किसका संकेंद्रण बढ़ गया है ? उत्तर — आर्सेनिक का
23. जल गुणवत्ता से तात्पर्य है ? उत्तर — जल की शुद्धता अथवा अनावश्यक बाहरी पदार्थों से रहित जल से
24. जल किन बाह्य पदार्थों से प्रदूषित होता है ? उत्तर — सूक्ष्म जीवों, रासायनिक पदार्थों, औद्योगिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों से
25. देश में दो सबसे अत्यधिक प्रदूषित नदियाँ कौन है ? उत्तर — गंगा और यमुना
26. जल संरक्षण और प्रबंधन के लिए क्या करना चाहिए ? उत्तर — जल-संभर विकास, वर्षा जल संग्रहण, जल के पुनः चक्रण और पुनः उपयोग इत्यादि।
27. दिल्ली और इटावा के बीच देश में सबसे अधिक प्रदूषित नदी है ? उत्तर — यमुना नदी
28. ‘हरियाली’ किस सरकार द्वारा प्रवर्तित जल-संभर विकास परियोजना है ? उत्तर — केन्द्र सरकार
29. नीरू-मीरू ( जल और आप) कार्यक्रम किस राज्य में चलाई जा रही है ? उत्तर — आंध्र प्रदेश
30. अरवारी पानी संसद कार्यक्रम किस राज्य में चलाई जा रही है ? उत्तर — राजस्थान
31. किस राज्य में घरों में जल संग्रहण संरचना को बनाना आवश्यक कर दिया गया है ? उत्तर — तमिलनाडु
32. राजस्थान में वर्षा जल संग्रहण ढाँचे को किस नाम से जानी जाती हैं ? उत्तर — कुंड अथवा टाँका (एक ढका हुआ भूमिगत टंकी)
33. रालेगॅन सिद्धि नामक एक छोटा-सा गाँव है ? उत्तर — महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में
34. भारतीय राष्ट्रीय जल नीति कब लायी गई है ? उत्तर — 2002, 2012 में
35. भारत सरकार द्वारा जल क्रांति अभियान कब आरंभ किया गया था ? उत्तर — 2015-16
36. जल क्रांति अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है ? उत्तर — देश में प्रति व्यक्ति जल की उपलब्धता को सुनिश्चित करना

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
“देश की प्रदूषित नदियों में अहमदाबाद में साबरमती, लखनऊ में गोमती, मदुरई में काली, अडयार, कूअम, वैगई, हैदराबाद में मूसी तथा कानपुर और वाराणसी में गंगा शामिल हैं।“
“जल संरक्षण से संबंधित अधिनियम – जल अधिनियम 1974 (प्रदूषण का निवारण और नियंत्रण), पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम 1986, जल उपकर अधिनियम 1977”

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top