Bihar Board Class 12th History : प्रिय विद्यार्थीयों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है BSEB Class 12th भारत : लोग और अर्थव्यवस्था “5) भू-संसाधन तथा कृषि” का One liner Objective & Subjective Questions
One Liner Objectives
1. मनुष्य भूमि को किन कार्यों हेतु संसाधन के रूप में प्रयोग करता है ? उत्तर — उत्पादन, रहने तथा नाना प्रकार के मनोरंजक कार्यों
2. भू-उपयोग संबंधी अभिलेख रखता है ? उत्तर — भू-राजस्व विभाग
3. भारत की प्रशासकीय इकाइयों के भौगोलिक क्षेत्र की सही जानकारी देने का दायित्व किसपर है ? उत्तर — भारतीय सर्वेक्षण विभाग
4. भू-राजस्व अभिलेख द्वारा अपनाया गया भू-उपयोग वर्गीकरण निम्न प्रकार है –
• वनों के अधीन क्षेत्र (Forest) :- वह भूमि जिस पर वन विकसित हो सकते हैं उसे वनों के अधीन क्षेत्र कहते हैं।
• बंजर व व्यर्थ-भूमि (Barren and wastelands) :- वह भूमि जिसे प्रचलित प्रौद्योगिकी की मदद से कृषि योग्य नहीं बनाई जा सकती उसे बंजर व व्यर्थ-भूमि कहा जाता है। जैसे बंजर पहाड़ी भूभाग, मरुस्थल आदि।
• गैर कृषि-कार्यों में प्रयुक्त भूमि (Land put to Non-agricultural uses) :- इसमें बस्तियाँ (ग्रामीण व शहरी), अवसंरचना (सड़कें, नहरें आदि) उद्योगों, दुकानों आदि हेतु भू-उपयोग सम्मिलित हैं।
• स्थायी चरागाह क्षेत्र (Permanent Pastures) :-
• विविध तरु-फसलों व उपवनों के अंतर्गत क्षेत्र (Area under miscellaneous tree crops and groves) :- वह भूमि जिस पर उद्यान व फलदार वृक्ष है उसे विविध तरु-फसलों व उपवनों के अंतर्गत क्षेत्र कहते हैं। इस प्रकार की अधिकतर भूमि व्यक्तियों के निजी स्वामित्व में है।
• कृषि योग्य व्यर्थ भूमि (Culturable waste land) :- वह भूमि जो पिछले पाँच वर्षों तक या अधिक समय तक परती या कृषिरहित है उसे कृषि योग्य व्यर्थ भूमि कहते हैं।
• वर्तमान परती भूमि (Current fallow) :- वह भूमि जो एक कृषि वर्ष या उससे कम समय तक कृषिरहित रहती है उसे वर्तमान परती भूमि कहते हैं।
• पुरातन परती भूमि (Fallow other than current fallow) :- वह भूमि जो एक वर्ष से अधिक लेकिन पाँच वर्षों से कम समय तक कृषिरहित रहती है उसे पुरातन परती भूमि कहते हैं।
• निवल बोया क्षेत्र (Net area sown) :- वह भूमि जिस पर फसलें उगाई व काटी जाती है उसे निवल बोया गया क्षेत्र कहते हैं।
5. द्वितीयक व तृतीयक कार्यकलापों में वृद्धि से किस संवर्ग के भू-उपयोग में वृद्धि होती है ? उत्तर — गैर कृषि-कार्यों में प्रयुक्त भूमि
6. किस प्रकार की अधिकतर भूमि पर ग्राम पंचायत या सरकार का स्वामित्व होता है ? उत्तर — स्थायी चरागाह क्षेत्र
7. ग्राम पंचायत के स्वामित्व वाली भूमि को क्या कहा जाता है ? उत्तर — साझा संपत्ति संसाधन
8. भूमि की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु एक सांस्कृतिक चलन है ? उत्तर — भूमि का परती रखना
9. किसी क्षेत्र में भू-उपयोग निर्भर है ? उत्तर — अधिकतर वहाँ की आर्थिक क्रियाओं की प्रवृत्ति पर
10. भू-उपयोग को प्रभावित करने वाले अर्थव्यवस्था के तीन परिवर्तन कौन-2 है ? उत्तर — अर्थव्यवस्था का आकार, अर्थव्यवस्था की संरचना, कृषि क्रियाकलापों का बढ़ता दबाव।
11. भूमि को स्वामित्व के आधार पर किन दो वर्गों में बाँटा जाता है ? उत्तर — i) निजी भूसंपत्ति ii) साझा संपत्ति संसाधन
12. वैसी भूमि जो सामुदायिक उपयोग हेतु राज्यों के स्वामित्व में होती है उसे क्या कहते हैं ? उत्तर — साझा संपत्ति संसाधन
13. किसको सामुदायिक प्राकृतिक संसाधन भी कहा जा सकता है ? उत्तर — साझा संपत्ति संसाधनों को
14. किसी खेत में साल भर में एक से अधिक फसलों के उत्पादन को क्या कहते है ? उत्तर — शस्य गहनता वृद्धि
15. शस्य (कृषि) गहनता को व्यक्त करने का सूत्र है ? उत्तर — शस्य गहनता = कुल बोया गया क्षेत्र/शुद्ध बोया गया क्षेत्र × 100
16. मानव उपयोगी पौधों या फसलों के उत्पादन के विज्ञान को क्या कहते है ? उत्तर — कृषि
17. जब एक ही किस्म (Variety) के पौधे किसी स्थान पर बड़े पैमाने पर उगाए जाते है, तो इसे क्या कहते है ? उत्तर — फसल
18. मौसम के आधार पर फसल कितने प्रकार के होते है ? उत्तर — तीन
19. वैसा फसल जो वर्षा ऋतु (Rainy season) में बोया जाता है, उसे क्या कहते है ? उत्तर — खरीफ़ फसल
20. वैसा फसल जो शीत ऋतु (Cold season) में बोया जाता है, उसे क्या कहते है ? उत्तर — रबी फसल
21. वैसा फसल जो गीष्म ऋतु (Summer season) में बोया जाता है, उसे क्या कहते है ? उत्तर — जायद फसल
22. देश के दक्षिणी भाग में, जहाँ पर्याप्त मात्रा में सिंचाई की सुविधाएँ उपलब्ध है, एक कृषि वर्ष में एक ही फसल कितनी बार उगाई जा सकती है ? उत्तर — तीन
23. बंगाल-असम में धान की कौन-सी तीन फसलें वर्ष में ली जाती है ? उत्तर — बोरो, ऑस और अमन
24. आर्द्रता के प्रमुख उपलब्ध स्रोत के आधार पर कृषि को किन दो वर्गों में वर्गीकृत किया जाता है ? उत्तर — i) सिंचित कृषि ii) वर्षा निर्भर (बारानी) कृषि
25. सिंचित कृषि को भी सिंचाई के उद्देश्य के आधार पर किन दो वर्गों में बाँटा जाता है ? उत्तर — i) रक्षित सिंचाई कृषि ii) उत्पादक सिंचाई कृषि
26. रक्षित सिंचाई कृषि का मुख्य उद्देश्य क्या है ? उत्तर — आर्द्रता की कमी के कारण फसलों को नष्ट होने से बचाना
27. उत्पादक सिंचाई कृषि का मुख्य उद्देश्य क्या है ? उत्तर — फसलों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराकर अधिकतम उत्पादकता प्राप्त करना
28. वर्षा निर्भर कृषि को भी किन दो वर्गों में बाँटा जाता है ? उत्तर — i) शुष्क भूमि कृषि ii) आर्द्र भूमि कृषि
29. 75 से०मी० से कम वर्षा वाले क्षेत्रों में होने वाली कृषि को क्या कहते है? उत्तर — ‘शुष्क भूमि’ कृषि
30. 75 से०मी० से अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में होने वाली कृषि को क्या कहते है? उत्तर — ‘आर्द्र भूमि’ कृषि
31. शुष्क भूमि कृषि में कौन सी फसलें उगाई जाती है ? उत्तर — रागी, बाजरा, मूँग, चना तथा ज्वार (चारा फसलें)
32. आर्द्र भूमि कृषि में कौन सी फसलें उगाई जाती है ? उत्तर — चावल, जूट, गन्ना
33. देश के समस्त बोये क्षेत्र के दो-तिहाई भाग पर कौन-सी फसलें उगाई जाती है ? उत्तर — खाद्यान्न फसलें
34. अनाज की संरचना के आधार पर खाद्यान्नों को किन दो वर्गों में वर्गीकृत किया जाता है ? उत्तर — अनाज तथा दाल
35. भारत में कुल बोये क्षेत्र के लगभग कितने प्रतिशत भाग पर अनाज बोये जाते हैं ? उत्तर — 54%
36. भारत विश्व का लगभग कितना प्रतिशत अनाज उत्पन्न करके अमेरिका व चीन के बाद तीसरे स्थान पर है ? उत्तर — 11%
37. अनाज को वर्गीकृत किया जाता है ? उत्तर — उत्तम अनाज (चावल, गेहूँ) तथा मोटे अनाज (ज्वार, बाजरा, मक्का, रात्री)
38. भारत की अधिकतर जनसंख्या का प्रमुख भोजन क्या है ? उत्तर — चावल
39. चावल कैसा फसल है ? उत्तर — उष्ण आर्द्र कटिबंधीय फसल
40. भारत विश्व का कितना प्रतिशत चावल उत्पादन करता है ? उत्तर — 22.07%
41. चावल की प्रति हेक्टेयर पैदावार किन राज्यों में अधिक है ? उत्तर — पंजाब, तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल तथा केरल
42. भारत में चावल के पश्चात दूसरा प्रमुख अनाज है ? उत्तर — गेहूँ
43. भारत विश्व का कितना प्रतिशत गेहूँ उत्पादन करता है ? उत्तर — 12.8%
44. गेहूँ कैसा फसल है ? उत्तर — शीतोष्ण कटिबंधीय फसल
45. देश के कुल बोये क्षेत्र के लगभग कितना प्रतिशत भाग पर गेहूँ की कृषि की जाती है ? उत्तर — 14%
46. देश के कुल बोये क्षेत्र के लगभग कितना प्रतिशत भाग पर मोटे अनाज की कृषि की जाती है ? उत्तर — 16.5%
47. दक्षिण व मध्य भारत के अर्ध-शुष्क क्षेत्रों की प्रमुख खाद्य फसल है ? उत्तर — ज्वार
48. देश की आधे से अधिक ज्वार कौन राज्य अकेले उत्पादन करता है ? उत्तर — महाराष्ट्र
49. भारत के पश्चिम तथा उत्तर-पश्चिम भागों में गर्म तथा शुष्क जलवायु में बोया जाता है ? उत्तर — बाजरा
50. भारत में ज्वार, बाजरा और रागी की गणना किसमें की जाती है ? उत्तर — मोटे अनाजों में
51. विश्व में मोटे अनाजों का सबसे बड़ा उत्पादक देश है ? उत्तर — भारत
52. उत्तर प्रदेश और बिहार में रागी को क्या कहा जाता है? उत्तर — मडुआ
53. दलहन या दालें में किस पोषक तत्व की अधिकता होती है? उत्तर — प्रोटीन
54. नाइट्रोजन योगीकरण के द्वारा मिट्टी की प्राकृतिक उर्वरकता बढ़ाती है ? उत्तर — फलीदार फसलें
55. देश में दालों की खेती अधिकतर किन भागों में की जाती है ? उत्तर — दक्कन पठार, मध्य पठारी भागों तथा उत्तर-पश्चिम के शुष्क भागों में
56. चने की खेती देश के किन भागों में की जाती है ? उत्तर — मध्य, पश्चिमी तथा उत्तर-पश्चिमी भागों में
57. किसे लाल चना तथा पिजन पी. के नाम से भी जाना जाता है ? उत्तर — अरहर (तुर)
58. देश के अरहर के कुल उत्पादन का लगभग एक तिहाई भाग अकेले किस राज्य से आता है ? उत्तर — महाराष्ट्र
59. अरहर, मूंग, उड़द इत्यादि कौन सी फसल है? उत्तर — खरीफ
60. चना, मटर, मसूर इत्यादि कौन सी फसल है? उत्तर — रबी
61. भारत के प्रमुख तिलहन उत्पादक क्षेत्र है ? उत्तर — मालवा पठार, मराठवाड़ा, गुजरात, राजस्थान के शुष्क भागों, तेलंगाना व आंध्र प्रदेश के रायलसीमा प्रदेश
62. देश के कुल शस्य क्षेत्र के लगभग कितने प्रतिशत भाग पर तिलहन फसलें बोई जाती है ? उत्तर — 14%
63. तेलहन उत्पादन में भारत का स्थान विश्व में है? उत्तर — प्रथम
64. भारत की प्रमुख तिलहन फसलों में शामिल हैं ? उत्तर — मूंगफली, तोरिया, सरसों, सोयाबीन तथा सूरजमुखी
65. देश का लगभग 90% सोयाबीन किन दो राज्य मिलकर पैदा करते हैं ? उत्तर — मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र
66. सूरजमुखी की फसल उगाई जाती है ? उत्तर — राजस्थान, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र
67. भारत के चार प्रमुख रेशेदार फसलें है? उत्तर — कपास, जूट, सन और प्राकृतिक रेशम
68. कपास कैसा फसल है ? उत्तर — उष्ण कटिबंधीय फसल (खरीफ फसल)
69. देश विभाजन के समय भारत का बहुत बड़ा कपास उत्पादन क्षेत्र कहाँ चला गया ? उत्तर — पाकिस्तान में
70. भारत किन दो प्रकार की कपास का उत्पादन करता है ? उत्तर — छोटे रेशे वाली (भारतीय) व लंबे रेशे वाली (अमेरिकन)
71. अमेरिकन कपास को देश के उत्तर-पश्चिमी भाग में क्या कहा जाता है ? उत्तर — नरमा
72. कपास के उत्पादन में विश्व में चीन के पश्चात दूसरा स्थान किसका है ? उत्तर — भारत
73. देश के कुल बोये क्षेत्र के लगभग कितना प्रतिशत भाग पर कपास बोया जाता है ? उत्तर — 4.7%
74. कपास के अग्रणी उत्पादन राज्य है ? उत्तर — गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पंजाब तथा हरियाणा
75. उजला सोना (white gold) किसे कहा जाता है? उत्तर — कपास को
76. कपास का मूल स्थान किसे माना जाता है? उत्तर — भारत को
77. भारतीय उपमहाद्वीप का सुनहरा रेशा (golden fibre) किसे कहा जाता है? उत्तर — जूट
78. जूट का प्रयोग किया जाता है ? उत्तर — मोटे वस्त्र, थैला, बोरे व अन्य सजावटी सामान बनाने में
79. पश्चिम बंगाल तथा इससे संस्पर्शी पूर्वी भागों की एक व्यापारिक फसल है ? उत्तर — जूट
80. विभाजन के दौरान देश का विशाल जूट उत्पादक क्षेत्र कहाँ चला गया ? उत्तर — पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश)
81. भारत विश्व का लगभग कितना प्रतिशत जूट उत्पादन करता है ? उत्तर — 60%
82. पश्चिम बंगाल देश के जूट उत्पादन का कितना भाग पैदा करता है ? उत्तर — तीन-चौथाई
83. प्राकृतिक रेशम किससे प्राप्त होता है? उत्तर — रेशम के कीड़े के कोकून से
84. रेशम का कीड़ा किस पेड़ के पत्तों को खाकर बड़ा होता है? उत्तर — शहतूत
85. गन्ने से क्या तैयार किया जाता है? उत्तर — गुड़, खाँड़ और चीनी
86. ‘गन्ने की जन्मभूमि’ किसे कहा जाता है? उत्तर — भारत को
87. गन्ना के उत्पादन में भारत का स्थान विश्व में है? उत्तर — दूसरा (प्रथम ब्राजील)
88. भारत विश्व का कितना प्रतिशत गन्ना उत्पादित करता है ? उत्तर — 19.76%
89. उत्तर प्रदेश देश का कितना प्रतिशत गन्ना उत्पादन करता है ? उत्तर — 40%
90. सर्वप्रथम ब्रह्मपुत्र घाटी में अँगरेजों ने किस देश से लाकर भारत में चाय की खेती प्रारंभ किया था? उत्तर — चीन
91. भारत में चाय की खेती कब असम की ब्रह्मपुत्र घाटी में प्रारंभ हुई थी ? उत्तर — 1840 में
92. चाय पीने से हल्की ताजगी महसूस क्यों होती हैं? उत्तर — चाय में थीन (thein) नामक पदार्थ होने के कारण
93. काली चाय की पत्तियाँ होती है ? उत्तर — किण्वित
94. चाय की हरी पत्तियाँ होती है ? उत्तर — अकिण्वित
95. चाय की पत्तियों में किसकी प्रचुरता पाई जाती है ? उत्तर — कैफिन तथा टैनिन
96. पश्चिम बंगाल में चाय उत्पादक क्षेत्र है ? उत्तर — दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी तथा कूचबिहार
97. दक्षिण भारत में चाय उत्पादक क्षेत्र है ? उत्तर — नीलगिरी तथा इलायची की पहाड़ियाँ
98. भारत विश्व का कितना प्रतिशत चाय का उत्पादन करता है ? उत्तर — 21.22%
99. असम के कुल शस्य क्षेत्र के 53.2 प्रतिशत भाग पर किसकी कृषि की जाती है ? उत्तर — चाय की
100. कहवा (Coffee) की तीन किस्में कौन-2 हैं? उत्तर — अरेबिका (Arabica), लिबेरिका (Liberica) और रोबस्ता (Robusta)
101. कॉफी में कौन-सा उत्तेजक (Stimulant) पाया जाता है, जो थकान दूर कर सतर्कता बढ़ाता है ? उत्तर — कैफीन (Caffeine)
102. भारत किस किस्म का कहवा उत्पन्न करता है? उत्तर — अरेबिका और रोबस्ता
103. भारत में लगभग सभी कहवा कहाँ उगाया जाता है? उत्तर — दक्षिणी भारत (कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु)
104. भारत का कौन राज्य सबसे अधिक कहवा का उत्पादन करता है? उत्तर — कर्नाटक (लगभग 70%)
105. सूफी संत बाबा बुदान ने 17वीं शताब्दी में कॉफी के बीज को यमन से लाकर कहाँ बोए थे ? उत्तर — कर्नाटक के चिकमंगलूर में
106. “भारत में कॉफी का जन्मस्थान” किसे कहते हैं ? उत्तर — चिकमंगलूर को
107. दुनिया में सबसे ज्यादा कहवा किस देश में होता है? उत्तर — ब्राजील
108. भारत विश्व का कितना प्रतिशत कॉफी का उत्पादन करता है ? उत्तर — केवल 3.17%
109. भारत सरकार ने 1950 के दशक के अंत में खाद्यान्न उत्पादन में स्थिरता की चिंता को दूर करने के उद्देश्य से किस कार्यक्रम की शुरुआत की थी ? उत्तर — गहन कृषि जिला कार्यक्रम और गहन कृषि क्षेत्र कार्यक्रम
110. गहन कृषि जिला कार्यक्रम (Intensive Agricultural District Programme – IADP) की शुरुआत कब हुई थी ? उत्तर — 1960-61
111. गहन कृषि क्षेत्र कार्यक्रम (Intensive Agricultural Area Programme – IAAP) की शुरुआत कब हुई थी ? उत्तर — 1964 में
112. किस दशक के मध्य में गेहूँ (मैक्सिको) तथा चावल (फिलिपींस) की अधिक उत्पादन देने वाली किस्में कृषि के लिए उपलब्ध हुई थी ? उत्तर — 1960 के
113. भारतीय योजना आयोग ने वर्षा आधारित क्षेत्रों की कृषि समस्याओं पर ध्यान कब दिया था ? उत्तर — 1980 के दशक में
114. योजना आयोग ने कब कृषि विकास में प्रादेशिक संतुलन को प्रोत्साहित करने हेतु कृषि जलवायु नियोजन प्रारंभ किया था ? उत्तर — 1988 में
115. सतत कृषि के लिए राष्ट्रीय मिशन () का लक्ष्य क्या है ? उत्तर — भारतीय कृषि को जलवायु परिवर्तन के खतरों से बचाते हुए, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए, और किसानों के लिए एक अधिक सुरक्षित और लाभकारी भविष्य सुनिश्चित करना।
116. सरकार किन योजनाओं के माध्यम से देश में जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है ? उत्तर — परंपरागत कृषि विकास योजना (PKVY) और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY)
117. भारतीय कृषि की समस्याएँ है ? उत्तर — मानसून पर निर्भरता, निम्न उत्पादकता, वित्तीय संसाधनों की बाध्यताएँ तथा ऋणग्रस्तता, भूमि सुधारों की कमी, छोटे खेत तथा विखंडित जोत, वाणिज्यीकरण का अभाव, व्यापक अल्प रोजगारी, कृषि योग्य भूमि का निम्नीकरण।
118. भारत में कृषि क्षेत्र का कितना भाग ही सिंचित है ? उत्तर — केवल एक-तिहाई
119. अंग्रेजी शासन के दौरान तीन भू-राजस्व प्रणालियों – महालवाड़ी, रैयतवाड़ी तथा जमींदारी में से किसानों के लिए सबसे अधिक शोषणकारी प्रथा कौन रही है ? उत्तर — जमींदारी प्रथा
120. कृषि भूमि का एक बड़ा भाग किन कारणों से बंजर हो चुका है ? उत्तर — जलाक्रांतता, लवणता तथा मृदा क्षारता
121. नागपुर एवं चुरापुंजी किस फल के लिए प्रसिद्ध है? उत्तर — संतरा
122. मुजफ्फरपुर किस फल के लिए प्रसिद्ध है? उत्तर — लिची
123. जलगाँव किस फल के लिए प्रसिद्ध है? उत्तर — केला
124. “मसालों का घर” कहा जाता हैं? उत्तर — भारत को
125. “श्वेत क्रांति के जनक” माने जाते हैं ? उत्तर — डॉ. वर्गीज़ कुरियन
126. हरित क्रांति का संबंध है? उत्तर — खाद्यान्न उत्पादन से (मुख्य रूप से गेहूँ)
127. भारत में हरित क्रांति लाने का श्रेय किनको जाता है? उत्तर — डॉ० MS स्वामीनाथन
128. भारत में हरित क्रांति की शुरुआत कब हुई थी? उत्तर — 1967-68 में
129. भारत में द्वितीय हरित क्रांति की शुरुआत कब हुई थी? उत्तर — 1983-84 में
130. ‘अंतरराष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान’ कहाँ स्थित है? उत्तर — हैदराबाद
131. ‘केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान’ में स्थित है? उत्तर — जोधपुर
132. मसालों की खेती सबसे अधिक किस राज्य में होती है? उत्तर — केरल में
133. भारत में बफर स्टॉक (Buffer Stock) कौन बनाता है? उत्तर — फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI)
134. फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की गठन कब हुई थी ? उत्तर — 14 जनवरी 1965 को फूड कॉर्पोरेशन एक्ट, 1964 के तहत
135. FCI किस मूल्य पर किसानों से अनाज खरीदता है? उत्तर — न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price, MSP)
136. विश्व के किस देश में सबसे अधिक पशुधन है? उत्तर — भारत
137. फसल के बोने, बढ़ने और पकने के लिए उपयुक्त मौसम वाला समय क्या कहलाता है? उत्तर — वर्धन काल (Growing period)
138. ‘तिलहन प्रौद्योगिकी मिशन’ की स्थापना कब हुई थी? उत्तर — 1986 में
139. भारत किस उर्वरक के मामले में 100% आत्मनिर्भर है? उत्तर — यूरिया
140. आम, केला, चीकू, खट्टे नींबू, काजू, नारियल, काली मिर्च, अदरक, हल्दी के उत्पादन में भारत का स्थान विश्व में है? उत्तर — पहला
141. जल में पौधों को उगाना क्या कहलाता है? उत्तर — हाइड्रोपोनिक्स
प्रमुख क्रांतियाँ
1. हरित क्रांति → खाद्यान्न उत्पादन
2. श्वेत क्रांति (आपरेशन फ्लड) → दुग्ध उत्पादन
3. नीली क्रांति → मत्स्य उत्पादन
4. लाल क्रांति → टमाटर/मांस उत्पादन
5. गुलाबी क्रांति → मांस/प्याज उत्पादन
6. अमृत क्रांति → नदी जोड़ो परियोजनाओं
7. पीली क्रांति → तिलहन उत्पादन (पित्रोदा)
8. रजत (Silver) क्रांति → अंडा उत्पादन
9. धूसर (Grey) क्रांति → उर्वरक उत्पादन
10. सुनहरी क्रांति → बागवानी/फल उत्पादन
11. बादामी क्रांति → मसाला उत्पादन
12. काली क्रांति → कच्चा तेल व पेट्रोलियम
13. इंद्रधनुष क्रांति → कृषि का समग्र विकास
14. भूरी क्रांति → चमड़ा और कोको उत्पादन
कृषि विविधीकरण (Agricultural Diversification)
1. Horticulture (उद्यानिकी) → फल, सब्ज़ियाँ, फूल, औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती
2. Apiculture (मधुमक्खी पालन) → मधुमक्खी पालन
3. Sericulture (रेशम उत्पादन) → रेशम के कीड़ों का पालन करके रेशम (Silk) प्राप्त करना
4. Pisciculture (मत्स्य पालन) → मछलियों का पालन
5. Floriculture (पुष्पकृषि) → विभिन्न प्रकार के फूलों की वाणिज्यिक खेती
6. Lac Culture (लाह उत्पादन) → लाह कीट से लाह (Resin) प्राप्त करना
7. Dairy Farming (दुग्ध उत्पादन) → पशुओं का पालन करके दूध और उससे बने उत्पाद प्राप्त करना
8. Poultry Farming (कुक्कुट पालन) → मुर्गी और बत्तख आदि का पालन करके अंडे और मांस प्राप्त करना
9. Viticulture (द्राक्ष उत्पादन) → अंगूर (Grapes) की खेती
10. Olericulture (सब्ज़ी उत्पादन) → सब्ज़ियों की वैज्ञानिक वाणिज्यिक खेती
11. Pomology (फलोत्पादन) → फलों की खेती
12. Agronomy (एग्रोनॉमी) → अनाज एवं खाद्यान्न फसलों की वैज्ञानिक खेती
13. Oenology (ईनोलॉजी) → वाइन उत्पादन
14. Mushroom Cultivation (कुकुरमुत्ता उत्पादन) → कृत्रिम वातावरण में मशरूम की खेती
15. Agroforestry (कृषि वानिकी) → खेतों में पेड़-पौधों और फसलों को साथ-साथ उगाने की पद्धति
16. Aquaculture (जलीय कृषि) → मछलियों के साथ-साथ झींगा, केकड़ा, मोती आदि का पालन करना
17. Vermiculture (केंचुआ खाद उत्पादन) → केंचुओं द्वारा वर्मी-कम्पोस्ट खाद तैयार करना
– : समाप्त : –
