Bihar Board Class 12th History : प्रिय विद्यार्थीयों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है BSEB Class 12th भूगोल “3) जनसंख्या संघटन” का One liner Objective & Subjective Questions
One Liner Objectives
1. किसी देश के लोगों को किस आधार पर पृथक किया जा सकता है ? उत्तर — आयु, लिंग, उनके निवास स्थान, व्यवसाय, शिक्षा और जीवन-प्रत्याशा
2. जनसंख्या में स्त्रियों और पुरुषों की संख्या के बीच के अनुपात को क्या कहा जाता है ? उत्तर — लिंग अनुपात
3. जिन क्षेत्रों में स्त्री भ्रूण हत्या तथा स्त्री-शिशु हत्या और स्त्रियों के प्रति घरेलू हिंसा की प्रथा प्रचलित हो वहाँ लिंग अनुपात होता है ? उत्तर — कम
4. विश्व की जनसंख्या का औसत लिंग अनुपात कितना है ? उत्तर — प्रति 100 स्त्रियों पर 102 पुरुष
5. विश्व में उच्चतम लिंग अनुपात किस देश में दर्ज किया गया है ? उत्तर — लैटविया (प्रति 100 स्त्रियों पर 85 पुरुष)
6. विश्व में निम्नतम लिंग अनुपात किस देश में दर्ज किया गया है ? उत्तर — UAE (प्रति 100 स्त्रियों पर 311 पुरुष)
7. संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा कितने सूचीबद्ध देशों में लिंग अनुपात स्त्रियों के लिए अनुकूल है ? उत्तर — 139
8. आयु संरचना किसको प्रदर्शित करती है ? उत्तर — विभिन्न आयु वर्गों में लोगों की संख्या को
9. किस आयु वर्ग के जनसंख्या को कार्यशील जनसंख्या कहा जाता है ? उत्तर — 15 से 59 आयु
10. किस आयु वर्ग के जनसंख्या को वृद्ध जनसंख्या कहा जाता है ? उत्तर — 60 वर्ष से आयु
11. किस आयु वर्ग के जनसंख्या को युवा जनसंख्या कहा जाता है ? उत्तर — 0 से 15 आयु
12. जनसंख्या पिरामिड का प्रयोग किसको दर्शाने के लिए किया जाता है ? उत्तर — जनसंख्या की आयु-लिंग संरचना को
13. जनसंख्या पिरामिड के प्रत्येक आयु वर्ग में बायाँ भाग तथा दायाँ भाग किसको दर्शाता है ? उत्तर — क्रमशः पुरुषों तथा स्त्रियों का प्रतिशत
14. त्रिभुजाकार पिरामिड में उच्च जन्म दर के कारण निम्न आयु वर्गों में विशाल जनसंख्या पाई जाती है। उदाहरण – नाइजीरिया, बांग्लादेश
15. घंटी पिरामिड में जन्म दर और मृत्यु दर लगभग समान होता है जिसके परिणामस्वरूप जनसंख्या स्थिर हो जाती है। उदाहरण – आस्ट्रेलिया
16. संकीर्ण आधार और शुंडाकार शीर्ष वाला पिरामिड में निम्न जन्म दर और निम्न मृत्यु दर होती है जिसके परिणामस्वरूप जनसंख्या वृद्धि शून्य अथवा ऋणात्मक होती है। उदाहरण – जापान
17. जनसंख्या का वृद्ध होना एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे बुजुर्ग जनसंख्या का हिस्सा अनुपात की दृष्टि से बड़ा हो जाता है।
18. ग्रामीण क्षेत्र में लोग किस क्रिया में संलग्न होते हैं ? उत्तर — प्राथमिक
19. नगरीय क्षेत्र में लोग किस क्रिया में संलग्न होते हैं ? उत्तर — गैर-प्राथमिक
20. किन देशों में ग्रामीण क्षेत्रों में स्त्रियों की अपेक्षा पुरुषों की संख्या अधिक है, जबकि नगरीय क्षेत्रों में स्त्रियों की संख्या पुरुषों की अपेक्षा अधिक है ? उत्तर — पश्चिमी देशों में
21. किसी देश में साक्षर जनसंख्या का अनुपात किसका सूचक होता है ? उत्तर — उसके सामाजिक-आर्थिक विकास का
22. भारत में साक्षरता दर किसको सूचित करता है ? उत्तर — 7 वर्ष से अधिक आयु वाले जनसंख्या के उस प्रतिशत को जो पढ़ लिख सकता है और जिसमें समझ के साथ अंकगणितीय परिकलन करने की योग्यता है।
23. कृषि, वानिकी, मत्स्यन तथा खनन को किस क्रियाओं के अंतर्गत रखा जाता है ? उत्तर — प्राथमिक क्रियाओं के
24. विनिर्माण को किस क्रियाओं के अंतर्गत रखा जाता है ? उत्तर — द्वितीयक क्रियाओं के
25. व्यापार, परिवहन और संचार को किस क्रियाओं के अंतर्गत रखा जाता है ? उत्तर — तृतीयक क्रियाओं के
26. अनुसंधान सूचना प्रौद्योगिकी और वैचारिक विकास से जुड़े कार्यों को किस क्रियाओं के अंतर्गत रखा जाता है ? उत्तर — चतुर्थक क्रियाओं के
– : समाप्त : –
