Bihar Board Class 12th Geography “1) जनसंख्या : वितरण, घनत्व और संघटन”

Bihar Board Class 12th History : प्रिय विद्यार्थीयों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है BSEB Class 12th भारत : लोग और अर्थव्यवस्था “1) जनसंख्या : वितरण, घनत्व और संघटन” का One liner Objective & Subjective Questions

One Liner Objectives

1. किसी देश के अत्यंत महत्वपूर्ण घटक होते हैं ? उत्तर — लोग
2. भारत की जनसंख्या कितनी है ? उत्तर — 121 करोड़ (2011 की जनगणना के अनुसार) = वर्तमान में लगभग 145 करोड़
3. विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है ? उत्तर — चीन (वर्तमान में भारत)
4. हमारे देश में जनसंख्या के आँकड़ों को कितने वर्ष बाद होने वाली जनगणना द्वारा एकत्रित किया जाता है ? उत्तर — प्रति दस वर्ष
5. भारत की पहली जनगणना कब हुई थी ? उत्तर — 1872
6. भारत की पहली संपूर्ण जनगणना कब हुई थी ? उत्तर — 1881
7. भारत की सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य हैं ? उत्तर — उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल
8. जनसंख्या के घनत्व को अभिव्यक्त किया जाता है ? उत्तर — प्रति इकाई क्षेत्र में व्यक्तियों की संख्या द्वारा
9. भारत का जनसंख्या घनत्व कितना है ? उत्तर — 382 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी. (2011)
10. भारत का जनसंख्या घनत्व 1951 में कितना था ? उत्तर — 117 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी.
11. अरुणाचल प्रदेश का जनसंख्या घनत्व कितना है ? उत्तर — 17 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी.
12. दिल्ली का जनसंख्या घनत्व कितना है ? उत्तर — 11,297 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी.
13. बिहार का जनसंख्या घनत्व कितना है ? उत्तर — 1106 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी.
14. पश्चिम बंगाल का जनसंख्या घनत्व कितना है ? उत्तर — 1029 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी.
15. उत्तर प्रदेश का जनसंख्या घनत्व कितना है ? उत्तर — 829 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी.
16. प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में केरल का जनसंख्या घनत्व कितना है ? उत्तर — 859 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी.
17. दो समय बिंदुओं के बीच किसी क्षेत्र विशेष में रहने वाले लोगों की संख्या में परिवर्तन को कहते हैं ? उत्तर — जनसंख्या वृद्धि
18. जनसंख्या वृद्धि के दो घटक होते हैं ? उत्तर — i) प्राकृतिक (Natural) और ii) अभिप्रेरित (Induced)
19. भारत की जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर कितना है ? उत्तर — 1.64%
20. जनसंख्या के दुगुना होने का समय क्या है ? उत्तर — वर्तमान वार्षिक वृद्धि दर पर किसी भी जनसंख्या के दुगुना होने में लगने वाला समय
21. विगत एक शताब्दी में भारत में जनसंख्या की वृद्धि की चार सुस्पष्ट प्रावस्थाओं को पहचाना गया है ? उत्तर — i) 1901 से 1921 की अवधि, ii) 1921 से 1951 की अवधि, iii) 1951 से 1981 की अवधि, iv) 1981 से वर्तमान तक की अवधि
22. किस अवधि को भारत की जनसंख्या की वृद्धि की रुद्ध अथवा स्थिर प्रावस्था कहा जाता है ? उत्तर — 1901 से 1921 की अवधि
23. किस दशक के दौरान भारत की जनसंख्या में ऋणात्मक वृद्धि दर दर्ज की गई थी ? उत्तर — 1911-1921 के
24. किस अवधि को जनसंख्या की स्थिर वृद्धि की अवधि के रूप में जाना जाता है ? उत्तर — 1921 से 1951 की अवधि
25. किस अवधि को भारत में जनसंख्या विस्फोट की अवधि के रूप में जाना जाता है ? उत्तर — 1951 से 1981 की अवधि
26. राष्ट्रीय युवा नीति 2014 कितने वर्ष के आयु समूह के व्यक्ति को ‘युवा’ के रूप में परिभाषित करती है ? उत्तर — 15-29
27. देश की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत भाग गाँवों में रहता है ? उत्तर — 68.8% (2011 जनगणना)
28. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में कितने गाँव है ? उत्तर — 6,40,867
29. भारत में नगरीय जनसंख्या का अनुपात कितना हैं ? उत्तर — 31.16%
30. किसके अनुसार भारत में 179 भाषाएँ और 544 के लगभग बोलियाँ थी ? उत्तर — ग्रियर्सन
31. भारतीय संविधान के 8वीं अनुसूची में कितनी भाषाओं को रखा गया है ? उत्तर — 22
32. अनुसूचित भाषाओं में किस भाषा को बोलने वालों का प्रतिशत सर्वाधिक है ? उत्तर — हिंदी
33. अनुसूचित भाषाओं में किस भाषा को बोलने वालों का प्रतिशत निम्नतम है ? उत्तर — संस्कृत, बोडो तथा मणिपुरी
34. प्रमुख भारतीय भाषाओं के बोलने वाले चार भाषा परिवारों से जुड़े हुए हैं ? उत्तर — i) आस्ट्रिक (1.38%), ii) द्रविड़ (20%), चीनी-तिब्बती (0.85%), iv) भारतीय-यूरोपीय (73%)
35. भारत में धार्मिक समुदाय का प्रतिनिधित्व कितना हैं ? उत्तर — हिंदू (79.8), मुस्लिम (14.2%), ईसाई (2.3%), सिक्ख (1.7%), बौद्ध (0.7%) तथा जैन (0.4%)
36. ईसाई जनसंख्या अधिकांशतः देश के किन क्षेत्रों में वितरित हैं ? उत्तर — ग्रामीण क्षेत्रों में
37. अधिकांश सिक्ख देश के किस क्षेत्र में संकेंद्रित है ? उत्तर — अपेक्षाकृत छोटे क्षेत्र विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में
38. जैनियों का प्रमुख संकेंद्रण है ? उत्तर — राजस्थान के नगरीय क्षेत्रों, गुजरात और महाराष्ट्र में
39. बौद्ध का संकेद्रण है ? उत्तर — अधिकांशतः महाराष्ट्र में (अन्य क्षेत्र सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में लद्दाख, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश में लाहुल और स्पिति)
40. आर्थिक स्तर की दृष्टि से भारत की जनसंख्या को किन तीन वर्गों में बाँटा जाता है ? उत्तर — i) मुख्य श्रमिक, ii) सीमांत श्रमिक, iii) अश्रमिक
41. वह व्यक्ति जो एक वर्ष में कम से कम 183 दिन (या छः महीने) काम करता है क्या कहलाता है ? उत्तर — मुख्य श्रमिक
42. वह व्यक्ति जो एक वर्ष में 183 दिनों (या छः महीने) से कम दिन काम करता है क्या कहलाता है ? उत्तर — सीमांत श्रमिक
43. सन् 2011 की जनगणना ने भारत की श्रमजीवी जनसंख्या को किन चार प्रमुख संवर्गों में बाँटा है ? उत्तर — i) कृषक, ii) कृषि मजदूर, iii) घरेलू औद्योगिक श्रमिक, iv) अन्य श्रमिक

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top