Bihar Board Class 10th Social Science 2023 Question Answer : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है Bihar Board Class 10th Social Science 2023 (First Sitting) Previous Year Question Paper ।
खण्ड-अ (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
प्रश्न संख्या 1 से 80 तक के प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से एक सही है। चुने गए सही विकल्प को OMR शीट पर चिह्नित करें। केवल 40 प्रश्नों के ही उत्तर दें।
1. टका किस देश की मुद्रा है ?
(A) सिंगापुर
(B) इराक
(C) नेपाल
(D) बांग्लादेश
2. बिहार में पहला क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कब स्थापित हुआ?
(A) 1974
(B) 1975
(C) 1976
(D) 1977
3. केन्द्रीय सहकारी बैंक किस स्तर पर काम करता है?
(A) ग्राम स्तर
(B) जिला स्तर
(C) राज्य स्तर
(D) राष्ट्रीय स्तर
4. प्राथमिक कृषि साख समिति कृषकों को किस प्रकार का ऋण प्रदान करती है?
(A) अल्पकालीन
(B) मध्यकालीन
(C) दीर्घकालीन
(D) इनमें से सभी
5. आर्थिक विकास का तीसरा क्षेत्र क्या है?
(A) कृषि
(B) उद्योग
(C) विनिर्माण
(D) सेवा
6. सरकार द्वारा लगाए गए अनावश्यक नियंत्रणों तथा प्रतिबन्धों को हटाना क्या कहलाता है?
(A) निजीकरण
(B) उदारीकरण
(C) वैश्वीकरण
(D) इनमें से कोई नहीं
7. विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय कहाँ है?
(A) न्यूयार्क
(B) वाशिंगटन डी.सी.
(C) जेनेवा
(D) रोम
8. वर्तमान में उपभोक्ता संरक्षण हेतु कितने राज्य आयोग काम कर रहे है ?
(A) 34
(B) 35
(C) 32
(D) 36
9. वल्लभ भाई पटेल को सरदार की उपाधि किस किसान आंदोलन के दौरान दी गई?
(A) बारदोली
(B) अहमदाबाद
(C) खेड़ा
(D) चंपारण
10. निम्न में से किन्हें सीमांत गाँधी के नाम से भी जाना जाता है?
(A) सी. राजगोपालाचारी
(B) मौलाना अबुल कलाम आजाद
(C) खान अब्दुल गफ्फार खान
(D) लाला ह्रदयाल
11. भारत सरकार अधिनियम, 1919 को …….. के नाम से भी जानते हैं।
(A) मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड योजना
(B) साइमन कमीशन
(C) इंडियन स्टेट्युटरी कमीशन
(D) नेहरू रिपोर्ट
12. अंकोरवाट मंदिर का निर्माण किसने कराया ?
(A) चन्द्रगुप्त मौर्य
(B) सूर्यवर्मा द्वितीय
(C) समुद्रगुप्त
(D) हर्षवर्धन
13. बोल्शेविक दल का कार्यक्रम ‘अप्रैल थीसिस’ किसने लिखा ?
(A) स्टालिन
(B) ट्रॉटस्की
(C) लेनिन
(D) गैरीबाल्डी
14. अन्तरराष्ट्रीय मजदूर दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 1 मई
(B) 1 जून
(C) 5 जून
(D) 8 मार्च
15. ‘समाजवादियों की बाइबिल’ किसे कहते हैं?
(A) वार एण्ड पीस
(B) कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो
(C) दास कैपिटल
(D) अप्रैल थीसिस
16. ‘रक्त और लौह’ की नीति का अवलम्बन किसने किया?
(A) गैरीबाल्डी
(B) मेजिनी
(C) बिस्मार्क
(D) नेपोलियन
17. हुगली औद्योगिक प्रदेश का केन्द्र है
(A) कोलकाता-रिशरा
(B) कोलकाता-कोन्नगर
(C) कोलकाता-मेदिनीपुर
(D) कोलकाता-हावड़ा
18. भारत का सबसे छोटा रेलवे जोन कौन है?
(A) उत्तर रेलवे
(B) उत्तर-पूर्वी सीमांत रेलवे
(C) दक्षिण-पूर्व रेलवे
(D) पूर्वी तटवर्ती रेलवे
19. फाल्टा विशेष आर्थिक क्षेत्र कहाँ स्थित है?
(A) बिहार
(B) पश्चिम बंगाल
(C) केरल
(D) ओडिशा
20. भारत का पहला सीमेंट संयंत्र कहाँ स्थापित हुआ?
(A) दिल्ली
(B) कोलकाता
(C) मुम्बई
(D) चेन्नई
21. भारत का बर्मिंघम किस शहर को कहा जाता है?
(A) बोकारो
(B) जमशेदपुर
(C) भिलाई
(D) रेवाड़ी
22. निम्न में से कौन जीवाश्म ईंधन है?
(A) कोयला
(B) पेट्रोलियम
(C) प्राकृतिक गैस
(D) इनमें से सभी
23. बाघ परियोजना की शुरुआत कब हुई?
(A) 1970
(B) 1973
(C) 1975
(D) 1978
24. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है ?
(A) राजस्थान
(B) उत्तर प्रदेश
(C) उत्तराखण्ड
(D) असम
25. आंग सान सूकी का सम्बन्ध किस देश से है ?
(A) दक्षिण अफ्रीका
(B) म्यांमार
(C) श्रीलंका
(D) भूटान
26. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की स्थापना कब हुई ?
(A) 1732
(B) 1885
(C) 1890
(D) 1945
27. बोलिविया में जनसंघर्ष का मुख्य कारण क्या था?
(A) पानी की कीमत में वृद्धि
(B) खाद्यान्न की कीमत में वृद्धि
(C) पेट्रोल की कीमत में वृद्धि
(D) इनमें से कोई नहीं
28. निम्न में से किस पत्र ने रातों-रात वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट से बचने के लिए अपनी भाषा बदल दी ?
(A) हरिजन
(B) अमृत बाजार पत्रिका
(C) मराठा
(D) यंग इंडिया
29. विश्व में सर्वप्रथम मुद्रण की शुरुआत कहाँ हुई?
(A) चीन
(B) भारत
(C) जापान
(D) ब्रिटेन
30. निम्न में से किस सम्मेलन में जर्मनी की क्षतिपूर्ति राशि को कम कर दिया गया?
(A) क्योटो सम्मेलन
(B) वियना सम्मेलन
(C) रियो-डी-जेनेरो सम्मेलन
(D) लौसने सम्मेलन
31. अमेरिका में ‘न्यू डील’ किसने लागू की?
(A) अब्राहम लिकन
(B) फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट
(C) बराक ओबामा
(D) निक्सन
32. जॉन के ने किस मशीन का आविष्कार किया ?
(A) स्पिनिंग जेनी
(B) पावरलूम
(C) फ्लाइंग शट्ल
(D) वाष्प इंजन
33. निम्न में से कौन क्षेत्रीय पार्टी है ?
(A) लोक जनशक्ति पार्टी
(B) बहुजन समाज पार्टी
(C) झारखंड मुक्ति मोर्चा
(D) भारतीय जनता पार्टी
34. बंगला किस राजनीतिक दल का चुनाव चिह्न है ?
(A) समाजवादी पार्टी
(B) राष्ट्रीय जनता दल
(C) लोक जनशक्ति पार्टी
(D) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
35. नर्मदा घाटी परियोजना किन राज्यों से सम्बन्धित है ?
(A) बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश
(B) तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक
(C) पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब
(D) गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश
36. निम्न में से कौन भारतीय किसान युनियन के प्रमुख नेता थे ?
(A) जयप्रकाश नारायण
(B) चौधरी चरण सिंह
(C) महेन्द्र सिंह टिकैत
(D) मोरारजी देसाई
37. जिला परिषद का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है ?
(A) 4 वर्ष
(B) 5 वर्ष
(C) 6 वर्ष
(D) 2 वर्ष
38. पंचायती राज प्रणाली की शुरुआत कहाँ हुई थी?
(A) बिहार
(B) राजस्थान
(C) कर्नाटक
(D) महाराष्ट्र
39. ग्राम पंचायत का प्रधान कौन होता है?
(A) पार्षद
(B) महापौर
(C) आयुक्त
(D) मुखिया
40. राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?
(A) राष्ट्रपति
(B) प्रधानमंत्री
(C) उप-राष्ट्रपति
(D) मुख्यमंत्री
41. सहकारिता प्रांतीय सरकारों का हस्तांतरणयोग्य विषय कब बनी ?
(A) 1929
(B) 1919
(C) 1918
(D) 1914
42. मैंगनीज उत्पादन में अग्रणी राज्य कौन है?
(A) ओडिशा
(B) मध्य प्रदेश
(C) महाराष्ट्र
(D) कर्नाटक
43. निम्न में से कौन लौह अयस्क का एक प्रकार है ?
(A) लिग्नाइट
(B) हेमाटाइट
(C) बिटुमिनस
(D) इनमें से सभी
44. भाखड़ा-नंगल परियोजना किस नदी पर बनी है?
(A) महानदी
(B) सतलज
(C) गोदावरी
(D) कृष्णा
45. निम्न में से कौन भारत का पहला स्वदेशी प्रयास से बना परमाणु विद्युत केन्द्र है?
(A) राणा प्रताप सागर परमाणु विद्युत केन्द्र
(B) नरौरा परमाणु विद्युत केन्द्र
(C) तारापुर परमाणु विद्युत केन्द्र
(D) कलपक्कम परमाणु विद्युत केन्द्र
46. हिमाचल प्रदेश के मणिकरण में किस प्रकार का ऊर्जा संयंत्र है ?
(A) परमाणु ऊर्जा संयंत्र
(B) भूतापीय ऊर्जा संयंत्र
(C) ताप विद्युत ऊर्जा संयंत्र
(D) जल विद्युत ऊर्जा संयंत्र
47. प्राकृतिक गैस किस खनिज के साथ पाया जाता है?
(A) यूरेनियम
(B) पेट्रोलियम
(C) चूनापत्थर
(D) कोयला
48. ब्रिटेन के सहयोग से कहाँ, लौह इस्पात उद्योग बनाया गया ?
(A) बोकारो
(B) राउरकेला
(C) सेलम
(D) दुर्गापुर
49. वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट को किसने रद्द किया ?
(A) लार्ड लिटन
(B) लार्ड रिपन
(C) लार्ड डलहौजी
(D) लार्ड इरविन
50. रूस में अल्पमत वाला दल क्या कहलाया?
(A) बोल्शेविक
(B) मेनशेविक
(C) सर्वहारा वर्ग
(D) इनमें से कोई नहीं
51. बाओदाई की सरकार कहाँ थी?
(A) उत्तरी वियतनाम
(B) दक्षिणी वियतनाम
(C) कम्बोडिया
(D) हनोई
52. उत्तरी और दक्षिणी वियतनाम का एकीकरण कब हुआ?
(A) 1960
(B) 1965
(C) 1975
(D) 1976
53. निम्न में से किसके योगदान से इटली का एकीकरण पूर्ण हुआ?
(A) मेजिनी
(B) काउंट कावूर
(C) विक्टर इमैनुएल
(D) इनमें से सभी
54. हीगेल किस देश का दार्शनिक था ?
(A) फ्रांस
(B) इटली
(C) जर्मनी
(D) ऑस्ट्रिया
55. जर्मन राईन राज्य का निर्माण किसने किया था ?
(A) लुई XVIII
(B) नेपोलियन बोनापार्ट
(C) नेपोलियन III
(D) बिस्मार्क
56. अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की घोषणा किस संस्था ने की ?
(A) अन्तरराष्ट्रीय महिला आयोग
(B) संयुक्त राष्ट्र संघ
(C) यूरोपीय संघ
(D) आसियान
57. निम्न में से कौन प्राकृतिक आपदा नहीं है ?
(A) सुनामी
(B) बाढ़
(C) भूकंप
(D) महामारी
58. वर्ष 1934 में बिहार ने किस प्राकृतिक आपदा का सामना किया था?
(A) सुखाड़
(B) बाढ़
(C) भूकंप
(D) सुनामी
59. कच्छ प्रदेश किस भूकंपीय पेटी से सम्बन्धित है?
(A) जोन-2
(B) जोन-3
(C) जोन-4
(D) जोन-5
60. महासागर तल में कम्पन को कहते हैं ?
(A) भूकंप
(B) चक्रवात
(C) सुनामी
(D) भूस्खलन
61. मलबे के नीचे दबे हुए लोगों का पता लगाने के लिए किस यंत्र की मदद ली जाती है?
(A) दूरबीन
(C) हेलीकॉप्टर
(B) इंफ्रारेड कैमरा
(D) सूक्ष्मदर्शी
62. भारत की संविधान सभा का गठन कब हुआ?
(A) 1946
(B) 1947
(C) 1948
(D) 1949
63. एन्कूमा कहाँ के राष्ट्रपति चुने गए?
(A) पोलैंड
(B) चिली
(C) घाना
(D) मेक्सिको
64. राजनीतिक दलों की मान्यता और उसका चिह्न प्रदान किया जाता है ?
(A) राष्ट्रपति द्वारा
(B) प्रधानमंत्री द्वारा
(C) निर्वाचन आयोग द्वारा
(D) संसद द्वारा
65. “बिहार के विकास के बिना भारत का विकास संभव नहीं है।” यह कथन किसका है?
(A) राजेन्द्र प्रसाद
(B) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
(C) महबूब-उल-हक
(D) महात्मा गाँधी
66. भारत में योजना आयोग का गठन कब हुआ?
(A) 15 मार्च, 1950
(B) 15 मार्च, 1951
(C) 15 अप्रैल, 1950
(D) 15 अप्रैल, 1951
67. कृषि का विकास करना किस पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य था?
(A) पहली
(B) दूसरी
(C) तीसरी
(D) पाँचवीं
68. मानव विकास रिपोर्ट का प्रकाशन निम्न में से किसके द्वारा किया जाता है?
(A) WTO
(B) WHO
(C) UNDP
(D) ILO
69. भारत का पहला मानव विकास रिपोर्ट किस प्रधानमंत्री द्वारा जारी किया गया था ?
(A) मनमोहन सिंह
(B) अटल बिहारी वाजपेयी
(C) इन्द्र कुमार गुजराल
(D) जवाहरलाल नेहरू
70. गरीबी के कुचक्र की धारणा किसने दी ?
(A) साइमन कुज्नेत्स
(B) कीन्स
(C) अल्फ्रेड मार्शल
(D) रैगनर नर्क्स
71. भारत की सर्वाधिक प्रति व्यक्ति आय वाला राज्य कौन है ?
(A) पंजाब
(B) गोवा
(C) महाराष्ट्र
(D) कर्नाटक
72. वर्ष भर में किसी देश में अर्जित आय की कुल मात्रा को क्या कहते हैं ?
(A) प्रति व्यक्ति आय
(B) औसत आय
(C) राष्ट्रीय आय
(D) इनमें से कोई नहीं
73. भारतीय वन्य जीव बोर्ड का गठन कब हुआ?
(A) 1950
(B) 1952
(C) 1948
(D) 1954
74. आयुर्वेद के जनक कौन हैं ?
(A) चरक
(B) धन्वन्तरी
(C) पतंजलि
(D) सुश्रुत
75. टेक्सोल का उपयोग होता है ?
(A) मलेरिया में
(B) एड्स में
(C) कैंसर में
(D) टी. बी. में
76. निम्न में से कौन नवीकरणीय ऊर्जा का स्रोत है?
(A) कोयला
(B) सौर ऊर्जा
(C) पेट्रोलियम
(D) प्राकृतिक गैस
77. भारत का सबसे लंबा बाँध कौन-सा है?
(A) हीराकुंड बाँध
(B) टिहरी बाँध
(C) रिहन्द बाँध
(D) भाखड़ा नंगल
78. कहलगाँव तापीय विद्युत संयंत्र कहाँ है?
(A) मुजफ्फरपुर
(B) बरौनी
(C) भागलपुर
(D) कटिहार
79. भूकंप की सर्वाधिक विनाशकारी तरंग कौन है?
(A) पी-तरंग
(B) एस-तरंग
(C) एल-तरंग
(D) टी-तरंग
80. निम्न में से किस नदी को ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है?
(A) गंगा
(B) गण्डक
(C) कोसी
(D) सोन
खण्ड – ब (विषयनिष्ठ प्रश्न) (इतिहास)
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न संख्या 1 से 6 तक लघु उत्तरीय हैं। इनमें से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित है।
1. मार्च क्रांति के बाद केरेंसकी के नेतृत्व में बनी सरकार का मुख्य उद्देश्य क्या था?
2. लेनिन द्वारा नई आर्थिक नीति की घोषणा क्यों की गई?
3. हो-ची-मिन्ह मार्ग की क्या उपयोगिता थी?
4. रॉलेट एक्ट से आप क्या समझते हैं?
5. फैक्ट्री प्रणाली के विकास के किन्हीं दो कारणों को बताइए।
6. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना किन परिस्थितियों में हुई?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न संख्या 7 से 8 तक दीर्घ उत्तरीय हैं। इनमें से किन्हीं एक का उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित है।
7. अंग्रेजी शिक्षा ने किस प्रकार भारतीय राष्ट्रवाद के उदय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?
8. रूसी क्रांति के प्रभाव की विवेचना करें।
राजनीति विज्ञान
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न संख्या 9 से 12 तक लघु उत्तरीय हैं। इनमें से किन्हीं 2 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित है।
9. सामाजिक विभाजन से आपका क्या अभिप्राय है?
10. नगर निगम के आय के स्रोतों को लिखिए।
11. लोकमत निर्माण में राजनीतिक दल की क्या भूमिका होती है?
12. भारतीय संघीय व्यवस्था की दो विशेषताएँ बताइए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न संख्या 13 से 14 तक दीर्घ उत्तरीय हैं। इनमें से किन्हीं एक का उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित है।
13. संघीय व्यवस्था राष्ट्रीय एकता के मूल्यों के संवर्धन में किस प्रकार सहायक होती है?
14. गठबंधन की राजनीति किस प्रकार लोकतंत्र को प्रभावित करती है?
अर्थशास्त्र
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न संख्या 15 से 18 तक लघु उत्तरीय हैं। इनमें से किन्हीं 2 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित है।
15. आर्थिक विकास और आर्थिक वृद्धि में अंतर स्पष्ट करें।
16. कोर बैंकिंग प्रणाली से आपका क्या अभिप्राय है?
17. आय का गरीबी के साथ सम्बन्ध स्थापित करें।
18. स्वयं सहायता समूह से आप क्या समझते हैं?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न संख्या 19 से 20 तक दीर्घ उत्तरीय हैं। इनमें से किन्हीं एक का उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित है।
19. वैश्वीकरण के घटकों को विस्तार से लिखिए।
20. राष्ट्रीय आय का अर्थ बताइए। इसकी गणना की प्रमुख विधियों की चर्चा करें।
भूगोल
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न संख्या 21 से 26 तक लघु उत्तरीय हैं। इनमें से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित है।
21. स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग क्या है?
22. दो अधात्विक खनिजों के नाम लिखिए।
23. सौर ऊर्जा का उत्पादन कैसे होता है?
24. जैव विविधता क्या है?
25. जनसंख्या घनत्व से आपका क्या अभिप्राय है?
26. शस्य गहनता को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों का उल्लेख कीजिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न संख्या 27 से 28 दीर्घ उत्तरीय हैं। इनमें से किन्हीं एक प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित है।
27. सतत् विकास की अवधारणा की व्याख्या कीजिए।
28. हरित क्रांति क्या है? भारतीय कृषि पर इसका क्या प्रभाव पड़ा?
आपदा प्रबंधन
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न संख्या 28 से 32 तक लघु उत्तरीय हैं। इनमें से किन्हीं 2 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित है।
29. प्राकृतिक आपदा और मानव जनित आपदा में क्या अन्तर है?
30. सूखे के लिए जिम्मेवार कारकों को बताइए।
31. सुनामी के विनाशकारी प्रभाव को कम करने के उपाय बताइए।
32. सुदूर संवेदी उपग्रह क्या है?
– : समाप्त : –
