Bihar Board Class 10th Social Science 2016 Question Answer : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है Bihar Board Class 10th Social Science 2016 (Second Sitting) Previous Year Question Paper ।
Group-A (इतिहास)
निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सही विकल्प चुनें :
1. हिन्द-चीन पहुंचने वाले प्रथम व्यापारी कौन थे ?
(क) अंगरेज
(ख) फ्रांसीसी
(ग) पुर्तगाली
(घ) डच
2. रम्पा विद्रोह कब हुआ ?
(क) 1916 में
(ख) 1917 में
(ग) 1918 में
(घ) 1919 में
3. सही शब्द से रिक्त स्थान की पूर्ति करें :
…….. भारत में खिलाफत आन्दोलन के नेता थे।
4. सही शब्द से रिक्त स्थान की पूर्ति करें :
सन् 1838 में ……. में चार्टिस्ट आन्दोलन की शुरूआत हुई।
5. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
यूटोपियन समाजवादियों के विचारों का वर्णन करें।
6. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
भारत में राष्ट्रवाद के उदय के सामाजिक कारणों पर प्रकाश डालें।
7. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
गुटेनबर्ग ने मुद्रण यंत्र का विकास कैसे किया ?
8. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 अथवा 120 शब्दों में दें :
उपनिवेशवाद से आप क्या समझते हैं? औद्योगीकरण ने उपनिवेशवाद को कैसे जन्म दिया ? वर्णन करें।
अथवा, ग्रामीण तथा नगरीय जीवन में बीच की भिन्नताओं को स्पष्ट करें।
Group-B (भूगोल)
निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सही विकल्प चुनें :
9. मरुस्थलीय मृदा किस राज्य में पाया जाता है ?
(क) उत्तर प्रदेश
(ख) राजस्थान
(ग) कर्नाटक
(घ) महाराष्ट्र
10. बिहार के कितने भौगोलिक क्षेत्र पर वन का फैलाव है ?
(क) 15%
(ख) 20%
(ग) 30%
(घ) 7%
11. सही शब्द से रिक्त स्थान की पूर्ति करें :
(i) मन्दार हिल …… जिला में है।
(ii) बिहार में अति-जल-दोहन से …… तत्व का संकेन्द्रण बढ़ा है।
12. निम्न प्रश्न का उत्तर 20 शब्दों में दें:
बिहार में वन विनाश के दो मुख्य कारकों को लिखें।
13. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें:
तल चिह्न और स्थानिक ऊँचाई में अन्तर स्पष्ट करें।
14. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
हरित क्राति से आप क्या समझते हैं ?
15. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 अथवा 120 शब्दों में दें :
भारतीय अर्थव्यवस्था में उद्योगों के योगदान का विस्तार पूर्वक वर्णन करें।
अथवा, पूरे पृष्ठ पर भारत का एक रेखा मानचित्र बनाइए तथा निम्नलिखित को अंकित कीजिए :
(क) रानीगंज
(ख) अंकलेश्वर
(ग) बरौनी
(घ) कलपक्कम
(ङ) सुन्दरवन क्षेत्र।
अथवा, केवल नेत्रहीन छात्रों के लिए :
भारत में गेहूँ की खेती का विस्तार पूर्वक वर्णन करें।
Group-C (राजनीति विज्ञान)
निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सही विकल्प चुनें :
16. बिहार में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं ?
(क) 50%
(ख) 25%
(ग) 33%
(घ) इनमें से कोई नहीं
17. सूचना के अधिकार आन्दोलन की शुरूआत किस राज्य से हुई ?
(क) राजस्थान
(ख) दिल्ली
(ग) तमिलनाडु
(घ) बिहार
18. निम्न प्रश्न का उत्तर 20 शब्दों में दें:
गुप्त मतदान पत्र क्या है ?
19. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
ग्राम कचहरी के गठन एवं शक्ति का वर्णन करें।
20. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
लैंगिक असमानता क्या है ?
21. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 अथवा 120 शब्दों में दें :
परिवारवाद और जातिवाद बिहार में किस तरह लोकतंत्र को प्रभावित करते हैं ?
अथवा, लोकतंत्र के लिए राजनीतिक दल क्यों आवश्यक है ?
Group-D (अर्थशास्त्र)
निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सही विकल्प चुनें :
22. निम्न में कौन एक बीमारू राज्य नहीं है ?
(क) बिहार
(ख) मध्य प्रदेश
(ग) उड़ीसा
(घ) कर्नाटक
23. वाणिज्यिक बैंकों का राष्ट्रीयकरण कब हुआ था ?
(क) 1966 में
(ख) 1969 में
(ग) 1980 में
(घ) 1975 में
24. निम्न प्रश्न का उत्तर 20 शब्दों में दें:
मिश्रित अर्थव्यवस्था क्या है ?
25. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
आर्थिक नियोजन क्या है ?
26. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
सकल घरेलू उत्पाद क्या है ?
27. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 अथवा 120 शब्दों में दें :
राष्ट्रीय आय की परिभाषा दें। उसकी गणना की प्रमुख विधियाँ कौन-सी हैं ?
अथवा, भारत में सामान्य व्यक्ति पर वैश्वीकरण का क्या प्रभाव पड़ा ?
Group-E (आपदा प्रबंधन)
निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सही विकल्प चुनें :
28. बाढ़ के समय हमें निम्नलिखित में से किस स्थान पर जाना चाहिए ?
(क) ऊंची भूमि वाले स्थान पर
(ख) गांव के बाहर
(ग) जहां हैं उसी स्थान पर रहना
(घ) खेतों में
29. निम्नलिखित में से किस नदी को ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है ?
(क) गंगा
(ख) गंडक
(ग) कोसी
(घ) पुनपुन
30. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें:
आपदा के विभिन्न प्रकारों का वर्णन करें।
– : समाप्त : –


