Bihar Board Class 10th Social Science 2016 Question Answer : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है Bihar Board Class 10th Social Science 2016 (First Sitting) Previous Year Question Paper ।
Group-A (इतिहास)
निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सही विकल्प चुनें :
1. जर्मन राईन राज्य का निर्माण किसने किया था ?
(क) लुई 18वां
(ख) नेपोलियन बोनापार्ट
(ग) नेपोलियन III
(घ) बिस्मार्क
2. अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी ?
(क) 1848
(ख) 1858
(ग) 1885
(घ) 1920
3. सही शब्द से रिक्त स्थान की पूर्ति करें :
विश्वव्यापी आर्थिक संकट …अमेरिका… देश से आरंभ हुआ।
4. सही शब्द से रिक्त स्थान की पूर्ति करें :
हंगरी की राजधानी …. बुडापेस्ट… है।
5. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
गैरीबाल्डी के कायों की चर्चा करें।
6. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
स्लम पद्धति की शुरूआत कैसे हुई ?
7. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
विश्व बाजार के स्वरूप को स्पष्ट करें।
8. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 अथवा 120 शब्दों में दें :
जर्मनी के एकीकरण में बिस्मार्क की भूमिका का वर्णन करें।
अथवा, भारत में मजदूर आन्दोलन के विकास का वर्णन करें।
Group-B (भूगोल)
निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सही विकल्प चुनें :
9. सोपानी कृषि किस राज्य में प्रचलित है ?
(क) हरियाणा
(ख) पंजाब
(ग) बिहार का मैदानी क्षेत्र
(घ) उत्तराखंड
10. देश के बांधों को किसने ‘भारत का मंदिर’ कहा था ?
(क) महात्मा गांधी
(ख) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(ग) पंडित नेहरू
(घ) स्वामी विवेकानन्द
11. सही शब्द से रिक्त स्थान की पूर्ति करें :
(i) समुद्री क्षेत्र में तट से …12.2 किलोमीटर… किमी क्षेत्र तक राष्ट्रीय सम्पदा होती है।
(ii) कहलगाँव तापीय विद्युत परियोजना …. भागलपुर… जिला में अवस्थित है।
12. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
बिहार में वन सम्पदा की वर्तमान स्थिति का वर्णन करें।
13. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
भारतीय कृषि की निम्न उत्पादकता के किन्हीं चार कारणों का उल्लेख करें। (3)
14. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
पर्वतीय छायाकरण विधि का वर्णन करें।
15. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 अथवा 120 शब्दों में दें :
भारत के सीमेंट उद्योग का वर्णन करें।
अथवा, पूरे पृष्ठ पर भारत का एक रेखा मानचित्र बनाइए तथा निम्नलिखित को अंकित कीजिए :
(क) कोयला क्षेत्र → झरिया
(ख) लौह-इस्पात कारखाना → बोकारो
(ग) तेल क्षेत्र → डिगबोई
(घ) तेल शोधक कारखाना → मथुरा
(ङ) परमाणु शक्ति केन्द्र → तारापुर।
अथवा, केवल नेत्रहीन छात्रों के लिए :
भारत में चावल की खेती का वर्णन करें।
Group-C (राजनीति विज्ञान)
निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सही विकल्प चुनें :
16. भारत में औरतों के लिए आरक्षण की व्यवस्था किस संस्था में है ?
(क) लोक सभा
(ख) विधान सभा
(ग) पंचायती राज
(घ) राज राज्य सभा
17. राजनीतिक दलों की नींव सर्वप्रथम किस देश में पड़ी ?
(क) ब्रिटेन
(ख) भारत
(ग) फ्रांस
(घ) संयुक्त राज्य अमेरिका
18. निम्न प्रश्न का उत्तर 20 शब्दों में दें :
बंधुआ मजदूर किसे कहते हैं ?
19. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
ग्राम पंचायत के प्रमुख अंगों का वर्णन करें।
20. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
सत्ता में साझेदारी से आप क्या समझते हैं ?
21. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 अथवा 120 शब्दों में दें :
राजनीतिक दलों के छः मुख्य कार्यों का वर्णन करें।
अथवा, भाषा नीति क्या है ?
Group-D (अर्थशास्त्र)
निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सही विकल्प चुनें :
22. भारत में वित्तीय वर्ष होता है ?
(क) 1 जनवरी से 31 दिसम्बर तक
(ख) 1 जुलाई से 30 जून तक
(ग) 1 अप्रैल से 31 मार्च तक
(घ) 1 सितम्बर से 31 अगस्त तक
23. सोने के आभूषण की शुद्धता की पहचान किस चिह्न से की जाती है ?
(क) ट्रेड मार्क
(ख) हॉल मार्क
(ग) एगमार्क
(घ) उल मार्क
24. निम्न प्रश्न का उत्तर 20 शब्दों में दें :
आधारभूत संरचना किसे कहते हैं ?
25. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
समावेशी विकास से आप क्या समझते हैं ?
26. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
बचत क्या है ?
27. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 अथवा 120 शब्दों में दें :
भारत में वैश्वीकरण का वर्णन करें।
अथवा, विश्व व्यापार संगठन क्या है? यह कब और क्यों स्थापित किया गया ?
Group-E (आपदा प्रबंधन)
निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सही विकल्प चुनें :
28. निम्न में से कौन मानव जनित आपदा है ?
(क) साम्प्रदायिक दंगे
(ख) आतंकवाद
(ग) महामारी
(घ) इनमें से सभी
29. नदियों में बाढ़ आने का प्रमुख कारण क्या है ?
(क) जल की अधिकता
(ख) नदी की तली में अवसाद का जमाव
(ग) वर्षा की अधिकता
(घ) इनमें से कोई नहीं
30. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
आपदा से आप क्या समझते हैं ?
– : समाप्त : –


