Bihar Board Class 10th Social Science 2014 (Second Sitting) Previous Year Question Paper

Bihar Board Class 10th Social Science 2014 Question Answer : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है Bihar Board Class 10th Social Science 2014 (Second Sitting) Previous Year Question Paper ।

GROUP-A इतिहास (अंक : 20)

निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सही विकल्प चुनें :
1. गैलीबाल्डी पेशे से क्या था ?
(क) सिपाही
(ख) किसान
(ग) जमींदार
(घ) नाविक

2. ‘वार एण्ड पीस’ पुस्तक की रचना किसने की ?
(क) कार्ल मार्क्स
(ख) टालस्टाय
(ग) दोस्तोवस्की
(घ) ऐंजल्स

3. सही शब्द से रिक्त स्थान की पूर्ति करें :
    नई आर्थिक नीति ……. ई. में लागू हुआ था।

4. सही शब्द से रिक्त स्थान की पूर्ति करें :
    सेडोवा का युद्ध …… और …… के बीच हुआ था।

5. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें।
    असहयोग आन्दोलन प्रथम जन-आन्दोलन था। कैसे ?

6. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें।
    छापाखाना यूरोप कैसे पहुँचा ?

7. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें।
    स्लम पद्धति की शुरूआत कैसे हुई ?

8. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 अथवा 120 शब्दों में दें।
    जर्मनी के एकीकरण में बिस्मार्क की भूमिका का वर्णन करें।     
    अथवा, यूनानी स्वतंत्रता आन्दोलन का संक्षिप्त विवरण दें।

GROUP-B भूगोल (अंक : 20)

निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सही विकल्प चुनें :
9. सौर ऊर्जा निम्नलिखित में से कौन-सा साधन है ?
(क) मानवकृत
(ख) पुनःपूर्तियोग्य
(ग) अजैव
(घ) अचक्रीय

10. वृहद क्षेत्र में जल की उपस्थिति के कारण ही पृथ्वी को कहते हैं ?
(क) उजला ग्रह
(ख) नीला ग्रह
(ग) लाल ग्रह
(घ) हरा ग्रह

11. सही शब्द से रिक्त स्थानों की पर्ति करें :
(i) मरुस्थलीय मृदा का विस्तार भारत के ……. राज्य में होता है।
(ii) प्राणियों के शरीर में ……. प्रतिशत जल की मात्रा निहित है।
(iii) भारत का राष्ट्रीय पक्षी …….. है।

12. निम्न प्रश्न का उत्तर 20 शब्दों में दें :
     वन के पर्यावरणीय महत्व का वर्णन कीजिए।

13. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
     भारत में कितने प्रकार की सडक हैं ? वर्णन करें।

14. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा 60 शब्दों में दें :
     भारत के लिए जलमार्ग का क्या महत्व है ?

15. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 अथवा 120 शब्दों में दें :
     “कृषि बिहार की अर्थ-व्यवस्था की रीढ़ है।” इस कथन की व्याख्या कीजिए।
      अथवा, पूरे पृष्ठ पर भारत का एक रेखा मानचित्र बनाइए तथा निम्नलिखित को छायांकित कर नाम अंकित कीजिए :
(क) कोलकाता
(ख) काली मिट्टी का क्षेत्र
(ग) सुन्दरवन
(घ) बंगाल की खाड़ी
(ङ) मुम्बई।

अथवा, केवल नेत्रहीन छात्रों के लिए :
भारत में बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना से आप क्या समझते हैं? इससे क्या-क्या लाभ होते हैं ?

GROUP-C राजनीति विज्ञान (अंक : 17)

निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सही विकल्प चुनें :
16. भारत में किस तरह के लोकतंत्र की व्यवस्था की गई है ?
(क) प्रत्यक्ष
(ख) अप्रत्यक्ष
(ग) प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं

17. निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रीय दल नहीं है ?
(क) राष्ट्रीय जनता दल
(ख) बहुजन समाज पार्टी
(ग) लोक जनशक्ति पार्टी
(घ) भारतीय जनता दल

18. निम्न प्रश्न का उत्तर 20 शब्दों में दें :
      सूचना का अधिकार कानून लोकतंत्र का रखवाला है। कैसे ?

19. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 अथवा 120 शब्दों में दें।
      लोकतंत्र किस प्रकार आर्थिक संवृद्धि एवं विकास में सहायक बनता है ?
      अथवा, क्या आतंकवाद लोकतंत्र की चुनौती है ? स्पष्ट करें।

20. निम्न प्रश्न का उत्तर 20 शब्दों में दें :
       राजनीतिक दल की परिभाषा दें।

21. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 अथवा 120 शब्दों में दें:
      गठबन्धन की सरकारों में सत्ता में साझेदार कौन-कौन होते हैं ?

GROUP-D अर्थशास्त्र (अंक : 17)

निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में सही विकल्प चुनें :
12. वैश्वीकरण के मुख्य अंग कितने हैं ?
(क) एक
(ख) दो
(ग) पाँच
(घ) चार

23. भारत उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की घोषणा कब हुई ?
(क) 1986
(ख) 1980
(ग) 1987
(घ) 1988

24. निम्न प्रश्न का उत्तर 20 शब्दों में दें।
      सहकारिता से आप क्या समझते हैं ?

25. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 अथवा 120 शब्दों में दें।
      भारत में वैश्वीकरण के पक्ष में तर्क दें।
      अथवा, ‘मानवाधिकार’ के महत्व पर लिखें।

26. निम्न प्रश्न का उत्तर 20 शब्दों में दें :
      वैश्वीकरण से आप क्या समझते हैं ?

27. निम्न प्रश्न का उत्तर 100 अथवा 120 शब्दों में दें :
      आर्थिक विकास क्या है ? आर्थिक विकास एवं आर्थिक वृद्धि में अंतर बताइए।

GROUP-E आपदा प्रबन्धन (अंक : 6)

निम्नांकित बहुविकल्पीय प्रश्नों में सही विकल्प चुनें :
28. सुनामी किस स्थान पर आता है ?
(क) स्थल
(ख) समुद्र
(ग) आसमान
(घ) इनमें से कोई नहीं

29. 26 दिसम्बर, 2004 को विश्व के किस हिस्से में भयंकर सुनामी आया था ?
(क) पश्चिम एशिया
(ख) प्रशान्त महासागर
(ग) अटलांटिक महासागर
(घ) बंगाल की खाड़ी

30. निम्न प्रश्न का उत्तर 50 अथवा, 60 शब्दों में दें :
       भूकम्प के प्रभावों को कम करने वाले किन्हों चार उपायों को लिखिए।

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top