Bihar Board Class 10th Sanskrit 2022 Question Answer : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है Bihar Board Class 10th Sanskrit 2022 (First Sitting) Previous Year Question Paper ।
खण्ड-अ (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
प्रश्न संख्या 1 से 100 तक के प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए हैं जिनमें से एक सही है। अपने द्वारा चुने गए सही विकल्प को OMR शीट पर चिह्नित करें। किन्हीं 50 प्रश्नों का उत्तर दें।
1. ‘भवत्’ शब्द के षष्ठी बहुवचन का रूप क्या होगा ?
(A) भवान्
(B) भवति
(C) भवतः
(D) भवताम्
2. ‘तिष्ठति’ में धातु क्या है ?
(A) स्था
(B) तिष्ठ्
(C) स्ना
(D) स्तु
3. ‘तुमुन्’ प्रत्यय से बना अव्यय कौन-सा है ?
(A) श्रुत्वा
(B) हन्तुम्
(C) लिखितम्
(D) विहाय
4. ‘राघवः’ में कौन-सा तद्धित प्रत्यय है ?
(A) अत्र
(B) यत्
(C) अण्
(D) ण्य
5. ‘निपुणा’ में कौन-सा स्त्री प्रत्यय है ?
(A) डाप्
(B) चाप्
(C) उङ्
(D) टाप्
6. ‘व्याघ्रपथिक कथा’ किस ग्रन्थ से संकलित है ?
(A) हितोपदेश
(B) पञ्चतंत्र
(C) दशकुमारचरित
(D) कादम्बरी
7. बाघ के हाथ में क्या था ?
(A) पत्थर
(B) जल
(C) कुश
(D) बेलपत्र
8. ‘व्याघ्रपथिक कथा’ में ‘कुत्र तव कंकणम् ?’ किसका कथन है ?
(A) बाघ का
(B) पथिक का
(C) लेखक का
(D) अर्जुन का
9. किसके बिना ज्ञान भार है ?
(A) क्रिया
(B) ध्यान
(C) सम्मान
(D) धन
10. साधु का स्त्रीलिंग रूप क्या होगा ?
(A) साधूः
(B) साधवी
(C) सधवी
(D) साध्वी
11. ‘अलसानाम् कथा’ का समस्त पद क्या होगा ?
(A) कथालसः
(B) अलसकथा
(C) आलसकथा
(D) आलसाकथा
12. ‘तन्मध्ये’ पद में कौन-सी संधि है ?
(A) स्वर
(B) व्यञ्जन
(C) विसर्ग
(D) अयादि
13. ‘मुनिरयम्’ में किन-किन वर्णों की संधि हुई है ?
(A) स् + अ
(B) र + अ
(C) र् + आ
(D) : + अ
14. ‘पित्रादेशः’ का सही संधि-विच्छेद क्या है ?
(A) पितृ + आदेशः
(B) पित्र + आदेश:
(C) पिता + आदेशः
(D) पितृः + आदेशः
15. ‘निः + रोगः’ की सन्धि क्या होगी ?
(A) नीरोगः
(B) निरोगः
(C) निर्रोग
(D) निष्रोगः
16. ‘नरेशः’ किस सन्धि का उदाहरण है ?
(A) विसर्ग
(B) स्वर
(C) व्यञ्जन
(D) वा शरि
17. किस समास की प्रथम पद नकारात्मक होता है ?
(A) द्वन्द्व
(B) द्विगु
(C) नञ्
(D) अव्ययीभाव
18. ‘बहिः’ अव्यय के योग में कौन-सी विभक्ति होती है ?
(A) पञ्चमी
(B) षष्ठी
(C) सप्तमी
(D) षष्ठी और सप्तमी
19. ‘भीत्रार्थानां भयहेतुः’ सूत्र का उदाहरण कौन-सा वाक्य है ?
(A) पितामहात् प्रजाः प्रजायन्ते।
(B) राम : शिक्षकात् पठति।
(C) बालः सर्पात् बिभेति।
(D) सः विद्यालयात गृहं गच्छति।
20. ‘वि’ उपसर्ग किस शब्द में है ?
(A) वनिता
(B) विवाहः
(C) विद्वान्
(D) विदितम्
21. स्वर्णमय पात्र से किसका मुँह ढका हुआ है ?
(A) कलश का
(B) सत्य का
(C) घर का
(D) धर्म का
22. ‘चञ्चलः’ पद में कौन-सी सन्धि है ?
(A) व्यञ्जन
(B) स्वर
(C) विसर्ग
(D) गुण
23. किसमें पद अपनी-अपनी विभक्तियों को छोड़कर मिलते हैं ?
(A) सन्धि
(B) समास
(C) संयोग
(D) संयुक्ताक्षर
24. ‘प्रजातन्त्रम्’ का विग्रह क्या होगा ?
(A) प्रजानाम् तन्त्रम्
(B) प्रजाः तन्त्रम्
(C) प्रजासु तन्त्रम्
(D) प्रजाभ्य: तन्त्रम्
25. ‘पृथक्’ अव्यय के योग में कौन-सी विभक्ति नहीं होती है ?
(A) चतुर्थी
(B) पञ्चमी
(C) तृतीया
(D) द्वितीया
स्पष्टीकरण :- सूत्र “पृथग्विनानानाभिस्तृतीयान्यतरस्याम्” के अनुसार पृथक् (अलग्), विना, नाना शब्दों के योग में तृतीया, द्वितीया और पंचमी विभक्तियों में से कोई एक विभक्ति हो सकती है।
26. ‘यस्य च भावेन भावलक्षणम्’ सूत्र का उदाहरण वाक्य है ?
(A) गोषु कृष्णा बहुक्षीरा।
(B) रुदिते पुत्रे पिता आपणं गतः।
(C) उदिते सूर्ये सः गृहं गतः।
(D) मोक्षे इच्छा अस्ति।
27. ‘निकषा’ अव्यय के योग में कौन-सी विभक्ति होती है ?
(A) तृतीया
(B) षष्ठी
(C) पञ्चमी
(D) द्वितीया
28. ‘सम्भवम्’ पद में कौन-सा उपसर्ग है ?
(A) सम्
(B) सु
(C) अभि
(D) अपि
29. ‘धनुषा’ में मूल शब्द क्या है ?
(A) धनु
(B) धनुष्
(C) धनुष
(D) धनुषः
30. ‘अस्ति’ किस धातु का रूप है ?
(A) अस्
(B) भू
(C) अद्
(D) आस्
31. ‘तस्मिन्’ पद का मूलरूप है ?
(A) तत्
(B) यत्
(C) एतत्
(D) अदस्
32. ‘निवेदनम्’ पद में उपसर्ग क्या है ?
(A) निस्
(B) निर्
(C) वि
(D) नि
33. किस पद में ‘परि’ उपसर्ग है ?
(A) परिणामम्
(B) प्रत्येकम्
(C) प्रतिष्ठा
(D) प्रार्थना
34. किस वाक्य में ‘सप्तम्यधिकरणे च’ सूत्र से सप्तमी विभक्ति हुई है ?
(A) नदीषु गङ्गा श्रेष्ठा अस्ति।
(B) तिलेषु तैलं भवति।
(C) आगते रामे मोहनः गृहं गतः।
(D) रुदिते पुत्रे पिता वनं जगाम।
35. ‘अनंतरम्’ अव्यय के योग में कौन-सी विभक्ति होती है ?
(A) तृतीया
(B) षष्ठी
(C) चतुर्थी
(D) पञ्चमी
36. ‘पक्षी वृक्षम् उपवसति।’ वाक्य किस सूत्र का उदाहरण है ?
(A) उपान्वध्याङ्वसः
(B) अभिनिविशश्च
(C) अधिशीङ्स्थासां कर्म
(D) कर्मणि द्वितीया
37. उक्त कर्म में कौन-सी विभक्ति होती है ?
(A) पञ्चमी
(B) प्रथमा
(C) षष्ठी
(D) तृतीया
38. ‘नीलकण्ठः’ में कौन-सा समास है ?
(A) कर्मधारय
(B) तत्पुरुष
(C) बहुव्रीहि
(D) इन्द्र द्वन्द
39. किस पद में द्विगु समास है ?
(A) राष्टपतिः
(B) राधाकृष्णौ
(C) गजाननः
(D) सप्तपदी
40. किस समास का उत्तरपद प्रधान होता है ?
(A) तत्पुरुष
(B) कर्मधारय
(C) द्विगु
(D) अव्ययीभाव
41. जनक की सभा में कौन थी ?
(A) मैत्रेयी
(B) गार्गी
(C) सुलभा
(D) शीला भट्टारिका
42. ‘मधुराविजयम्’ किसकी रचना है ?
(A) तिरुमलाम्बा
(B) क्षमाराव
(C) गङ्गादेवी
(D) पुष्पादीक्षित
43. विशाल संस्कृतसाहित्य किसके द्वारा संवर्धित है ?
(A) कवियों
(B) शास्त्रकारों
(C) कवियों और शास्त्रकारों
(D) कलाकारों
44. ‘भारतमहिमा’ पाठ में पुराणों से कितने पद्य संकलित हैं ?
(A) पाँच
(B) दो
(C) तीन
(D) चार
45. ‘भारतमहिमा’ पाठ में ‘गायन्ति देवाः किल गीतकानि ……’ पद्म किस पुराण से संकलित है ?
(A) भागवतपुराण
(B) अग्निपुराण
(C) विष्णुपुराण
(D) नारदपुराण
46. भारतभूमि सदा किससे सेवित है ?
(A) सागरों से
(B) पर्वतों और झरनों से
(C) नदियों से
(D) इनमें से सभी से
47. गर्भाधान संस्कार का प्रयोजन क्या है ?
(A) गर्भरक्षा
(B) गर्भस्थ शिशु में संस्कारारोपण
(C) गर्भवती की रक्षा
(D) इनमें से सभी
48. (नद्यः) समुद्रे अस्तं गच्छन्ति। रेखांकित पद का प्रश्ननिर्माण निम्न में कौन-सा है ?
(A) के
(B) काः
(C) कुत्र
(D) कदा
49. मिथिला में वीरेश्वर कौन थे ?
(A) मंत्री
(B) राजा
(C) सिपाही
(D) दरबारी
50. गोलघर कहाँ है ?
(A) दरभंगा में
(B) पटना में
(C) भागलपुर में
(D) गया में
51. अन्त्येष्टि संस्कार कब होता है ?
(A) मरणोपरान्त
(B) शैशवावस्था में
(C) वृद्धावस्था में
(D) गृहस्थाश्रम में
52. जन्मपूर्व कितने संस्कार होते हैं ?
(A) पाँच
(B) छ:
(C) तीन
(D) एक
53. समावर्त्तन संस्कार का उद्देश्य क्या है ?
(A) गुरुगृह से गृहस्थ जीवन में प्रवेश करना
(B) वेदारंभ करना
(C) गुरु के पास जाना
(D) शिक्षावसान
54. किस संस्कार के साथ लोग वास्तविक गृहस्थ जीवन में प्रवेश करते हैं ?
(A) उपनयन
(B) विवाह
(C) केशान्त
(D) गोदान
55. ‘नीतिश्लोकाः’ पाठ किस ग्रन्थ से संकलित है ?
(A) विदुरनीति
(B) शुक्रनीति
(C) चाणक्यनीति दर्पण
(D) नीति शतक
56. विद्या की रक्षा किससे होती है ?
(A) सत्य से
(B) मृजया से
(C) योग से
(D) वृत्ति से
57. ‘नीतिश्लोकाः’ पाठ के आधार पर सुख देने वाली क्या है ?
(A) विद्या
(B) धर्म
(C) क्षमा
(D) अहिंसा
58. ‘नीतिश्लोकाः’ पाठ में कितने श्लोक हैं ?
(A) छः
(B) दस
(C) आठ
(D) पाँच
59. रामप्रवेश राम को ‘छात्राणाम् अध्ययनं तपः’ का उपदेश किसने दिया ?
(A) पिता
(B) साथी
(C) गुरु
(D) माता
60. रामप्रवेश राम का जन्म किस गाँव में हुआ था ?
(A) लालजी टोला
(B) गाँधी टोला
(C) मुरली टोला
(D) भीखन टोला
61. दलित ग्रामवासी पुरुष की कथा किस पाठ में हैं ?
(A) कर्मवीर कथा
(B) व्याघ्रपथिक कथा
(C) अलसकथा
(D) विश्वशांतिः
62. स्वामी दयानन्द का जन्म किस राज्य में हुआ था ?
(A) बिहार
(B) उत्तर प्रदेश
(C) गुजरात
(D) महाराष्ट्र
63. स्वामी दयानन्द के बचपन का नाम क्या था ?
(A) शंकर
(B) मूलशंकर
(C) शिवशंकर
(D) ज्ञानशंकर
64. रात्रिजागरण छोड़कर मूलशंकर कहाँ गये ?
(A) घर
(B) गुरु की खोज में
(C) मंदिर
(D) विद्यालय
65. स्वामी दयानन्द घर छोड़कर घूमते हुए कहाँ पहुँचे ?
(A) काशी
(B) मथुरा
(C) प्रयाग
(D) हरिद्वार
66. डी० ए० वी० विद्यालय की स्थापना कब हुई ?
(A) 1880 ई.
(B) 1983 ई.
(C) 1883 ई.
(D) 1875 ई.
67. ‘मंदाकिनी’ का अर्थ क्या है ?
(A) गंगा नदी
(B) यमुना नदी
(C) सरस्वती नदी
(D) सरयू नदी
68. ‘मंदाकिनीवर्णनम्’ पाठ में कहाँ की गङ्गा का वर्णन है ?
(A) काशी की
(B) चित्रकूट की
(C) पटना की
(D) प्रयाग की
69. ‘मंदाकिनीवर्णनम् पाठ के कवि कौन हैं ?
(A) तुलसीदास
(B) भारवि
(C) वाल्मीकि
(D) कालिदास
70. राम ने ‘विशालाक्षि!’ से किसको सम्बोधित किया है ?
(A) सीता को
(B) शूर्पणखा को
(C) लक्ष्मण को
(D) कौशल्या को
71. ‘किम् + त्रल्’ से कौन-सा अव्यय बनेगा ?
(A) कुतः
(B) कुत्र
(C) कथम्
(D) कदा
72. ‘पृष्टवान्’ में कौन-सा प्रत्यय है ?
(A) क्तवतु
(B) शानच्
(C) शतृ
(D) क्त
73. ‘हन्’ धातु के लट् लकार प्रथम पुरुष बहुवचन का रूप कौन-सा है ?
(A) हन्ति
(B) हनिष्यन्ति
(C) घ्नन्तु
(D) घ्नन्ति
74. किस समास का उभयपद प्रधान होता है ?
(A) द्वन्द्व
(B) अव्ययीभाव
(C) तत्पुरुष
(D) द्विगु
75. किस पद में स्वर सन्धि है ?
(A) शयनम्
(B) सुबन्तः
(C) सज्जनः
(D) निर्धनः
76. ‘कङ्कणम्’ का संधि-विच्छेद क्या होगा ?
(A) कन् + कणम्
(B) कम् + कणम्
(C) कम् + अकणम्
(D) कन् + अकणम्
77. ‘एतत् + श्रुत्वा’ की सन्धि क्या होगी ?
(A) एतत्श्रुत्वा
(B) एतच्छ्रुत्वा
(C) एतश्रुत्वा
(D) श्रुत्वैतत्
78. ‘कर्णस्य दानवीरता’ पाठ किस ग्रन्थ से संकलित है ?
(A) कर्णभार रूपक से
(B) प्रतिमा नाटक से
(C) बालभारत से
(D) पुराण से
79. वास्तव में अशांति के कितने कारण हैं ?
(A) दो
(B) तीन
(C) एक
(D) चार
80. ‘शास्त्रकाराः’ पाठ किस शैली में है ?
(A) कथोपकथन
(B) प्रश्नोत्तर
(C) आख्यान
(D) उपदेशात्मक
81. ‘मथ् + क्त्वा’ से कौन-सा अव्यय बनेगा ?
(A) मथनम्
(B) मथित्वा
(C) मथन्
(D) मथितम्
82. ‘सर्वदा’ में कौन-सा तद्धित प्रत्यय है ?
(A) धा
(B) थाल्
(C) दा
(D) थमु
83. ‘रजकः’ का स्त्रीलिंग रूप क्या होगा ?
(A) रजका
(B) रजकनी
(C) रजकिन
(D) रजकी
84. ‘अणोरणीयान् ……. महीयान्’ पद्यांश के रिक्त स्थान में कौन-सा पद होगा ?
(A) महतो
(B) जगतो
(C) जन्तोः
(D) विततो
85. ‘मङ्गलम्’ पाठ में कितने मंत्र हैं ?
(A) आठ
(B) पाँच
(C) दस
(D) तीन
86. ‘पटना में हमेशा युद्ध, आग और बाढ़ का भय रहेगा।’ किसने कहा था ?
(A) भगवान् बुद्ध
(B) भगवान् महावीर
(C) चन्द्रगुप्त मौर्य
(D) मेगास्थनीज
87. ‘काव्यमीमांसा’ के कवि कौन है ?
(A) दामोदर गुप्त
(B) राजशेखर
(C) पाणिनी
(D) वररुचि:
88. ‘अलसकथा’ पाठ किस ग्रन्थ से संकलित है ?
(A) कीर्तिलता
(B) पत्रावली
(C) पुरुषपरीक्षा
(D) कीर्त्तिपताका
89. ‘अलसकथा’ कैसी कथा है ?
(A) बाल कथा
(B) हास्य कथा
(C) धार्मिक कथा
(D) व्यंग्यात्मक कथा
90. ‘अच्युतराय’ कहाँ के राजा थे ?
(A) विजयनगर
(B) राजनगर
(C) तिरुविदांकुर
(D) हस्तिनापुर
91. जब अलसशाला में आग लगी तब कौन भाग गया ?
(A) आलसी
(B) अलसशाला का कर्मचारी
(C) धूर्त
(D) मंत्री
92. सिख सम्प्रदाय के दसवें गुरु कौन थे ?
(A) गुरु गोविन्द सिंह
(B) गुरु नानक देव
(C) गुरु तेगबहादुर सिंह
(D) गुरु जग्गा सिंह
93. हम सबों में भारतवर्ष के प्रति क्या होनी चाहिए ?
(A) गुरुभक्ति
(B) पितृभक्ति
(C) देवभक्ति
(D) देशभक्ति
94. ‘किशोरी’ में कौन-सा स्त्री प्रत्यय है ?
(A) ङीष्
(B) ङीन्
(C) ङीप्
(D) ति
95. ‘ज्ञान + मतुप्’ से कौन-सा पद बनेगा ?
(A) ज्ञानवान्
(B) ज्ञातवान्
(C) ज्ञानी
(D) ज्ञातवती
96. ‘शानच्’ प्रत्यय का उदाहरण कौन-सा पद है ?
(A) कर्तुम्
(B) गतवान्
(C) सेवितम्
(D) वर्तमानम्
97. ‘नमन्’ में कौन-सा प्रत्यय है ?
(A) शानच्
(B) शतृ
(C) ल्युट्
(D) तुमुन्
98. ‘ठक्’ प्रत्यय से कौन-सा पद बना है ?
(A) जलमयम्
(B) मानुषः
(C) वैनतेयः
(D) धार्मिकः
99. ‘भवेत्’ किस लकार का रूप है ?
(A) लट्
(B) लोट्
(C) विधिलिङ्
(D) लृट्
100. ‘वाचि’ में कौन-सी विभक्ति है ?
(A) षष्ठी
(B) सप्तमी
(C) चतुर्थी
(D) तृतीया
खण्ड-ब (विषयनिष्ठ प्रश्न)
1. निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार दें। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा।
(अ) दीपावली पर्वणः भारते अतीव महत्त्वम् अस्ति। श्रूयते यत् अस्मिन् दिने त्रेतायुगे मर्यादापुरुषोत्तमः श्रीरामचन्द्रः पितुः आज्ञां परिपालयन् चतुर्दशवर्षपर्यन्तं वने उषित्वा राक्षसराजं रावणं हत्वा तस्य बन्धनात् स्वपत्नीं सीतां च विमोच्य, सीतया लक्ष्मणेन च सहितः। अयोध्या नगरीं निवृत्तः आसीत्। तदा च तस्य स्वागतं लोकेन रात्रौ दीपमालां कृत्वा कृतम्। ततः प्रभृति सर्वैः भारतीयैः तस्मिन् एव दिने प्रतिवर्ष स्वगृहेषु दीपमाला क्रियते ।
I. एकपदेन उत्तरत –
(क) कुत्र दीपावल्याः अतीव महत्त्वम् अस्ति ?
(ख) श्रीरामचन्द्रः कं हत्वा स्वपत्नीं सीतां विमोचितवान्?
II. पूर्णवाक्येन उत्तरत –
(क) लोकेन श्रीरामचन्द्रस्य स्वागतं कथं कृतम् ?
(ख) कदा प्रभृति भारतीयैः प्रतिवर्षं स्वगृहेषु दीपमाला क्रियते?
III. अस्य गद्यांशस्य एकं समुचितं शीर्षकं लिखत ।
अथवा,
अहं पाटलपुष्पम् अस्मि । वृन्ते वसामि। पवनः मां मन्दं-मन्दम् आन्दोलयति। दिने रविकिरणाः मां विकासयन्ति, रात्रौ ज्योत्स्ना मां लालयति। अहं मृदुना सुगन्धेन वातावरणं सुरभितं करोमि । मम स्वल्पकालीनं जीवनमपि लोकहितम् आतनोति । अतः पूर्णं विकसितं मे रूपम् अभिनन्दन्ति जनाः। विकसितरूपे स्थितम् अहं मानवस्य निराशामयं जीवनम् अपि आशामयं करोमि । स्वगन्धं विकीर्य अन्ते प्रकृतिमातुः अङ्के स्वपिमि।
I. एकपदेन उत्तरत –
(क) अहं किम् अस्मि?
(ख) अहं किं सुरभितं करोमि ?
II. पूर्णवाक्येन उत्तरत –
(क) कः माम् आन्दोलयति ?
(ख) जनाः मां कथम् अभिनन्दन्ति?
III. अस्य गद्यांशस्य एकं समुचितं शीर्षकं लिखत ।
(ब) तमिलनाडुप्रदेशे भारतस्य दक्षिणकोणस्य अन्ते बिन्दुरूपेण दृश्यते सागरतरङ्गैः प्रक्षाल्यमानं प्राचीनं नगरं कन्याकुमारी। एषा कन्याकुमारी त्रयाणां सागराणां संगमस्थली। समुद्रजले प्रतिबिम्बितं सूर्योदयस्य दृश्यम् अद्भुतम् एव। सूर्यस्य क्रमशः अरुणा पीता धवला च शोभा दर्शकान् मन्त्रमुग्धान् करोति। सागरस्य लहरीभिः चित्र-विचित्रवर्णानां शुक्तीनां वृष्टिः इव भवति। जलधितटे स्थितैः नारिकेल-कदली पादपैः परिवृता इव एषा नगरी।
I. एकपदेन उत्तरत –
(क) त्रयाणां सागराणां संगमस्थली का?
(ख) समुद्रजले प्रतिबिम्बितं कस्य दृश्यम् अद्भुतम् ?
II. पूर्णवाक्येन उत्तरत –
(क) केषां वृष्टिः इव भवति ?
(ख) कन्याकुमारी कैः परिवृता इष?
अथवा,
अहं एकः छिन्नः द्रुमः अस्मि । ह्यः को एकः नरः आगच्छत्। सः काष्ठाया मंम शरीरम् अच्छिनत्। छेदनेन मम शरीरे अनेक व्रणाः जाताः घुरिकायाः प्रहारेण शरीरात् अनुरूपाः जलबिन्दवः अपतन् । अकथनीया मम पीडा। हृद विदीर्ण जातम् अश्रुभिः कण्ठः अवरूद्ध। मम अन्तकालः समीपे एव तिष्ठति इत्यवगम्यांह चिन्तितो जातः यतः मयि गते जनाः पत्राणि, पुष्पाणि औषधयः च कुतः प्रापयिष्यन्ति ? निराश्रिताः भविष्यन्ति आश्रिताः खगाः कीटपतङ्गाश्च। मम जीवने पुनः वसन्तर्तः न आगमिष्यति ।
I. एकपदेन उत्तरत –
(क) नरः मम शरीरं किमर्थम् अच्छिनत् ?
(ख) घुरिकाप्रहारेण वृक्षस्य शरीरात् के अपतन् ?
II. पूर्णवाक्येन उत्तरत –
(क) वृक्षः कथं चिन्तितः जातः?
(ख) वृक्षस्य चिन्तायाः कारणं किम् अस्ति ?
2. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखें:
(i) अपने विद्यालय में आयोजित स्वतन्त्रता दिवस समारोह का वर्णन करते हुए मित्र को एक पत्र संस्कृत में लिखें।
(ii) परीक्षा शुल्क माफ करने हेतु प्रधानाध्यापक को एक आग्रह पत्र संस्कृत में लिखें।
(iii) अपने बड़े भाई के विवाह समारोह में सम्मिलित होने के लिए मित्र को एक निमन्त्रण पत्र संस्कृत में लिखें।
(iv) अपनी छोटी बहन को संस्कृत पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए एक पत्र संस्कृत में लिखें।
3. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर सात वाक्यों में एक अनुच्छेद लिखें :
(क) बोधगया
(ख) रक्षाबन्धनम्
(ग) ‘कोरोना’ महामारी
(घ) गणतंन्त्र-दिवसः
(ङ) सरस्वतीपूजा
4. अधोलिखित में से किन्हीं छः वाक्यों का अनुवाद संस्कृत में करें :
(क) तुम छात्र हो।
(ख) तुम्हारे साथ मैं भी पढ़ता हूँ।
(ग) तुम साँप से डरते हो।
(घ) वह घर से आता है।
(ङ) परिश्रम से सफलता मिलती है।
(च) वे दोनों कहाँ जाते हैं?
(छ) तुम सब प्रतिदिन साइकिल से विद्यालय आते हो।
(ज) वह कलम से लिखता है।
(झ) मुझे मिठाई अच्छी लगती है।
(ञ) उद्यान में अनेक पेड़ हैं।
(ट) बिहार की राजधानी पटना है।
(ठ) राम का भाई श्याम है।
5. निम्नलिखित में से किन्हीं आठ प्रश्नों के उत्तर दें :
(क) पाटलिपुत्र की विशेषताओं का वर्णन करें।
(ख) पटना के प्रमुख दर्शनीय स्थल कौन-कौन से हैं?
(ग) विद्वान् मृत्यु को कैसे पराजित करते हैं?
(घ) पाटलिपुत्र का पुष्पपुर या कुसुमपुर नाम का उल्लेख कहाँ है?
(ङ) ‘अलस कथा’ पाठ की विशेषताओं का वर्णन अपने शब्दों में करें।
(च) मन्त्री वीरेश्वर की विशेषताओं का वर्णन करें।
(छ) संस्कृत साहित्य के संवर्धन में विजयनगर राज्य के योगदान का वर्णन करें।
(ज) ‘मधुराविजयम्’ महाकाव्य का वर्ण्य विषय क्या है?
(झ) विवाह संस्कार में कौन-कौन से कर्मकाण्ड किये जाते हैं?
(ञ) देवगण किसका गीत गाते हैं और क्यों?
(ट) ‘भारतमहिमा’ पाठ का उद्देश्य क्या है?
(ठ) समावर्तन संस्कार का वर्णन करें।
(ड) प्राचीन समाज में कौन-कौन से प्रमुख दोष थे?
(ढ़) ‘मन्दाकिनीवर्णनम्’ पाठ में श्रीरामचन्द्रजी ने सीता जी को किन-किन सम्बोधनों से सम्बोधित किया है?
(ण) अनिष्ट से इष्ट की प्राप्ति का परिणाम कैसे बुरा होता है?
(त) कर्ण के प्रणाम करने पर शक्र ने उसे दीर्घायु होने का आर्शीवाद क्यों नहीं दिया?
–: समाप्त :–
