Bihar Board Class 10th Hindi 2017 Question Answer : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है Bihar Board Class 10th Hindi 2017 (First Sitting) Previous Year Question Paper ।
1. (अ) निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानर्पूवक पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दें। (6×2 = 12)
वन्य प्राणियों के ह्रास का एक प्रमुख कारण इनका शिकार और इन्हें विभिन्न उद्देश्यों के लिए फंसाना है। इनका आर्थिक महत्व होने के कारण इनका दोहन होता है। यद्यपि फंसाना, शिकार करना, व्यापार करना कानूनी रूप से वर्जित है, किन्तु स्थानीय, राज्य अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर इनकी काला बाजारी एवं तस्करी हो रही है। जिसके कारण वन्य जीव का तेजी से दोहन हो रहा है। इस पर सरकार द्वारा सख्त कानूनी कार्यवाही भी की जा रही है। स्वयं सेवी संस्थाओं को भी आगे लाया जा रहा है और स्थानीय जनता में जागरूकता लाने की भी जरूरत है। बिहार के दरभंगा जिला का कुशेश्वर स्थान अभयारण्य एक अच्छा उदाहरण है, जहाँ प्रवासी पक्षियों के शिकार एवं व्यापार पर रोकथाम के लिए स्थानीय नागरिकों के सहयोग से जन-जागरण के कार्यक्रम चलाए गए हैं। जिला प्रशासन के सहयोग से स्थानीय युनेस्को क्लब द्वारा पक्षियों के शिकार पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए यहाँ एक वाच टावर का निर्माण कराया गया है।
निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दें।
(क) उपर्युक्त गद्यांश का शीर्षक दें।
( ख) वन्य प्राणियों के ह्रास का प्रमुख कारण क्या है?
(ग) वन्य प्राणियों के दोहन होने के क्या कारण हैं?
(घ) बिहार में अभयारण्य कहाँ है?
(ङ) पक्षियों के शिकार पर किसके द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है?
(च) जिला प्रशासन द्वारा किस चीज का निर्माण कराया गया है?
(ब) निम्नांकित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दें : (4×2 = 8)
यूरोप में 1942 ई० के बाद जर्मनी और सोवियत संघ के बीच घमासान लड़ाई हुई। इसमें जर्मनी बुरी तरह पराजित हुआ। जर्मनी के इस पराजय में द्वितीय मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दूसरे मोर्चे में अमेरिका, इंग्लैंड, रूस और फ्रांस आते थे। ये सब मिलकर जर्मनी को पराजित करने का प्रयास किये और 6 जून 1944 को जर्मन सेना परास्त हो गयी। इसके पहले ही इटली पूर्णतः पराजित हो मित्र राष्ट्रों से संधि कर चुका था। अंततः 07 मई 1947 ई० को जर्मनी ने आत्मसमर्पण कर दिया। मित्र राष्ट्रों ने जुलाई 1945 ई० में जापान पर भीषण आक्रमण किया। 6 अगस्त 1945 को अमेरिका ने युद्ध के दौरान अत्यधिक विकसित हथियार एटम बम जापान के हिरोशिमा नामक शहर पर गिराया। फलतः हिरोशिमा का नामोनिशान मिट गया। दूसरा एटम बम 9 अगस्त 1945 को नागासाकी शहर पर गिराया गया और नागासाकी भी नेस्तानाबूद हो गया। जापान के सामने आत्मसमर्पण के सिवा कोई विकल्प नहीं था और जापान ने 2 सितम्बर 1945 को आत्मसमर्पण कर दिया, इसके साथ ही द्वितीय विश्वयुद्ध समाप्त हो गया।
निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दें (प्रत्येक लगभग 40 शब्दों में)
(क) यूरोप में 1942 ई० के बाद क्या हुआ?
(ख) दूसरे मोर्चे में कौन-कौन देश आते थे एवं जर्मनी सेना कब और किससे परास्त हुई?
(ग) अमेरिका ने पहला एटम बम कब और कहाँ गिराया? उसका क्या परिणाम हुआ?
(घ) 9 अगस्त 1945 को क्या हुआ, एवं द्वितीय विश्वयुद्ध कैसे समाप्त हो गया?
2. दिए गये संकेत बिन्दुओं के आधार पर किसी एक विषय पर लगभग 250 शब्दों में निबंध लिखें : 10
(क) भारतीय पर्व
(i) भूमिका
(ii) पर्व की महत्ता
(iii) पर्व मनाने से लाभ
(iv) पर्व मनाने के कारण हानि
(v) उपसंहार
(ख) बेरोजगारी की समस्या
(i) भूमिका
(ii) सरकार के दावे
(iii) आम लोगों पर प्रभाव
(iv) सुझाव
(v) उपसंहार
(ग) मेरे प्रिय नेता
(i) भूमिका
(ii) उनका योगदान
(iii) उनका महत्त्व
(iv) प्रिय होने के कारण
(v) उपसंहार
3. किसी चिड़िया खाना भ्रमण की चर्चा करते हुए अपने मित्र के पास पत्र लिखें। (5)
अथवा, पुनः नामांकन के लिए प्रधानाध्यापक को प्रार्थना पत्र लिखें।
4. संज्ञा और सर्वनाम के अंतर को एक-एक उदाहरण द्वारा स्पष्ट करें। (5)
अथवा, संज्ञा की परिभाषा लिखें।
5. निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखें : (5×1=5)
(i) नयन
(ii) चन्द्रमा
(iii) दर्पण
(iv) शरारत
(v) पिता
6. वाक्य प्रयोग द्वारा निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ स्पष्ट करें।
(i) नौ-दो ग्यारह होना
(ii) खाली हाथ जाना
(iii) कहीं का न रहना
(iv) बुरे फँसना
(v) जैसे का तैसा
7. स्तंभ ‘अ’ और स्तंभ ‘ब’ का सही मिलान सामने-सामने लिख कर करें। (6×1=6)
स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
(i) एक वृक्ष की हत्या (क) विनोद कुमार शुक्ल
(ii) अक्षर-ज्ञान (ख) महात्मा गांधी
(iii) मछली (ग) कुंवर नारायण
(iv) शिक्षा और संस्कृति (घ) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(v) नाखून क्यों बढ़ते हैं (ङ) अनामिका
(vi) विष के दाँत (च) नलिन विलोचन शर्मा
8. लेखक क्यों पूछता है कि मनुष्य किस ओर बढ़ रहा है, पशुता की ओर या मनुष्यता की ओर ? (उत्तर 30 शब्दों में दें)
9. ‘विष के दाँत’ कहानी में कहानी का नायक कौन है? तर्क पूर्ण उत्तर दें। (उत्तर 30 शब्दों में दें)
10. बहुजातीय राष्ट्र की हैसियत से कोई भी देश भारत का मुकाबला क्यों नहीं कर सकता? (उत्तर 30 शब्दों में दें) 3
11. बहादुर अपने घर से क्यों भाग गया था? (उत्तर 30 शब्दों में दें)
12. निम्नांकित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दें :
तीनों मछलियों के कई टुकड़े हो गये थे। पाटे के पास मछलियों के गोल-गोल चमकीले पंख पड़े थे। दीदी जहाँ लेटी थी, उस कमरे का दरवाजा खुला था, शायद माँ अंदर थी। पिताजी दरवाजे के पास गुस्से से टहल रहे थे। दीदी की सिसकियाँ बढ़ गई थी। मुझे लगा कि पिजाजी ने दीदी को मारा है।
प्रश्न
(i) प्रस्तुत गद्यांश का लेखक कौन हैं?
(ii) यह किस शीर्षक पाठ से लिया गया है?
(iii) मछली और दीदी में क्या समानता दिखाई पड़ी? स्पष्ट करें। (उत्तर 30 शब्दों में दें)
13. ‘मन लेहु पै देहु छटाँक नहीं’ से कवि का क्या अभिप्राय हैं?
14. कवि को भारत में भारतीयता क्यों नहीं दिखाई पड़ती?
15. भारत माता अपने ही घर में प्रवासिनी क्यों बनी हुई है? (उत्तर 30 शब्दों में दें)
16. कवि की दृष्टि में आज के देवता कौन हैं और वे कहाँ मिलेंगे? (उत्तर 30 शब्दों में दें)
17. निम्नांकित पद्यांश से पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दें :
धूप में बारिश में
गर्मी से सर्दी में
हमेशा चौकन्ना
अपनी खाकी वर्दी में
दूर से ही ललकारता, कौन?
मैं जवाब देता “दोस्त”।
(i) प्रस्तुत पंक्तियाँ किस पाठ से ली गयी हैं?
(ii) इस पाठ के रचनाकार कौन हैं?
(iii) इस पद्यांश का भाव अपने शब्दों में लिखें। (उत्तर 30 शब्दों में दें)
18. ‘दही वाली मंगम्मा’ कहानी में बहू ने सास को मनाने के लिये कौन सा तरीका अपनाया? (उत्तर 40 शब्दों में दें)
19. “ढ़हते विश्वास” कहानी के शीर्षक की सार्थकता पर विचार करें। (उत्तर 30 शब्दों में दें)
20. पाम्पाति कौन थी और वह शहर क्यों लायी गयी थी ? (उत्तर 30 शब्दों में दें)
– : समाप्त : –


