Bihar Board Class 10th Hindi 2017 (Second Sitting) Previous Year Question Paper

Bihar Board Class 10th Hindi 2017 Question Answer : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है Bihar Board Class 10th Hindi 2017 (Second Sitting) Previous Year Question Paper ।

1. (अ) निम्नांकित गद्यांश को ध्यानर्पूवक पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दें। (6×2=12)

बंगाल तथा बिहार के नील उत्पादक किसानों की स्थिति बहुत ही दयनीय थी। विशेषकर बिहार में नीलहे गोरों द्वारा तीनकठिया व्यवस्था प्रचलित की गयी थी, जिसमें किसानों को अपनी भूमि के 3/20 हिस्से पर नील की खेती करनी होती थी। यह सामान्यतः सबसे उपजाऊ भूमि होती थी। किसान नील की खेती नहीं करना चाहते थे क्योंकि इससे भूमि की उर्वरता कम हो जाती थी। यद्यपि 1908 ई० में तीनकठिया व्यवस्था में कुछ सुधार लाने की कोशिक की गई थी, परन्तु इससे किसानों की गिरती हुई हालत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। बागान मालिक किसानों को अपनी उपज एक निश्चित धन राशि पर केवल उन्हें ही बेचने के लिए बाध्य करते थे और यह राशि बहुत ही कम होती थी। इस समय जर्मनी के वैज्ञानिकों ने कृत्रिम नीले रंग का उत्पादन करना शुरू कर दिया था जिसके परिणाम स्वरूप विश्व के बाजारों में भारतीय नील की मांग गिर गई। चम्पारण के अधिकांश बागान मालिक यह महसूस करने लगा कि नील के व्यापार में अब उन्हें अधिक मुनाफा नहीं होगा। इसलिए मुनाफे को बनाये रखने के लिए उन्होंने अपने घाटों को किसानों पर लादना शुरू कर दिया। इसके लिए जो रास्ते उन्होंने अपनाए उसमें किसानों से यह कहा गया कि यदि वे उन्हें एक बड़ा मुआवजा दे दें तो किसानों को नील की खेती से मुक्ति मिल सकती है। इसके अतिरिक्त उन्होंने लगान में अत्यधिक वृद्धि कर दी।

निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दें।
(क) नील उत्पादक किसानों की स्थिति कैसी थी?
(ख) किसान नील की खेती क्यों नहीं करना चाहते थे?
(ग) 1908 ई० में क्या सुधार लाने की कोशिश की गई थी?
(घ) कृत्रिम नीले रंग का उत्पादन किसने शुरू कर दिया था?
(ङ) चम्पारण के बागान मालिक क्या महसूस करने लगे?
(छ) किसानों को नील की खेती से मुक्ति के लिए कौन से रास्ते बताये गये?

(ब) निम्नांकित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर दें : (4×2=8)

राष्ट्रवाद का शाब्दिक अर्थ होता है “राष्ट्रीय चेतना का उदय”। ऐसी रांष्ट्रीय चेतना का उदय जिसमें राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकीकरण का आभास हो। 19वीं शताब्दी के पूर्वाद्ध तक भारत छोटे-छोटे राज्यों में विभक्त था। उस समय भारत को एकता के सूत्र में बाँधने वाले तत्त्वों का अभाव था। समान न्याय व्यवस्था का अभाव था। राष्ट्रीय एकता में कमी का अर्थ है उस अनुभूति का अभाव जो भारत में रहने वाले सभी लोगों को समान लक्ष्य एवं समान सरोकार से जोड़े। 19वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध के कई ऐसे तत्त्व उभरे जिससे ये कमी दूर होती गयी एवं भारत एक सम्पूर्ण संगठित राष्ट्र का स्वरूप ग्रहण करने लगा। यही राष्ट्रवाद है एवं इसी राष्ट्रवाद की अभिव्यक्ति स्वतंत्रता संग्राम है।

निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दें। (प्रत्येक 30 शब्दों तक में)
(क) राष्ट्रवाद का शाब्दिक अर्थ क्या होता है?
(ख) किस शताब्दी के पूवार्द्ध तक भारत छोटे-छोटे राज्यों में विभक्त था?
(ग) भारत में एकता के सूत्र में बाँधने वाले किन तत्त्वों का अभाव था?
(घ) भारत सम्पूर्ण संगठित राष्ट्र का स्वरूप किस शताब्दी में ग्रहण करने लगा?

2. दिये गये संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 250 शब्दों में एक विषय पर निबंध लिखें : 10

(क) ‘दुर्गापूजा’
(i) भूमिका
(ii) पर्व मनाने के पीछे धार्मिक कथाएँ
(iii) मनाने के समय
(iv) उपसंहार

(ख) ‘छात्र और अनुशासन’
(i) भूमिका
(ii) अनुशासन का महत्त्व
(iii) अनुशासन का मार्गदर्शन
(iv) उपसंहार

(ग) ‘मेरा प्रिय कवि’
(i) भूमिका
(ii) उनकी रचना का आधार
(iii) उनकी रचना
(iv) उपसंहार

3. अपने मित्र के पास एक पत्र लिखें जिसमें चिड़िया-खाना भ्रमण की चर्चा करें।
अथवा, अनुपस्थिति दण्ड माफ करने के लिए प्रधानाध्यापक के पास एक आवेदन पत्र लिखें।

4. उपसर्ग और प्रत्यय में अंतर स्पष्ट करें।
अथवा, बनावट के विचार से शब्द के कितने भेद हैं? सोदाहरण लिखें।

5. निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखें।
(i) आँख
(ii) पानी
(iii) हवा
(iv) सूर्य
(v) आकाश

6. अनके शब्दों के लिए एक शब्द लिखें :
(i) जिस पर विजय प्राप्त नहीं किया जा सके।
(ii) जिसके आने की तिथि मालूम न हो।
(iii) जो ईश्वर में विश्वास करता है।
(iv) नभ में विचरण करने वाला।
(v) जो अधिक बोलता है।

7. स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’ का सही मिलान सामने लिख कर करें।

        स्तंभ ‘अ’                                   स्तंभ ‘ब’
(i) विष के दाँत                        (क) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(ii) नाखून क्यों बढ़ते है             (ख) नलीन विलोचन शर्मा
(iii) मछली                             (ग) विरेन डंगवाल
(iv) भारत माता                       (घ) प्रेमधन
(v) स्वदेशी                             (ङ) सुमित्रानन्दन पंत्र
(vi) हमारी नींद                       (च) विनोद कुमार शुक्ल

8. जातिप्रथा भारत में बेरोजगारी का एक प्रमुख और प्रत्यक्ष कारण कैसे बनी हुई है? (उत्तर लगभग 30 शब्दों में)
9. काशू और मदन के बीच झगड़ों का कारण क्या था? इस प्रसंग के द्वारा लेखक क्या दिखाना चाहता है?
10. लेखक की दृष्टि में सच्चे भारत के दर्शन कहाँ हो सकते हैं और क्यों?
11. बहादुर पर ही चोरी का आरोप क्यों लगाया जाता है और उस पर इस आरोप का क्या असर पड़ता है? (उत्तर लगभग 30 शब्दों में)
12. महल और झोपड़ी वालों की लड़ाई में अक्सर महल वाले ही जीतते हैं, पर उसी हालत में जब दूसरे झोपड़ी वाले उनकी मदद ही खिलाफ करते हैं।

प्रश्न
(i) प्रस्तुत गद्यांश का लेखक कौन है?
(ii) यह किस शीर्षक पाठ से ली गयी है?
(iii) इस प्रसंग के द्वारा लेखक क्या दिखाना चाहता है? (उत्तर लगभग 30 शब्दों में)

13. भारतमाता अपने ही घर में प्रवासिनी क्यों बनी हुई है?
14. कवि किन अत्याचारियों का और क्यों जिक्र करता है?
15. कवि को वृक्ष बूढ़ा चौकीदार क्यों लगता था?
16. कवि अपने को जलपात्र और मदिरा क्यों कहता है?

17. निम्नांकित पद्यांश के आधार पर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

हुँकारों से महलों की नींव उखड़ जाती,
साँसों के बल से ताज हवा में उड़ता है,
जनता की रोके राह, समय में ताव कहाँ,
वह जिधर चाहती, काल उधर ही मुड़ता है,

(i) प्रस्तुत पंक्तियाँ किस पाठ से ली गयी हैं?
(ii) इस पाठ के रचनाकार कौन हैं?
(iii) इस पद्यांश का भाव अपने शब्दों में लिखें।

18. मंगमा की अपनी बहू के साथ किस बात को लेकर विवाद था? (उत्तर 40 शब्दों में)
19. माँ कहानी के शीर्षक की सार्थकता पर विचार करें। (उत्तर लगभग 30 शब्दों में)
20. सीता अपने ही घर में क्यों घुटन महसूस करती है? (उत्तर लगभग 30 शब्दों 3 में)

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top