Bihar Board Class 10th Hindi (पद्य) : अध्याय 8 “एक वृक्ष की हत्या — कुँवर नारायण”

Bihar Board Class 10th Hindi : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है Class 10th हिंदी अध्याय 8 “एक वृक्ष की हत्या — कुँवर नारायण” का सारांश, Objectives And Subjective Answer Questions

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Multiple Choice Questions)

1. “एक वृक्ष की हत्या” पाठ की कौन-सी विधा है? उत्तर — कविता
2. “एक वृक्ष की हत्या” कविता के कवि कौन है? उत्तर — कुँवर नारायण
3. कुँवर नारायण का जन्म कब और कहाँ हुआ था? उत्तर — 19 सितंबर 1927 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में
4. ‘चक्रव्यूह’, ‘कोई दूसरा नहीं’, ‘इन दिनों’ इत्यादि किसकी रचना है? उत्तर — कुँवर नारायण की
5. ‘नगर संवेदना के कवि’ कौन हैं? उत्तर — कुँवर नारायण
6. “एक वृक्ष की हत्या” कुँवर नारायण के किस कविता संग्रह से लिया गया है? उत्तर — इन दिनों से
7. कवि ने किसे बूढ़ा चौकीदार कहा है? उत्तर — वृक्ष को
8. नदियों को क्या होने से बचाना है? उत्तर — नाला हो जाने से
9. हवा को क्या होने से बचाना है? उत्तर — धुआँ हो जाने से
10. खाने को क्या होने से बचाना है? उत्तर — जहर हो जाने से
11. जंगल को क्या होने से बचाना है? उत्तर — मरुस्थल हो जाने से
12. मनुष्य को क्या होने से बचाना है? उत्तर — जंगल हो जाने से
13. कविता में पेड़ के एक सूखी डाल की तुलना कवि किससे करते हैं? उत्तर — राइफल से
14. “एक वृक्ष की हत्या” कविता में कवि शहर को किससे बचाने की बात करते हैं? उत्तर — नादिरों से
15. “एक वृक्ष की हत्या” शीर्षक पाठ में दूर से ही कौन ललकारता है? उत्तर — वृक्ष रुपी चौकीदार
16. कवि के अनुसार वृक्ष रुपी चौकीदार की पगड़ी कैसी है? उत्तर — फूलपत्तीदार

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Question)

Q) कवि को वृक्ष बूढ़ा चौकीदार क्यों लगता था ?
उत्तर — कवि को वृक्ष बूढ़ा चौकीदार लगता था क्योंकि वृक्ष की पुरानी तथा मटमैला छाल चौकीदार की खाखी वर्दी सूखी हुई एक डाल चौकीदार की राइफल, ऊपर लगे कुछ फूल पत्ती चौकीदार की पगड़ी की तरह लगता था तथा चौकीदार की तरह वृक्ष भी घर के दरवाजा पर तैनात रहता था ।

Q) वृक्ष और कवि में क्या संवाद होता था ?
उत्तर — वृक्ष और कवि में यही संवाद होता था कि कवि जब भी अपने दफ्तर से घर वापस लौटते तो उन्हें ऐसा लगता कि वृक्ष उनसे यह पूछ रहा हो कि तुम कौन हो तो कवि उसके सवालों का प्रेम से जवाब देते कि मैं तुम्हारा दोस्त हूँ ।

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top