Bihar Board Class 10th Hindi  (पद्य) : अध्याय 5 “भारतमाता — सुमित्रानंदन पंत”

Bihar Board Class 10th Hindi : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है Class 10th हिंदी अध्याय 5 “भारतमाता — सुमित्रानंदन पंत” का सारांश, Objectives And Subjective Answer Questions

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Multiple Choice Questions)

1. “भारतमाता” पाठ की कौन-सी विधा है ?
(A) निबंध         
(B) कहानी          
(C) कविता         
(D) भाषण

2. “भारतमाता” पाठ के कवि कौन है ?
(A) सुमित्रानंदन पंत            
(B) रसखान           
(C) बदरीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’       
(D) रामधारी सिंह दिनकर

3. सुमित्रानंदन पंत का जन्म कब हुआ था ?
(A) 1900         
(B) 1855         
(C) 1977         
(D) 1922

4. सुमित्रानंदन पंत का जन्म कहाँ हुआ था ?
(A) उत्तर प्रदेश      
(B) बिहार       
(C) उत्तराखंड      
(D) महाराष्ट्र

5. किस कवि के जन्म के 6 घंटे बाद उसकी माता सरस्वती देवी का देहांत हो गया था ?
(A) सुमित्रानंदन पंत                        
(B) अनामिका           
(C) बदरीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’       
(D) रामधारी सिंह दिनकर

5. सुमित्रानंदन पंत का निधन कब हुआ था ?
(A) 1900         
(B) 1855          
(C) 1977         
(D) 1922

6. ‘प्रकृति और सौंदर्य के प्रेमी’ कवि कौन हैं ?
(A) वीरेन डंगवाल                            
(B) सुमित्रानंदन पंत           
(C) बदरीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’       
(D) रामधारी सिंह दिनकर

7. सुमित्रानंदन पंत का अंतिम काव्य कौन-सा है ?
(A) ग्राम्या         
(B) युगांत          
(C) उच्छ्‌वास         
(D) लोकायतन

8. ‘उच्छ्‌वास’, ‘पल्लव’, ‘वीणा’, ‘ग्राम्या’, ‘युगवाणी’, ‘ चिदंबरा’, ‘युगांत’ इत्यादि किसकी रचना है ?
(A) वीरेन डंगवाल                            
(B) सुमित्रानंदन पंत           
(C) बदरीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’       
(D) रामधारी सिंह दिनकर

9. सुमित्रानंदन पंत को ‘चिदंबरा’ की रचना के लिए कौन-सा पुरस्कार मिला था ?
(A) भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार         
(B) साहित्य अकादमी पुरस्कार          
(C) भारतरत्न                                 
(D) पद्म विभूषण

10. सुमित्रानंदन पंत कैसे कवि है ?
(A) रीतिमुक्त काल के               
(B) भक्ति काल के       
(C) प्रेम काल के                      
(D) छायावाद के

11. “भारतमाता” कविता किस काव्य संग्रह से संकलित है ?
(A) ग्राम्या         
(B) युगांत          
(C) चिदंबरा         
(D) लोकायतन

12. सुमित्रानंदन पंत के अनुसार भारतमाता किसकी मूर्ति है ?
(A) सुखी माटी की              
(B) उदास माटी की          
(C) खिली माटी की             
(D) दुखी माटी की

13. “भारतमाता” कविता में भारतमाता का कैसा चित्र प्रस्तुत किया गया है ?
(A) करुणामयी                   
(B) ममतामयी          
(C) यथातथ्यता                  
(D) शक्तिशाली

14. सुमित्रानंदन पंत को मानव सौंदर्य ने किस ओर आकृष्ट किया ?
(A) पूंजीवाद की ओर               
(B) समाजवाद की ओर          
(C) मिश्रतवाद की ओर             
(D) इनमें से कोई नहीं

15. कवि सुमित्रानंदन पंत के अनुसार भारतमाता की कितनी संतानें दलित और अभाव से ग्रसित है ?
(A) 10 करोड़     
(B) 20 करोड़      
(C) 15 करोड़      
(D) 30 करोड़

16. सुमित्रानंदन पंत के पिता का नाम था ?
(A) ऋषभनाथ                    
(B) बालगंगाधर तिलक          
(C) सुनीलदत्त पंत                
(D) गंगादत्त पंत

17. कवि पंत जी के अनुसार भारतमाता का आंचल कैसा है ?
(A) फूल भरा        
(B) धूल भरा         
(C) कांटा भरा        
(D) नरम

18. सुमित्रानंदन पंत ने मिट्टी की प्रतिमा उदासिनी किसे कहा है ?
(A) मनुष्यों को                   
(B) सभी माताओं को          
(C) भारतमाता को             
(D) इनमें से कोई नहीं

19. कवि पंत के अनुसार भारतमाता है ?
(A) ग्रामवासिनी                 
(B) शहरवासिनी          
(C) शिविरवासिनी               
(D) इनमें से कोई नहीं

20. पंत के अनुसार गंगा यमुना में क्या प्रभावित हो रहे हैं ?
(A) प्रदूषित जल              
(B) भारतमाता के आँसू जल          
(C) स्वच्छ जल               
(D) अमृत जल

One Liner Objectives

1. “भारतमाता” पाठ की कौन-सी विधा है? उत्तर — कविता
2. “भारतमाता” पाठ के कवि कौन है? उत्तर — सुमित्रानंदन पंत
3. सुमित्रानंदन पंत का जन्म कब हुआ था? उत्तर — 1900 में अलमोड़ा जिला के कौसानी (उत्तराखंड में)
4. किस कवि के जन्म के 6 घंटे बाद उसकी माता सरस्वती देवी का देहांत हो गया था? उत्तर — सुमित्रानंदन पंत का
5. सुमित्रानंदन पंत का निधन कब हुआ था? उत्तर — 29 दिसंबर 1977 को
6. ‘प्रकृति और सौंदर्य के प्रेमी’ कवि कौन हैं? उत्तर — सुमित्रानंदन पंत
7. सुमित्रानंदन पंत का अंतिम काव्य कौन-सा है? उत्तर — लोकायतन
8. ‘उच्छ्‌वास’, ‘पल्लव’, ‘वीणा’, ‘ग्राम्या’, ‘युगवाणी’, ‘ चिदंबरा’, ‘युगांत’ इत्यादि किसकी रचना है? उत्तर — सुमित्रानंदन पंत की
9. सुमित्रानंदन पंत को ‘चिदंबरा’ की रचना के लिए कौन-सा पुरस्कार मिला था? उत्तर — भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार
10. सुमित्रानंदन पंत कैसे कवि है? उत्तर — छायावादी कवि
11. “भारतमाता” कविता किस काव्य संग्रह से संकलित है? उत्तर — ग्राम्या
12. सुमित्रानंदन पंत के अनुसार भारतमाता किसकी मूर्ति है? उत्तर — उदास माटी की
13. “भारतमाता” कविता में भारतमाता का कैसा चित्र प्रस्तुत किया गया है? उत्तर — यथातथ्यता (exactness)
14. सुमित्रानंदन पंत को मानव सौंदर्य ने किस ओर आकृष्ट किया? उत्तर — समाजवाद की ओर
15. कवि सुमित्रानंदन पंत के अनुसार भारतमाता की कितनी संतानें दलित और अभाव से ग्रसित है? उत्तर — 30 करोड़
16. सुमित्रानंदन पंत के पिता का नाम था? उत्तर — गंगादत्त पंत
17. कवि पंत जी के अनुसार भारतमाता का आंचल कैसा है? उत्तर — धूल भरा
18. सुमित्रानंदन पंत ने मिट्टी की प्रतिमा उदासिनी किसे कहा है? उत्तर — भारतमाता को
19. कवि पंत के अनुसार भारतमाता है? उत्तर — ग्रामवासिनी
20. पंत के अनुसार गंगा यमुना में क्या प्रवाहित हो रहे हैं? उत्तर — भारतमाता के आँसू जल

विषयनिष्ठ प्रश्न (Subjective Answer Questions)

Q) भारतमाता अपने ही घर में प्रवासिनी क्यों बनी हुई है ?
उत्तर — भारतमाता अपने ही घर में प्रवासिनी गुलामी के जंजीरों से बंधे होने के कारण बनी हुई है । क्योंकि गुलामी के कारण विषादमय, गरीबी से चेतनहीन, ध्वनिहीन बनी हुई है । जिनके पलके बिना गिराए हुए वृक्ष के नीचे की ओर झुकी हुई है । इसलिए भारतमाता अपने ही घर में प्रवासिनी बनी हुई है।

Q) कविता में कवि भारतवासियों का कैसा चित्र खींचता है ?
उत्तर — कविता में कवि भारतवासियों का बड़ा दर्दनाक चित्र खींचता है । इनका कहना है कि भारतमाता के तीस करोड़ ऐसे संतान हैं जिनके तन को ढकने के लिए वस्त्र, खाने के लिए भोजन, अपनी रक्षा करने के लिए हथियार तक नसीब नहीं होते हैं । गरीबी और अशिक्षा के कारण इनका शोषण किया जाता है ।

Q) भारतमाता का हास भी राहु ग्रसित क्यों दिखाई पड़ता है?
उत्तर — भारतमाता के सोने जैसी प्रकृति सौंदर्यता से परिपूर्ण हरे-भरे फसल को पैरों तले रौंदा जा रहा है, लेकिन भारतमाता धरती की तरह सहनशील होने के कारण अपनी मुस्कान भरी कंपीत होंठों पर ली गई हुई मौन है इसी कारण भारतमाता का हास भी राहु ग्रसित दिखाई पड़ता है ।

Q) कवि भारतमाता को गीता प्रकाशिनी मानकर भी ज्ञान मूढ क्यों कहता है ?
उत्तर — जिस प्रकार से वाष्प से ढंक जाने के बाद प्रकाशमय आकाश अंधकार में बदल जाता है ठीक उसी प्रकार से भारत माता के भाँहों पर चिंताएँ होने के कारण गीता प्रकाशिनी अर्थात ज्ञानी होकर अज्ञानता के अंधकार में डुबी हुई है अर्थात ज्ञान मूढ बनी हुई है ।

Q) कवि की दृष्टि में आज भारतमाता का तप-संयम क्यों सफल है ?
उत्तर — भारतमाता अपने संतानों को अपने स्तन से अहिंसा का दूध पिला दी है जिसके कारण इनके मन में डर हट गया और सबको एक नया जीवन प्राप्त हुआ तथा धरती फिर से हरी-भरी हो गई इसलिए भारतमाता का आज तप संयम सफल हो गया है ।

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top