Bihar Board Class 10th Sanskrit 2024 Question Answer : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है Bihar Board Class 10th Sanskrit 2024 (Second Sitting) Previous Year Question Paper ।
खण्ड-अ (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
प्रश्न संख्या 1 से 100 तक के प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए हैं जिनमें से एक सही है। अपने द्वारा चुने गए सही विकल्प को OMR शीट पर चिह्नित करें। किन्हीं 50 प्रश्नों का उत्तर दें।
1. ‘मधुर + तल्’ से कौन-सा पद बनेगा?
(A) मधुरत्वम्
(B) मधुरता
(C) माधुर्य
(D) माधुरी
2. निरुक्त का कार्य है ?
(A) शब्दार्थबोध
(B) वेदार्थबोध
(C) पदबोध
(D) समासबोध
3. ‘ङीप्’ प्रत्यय किस पद में है?
(A) कुमारी
(B) युवतिः
(C) गौरी
(D) अजा
4. ‘चपल + तरप्’ से कौन-सा पद बनेगा?
(A) चपलत्वम्
(B) चपलतरः
(C) चपलता
(D) चपलताम्
5. ‘आर्यभट्टीयम्’ किसकी रचना है ?
(A) चरक
(B) आर्यभट्ट
(C) वराहमिहिर
(D) सुश्रुत
6. ‘उपगम्य’ में कौन-सा प्रत्यय है?
(A) शतृ
(B) क्त
(C) क्त्वा
(D) ल्यप्
7. ‘आसीत्’ किस लकार का रूप है?
(A) लट्
(B) लोट्
(C) लृट्
(D) लङ्
8. ‘छात्र’ शब्द के समान किस शब्द का रूप चलेगा?
(A) जल
(B) फल
(C) गज
(D) पुस्तक
9. ‘संसारः’ में कौन-सा उपसर्ग है?
(A) सारः
(B) र:
(C) सम्
(D) सन्
10. ‘अयं जटाभिः तापसः ज्ञायते’ – यहाँ ‘जटाभिः’ में तृतीया विभक्ति किस सूत्र से हुई है?
(A) इत्थंभूतलक्षणे
(B) हेतौ तृतीया
(C) सहयुक्तेऽप्रधाने
(D) येनांगविकारः
11. राम प्रवेश के गाँव का नाम क्या था?
(A) भीखन टोला
(B) हरिपुर
(C) गोसाई टोला
(D) नया टोला
12. प्रशासन ने भीखन टोला से एक कोस की दूरी पर क्या स्थापित किया?
(A) मध्य विद्यालय
(B) अस्पताल
(C) प्राथमिक विद्यालय
(D) महाविद्यालय
13. ‘तथायुक्तं चानीप्सितम्’ सूत्र का उदाहरण है ?
(A) तडागं समया वाटिका अस्ति।
(B) सः ग्रामं गच्छन् तृणं स्पृशति ।
(C) सः मासं व्याकरणम् अधीते।
(D) मुनयः ग्रामम् अधिवसन्ति।
14. ‘कर्मणि वीरः’ का समस्त पद क्या होगा?
(A) कर्मवीरस्य
(B) कर्मकुशल:
(C) कर्मवीरः
(D) कर्मेवीरः
15. ‘लम्बोदरः’ किस समास का उदाहरण है?
(A) तत्पुरुष
(B) कर्मधारय
(C) अव्ययीभाव
(D) बहुव्रीहि
16. किस समास में पूर्व पद की प्रधानता रहती है ?
(A) अव्ययीभाव
(B) द्वन्द्व
(C) तत्पुरुष
(D) बहुव्रीहि
17. ‘नौ + इकः’ की सन्धि क्या होगी?
(A) नायकः
(B) नाविकः
(C) नावकः
(D) नायिका
18. ‘देवर्षिः’ में कौन-सी संधि है?
(A) स्वर
(B) व्यंजन
(C) विसर्ग
(D) जश्त्व
19. ‘पराक्रमः ……. हन्ति’ – रिक्त स्थान की पूर्ति उचित पद से करें।
(A) अकीर्तिम्
(B) क्रोधम्
(C) अनर्थम्
(D) अलक्षणम्
20. ‘…….. परमा तृप्तिः’ – रिक्त स्थान की पूर्ति उचित पद से करें।
(A) धर्मः
(B) अहिंसा
(C) क्षमा
(D) विद्या
21. ‘परस्य उपकारः’ का समस्त पद क्या होगा?
(A) परूपकारः
(B) परोपकारः
(C) परापकारः
(D) प्रत्युपकारः
22. ‘ऋन्नोभ्यो ङीप्’ सूत्र से ङीप् प्रत्यय किस पद में हुआ है?
(A) दात्री
(B) कुमारी
(C) किशोरी
(D) रजकी
23. ‘इन्द्र’ का स्त्रीलिंग रूप क्या होगा?
(A) इन्द्रा
(B) इन्द्रानि
(C) इन्द्राणी
(D) इन्द्राणि
24. ‘व्याघ्र-पथिक कथा’ में ‘अहह, महापंके पतितोऽसि। अतस्त्वामह-मुत्थापयामि’ – यह किसका कथन है?
(A) धार्मिक कथा
(B) बाल कथा
(C) वैज्ञानिक कथा
(D) व्यंग्य कथा
25. ‘हितोपदेश’ कैसा ग्रंथ है ?
(A) धार्मिक
(B) पथिक
(C) बाघ
(D) लेखक
26. ‘दाराः’ पद का अर्थ है ?
(A) माता
(B) पत्नी
(C) चाची
(D) मौसी
27. ‘महत्त्वम्’ में कौन-सा तद्धित प्रत्यय है ?
(A) तल्
(B) त्व
(C) मतुप्
(D) तसिल्
28. ज्ञानं क्रियां विना भारः – इस वाक्य को प्रश्न बनाने के लिए रेखांकित पद के स्थान में क्या होगा ?
(A) कम्
(B) कस्मिन्
(C) कस्य
(D) काम्
29. ‘प्रत्यागतः’ पद में कौन-सा उपसर्ग है?
(A) प्रति
(B) प्र
(C) परा
(D) परि
30. ‘उ + अ’ के मेल से कौन-सा नया वर्ण बनेगा?
(A) य
(B) व
(C) उव
(D) अव
31. ‘प्रोक्त’ पद का अर्थ है ?
(A) कही गयी
(B) लिखी गयी
(C) पढ़ी गयी
(D) चली गयी
32. ‘मति’ शब्द का तृतीया विभक्ति, एकवचन में क्या रूप होगा?
(A) मत्या
(B) मत्याम्
(C) मतिभिः
(D) मतिम्
33. ‘काव्यमीमांसा’ नामक ग्रंथ के रचनाकार हैं ?
(A) राजशेखर
(B) पाणिनि
(C) कालिदास
(D) भारवि
34. ‘पटना’ किस शब्द से निर्मित है ?
(A) पत्तनम्
(B) पाटलः
(C) पाटलिपुत्रम्
(D) पाटलिः
35. पटना नगर की पालिका है ?
(A) काली देवी
(B) दुर्गा देवी
(C) पटन देवी
(D) माँ भैरवी
36. ‘गच्छेयुः’ पद में कौन-सी धातु है?
(A) गच्छ
(B) गै
(C) गम्
(D) गम
37. ‘पा + तुमुन्’ से कौन-सा अव्यय बना है?
(A) पीतः
(B) पीत्वा
(C) पातुम्
(D) प्राप्तुम्
38. ‘……….. परीक्षायाम् अहं प्रथमं स्थानं प्राप्तवान्” – रिक्त स्थान की पूर्ति उचित विकल्प से करें।
(A) वार्षिकी
(B) वार्षिक:
(C) वार्षिक्याम्
(D) वार्षिकम्
39. ‘अजा’ में कौन-सा स्त्री प्रत्यय है?
(A) डाप्
(B) चाप्
(C) टाप्
(D) ङीप्
40. ‘स्मरति’ पद में कौन-सी धातु है?
(A) स्मृ
(B) स्मर्
(C) स्म
(D) अस्
41. ऋग्वेद में कितनी मंत्र-दर्शनवती ऋषिकाओं का उल्लेख है ?
(A) बीस
(B) चौबीस
(C) पाँच
(D) चालीस
42. ‘विग्रहोऽयम्’ किस संधि का उदाहरण है ?
(A) स्वर
(B) विसर्ग
(C) व्यंजन
(D) अयादि
43. ‘असंभवम्’ में कौन-सा समास है?
(A) कर्मधारय
(B) नञ्
(C) द्विगु
(D) तत्पुरुष
44. ‘भाग्येनैतत्संभवति’ – ऐसा किसके द्वारा विचार किया गया?
(A) पथिक
(B) धार्मिक
(C) बाघ
(D) वृद्ध
45. ‘नीतिश्लोकाः’ पाठ महाभारत के किस पर्व से संकलित है?
(A) भीष्म पर्व
(B) उद्योग पर्व
(C) वन पर्व
(D) आदि पर्व
46. अलसशाला में कितने लोग सोये हुए थे?
(A) चार
(B) तीन
(C) पाँच
(D) सात
47. ‘ईषत्’ का अर्थ है ?
(A) ज्यादा
(B) थोड़ा
(C) समीप
(D) दूर
48. ‘बालकः सिंहात् बिभेति’ – किस सूत्र का उदाहरण है?
(A) अपादाने पंचमी
(B) वारणार्थानामीप्सितः
(C) भीन्नार्थानां भयहेतुः
(D) आख्यातोपयोगे
49. सतत प्रियवादी लोग होते हैं ?
(A) दुर्लभ
(B) अलभ्य
(C) सुलभ
(D) अत्यलभ्य
50. भारतीय जीवनदर्शन का महत्त्वपूर्ण उपादान क्या है?
(A) जातिप्रथा
(B) धर्म
(C) संस्कार
(D) वर्णव्यवस्था
51. ‘मातेव’ में किन-किन वर्णों की संधि हुई है?
(A) अ + ई
(B) आ + इ
(C) आ + ए
(D) अ + इ
52. ‘विसर्ग संधि’ का उदाहरण निम्न में कौन-सा है?
(A) इतस्ततः
(B) परोपकारः
(C) एकैक:
(D) जगदीशः
53. ‘शिवोपासकः’ किस समास का उदाहरण है?
(A) द्वन्द्व
(B) कर्मधारय
(C) द्विगु
(D) तत्पुरुष
54. ‘योगदर्शन’ के प्रवर्तक कौन हैं?
(A) कणाद
(B) बादरायण
(C) जैमिनि
(D) पतंजलि
55. अशान्ति के निवारण का उपाय किस पाठ में वर्णित है?
(A) विश्वशान्ति
(B) मंगलम्
(C) शास्त्रकाराः
(D) नीतिश्लोकाः
56. ……… एवं असहिष्णुतां जनयति – रिक्त स्थान की पूर्ति सही विकल्प से करें।
(A) असहिष्णुता
(B) संसारः
(C) द्वेषः
(D) सम्पत्तिः
57. ‘विरला’ पद का अर्थ है ?
(A) बहुत कम
(B) ज्यादा
(C) आसानी से
(D) समीप
58. किससे शांति होती है?
(A) अपकार
(B) परोपकार
(C) द्वेष
(D) क्रोध
59. ‘वसुधा + एव’ की सन्धि क्या होगी?
(A) वसुधेव
(B) वसुधौव
(C) वासुदेव
(D) वसुधैव
60. रूपं …….. रक्ष्यते – रिक्त स्थान की पूर्ति सही विकल्प से करें।
(A) सत्येन
(B) योगेन
(C) मृजया
(D) वृत्तेन
61. ‘अस्मद्’ शब्द का रूप पंचमी विभक्ति, बहुवचन में क्या होगा?
(A) मम
(B) मत्
(C) अस्मत्
(D) माम्
62. ‘संशितव्रताः मुनयः …….. उत्तिष्ठन्ते’ – रिक्त स्थान की पूर्ति उचित पद से करें।
(A) रामम्
(B) आदित्यम्
(C) कृष्णम्
(D) वासुदेवम्
63. ‘मंदाकिनी-वर्णनम्’ पाठ कहाँ से संकलित है?
(A) रामायण से
(B) पुराण से
(C) पंचतंत्र से
(D) उपनिषद् से
64. ‘हे कुल्याणि! संबोधन किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?
(A) सीता
(B) लक्ष्मण
(C) राम
(D) द्रौपदी
65. स्वामी दयानन्द के बचपन का नाम क्या था?
(A) नरेन्द्र दत्त
(B) मूलशंकर
(C) धर्मानन्द
(D) मूलविष्णु
66. तत्र विधवानां स्थितिः गर्हिता अस्ति। – प्रश्ननिर्माण के लिए रेखांकित पद के स्थान पर क्या होगा ?
(A) का
(B) कति
(C) कीदृशी
(D) किम्
67. स्वामी दयानन्द का जन्म कब हुआ था?
(A) 1875 ईस्वी
(B) 1824 ईस्वी
(C) 1883 ईस्वी
(D) 1858 ईस्वी
68. आर्यसमाज की स्थापना किसने की?
(A) विवेकानन्द
(B) स्वामी दयानन्द
(C) स्वामी विरजानन्द
(D) रामकृष्ण परमहंस
69. ‘शिक्षाकर्म …….. परमा गतिः’ – रिक्त स्थान को उचित पद से भरें।
(A) जीवनम्
(B) जीवनेन
(C) जीवनस्य
(D) जीवनात्
70. ‘उपैति’ पद का अर्थ होता है ?
(A) प्राप्त करता है।
(B) जाता है।
(C) पढ़ता है।
(D) घूमता है।
71. पहले शिष्य वेदारम्भ कहाँ करते थे?
(A) गुरुगृह में
(B) पितृगृह में
(C) राजभवन में
(D) विद्यालय में
72. संस्कार कितने हैं ?
(A) 18
(B) 16
(C) 10
(D) 12
73. सीमन्तोनयन संस्कार का प्रयोजन क्या है?
(A) गर्भस्थ में संस्कारों का आरोपण
(B) गर्भवती की प्रसन्नता
(C) गर्भरक्षा
(D) गर्भधारण
74. ‘वीरेश्वरः कारुणिकः मंत्री आसीत्’ – प्रश्ननिर्माण के लिए रेखांकित पद के स्थान पर कौन-सा पद होगा ?
(A) कः
(B) कीदृशः
(C) कस्य
(D) किम्
75. “चन्द्रादित्यस्य राज्ञी ……… एवं विजयाङ्का इति मन्यन्ते” – रिक्त स्थान की पूर्ति उपयुक्त पद से करें।
(A) विजयभट्टारिका
(B) देवकुमारिका
(C) रामभद्राम्बा
(D) गंगादेवी
76. ‘तूष्णीम्’ पद का अर्थ है ?
(A) वाचाल
(B) मौन
(C) पुराना
(D) समीप
77. हमारी मातृभूमि कैसी है?
(A) वत्सला
(B) निर्मला
(C) विशाला
(D) (A), (B) और (C) तीनों
78. शैक्षणिक संस्कार कितने हैं?
(A) पाँच
(B) छ:
(C) तीन
(D) चार
79. तिरुमलाम्बा रचित ‘चम्पूकाव्य’ है ?
(A) वरदाम्बिका परिणय
(B) मीरा लहरी
(C) सत्याग्रह गीता
(D) ग्राम ज्योति
80. लौकिक संस्कृत साहित्य की कवयित्रियों में प्रथमकल्पा कौन हैं?
(A) शीला भट्टारिका
(B) देवकुमारिका
(C) विजयाङ्का
(D) रामभद्राम्बा
81. ‘संबोधने च’ सूत्र से प्रथमा विभक्ति किस वाक्य में है?
(A) अहं तण्डुलान् ओदनं पचामि।
(B) विप्रेण वेदः पठ्यते।
(C) सा माम् आकारयति
(D) हे मो! पुस्तकं पठ।
82. ‘जयन्तु’ किस धातु का रूप है?
(A) जि
(B) जी
(C) जय
(D) जे
83. ‘राजन्’ शब्द के षष्ठी विभक्ति, बहुवचन का रूप कौन है ?
(A) राज्ञः
(B) राज्ञाम्
(C) राजानाम्
(D) राज्ञा
84. ‘त्वयि’ पद का मूलरूप क्या है?
(A) अस्मद्
(B) इदम्
(C) युष्मद्
(D) अहम्
85. ‘प्रत्यहम्’ में कौन-सा उपसर्ग है?
(A) प्रत्य
(B) प्र
(C) प्रति
(D) परा
86. ‘आलस्यम्’ में कौन-सा प्रत्यय है?
(A) मयट्
(B) ष्यञ्
(C) तरप्
(D) मतुप्
87. ‘……. जनाः नम्राः भवन्ति’ – रिक्त स्थान की पूर्ति उचित विकल्प से करें।
(A) बुद्धिमान्
(B) बुद्धिमता
(C) बुद्धिमन्तः
(D) बुद्धिमत्
88. ‘……….. बालिका मार्गे पतति’ – रिक्त स्थान की पूर्ति सही विकल्प से करें।
(A) धावत्
(B) धावन्ती
(C) धावन्
(D) धावता
89. ‘नम् + क्त’ से कौन-सा पद बनेगा?
(A) नमितम्
(B) नक्तम्
(C) नतम्
(D) नतवान्
90. ‘गै’ धातु के लृट् लकार, उत्तम पुरुष, एकवचन का रूप निम्न में कौन-सा है?
(A) गास्यामि
(B) गायामि
(C) गायानि
(D) गायतु
91. किस पद में व्यंजन संधि है?
(A) रमेशः
(B) पाचकः
(C) अतीव
(D) संयमः
92. किस समास का पहला पद संख्यावाची होता है?
(A) द्विगु
(B) द्वन्द्व
(C) अव्ययीभाव
(D) नञ् तत्पुरुष
93. ‘यथेच्छम्’ का विग्रह क्या होगा ?
(A) इच्छम् अनतिक्रम्य
(B) इच्छाम् अनतिक्रम्य
(C) इच्छाम् समीपम्
(D) इच्छम् अति
94. ‘सार्धम्’ अव्यय के योग में कौन-सी विभक्ति होती है?
(A) चतुर्थी
(B) पञ्चमी
(C) तृतीया
(D) द्वितीया
95. ‘वने वसति सिंहः’ इस वाक्य में सप्तमी विभक्ति किस सूत्र से हुई है ?
(A) सप्तम्यधिकरणे
(B) यस्य च भावेन भाव लक्षणम्
(C) अभिनिविशश्च
(D) यतश्च निर्धारणम्
96. ‘कर्मकारक’ में कौन-सी विभक्ति होती है?
(A) सप्तमी
(B) द्वितीया
(C) तृतीया
(D) चतुर्थी
97. भास रचित नाटकों की संख्या है ?
(A) 10
(B) 13
(C) 9
(D) 12
98. ‘वाजिन्’ शब्द का अर्थ है ?
(A) घोड़ा
(B) हाथी
(C) गाय
(D) राक्षस
99. ‘कर्णस्य दानवीरता’ पाठ में ‘अविहा अविहा’ किसकी उक्ति है?
(A) शक्र की
(B) कर्ण की
(C) शल्य की
(D) अर्जुन की
100. ‘सुबद्धमूलाः पादपाः निपतन्ति।’- रेखांकित पद का प्रश्ननिर्माण निम्न में कौन-सा है ?
(A) का:
(B) कानि
(C) के
(D) कति
खण्ड-ब (विषयनिष्ठ प्रश्न)
1. निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार दें :
(अ) दीपावली पर्वणः भारते अतीव महत्त्वम् अस्ति। श्रूयते यत् अस्मिन् दिने त्रेतायुगे मर्यादापुरुषोत्तमः श्रीरामचन्द्रः पितुः आज्ञां परिपालयन् चतुर्दशवर्षपर्यन्तं बने उषित्वा राक्षसराजं रावणं हत्वा तस्य बन्धनात् स्वपत्नीं सीतां च बिमोच्य, सीतया लक्ष्मणेन च सहितः अयोध्या नगरीं निवृत्तः आसीत्। तदा च तस्य स्वागतं लोकेन रात्रौ दीपमालां कृत्वा कृतम्। ततः प्रभृति सर्वैः भारतीयैः तस्मिन् एव दिने प्रतिवर्ष स्वगृहेषु दीपमाला क्रियते।
I. एकपदे उत्तरत –
(क) कुत्र दीपावल्याः अतीव महत्त्वम् अस्ति ?
(ख) श्रीरामचन्द्रः कं हत्वा स्वपत्नीं सीतां बिमोचितवान्?
II. पूर्णवाक्येन उत्तरत –
(क) लोकेन श्रीरामचन्द्रस्य स्वागतं कथं कृतम् ?
(ख) तदा प्रभृति कैः प्रतिवर्ष स्वगृहेषु दीपमाला क्रियते ?
III. अस्य गद्यांशस्य एकं समुचितं शीर्षकं लिखत ।
अथवा,
‘छात्रजीवनं नृणां सर्वांगीणविकासार्थम् अतीव महत्त्वपूर्ण भवति। सकल समृद्धिदात्र्याः विद्यायाः प्रकाशः अस्मिन् छात्रजीवने एव सुलभो भवति। छात्रजीवने सदाचारस्य संयमनियम पालनस्य महिमा गरीयान् वर्तते। सफलं छात्रजीवनं मानवतायाः विकासक्रमे प्रथमं सोपानम्। सर्वेषां महापुरुषाणां छात्रजीवनं तेषां व्यक्तित्वनिर्माणे महत्त्वपूर्णम् अस्ति।”
I. एकपदेन उत्तरत –
(क) विद्यायाः प्रकाशः कस्मिन् जीवने सुलभो भवति ?
(ख) कस्या पालनं छात्रजीवने गरीयान् वर्तते ?
II. पूर्णवाक्येन उत्तरत –
(क) नृणां छात्रजीवनं किमर्थं महत्त्वपूर्ण भवति ?
(ख) मानवतायाः विकासक्रमे प्रथमं सोपानं किम्?
III. अस्य गद्यांशस्य एकं समुचितं शीर्षकं लिखत।
(ब) अहं सर्वेभ्यः जलं ददामि। अतः जनाः मां मेघं, जलदः, वारिदः, पयोदः इति नामभिः जानन्ति। सागरः मम जनस्थानं गगनं मम गृहं धरा च मम गन्तव्यम् अस्ति। विद्युत् मां प्रकाशयति, पवनः स्वाङ्के लालयति। बालाः मां दृष्ट्वा हृष्यन्ति, जनाः प्रसीदन्ति, कृषकाः मोदन्ते मयूराः च नृत्यन्ति। तापेन व्याकुलधरायाः पिपासा मया एव शाम्यते। अहम् एव सर्वप्राणिनां जीवनम् अस्मि ।
I. एकपदे उत्तरत –
(क) कः मेघं लालयति ?
(ख) मेघस्य जन्मस्थानं किम् ?
II. पूर्णवाक्येन उत्तरत –
(क) के मेघं दृष्टवा हृष्यन्ति?
(ख) जनाः मेघं कैः नामभिः जानन्ति ?
अथवा,
जलमालिन्यम् इति किम् ? जले यदा अनपेक्षितानि हानिकारकाणि विषाक्तानि रासायनिकवस्तूनि, अम्लानि, तैलादीनि विलीयन्ते तदा तादृशं जलं प्राणधारणाय उपयोगाय वा योग्यं न भवति। इदं जलमालिन्यम् इति उच्यते। एतादृशे मलिने जले जलजन्तवः जीवितुम् अशक्ताः भवन्ति, सद्यो म्रियन्ते च। जलजन्तूनां प्राणधारणाय जले विलीनः ऑक्सीजन-अनिलः अत्यावश्यकः।
I. एकपदे उत्तरत –
(क) मलिनं जलं किमर्थं योग्यं न भवति ?
(ख) के मलिने जले जीवितुम् अशक्ताः भवन्ति?
II. पूर्णवाक्येन उत्तरत –
(क) जलमालिन्यं किम् अस्ति ?
(ख) जलजन्तूनां प्राणधारणाय किम् आवश्यकम् अस्ति ?
संस्कृते पत्रलेखनम् (08 अंक)
2. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखें :
(i) अपने परिवार के साथ की गयी यात्रा का वर्णन करते हुए मित्र को संस्कृत में पत्र लिखें।
(ii) बड़े भाई के विवाह में जाने हेतु अवकाश की स्वीकृति के लिए प्रधानाध्यापक को संस्कृत में पत्र लिखें।
(iii) विद्यालय परित्याग प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु प्रधानाध्यापक को संस्कृत में आवेदन पत्र लिखें।
(iv) अपनी छोटी बहन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए संस्कृत में एक पत्र लिखें।
संस्कृते अनुच्छेद-लेखनम् (13 अंक)
3. अधोलिखित में से किसी एक विषय पर सात वाक्यों में एक अनुच्छेद लिखें :
(क) पाटलिपुत्रम्
(ख) मम विद्यालयः
(ग) गंगा नदी
(घ) सरस्वती पूजा
(ङ) अनुशासनम्
4. अधोलिखित में से किन्हीं छः वाक्यों का अनुवाद संस्कृत में करें :
(क) मुझे पर्यटन अच्छा लगता है।
(ख) लड़के मित्रों के साथ खेलते हैं।
(ग) वे लोग मंदिर जाकर पूजा करते हैं।
(घ) पिता पुत्र पर क्रोध करते हैं।
(ङ) गंगा के किनारे अनेक दर्शनीय स्थल हैं।
(च) जल ही जीवन है।
(छ) परिश्रम से ही सफलता मिलती है।
(ज) हमें सदा सच बोलना चाहिए।
(झ) विद्या से हीन व्यक्ति पशु के समान होता है।
(ञ) मेरे पिताजी परसों आएँगे।
(ट) सूर्य के उगने पर कमल खिलता है।
(ठ) दौड़ते हुए लड़कों को देखो।
लघु उत्तरीय प्रश्न (16 अंक)
5. अधोलिखित में से किन्हीं आठ प्रश्नों के उत्तर दें : 8×2=16
(क) उपनिषद् में किसका वर्णन है?
(ख) चन्द्रगुप्त मौर्य के काल में पाटलिपुत्र की रक्षा व्यवस्था कैसी थी?
(ग) ‘अलसकथा’ से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
(घ) ‘शंकरचरितम्’ काव्य की विशेषताओं का वर्णन करें।
(ङ) हमारी मातृभूमि कैसी है?
(च) विवाह संस्कार में कौन-कौन से मुख्य कार्य (कर्मकांड) किए जाते हैं?
(छ) ‘मूढचेता नराधम’ किसे कहा गया है?
(ज) राम प्रवेश राम की शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालें।
(झ) मध्यकाल में भारतीय समाज क्यों दूषित हो गया था?
(ञ) किस कारण से मंदाकिनी का जल कलुषित हो गया था?
(ट) बूढ़े बाघ ने पथिक को कैसे मारा?
(ठ) ‘कर्णस्य दानवीरता’ पाठ के आधार पर इन्द्र की चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख करें।
(ड) आज कौन-कौन से आविष्कार विध्वंसक हैं?
(ढ़) गुरु के द्वारा शास्त्र का क्या लक्षण बतलाया गया है?
(ण) कौन-कौन से विदेशी यात्री पटना आये थे?
(त) संस्कारों को कितने भागों में विभाजित किया गया है? उनके नाम लिखें।
– : समाप्त : –
