Bihar Board Class 10th Sanskrit 2021 (First Sitting) Previous Year Question Paper

Bihar Board Class 10th Sanskrit 2021 Question Answer : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है Bihar Board Class 10th Sanskrit 2021 (First Sitting) Previous Year Question Paper ।

खण्ड-अ (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

प्रश्न संख्या 1 से 100 तक के प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए हैं जिनमें से एक सही है। अपने द्वारा चुने गए सही विकल्प को OMR शीट पर चिह्नित करें। किन्हीं 50 प्रश्नों का उत्तर दें।

1. भारत किससे सदा सेवित है?
(A) नदियों से
(B) पर्वतों से
(C) सागरों से
(D) इन सभी से

2. ‘कर्मवीर कथा’ पाठ में किसकी कथा है?
(A) राम प्रवेश राम
(B) श्याम प्रवेश राम
(C) गणेश प्रवेश राम
(D) घनश्याम राम

3. भीखन टोला गाँव कहाँ है?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) बिहार
(C) नेपाल
(D) बंगाल

4. स्वामी दयानन्द का जन्म किस गाँव में हुआ था?
(A) कंटारा
(B) कटरा
(C) टंकारा
(D) भीखन टोला

5. स्वामी दयानन्द का जन्म किस परिवार में हुआ था?
(A) अधार्मिक
(B) एकल
(C) संयुक्त
(D) कर्मकाण्डी

6. ‘अयं जटाभिः तापसः प्रतीयते।’ वाक्य के ‘जटाभिः’ पद में तृतीया विभक्ति किस सूत्र से हुई है?
(A) करणे तृतीया
(B) इत्थं भूतलक्षणे
(C) अपवर्गे तृतीया
(D) ऊनवारण प्रयोजनार्थैश्च

7. किस कारक में सप्तमी विभक्ति होती है?
(A) कर्म कारक
(B) सम्प्रदान कारक
(C) अधिकरण कारक
(D) करण कारक

8. ‘नयति’ किस धातु का रूप है?
(A) नम्
(B) नृत्
(C) नद्
(D) नी

9. ‘नारी’ में कौन-सा स्त्री प्रत्यय है?
(A) ङीन्
(B) ङीष्
(C) ङीप्
(D) ति

10. ‘पठ् + घञ्’ से कौन शब्द बनेगा?
(A) पठन्
(B) पाठः
(C) पठनम्
(D) पाठक्

11. पटना में गङ्‌गा नदी पर कौन सेतु है?
(A) राजेन्द्र सेतु
(B) धनुष सेतु
(C) गाँधी सेतु
(D) जगजीवन सेतु

12. प्राचीनकाल में शिष्य को क्या कहा जाता था?
(A) ब्रह्मचारी
(B) विद्यार्थी
(C) बटुक
(D) छात्र

13. ‘वाग्दान’ किस संस्कार में होता है?
(A) उपनयन
(B) विवाह
(C) पुंसवन
(D) निष्क्रमण

14. सुलभ कौन हैं?
(A) अप्रिय पथ्यवादी
(B) सतत प्रियवादी
(C) अप्रिय पथ्य श्रोता
(D) सतत पथ्यवादी

15. ‘नीतिश्लोकाः’ पाठ में श्रेय किसे कहा गया है?
(A) धर्म
(B) विद्या
(C) अहिंसा
(D) क्षमा

16. ‘छात्राणाम् …….. तपः।’ रिक्त स्थान में कौन पद होगा?
(A) शयनम्
(B) भ्रमणम्
(C) अध्ययनम्
(D) ध्यानम्

17. स्वामी दयानन्द के लिए कौन पर्व उद्बोधक सिद्ध हुआ?
(A) दुर्गापूजा
(B) दीपावली
(C) रामनवमी
(D) शिवरात्रि

18. रमणीयानि तीर्थानि किं सजनयन्ति ? रमणीय तीर्थ क्या उत्पन्न कर रहे हैं ?
(A) रति को
(B) गति को
(C) मति को
(D) भक्ति को

19. ‘कथं मारात्मके त्वयि विश्वासः?’ किसकी उक्ति है?
(A) बाघ
(B) पथिक
(C) धार्मिक
(D) लेखक

20. ‘भवन्तमहमेव नमस्करोमि।’ किसका कथन है?
(A) शक्र
(B) कर्ण
(C) भीष्म
(D) कुन्ती

21. किस समास का प्रथम पद संख्यावाचक होता है?
(A) द्वन्द्व
(B) द्विगु
(C) नञ्
(D) कर्मधारय

22. ‘निश्चयः’ में कौन-सा उपसर्ग है?
(A) नि
(B) निर्
(C) निस्
(D) वि

23. किस शब्द में ‘परि’ उपसर्ग नहीं  है?
(A) परिचयः
(B) परिणामः
(C) परिणयः
(D) परीरम्

24. करण कारक में कौन-सी विभक्ति होती है ?
(A) तृतीया
(B) द्वितीया
(C) चतुर्थी
(D) पञ्चमी

25. ‘सहार्थक’ अव्ययों के योग में कौन-सी विभक्ति होती है ?
(A) षष्ठी
(B) चतुर्थी
(C) तृतीया
(D) द्वितीया

26. ‘श्यामः मोहनम् अभिक्रुध्यति।’ वाक्य के ‘मोहनम्’ पद की कर्म संज्ञा किस सूत्र से हुई है ?
(A) कर्तुरीप्सिततमं कर्म
(B) क्रुधद्रुहोरूपसृष्टयोः कर्म
(C) अधिशीङ्स्थासां कर्म
(D) तथायुक्तं चानीप्सितम्

27. ‘एषा’ किस सर्वनाम का रूप है?
(A) एतत्
(B) तत्
(C) अदस्
(D) यत्

28. ‘युवा’ शब्द का मूल रूप है ?
(A) युवन्
(B) युवा
(C) यवन्
(D) युवती

29. ‘जयति’ किस धातु का रूप है ?
(A) जि
(B) जीव्
(C) जृ
(D) जुष्

30. ‘धा’ धातु के लट् लकार का रूप कौन-सा है ?
(A) धास्यति
(B) दधाति
(C) दधातु
(D) अद्धात्

31. ‘ऋषिभिः’ में कौन विभक्ति है ?
(A) चतुर्थी
(B) तृतीया
(C) द्वितीया
(D) सप्तमी

32. ‘वद’ किस लकार का रूप है ?
(A) लट्
(B) लोट्
(C) लृट्
(D) लङ्

33. ‘पटना’ शब्द किस शब्द से बना है ?
(A) पटनदेवी
(B) पाटलि
(C) पत्तन
(D) पाटन

34. गुरु गोविन्द सिंह किस धर्म के गुरु थे ?
(A) हिन्दू
(B) जैन
(C) बौद्ध
(D) सिख

35. ‘अयम्’ किस शब्द का रूप है ?
(A) इदम्
(B) अदस्
(C) अस्मद्
(D) युष्मद्

36. ‘पचेयुः’ विधिलिङ लकार के किस पुरुष का रूप है ?
(A) उत्तम
(B) मध्यम
(C) प्रथम
(D) इनमें से कोई नहीं

37. क्रिया के साथ किसका साक्षात् सम्बन्ध होता है ?
(A) कारक
(B) समास
(C) सन्धि
(D) विभक्ति

38. “सत्यमेव जयते ……” किस उपनिषद् से संकलित है ?
(A) ईशावास्योपनिषद्
(B) मुण्डकोपनिषद्
(C) कठोपनिषद्
(D) श्वेताश्वेतरोपनिषद्

39. किसकी जीत नहीं होती है ?
(A) सत्य
(B) धर्म
(C) असत्य
(D) शक्ति

40. ‘भारतमहिमा’ पाठ में कुल कितने पद्य हैं ?
(A) चार
(B) छ:
(C) पाँच
(D) सात

41. ‘भेतव्यम्’ में कौन प्रत्यय है ?
(A) तव्यत्
(B) अनीयर्
(C) यत्
(D) ण्यत्

42. किस शब्द में ‘तुमुन्’ प्रत्यय है ?
(A) गन्तृ
(B) पठितुम्
(C) पठन्
(D) हसनम्

43. किस शब्द में ‘तल्’ प्रत्यय है ?
(A) सर्वतः
(B) जनता
(C) बहुधा
(D) लघुत्वम्

44. ‘कुत्र’ अव्यय में कौन-सा प्रत्यय है ?
(A) त्रल्
(B) तल्
(C) तसिल्
(D) थाल्

45. नेता का स्त्रीलिंग रूप क्या होगा?
(A) नेत्रा
(B) नेत्री
(C) नेतृ
(D) नेतागिरी

46. ‘श्वश्रूः’ में कौन-सा प्रत्यय है?
(A) ति
(B) टाप्
(C) ऊङ्
(D) डाप्

47. विजयांका का समय क्या है?
(A) आठवीं सदी
(B) सातवीं सदी
(C) दसवीं सदी
(D) चौथी सदी

48. दक्षिण भारतीय संस्कृत लेखिका कौन हैं?
(A) शीला भट्टारिका
(B) रामभद्राम्बा
(C) देवकुमारिका
(D) सभी

49. ‘पतिरेव गतिः …… बालानां जननी गतिः।’ रिक्त स्थान में कौन पद होगा?
(A) अलसानाम्
(B) वृद्धानाम्
(C) स्त्रीणाम्
(D) युवकानाम्

50. ‘कोऽपि तथा धार्मिको नास्ति ……. कटैर्वास्मान् प्रावृणोति?’ किसने कहा?
(A) पहला आलसी
(B) दूसरा आलसी
(C) तीसरा आलसी
(D) चौथा आलसी

51. ‘न्यूनाधिकम्’ में कौन सन्धि है?
(A) स्वर
(B) व्यञ्जन
(C) विसर्ग
(D) यण्

52. ‘तयोरेकः’ का सही विच्छेद क्या होगा?
(A) तयो + रेकः
(B) तयोः + एकः
(C) तयो + एकः
(D) तया + ओरेकः

53. समाज की गाड़ी कैसे चलती है?
(A) पुरुषों से
(B) नारियों से
(C) पुरुष और नारियों से
(D) बच्चों से

54. मैत्रेयी कौन थी?
(A) याज्ञवल्क्य की पुत्री
(B) पाकशास्त्र विशेषज्ञा
(C) याज्ञवल्क्य की शिष्या
(D) याज्ञवल्क्य की पत्नी

55. अलसशाला में आग किसने लगाई?
(A) आलसियों ने
(B) मंत्री वीरेश्वर ने
(C) अलसशाला के कर्मचारियों ने
(D) विद्यापति ने

56. ‘अलसकथा’ पाठ में ‘अहो कथमयं कोलाहलः’ किसकी उक्ति है?
(A) पहला आलसी
(B) दूसरा आलसी
(C) तीसरा आलसी
(D) चौथा आलसी

57. ‘अ + इ’ के मेल से कौन-सा नया वर्ण बनेगा?
(A) ओ
(B) ए
(C) ऐ
(D) अय्

58. ‘उन्नतिः’ शब्द में कौन-सा उपसर्ग है?
(A) उप
(B) उन्
(C) उत्
(D) नि

59. ‘लम्बम् उदरं यस्य सः’ का समस्त पद क्या होगा?
(A) लम्बउदरः
(B) उदरलम्बः
(C) प्रलम्बः
(D) लम्बोदरः

60. ‘प्रति’ के योग में कौन विभक्तिं होती है?
(A) द्वितीया
(B) सप्तमी
(C) षष्ठी
(D) प्रथमा

61. ‘भारतमहिमा’ पाठ का प्रथम पद्य किस पुराण से संकलित है?
(A) विष्णु पुराण
(B) भागवत पुराण
(C) नारद पुराण
(D) गरुड़ पुराण

62. ‘भारतमहिमा’ पाठ में किस देश की महिला का वर्णन किया गया है ?
(A) नेपाल
(B) श्रीलंका
(C) भारत
(D) अमेरिका

63. ‘प्रोक्ता’ में किन-किन वर्णों की सन्धि हुई है?
(A) अ + ओ
(B) आ + ओ
(C) अ + उ
(D) आ + उ

64. किस शब्द में ‘अभि’ उपसर्ग है?
(A) अभेदः
(B) अभूतिः
(C) अभैदिकः
(D) अभिवादनम्

65. किस समास में सभी पद प्रधान होते हैं?
(A) द्वन्द्वः
(B) द्विगुः
(C) कर्मधारयः
(D) अव्ययीभावः

66. ‘शास्त्रार्थकुशला’ का विग्रह क्या होगा?
(A) शास्त्रार्था कुशला
(B) शास्त्रार्थे कुशला
(C) शास्त्रार्थस्य कुशला
(D) शास्त्रार्थाय कुशला

67. ‘शैशवावस्था’ के संस्कार कितने हैं?
(A) छ:
(B) पाँच
(C) एक
(D) तीन

68. ‘पुंसवन’ संस्कार कब होता है?
(A) मरणोपरान्त
(B) जन्मोपरान्त
(C) जन्म के पहले
(D) गृहस्थाश्रम में

69. अपनी उन्नति चाहने वालों को कितने दोषों को त्याग देना चाहिए ?
(A) छ:
(B) सात
(C) पाँच
(D) आठ

70. घर की शोभा कौन है?
(A) पुरुष
(B) स्त्री
(C) पुत्र
(D) पुत्री

71. ‘किम् + तसिल्’ से कौन शब्द बनेगा?
(A) कुतः
(B) कुत्र
(C) कथम्
(D) कदा

72. ‘मन्दाकिनी वर्णनम्’ पाठ किस ग्रन्थ से संकलित है?
(A) महाभारत
(B) रामायण
(C) रघुवंश महाकाव्य
(D) उत्तररामचरितम्

73. चित्रकूट स्थित गङ्गा का वर्णन किस पाठ में है?
(A) कर्णस्य दानवीरता
(B) व्याघ्रपथिक-कथा
(C) मन्दकिनी वर्णनम्
(D) भारतमहिमा

74. ‘व्याघ्रपथिक-कथा’ हितोपदेश के किस भाग से संकलित है?
(A) सुहृद् भेद
(B) विग्रह
(C) सन्धि
(D) मित्रलाभ

75. ‘इदं सुवर्णकङ्कणं गृह्यताम्।’ यह उक्ति किसकी है?
(A) बाघ
(B) पथिक
(C) कौन्तेय
(D) लेखक

76. शक्र ने कर्ण से छलपूर्वक क्या ले लिया ?
(A) कवच
(B) कुण्डल
(C) कवच और कुण्डल दोनों
(D) धनुष वाण

77. इन्द्र किस रूप में कर्ण के समक्ष आया ?
(A) साधु
(B) पाचक
(C) दाता
(D) ब्राह्मण

78. ‘मूषक + टाप्’ से कौन शब्द बनेगा?
(A) मूषिका
(B) मूषका
(C) मुषिका
(D) मुषका

79. ‘स्थितः’ में कौन प्रत्यय है?
(A) ल्युट्
(B) क्त
(C) अण्
(D) घञ्

80. ‘वैदिकः’ पद किससे बनेगा ?
(A) वेद + इनि
(B) वेद + छ
(C) वेद + ठक्
(D) वेद + अण्

81. ‘तत्र + एकः’ की सन्धि क्या होगी ?
(A) तत्रैकः
(B) तत्रएकः
(C) तत्रेकः
(D) तत्रोक:

82. ‘चन्द्रशेखरः’ में कौन समास है?
(A) तत्पुरुष
(B) कर्मधारय
(C) बहुव्रीहि
(D) अव्ययीभाव

83. किस वाक्य में ‘अनुक्ते कर्तरि तृतीया’ सूत्र से तृतीया विभक्ति हुई है?
(A) मोहनेन पत्रं लिख्यते
(B) गोपालः पादेन खञ्जः अस्ति
(C) पुण्येन सुखं मिलति
(D) त्वं मया साकं चल

84. क्रिया के साथ किसका साक्षात् सम्बन्ध होता है?
(A) समास
(B) कारक
(C) संज्ञा
(D) विशेषण

85. ‘लिख’ धातु के ‘लृट् लकार’ का रूप कौन-सा है?
(A) लिखतु
(B) लिख
(C) लिखेत्
(D) लेखिष्यति

86. ‘क्व + अपि’ की सन्धि क्या होगी?
(A) क्वापि
(B) क्वपि
(C) कापि
(D) कमपि

87. ‘गायकः’ का विच्छेद क्या होगा?
(A) गो + अकः
(B) गै + अक:
(C) गे + अक:
(D) गौ + अकः

88. ‘सुदुक्तिः’ में कौन सन्धि है?
(A) स्वर
(B) व्यञ्जन
(C) विसर्ग
(D) यण्

89. ‘पञ्चानां तन्त्राणां समाहारः’ का समस्त पद क्या होगा?
(A) पञ्चतन्त्रम्
(B) पञ्चतन्त्राणि
(C) तन्त्रपञ्चम्
(D) पञ्चतन्त्री

90. ‘मधुरवचनम्’ में कौन समास है?
(A) तत्पुरुष
(B) कर्मधारय
(C) बहुव्रीहि
(D) अव्ययीभाव

91. ‘क्त्वा’ प्रत्यय किस पद में है?
(A) रक्षितम्
(B) आश्रित्य
(C) दर्शनम्
(D) पठित्वा

92. ‘दीर्घतम्’ पद में कौन-सा तद्धित प्रत्यय है?
(A) तमप्
(B) तरप्
(C) ईयसुन्
(D) इष्ठन्

93. शान्ति किससे स्थापित होती है?
(A) अपकार
(B) परोपकार
(C) स्वार्थ
(D) क्रोध

94. ‘सारा संसार अपना परिवार’ किसके लिए है?
(A) संकुचित हृदय वालों के लिए
(B) भिखारी के लिए
(C) उदारचरित वालों के लिए
(D) राजा के लिए

95. ‘शोभनीयम्’ पद किससे बना है ?
(A) शुभ् + ण्यत्
(B) शुभ् + यत्
(C) शुभ् + तव्यत्
(D) शुभ् + अनीयर्

96. ‘द्विगु समास’ का उदाहरण है ?
(A) सप्ताह:
(B) चन्द्रोज्ज्वलः
(C) अध्यात्मः
(D) कालिदासः

97. ‘बालकयोः’ किस विभक्ति का रूप है ?
(A) तृतीया
(B) षष्ठी
(C) चतुर्थी
(D) द्वितीया

98. ‘गङ्गा’ शब्द के सप्तमी एकवचन का रूप है ?
(A) गङ्गायाः
(B) गङ्गासु
(C) गङ्गायाम्
(D) गङ्गायै

99. भारतवर्ष में किसकी महान् परम्परा है?
(A) शास्त्र
(B) काव्य
(C) शस्त्र
(D) नाटक

100. पिंगल किस वेदाङ्ग शास्त्र के प्रवर्तक आचार्य हैं ?
(A) ज्योतिष
(B) छन्द
(C) कल्प
(D) व्याकरण

खण्ड-ब (विषयनिष्ठ प्रश्न)

अपठित गद्यांश (13 अंक)

1. अधोलिखित गद्यांशों को ध्यानूपर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार दें –

(अ) ग्रामीणाः दैनिकावश्यकतानां पूर्ति तु ग्रामादेव कुर्वन्ति। चणकान्, गोध मान्, तण्डुलान्, शर्कराः, द्विदलान्, शाकान्, वस्त्राणि च ग्रामादेव लभन्ते। कर्गद-पुस्तिकानि तु समीपस्थं नगरं गत्वा एव क्रीणन्ति । उत्पादितम् अधिकम् अन्नं विक्रेतुं समीपस्थां मण्डों नयन्ति। यदि ग्रामे विद्यालयः नास्ति तदा ग्रामवासिनः स्वबालान् पठनाय नगरेषु प्रेषयन्ति। चित्रपटादिदर्शनार्थम् अपि ग्रामीणाः नगरं गच्छन्ति ।

I. एकपदेन उत्तरत –
(क) ग्रामीणाः दैनिकावश्यकतानां पूर्त्ति कुतः कुर्वन्ति?
(ख) ग्रामीणाः किमर्थं नगरं गच्छन्ति?

II. पूर्णवाक्येन उत्तरत –
(क) ग्रामीणाः नगरं गत्वा किं क्रीणन्ति ?
(ख) ग्रामीणाः समीपस्थां मण्डीं किं नयन्ति ?

III. अस्य गद्यांशस्य एक समुचितं शीर्षकं लिखत।

अथवा,
भाषाविज्ञानस्य सम्यक् ज्ञानार्थं संस्कृतस्य ज्ञानम् अनिवार्यम् अस्ति। काव्यशास्त्रस्य नाट्यशास्त्रस्य च अपि विवेचनं संस्कृतस्य ज्ञानं विना न कोऽपि कर्तुं शक्नोति । भारतीय पुरातत्त्वस्य छात्राणां कृते तु संस्कृतस्य ज्ञानम् अपरिहार्यं वर्तते। प्राच्यभारोपीय भाषाणां सम्यक्परिपालनाय संस्कृतस्य ज्ञानम् अत्यावश्यकं वर्तते। भारतीयध र्मस्य, संस्कृतेः तत्त्वज्ञानस्य च परिशीलनार्थं संस्कृतम् एव एकः आधारः अस्ति।

एकपदेन उत्तरत –
(क) भारतीय-पुरातत्त्वस्य छात्राणां कृते संस्कृतस्य ज्ञानं किं वर्तते?
(ख) भारतीयधर्मस्य परिशीलनार्थम् एकः एव आधारः किम् अस्ति?

II. पूर्णवाक्येन उत्तरत –
(क) कोऽपि संस्कृतस्य ज्ञानं बिना किं कर्तुं न शक्नोति ?
(ख) कथं संस्कृतस्य ज्ञानम् अत्यावश्यकं वर्तते ?

III. अस्य गद्यांशस्य एकं समुचितं शीर्षकं लिखत।

(ब) जलमालिन्यम् इति किम् ? जले यदा अनपेक्षितानि हानिकारकाणि विषाक्तानि रासायनिकवस्तूनि, अम्लानि, तैलादीनि विलीयन्ते तदा तादृशं जलं प्राणधारणाय उपयोगाय वा योग्यं न भवति। इदं जलमालिन्यम् इति उच्यते। एतादृशे मलिने जले जलजन्तवः जीवितुम् अशक्ताः भवन्ति, सद्यो म्रियन्ते च । जलजन्तूनां प्राणधारणाय जले विलीनः आक्सीजन-अनिलः अत्यावश्यकः ।

I. एकपदेन उत्तरत –
(क) मलिनं जलं किमर्थं योग्यं न भवति ?
(ख) के मलिने जले जीवितुम् अशक्ताः भवन्ति?

II. पूर्णवाक्येन उत्तरत –
(क) जलमालिन्यं किम् अस्ति?
(ख) जलजन्तूनां प्राणधारणाय किम् आवश्यकम् अस्ति ?

अथवा,
संस्कृतशिक्षायां प्रथमाबाधा तावदियं यत् अस्यां शिक्षार्थिनां प्रायेणाभाव एव वर्तते। संस्कृतशिक्षाक्षेत्रे वर्तमानस्य शिक्षार्थिनाम् अभावस्य यदा कारणमन्विष्यते, तदा अस्माकम् एषः एव निष्कर्षः, यत् सम्प्रति शिक्षायाः उद्देश्यमेव लोकैरेतात् स्वीकृतं यत् विविधोपभोग साधनानाम् अभिवृद्धये धनार्जनस्य सामर्थ्यं प्राप्येत्। तच्च संस्कृतशिक्षापेक्षया इतरशिक्षाभिः इदानीम् अनायासेन स्वल्पायासेन वा भवितुं शक्नोति ।

I. एकपदेन उत्तरत –
(क) शिक्षार्थिनाम् अभावः कस्यां प्रथमाबाधा अस्ति?
(ख) शिक्षार्थिनाम् अभावस्य किमन्विष्यते?

II. पूर्णवाक्येन उत्तरत –
(क) लोकैः शिक्षायाः उद्देश्यं किं स्वीकृतम् ?
(ख) अनायासेन स्वल्पायासेन वा धनार्जनं कैः भवितुं शक्नोति ?

संस्कृते पत्रलेखनम् (08 अंक)

2. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखें:
(i) नामांकन प्रपत्र प्रदान करने के लिए विद्यालय प्रधान को एक आवेदन पत्र संस्कृत में लिखें।
(ii) शैक्षणिक यात्रा का आयोजन करवाने के लिए आचार्य महोदय को एक आग्रह पत्र संस्कृत में लिखें।
(iii) आपके विद्यालय में आयोजित संस्कृत संभाषण शिविर की चर्चा करते हुए अपने मित्र को एक पत्र संस्कृत में लिखें।
(iv) अपनी छोटी बहन के जन्मदिन की बधाई देने के लिए उसको एक पत्र संस्कृत में लिखें।

संस्कृते अनुच्छेद – लेखनम् (13 अंक)

3. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर सात वाक्यों में एक अनुच्छेद लिखें :
(क) वाल्मीकिः
(ख) वर्षा ऋतुः
(ग) हिमालयः
(घ) दीपावली
(ङ) बिहार राज्यम्।

4. अधोलिखित में से किन्हीं छः वाक्यों का अनुवाद संस्कृत में करें : 6×1=6

(क) कमल अच्छा लड़का है।
(ख) तालाब के चारों ओर वृक्ष हैं।
(ग) मुझको उसका स्वभाव अच्छा लगता है।
(घ) दुष्टों से उसकी रक्षा करो।
(ङ) उसके साथ उसकी पत्नी भी है।
(च) राजा निर्धनों को वस्त्र देता है।
(छ) सबों में उषा सुन्दर है।
(ज) वह गीत गाती है।
(झ) गीत सुनाओ।
(ञ) क्या तुम संस्कृत पढ़ोगे?
(ट) यह पुस्तक अच्छी है।
(ठ) वे सब घर जायें।

लघु उत्तरीय प्रश्न (16 अंक)

5. निम्नलिखित में से किन्हीं आठ प्रश्नों के उत्तर दें :

(क) आयुर्वेद के प्रमुख ग्रन्थ कौन-कौन हैं?
(ख) विश्वशान्ति के सूर्योदय का पता कैसे चलता है?
(ग) हर परिस्थिति में धर्म की ही रक्षा क्यों करनी चाहिए?
(घ) बाघ ने स्वयं को अहिंसक सिद्ध करने के लिए क्या तर्क दिया?
(ङ) पर्वत नाचता हुआ क्यों प्रतीत हो रहा है?
(च) मूल शंकर में वैराग्य भाव कब उत्पन्न हुआ?
(छ) राम प्रवेश राम किससे प्रभावित होकर अध्ययन में निरत हो गया?
(ज) इस संसार में कैसे लोग सुलभ और कैसे लोग दुर्लभ हैं?
(झ) नरक के द्वार कौन-कौन हैं?
(ञ) शैशव संस्कारों का उल्लेख करें।
(ट) भारतभूमि कैसी है और यहाँ कौन लोग रहते हैं?
(ठ) संस्कृत साहित्य के सम्वर्धन में पण्डिता क्षमाराव के योगदान का उल्लेख करें।
(ड) चारों आलसियों का सम्वाद अपने शब्दों में लिखें।
(ढ) राजशेखर ने पटना का उल्लेख किस रूप में किया है?
(ण) आत्मा के स्वरूप का वर्णन करें।
(त) केशान्त संस्कार का वर्णन करें।

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top