Bihar Board Class 10th Sanskrit 2023 (Second Sitting) Previous Year Question Paper

Bihar Board Class 10th Sanskrit 2023 Question Answer : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है Bihar Board Class 10th Sanskrit 2023 (Second Sitting) Previous Year Question Paper ।

खण्ड-अ (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

प्रश्न संख्या 1 से 100 तक के प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए हैं जिनमें से एक सही है। अपने द्वारा चुने गए सही विकल्प को OMR शीट पर चिह्नित करें। किन्हीं 50 प्रश्नों का उत्तर दें।

1. छन्दशास्त्र के प्रवर्तक आचार्य हैं ?
(A) गौतम
(B) पतंजलि
(C) कपिल
(D) पिङ्गल

2. ‘ङीप्’ प्रत्यय किस पद में है?
(A) श्रीमती
(B) युवतिः
(C) गौरी
(D) अजा

3. ‘दीर्घ + तमप्’ से कौन-सा पद बनेगा?
(A) दीर्घतमम्
(B) दीर्घता
(C) दीर्घत्वम्
(D) दीर्घतरम्

4. ‘आर्यभट्टीयम्’ किसकी रचना है?
(A) चरक
(B) आर्यभट्ट
(C) वराहमिहिर
(D) सुश्रुत

5. ‘निरीक्ष्य’ में कौन-सा प्रत्यय है ?
(A) शतृ
(B) क्त
(C) क्त्वा
(D) ल्यप्

6. ‘कुरु’ किस लकार का रूप है ?
(A) लट्
(B) लोट्
(C) लृट्
(D) लङ्

7. ‘देव’ शब्द के समान किस शब्द का रूप चलेगा?
(A) जल
(B) फल
(C) गज
(D) पुस्तक

8. ‘संहारः’ में कौन-सा उपसर्ग है?
(A) सु
(B) स्व
(C) सम्
(D) सन्

9. ‘रामेण पाठः पठ्यते’ वाक्य में प्रथमा विभक्ति का प्रयोग किस सूत्र के अनुसार हुआ है ?
(A) उक्ते कर्मणि प्रथमा
(B) कर्तरि प्रथमा
(C) अकथितञ्च
(D) स्वतंत्रः कर्ता

10. ‘सूर्यस्य उदयः’ का समस्त पद क्या होगा?
(A) सूर्य उदयः
(B) सूर्योदयः
(C) सूर्येदयः
(D) सूर्यादयः

11. किस संधि में स्वर वर्ण में विकार (परिवर्तन) होता है?
(A) विसर्ग
(B) व्यञ्जन
(C) स्वर
(D) संयोग

12. ‘देवेशः’ में किन-किन वर्णों की सन्धि हुई है?
(A) अ + ई
(B) आ + इ
(C) आ + उ
(D) अ + इ

13. विसर्ग सन्धि का उदाहरण कौन-सा है?
(A) नीरोगः
(B) धनेशः
(C) संजयः
(D) वागीशः

14. ‘गोलगृहम्’ किस समास का उदाहरण है?
(A) द्वन्द्व
(B) कर्मधारय
(C) द्विगु
(D) अव्ययीभाव

15. वेदान्त दर्शन के प्रवर्तक कौन हैं?
(A) कणाद
(B) बादरायण
(C) जैमिनि
(D) कपिल

16. अशान्ति के निवारण का उपाय किस पाठ में वर्णित है?
(A) विश्वशान्तिः
(B) मङ्गलम्
(C) शास्त्रकाराः
(D) नीतिश्लोकाः

17. अवैरेण करुणया मैत्रीभावेन च …… शान्तिः भवति।
(A) विरला:
(B) पर्याप्तः
(C) वैरस्य
(D) क्वचिदपि

18. किससे असहिष्णुता जन्म लेती है?
(A) अशान्ति
(B) महत्त्वाकांक्षा
(C) शत्रुता
(D) द्वेष

19. किसे शांति होती है?
(A) अपकार
(B) परोपकार
(C) द्वेष
(D) क्रोध

20. ‘तथा + एव’ की सन्धि क्या होगी?
(A) तथैव
(B) तथाइव
(C) तथेव
(D) तथोव

21. किस पद में व्यंजन सन्धि है?
(A) महेशः
(B) धावकः
(C) ममापि
(D) संसारः

22. किस समास में विशेषण-विशेष्य का समास होता है?
(A) कर्मधारय
(B) अव्ययीभाव
(C) द्विगु
(D) द्वन्द्व

23. ‘यथेष्टम्’ का विग्रह क्या होगा?
(A) इष्टाम् अनतिक्रम्य
(B) इष्टम् अनतिक्रम्य
(C) इष्टम् समीपम्
(D) इष्टम् अति

24. ‘साकम्’ अव्यय के योग में कौन-सी विभक्ति होती है?
(A) चतुर्थी
(B) पञ्चमी
(C) द्वितीया
(D) तृतीया

25. ‘रामे वनं गते मृतो दशरथः।’ वाक्य में सप्तमी विभक्ति किस सूत्र से हुई है ?
(A) सप्तम्यधिकरणे
(B) यस्य च भावेन भाव लक्षणम्
(C) आधारोऽधिकरणम्
(D) यतश्च निर्धारणम्

26. कर्मवाच्य और भाववाच्य के कर्ता में कौन-सी विभक्ति होती है ?
(A) सप्तमी
(B) द्वितीया
(C) तृतीया
(D) चतुर्थी

27. कर्णभार रूपक किसकी रचना है?
(A) भास
(B) कालिदास
(C) व्यास
(D) भवभूति

28. ‘वारणः’ पद का अर्थ है ?
(A) घोड़ा
(B) हाथी
(C) गाय
(D) राक्षस

29. ‘कर्णस्य दानवीरता’ पाठ में ‘महत्तरां भिक्षां याचे’ किसकी उक्ति है ?
(A) शक्र की
(B) कर्ण की
(C) शल्य की
(D) अर्जुन की

30. कर्ण सर्वप्रथम शक्र को क्या देना चाहा?
(A) हाथी
(B) गाय
(C) घोड़ा
(D) सोना

31. ‘सम्बोधने च’ सूत्र से प्रथमा विभक्ति किस वाक्य में है?
(A) अहं तण्डुलान् ओदनं पचामि ।
(B) श्यामेन शिवः पूज्यते।
(C) सा माम् आकारयति।
(D) हे मोहन ! पुस्तकं पठ।

32. ‘घ्नन्तु’ किस धातु का रूप है?
(A) धा
(B) धन्
(C) हन्
(D) जन्

33. ‘राजन्’ शब्द के प्रथमा विभक्ति, एकवचन का रूप कौन-सा है ?
(A) राज्ञा
(B) राजा
(C) राजानः
(D) राज्ञः

34. ‘मयि’ पद का मूलरूप क्या है?
(A) अस्मद्
(B) इदम्
(C) युष्मद्
(D) अहम्

35. ‘अन्वेषण’ में कौन-सा उपसर्ग है?
(A) अन्व
(B) अव
(C) अनु
(D) आ

36. ‘हिरण्मयेन’ में कौन-सा प्रत्यय है?
(A) मयट्
(B) तमप्
(C) तरप्
(D) मतुप्

37. ‘कुर्वन्’ पद किस प्रत्यय से बना है?
(A) शानच्
(B) शतृ
(C) क्त
(D) क्तवतु

38. ‘नम् + क्त’ से कौन-सा पद बनेगा?
(A) नमितम्
(B) नक्तम्
(C) नतम्
(D) नतवान्

39. ‘गै’ धातु के लृट् लकार, उत्तम पुरुष, एकवचन का रूप कौन-सा है ?
(A) गास्यामि
(B) गायामि
(C) गायानि
(D) गायतु

40. ‘बन्धु + तल्’ से कौन-सा पद बनेगा?
(A) बन्धुता
(B) बान्धवः
(C) बन्धुत्वम्
(D) बद्धः

41. ‘वोतो गुणवचनात्’ सूत्र से ङीष् प्रत्यय किस पद में हुआ है?
(A) रजकी
(B) गुर्वी
(C) मृगी
(D) कुमारी

42. ‘भव’ का स्त्रीलिंग रूप क्या होगा?
(A) भुवि
(B) भवानि
(C) भवानी
(D) भवती

43. ‘व्याघ्रपथिक कथा’ में ‘दानधर्मादिक चरतु भवान्’ किसका कथन है?
(A) धार्मिक
(B) पथिक
(C) बाघ
(D) लेखक

44. हितोपदेश कैसा ग्रन्थ है?
(A) धार्मिक कथा ग्रंथ
(B) बाल कथा ग्रंथ
(C) वैज्ञानिक कथा ग्रंथ
(D) व्यंग्य कथा ग्रंथ

45. लोभ के दुष्परिणाम का वर्णन किस पाठ में है?
(A) अलसकथा
(B) शास्त्रकाराः
(C) व्याघ्रपथिक कथा
(D) कर्मवीर कथा

46. ‘मूर्खत्वम्’ में कौन-सा तद्धित प्रत्यय है?
(A) तल्
(B) त्व
(C) मतुप्
(D) तसिल्

47. ‘द्रष्टव्यम्’ पद में कौन-सा प्रत्यय है?
(A) तव्यत्
(B) क्तवतु
(C) अनीयर्
(D) क्त

48. ‘मंदाकिनी वर्णनम्’ पाठ में राम किसको मन्दाकिनी नदी दिखा रहे हैं?
(A) सीता को
(B) लक्ष्मण को
(C) सुमन्त को
(D) विभीषण को

49. ‘हितोपदेश’ के रचनाकार कौन हैं?
(A) दण्डी
(B) नारायण पंडित
(C) विष्णुशर्मा
(D) बाणभट्ट

50. ‘प्रोक्ता’ पद में कौन-सा उपसर्ग है?
(A) प्रति
(B) प्र
(C) परा
(D) परि

51. ‘युष्मद्’ शब्द का रूप पंचमी विभक्ति, एकवचन में क्या होगा?
(A) तुभ्यम्
(B) त्वत्
(C) त्वथा
(D) युष्माभिः

52. ‘पुरवासात् ……. दर्शनम् अधिकं महत्त्वपूर्णम्।’ रिक्त स्थान को उचित विकल्प से भरें।
(A) ग्रामस्य
(B) चित्रकूटस्य
(C) वनस्य
(D) परिवारस्य

53. ‘मंदाकिनी वर्णनम्’ पाठ में कुल कितने पद्य हैं?
(A) सात
(B) पाँच
(C) ग्यारह
(D) दस

54. ‘विशालाक्षि’ संबोधन किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?
(A) सीता
(B) लक्ष्मण
(C) राम
(D) द्रौपदी

55. स्वामी दयानन्द के गुरु कौन थे?
(A) रामकृष्ण परमहंस
(B) धर्मानन्द
(C) विरजानन्द
(D) गिरिजानन्द

56. मूलशंकरस्य मुर्तिपुजां प्रति अनास्था जाता। रेखांकित पद का प्रश्ननिर्माण होगा ?
(A) कम्
(B) किम्
(C) काम्
(D) के

57. स्वामी दयानन्द का जन्म कहाँ हुआ था?
(A) गाँधीनगर में
(B) जयनगर में
(C) टंकारा नामक गाँव में
(D) झंकारा नामक गाँव में

58. ‘सत्यार्थ प्रकाश’ के लेखक कौन हैं?
(A) विवेकानन्द
(B) स्वामी दयानन्द
(C) स्वामी विरजानन्द
(D) रामकृष्ण परमहंस

59. ‘भीखन टोला’ गाँव कहाँ है?
(A) बिहार में
(B) उत्तर प्रदेश में
(C) मध्य प्रदेश में
(D) राजस्थान में

60. ‘उद्योगिनं पुरुषसिंहं ……. उपैति ।’ रिक्त स्थान की पूर्ति उचित विकल्प से करें।
(A) कष्टम्
(B) क्रोधम्
(C) शीलम्
(D) लक्ष्मीः

61. ‘कर्मवीरकथा’ में बालक किसकी शिक्षण-शैली से आकृष्ट हुआ?
(A) शिक्षक
(B) पिता
(C) माता
(D) प्राचार्य

62. प्रशासन ने भीखनटोला से एक कोस की दूरी पर क्या स्थापित किया?
(A) मध्य विद्यालय
(B) अस्पताल
(C) प्राथमिक विद्यालय
(D) महाविद्यालय

63. ‘कालाध्वनोरत्यन्तसंयोगे’ सूत्र का उदाहरण है ?
(A) तडागं समया वाटिका अस्ति।
(B) ऋषिः वनम् अनुवसति ।
(C) सः मासं व्याकरणम् अधीते ।
(D) मुनयः ग्रामम् अधिवसन्ति।

64. ‘विद्यया हीनः’ का समस्त पद क्या होगा?
(A) विद्यारहितः
(B) विद्यार्थी
(C) विद्याहीनः
(D) विद्वान्

65. ‘दशाननः’ किस समास का उदाहरण है?
(A) तत्पुरुष
(B) कर्मधारय
(C) अव्ययीभाव
(D) बहुव्रीहि

66. किस समास में उत्तरपद प्रधान होता है?
(A) अव्ययीभाव
(B) द्वन्द्व
(C) तत्पुरुष
(D) बहुव्रीहि

67. ‘पो + इत्र:’ की सन्धि क्या होगी?
(A) पवित्रा
(B) पवित्रः
(C) पवित्री
(D) पावत्र

68. ‘न्यवसत्’ में कौन-सी सन्धि है?
(A) स्वर
(B) व्यञ्जन
(C) विसर्ग
(D) जश्त्व

69. निम्न में से नरक का द्वार नहीं हैं ?
(A) काम
(B) लोभ
(C) पुण्य
(D) क्रोध

70. विद्या की रक्षा किससे होती है?
(A) वृत्ति से
(B) मृजया से
(C) सत्य से
(D) योग से

71. सतत प्रियवादी लोग होते हैं ?
(A) दुर्लभ
(B) अलभ्य
(C) सुलभ
(D) अत्यलभ्य

72. पहले शिष्य वेदारम्भ कहाँ करते थे?
(A) गुरुगृह में
(B) पितृगृह में
(C) राजभवन में
(D) विद्यालय में

73. भारतीय जीवनदर्शन का महत्त्वपूर्ण उपादान क्या है?
(A) जातिप्रथा
(B) धर्म
(C) संस्कार
(D) वर्णव्यवस्था

74. सीमन्तोनयन संस्कार का प्रयोजन क्या है?
(A) गर्भस्थ में संस्कारों का आरोपण
(B) गर्भवती की प्रसन्नता
(C) गर्भरक्षा
(D) गर्भधारण

75. ‘वयं वेदं पठामः।’ कर्तृवाच्य का कर्मवाच्य में परिवर्तन करें-
(A) अस्माभिः वेदः पठ्यते
(B) अहं वेदं पठामि।
(C) मया वेदाः पठ्यन्ते
(D) मया वेदः पठ्यन्ते।

76. गाँधीदर्शन से प्रभावित रचना कौन-सी है?
(A) शंकरचरितम्
(B) मधुराविजयम्
(C) सत्याग्रहगीता
(D) वरदाम्बिका परिणय

77. ‘स्पृहा’ पद का अर्थ है ?
(A) समीप
(B) बाद में
(C) इच्छा
(D) पुराना

78. हमारी मातृभूमि कैसी है?
(A) वत्सला
(B) निर्मला
(C) विशाला
(D) (A), (B) और (C) तीनों

79. निम्न में से गृहस्थ जीवन का संस्कार कौन-सा है?
(A) विवाह
(B) केशान्त
(C) गोदान
(D) जातकर्म

80. कम्पणराय का समय क्या है?
(A) बारहवीं शताब्दी
(B) चौदहवीं शताब्दी
(C) दशवीं शताब्दी
(D) छठी शताब्दी

81. लौकिक संस्कृत साहित्य की कवयित्रियों में प्रथमकल्पा कौन हैं ?
(A) शीला भट्टारिका
(B) देवकुमारिका
(C) विजयाङ्का
(D) रामभद्राम्बा

82. अथर्ववेद में कितनी मंत्र-दर्शनवत्ती ऋषिकाओं का उल्लेख है?
(A) बीस
(B) पच्चीस
(C) पाँच
(D) चालीस

83. ‘विग्रहोऽयम्’ किस संधि का उदाहरण है?
(A) स्वर
(B) विसर्ग
(C) व्यंजन
(D) अयादि

84. ‘अशान्ति’ में कौन-सा समास है?
(A) कर्मधारय
(B) नञ्
(C) द्विगु
(D) तत्पुरुष

85. ‘उत्तिष्ठति’ में कौन-सा उपसर्ग है?
(A) उप
(B) अप
(C) उत्ति
(D) उत्

86. ‘परितः’ अव्यय के योग में कौन-सी विभक्ति होती है?
(A) चतुर्थी
(B) षष्ठी
(C) द्वितीया
(D) तृतीया

87. ‘यवेभ्यो गां वारयति क्षेत्रे।’ किस सूत्र का उदाहरण है?
(A) अपादाने पंचमी
(B) वारणार्थानामीप्सितः
(C) भीत्रार्थानां भयहेतुः
(D) आख्यातोपयोगे

88. ‘अलसकथा’ पाठ में मिथिला का मंत्री कौन है?
(A) राजशेखर
(B) विद्यापति
(C) वीरेश्वर
(D) विशेश्वर

89. नियोगिपुरुषाः अलसशालायां वह्नि दापयित्वा निरूपयामासुः। रेखांकित पद का प्रश्ननिर्माण विकल्प से चुनकर लिखें।
(A) कदा
(B) किम्
(C) कुत्र
(D) कम्

90. ‘अये वाचालाः। कति वचनानि वक्तुं शक्नुथ?’ किस आलसी की उक्ति है?
(A) प्रथम
(B) द्वितीय
(C) तृतीय
(D) चतुर्थ

91. ‘महि’ पद का अर्थ है ?
(A) आग
(B) पृथ्वी
(C) पानी
(D) आकाश

92. ‘मति’ शब्द का तृतीया विभक्ति, बहुवचन में क्या रूप होगा ?
(A) मत्या
(B) मत्याम्
(C) मतिभिः
(D) मतिम्

93. पाटलिपुत्र पटना के नाम से कब प्रसिद्ध हुआ?
(A) भगवान् बुद्ध के समय में
(B) मुगल काल में
(C) मध्यकाल में
(D) अंग्रेजों के शासन काल में

94. ‘पटना’ किस शब्द से निर्मित है?
(A) पत्तनम्
(B) पाटल:
(C) पाटलिपुत्रम्
(D) पाटलिः

95. गुरुगोविन्द सिंह का जन्मस्थान किस नाम से प्रसिद्ध है?
(A) गुरुग्राम
(B) गुरुद्वारा
(C) गुरुगाँव
(D) गुरुघर

96. ‘पश्येयुः’ पद में कौन-सी धातु है?
(A) दृश्
(B) द्रक्ष्
(C) पश्य्
(D) दा

97. ‘कृ + तुमुन्’ से कौन-सा अव्यय बना है?
(A) कर्तनम्
(B) कर्तुम्
(C) कृत्वा
(D) कृतम्

98. ठक् प्रत्ययान्त पद है ?
(A) वेदः
(B) वैदिकः
(C) विद्या
(D) विद्यावान्

99. ‘गायिका’ में कौन-सा स्त्री प्रत्यय है?
(A) डाप्
(B) चाप्
(C) टाप्
(D) ङीप्

100. ‘नयति’ पद में कौन-सी धातु है?
(A) नि
(B) नी
(C) नय्
(D) नय

खण्ड-ब (विषयनिष्ठ प्रश्न)

1. निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार दें :

(अ) भारतदेशः अस्माकं प्रियः देशः। एषः देशः देशानां शिरोमणिः खलु। अस्य प्राकृतिकं सौन्दर्यं बलवत् मनः मोहयति। अस्य उत्तरदिशायां पर्वतराजः हिमालयः विराजते। एषः पर्वतः भारतस्य प्रहरी खलु। भारतस्य दक्षिणदिशायां महासागरः अस्य चरणौ प्रक्षालयति। अस्य अङ्क अनेकाः नद्यः क्रीडन्ति । एतासां नदीनां तटेषु महान्ति नगराणि विराजन्ते। एतासां नदीनां जलं क्षेत्राणां सिञ्चनाय विद्युतः उत्पादनाय च प्रयुज्यते। भारतस्य हरित-हरितानि वनानि अस्य शोभां निरन्तरं वर्धयन्ति।

I. एकपदेन उत्तरत –
(क) कः देशः अस्माकं प्रियो देशः वर्तते ?
(ख) हिमालयः खलु कस्य प्रहरी अस्ति?

II. पूर्णवाक्येन उत्तरत –

(क) नदीनां जलं किमर्थं प्रयुज्यते ?
(ख) कः कुत्र च भारतस्य चरणौ प्रक्षालयति ?

III. अस्य गद्यांशस्य एक समुचितं शीर्षक लिखत।

अथवा,
संसारे जनाः सुखम् इच्छन्ति। सुखं च धनेन एव प्राप्तुं शक्यते। अतः धनोपार्जनस्य आवश्यकता भवति। यस्य पार्श्वे धनं भवति सः सुखेन शेते। निध ‘नं पुरुषं तु मित्राणि अपि त्यजन्ति। चौर्येण कपटेन च प्राप्तं धनं विनाशकरं भवति। कृषिकर्मणा, व्यापारेण परिश्रमेण च प्राप्तं धनं फलति। यद् धनं फलति तेनैव सुखं मिलति। धनहीनोऽपि सुखी भवति। सुखं तु मनसा अनुभूयते। यत्र संतोषः वस्तुतः सुखम्।

I. एकपदेन उत्तरत –
(क) कुत्र जनाः सुखम् इच्छन्ति?
(ख) केन प्राप्तं धनं विनाशकरं भवति ?

II. पूर्णवाक्येन उत्तरत –
(क) कथं धनोपार्जनस्य आवश्यकता भवति ?
(ख) कथं प्राप्तं धनं पलति?

III. अस्य गद्यांशस्य एक समुचितं शीर्षकं लिखत।

(ब) मानवः सामाजिकः प्राणी अस्ति। सः समाजात् विना स्थातुं न शक्नोति। समाजे असौ अन्यान् अनुकरोति। असौ यादृशैः सह उपविशति तादृशः एव असौ भवति। गुणवतां संगेन गुणी भवति, दुष्टानां च संगेन दुष्टः भवति। कुसंगस्य दुष्प्रभावः भवति। अतः मानवेन सतां संगतिः करणीया दुर्जनानां संगतिः च परिहरणीया।

I. एकपदे उत्तरत –
(क) मनुष्यः गुणवतां संगेन कीदृशः भवति ?
(ख) मानवेन केषां संगतिः करणीया ?

II. पूर्णवाक्येन उत्तरत –
(क) मनुष्यः कथं स्थातुं न शक्नोति ?
(ख) मानवजीवने संगत्याः प्रभावः कथं भवति ?

अथवा,
‘संस्कृत’ भारतस्य गौरवमयी भाषा अस्ति। इयं मानवमात्रस्य कल्याणं करोति विश्वबन्धुत्वं च प्रसारयति। अस्याः साहित्यं विशालं वर्तते। संस्कृतमधीत्य जनाः गौरत्नमनुभवन्ति। संस्कृतदिवसः रक्षाबन्धन दिवसे मानितो भवति। संस्कृतभाषायाः अध्ययनेन सर्वैः भारतस्य संस्कृतिः रक्षणीया।

I. एकपदे उत्तरत –
(क) संस्कृतं भारतस्य कीदृशी भाषा अस्ति?
(ख) कस्य साहित्यं विशालम् ?

II. पूर्णवाक्येन उत्तरत –
(क) संस्कृतदिवसः कदा मानितो भवति?
(ख) किम् अधीत्य जनाः गौरवम् अनुभवन्ति?

संस्कृते पत्रलेखनम् (08 अंक)

2. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखें :

(i) आपका मित्र प्रथम श्रेणी से प्रवेशिका परीक्षा उत्तीर्ण हुआ है। इसके लिए संस्कृत में एक बधाई पत्र लिखें।
(ii) विद्यालय में संस्कृत सम्भाषण शिविर आयोजन की अनुमति प्रदान करने के लिए विद्यालय प्रधान को एक आवेदन पत्र संस्कृत में लिखें।
(iii) विद्यालय के पर्यटन कार्यक्रम में भाग लेने हेतु अनुमति के संबंध में पिता को संस्कृत में एक पत्र लिखें।
(iv) अपनी छोटी बहन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए संस्कृत में एक पत्र लिखें।

संस्कृते अनुच्छेदलेखनम् (13 अंक)

3. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर सात वाक्यों में एक अनुच्छेद लिखें :

(क) गंगानदी
(ख) सत्संगति
(ग) दुर्गापूजा
(घ) प्रियशिक्षकः
(ङ) विद्याधनम्।

4. अधोलिखित में से किन्हीं छः वाक्यों का अनुवाद संस्कृत में करे :

(क) वह घर से विद्यालय आता है।
(ख) गंगा हिमालय से निकलती है।
(ग) विद्याहीन मनुष्य पशु के समान होता है।
(घ) पुस्तकालय में अनेक पुस्तकें हैं।
(ङ) लड़के गेंद से खेलते हैं।
(च) पटना गंगा के किनारे स्थित है।
(छ) आज मंगलवार है।
(ज) मैं दशवीं कक्षा में पढ़ता/पढ़ती हूँ।
(झ) राम पढ़ने में सबसे तेज है।
(ञ) संस्कृत देवताओं की भाषा है।
(ट) हमें पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए।
(ठ) सदा सच बोलना चाहिए।

लघु उत्तरीय प्रश्न (16 अंक)

5. अधोलिखित में से किन्हीं आठ प्रश्नों के उत्तर दें :

(क) आत्मा का स्वरूप कैसा है? यह कहाँ रहती है?
(ख) पाटलिग्राम के संबंध में भगवान् बुद्ध ने क्या कहा था?
(ग) ‘अलसशाला’ के कर्मियों ने आलसियों की परीक्षा क्यों ली?
(घ) स्वामी दयानन्द ने अपने सिद्धान्तों के संकलन के लिए क्या किया?
(ङ) आधुनिक काल की किन्हीं तीन संस्कृत लेखिकाओं के नाम लिखें।
(च) केशान्त संस्कार का वर्णन करें।
(छ) रामप्रवेश राम किससे प्रभावित होकर अध्ययन में निरत हो गया?
(ज) ‘नीतिश्लोकाः’ पाठ में मूर्ख किसे कहा गया है?
(झ) ‘मन्दाकिनीवर्णनम्’ पाठ का वर्ण्य विषय क्या है?
(ञ) सोने के कंगन को देखकर पथिक ने क्या सोचा?
(ट) दानवीर कर्ण का चरित्र चित्रण करें।
(ठ) विश्वशान्ति का सूर्योदय हम कैसे देख सकते हैं?
(ड) आयुर्वेद के प्रमुख ग्रंथों का परिचय दें।
(ढ) ‘नीतिश्लोकाः’ पाठ का एक श्लोक लिखें।
(ण) सात्विक दान किसे कहा गया है?
(त) ‘भारतमहिमा’ पाठ के आधार पर हमारी मातृभूमि कैसी है?

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top