Bihar Board Class 12th Hindi 2025 Previous Year Question Paper

Bihar Board Class 12th Hindi 2025 Question Answer : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है Bihar Board Class 12th Hindi 2025 Previous Year Question Paper ।

खण्ड-अ (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

प्रश्न संख्या 1 से 100 तक के प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से कोई एक सही है। इन 100 प्रश्नों में से किन्हीं 50 प्रश्नों के अपने द्वारा चुने गए सही विकल्प को OMR शीट पर चिह्नित करें।

1. मलिक मुहम्मद जायसी के गुरु कौन थे ?
(A) शेख मोहिदी
(B) नरहरि दास
(C) शेष सनातन
(D) वल्लभाचार्य

2. सूरदास का जन्म स्थान कहाँ है ?
(A) राजापुर (बाँदा)
(B) सीही (दिल्ली)
(C) तिकवाँपुर (कानपुर)
(D) निहालपुर (इलाहाबाद)

3. राजस्थानी, मैथिली, खड़ी बोली आदि साहित्यिक भाषाओं का विकास किस काल में हुआ ?
(A) आधुनिक काल में
(B) आदिकाल में
(C) मध्यकाल में
(D) उत्तर मध्यकाल में

4. तुलसीदास ने शिक्षा कहाँ से प्राप्त की ?
(A) रायपुर
(B) बुन्देलखण्ड
(C) इलाहाबाद
(D) काशी

5. ‘रामलला नहछू’ शीर्षक रचना किसकी है ?
(A) तुलसीदास की
(B) सूरदास की
(C) नाभादास की
(D) कबीरदास की

6. कवि नाभादास ने ज्ञानार्जन कैसे किया ?
(A) मित्र द्वारा
(B) सत्संग द्वारा
(C) भिक्षाटन द्वारा
(D) पिता द्वारा

7. छह पंक्तियों के गेय पद को क्या कहते हैं ?
(A) दोहा
(B) बरवै
(C) छप्पय
(D) सोरठा

8. “आरूढ़ दशा है जगत पै, मुख देखी नाहीं मनी” – यह पंक्ति किस कविता की है ?
(A) छप्पय (कबीर)
(B) पद (तुलसीदास)
(C) पद (सूर)
(D) छप्पय (सूर)

9. छत्रपति शिवाजी, शाहूजी, छत्रसाल किस कवि के प्रमुख आश्रयदाता थे ?
(A) जयशंकर प्रसाद के
(B) भूषण के
(C) शमशेर बहादुर सिंह के
(D) ज्ञानेंद्रपति के

10. रीतिकालीन हिंदी साहित्य में किस रस की प्रधानता थी ?
(A) हास्य रस
(B) रौद्र रस
(C) श्रृंगार रस
(D) करुण रस

11. अमेरिका से लौटने के बाद जयप्रकाश नारायण किस पार्टी में शामिल हुए ?
(A) भारतीय जनसंघ में
(B) जनता दल में
(C) सोशलिस्ट पार्टी में
(D) कांग्रेस में

12. ‘परशुराम की प्रतीक्षा’ शीर्षक काव्यकृति किसकी है ?
(A) रामधारी सिंह दिनकर की
(B) सुभद्रा कुमारी चौहान की
(C) अशोक वाजपेयी की
(D) रघुवीर सहाय की

13. शंकर और पार्वती का कल्पित रूप क्या है ?
(A) स्त्री
(C) पुरुष
(B) अर्धनारीश्वर
(D) राधा

14. सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ का जन्म किस वर्ष हुआ था?
(A) 1910 ई.
(B) 1911 ई.
(C) 1912 ई.
(D) 1913 ई.

15. ‘शेखर एक जीवनी’ शीर्षक उपन्यास कितने भाग में लिखी गयी है ?
(A) दो
(B) चार
(C) छह
(D) आठ

16. मालती के पति का नाम क्या है ?
(A) दिनेश्वर
(B) महेश्वर
(C) राजेश्वर
(D) तारकेश्वर

17. भगत सिंह की माता का नाम क्या था ?
(A) लीलावती
(B) प्रभावती
(C) विद्यावती
(D) कलावती

18. कितने वर्ष की उम्र में भगत सिंह ने जालियाँवाला बाग की मिट्टी लेकर क्रांतिकारी गतिविधियों की शुरुआत की ?
(A) 10 वर्ष
(B) 11 वर्ष
(C) 12 वर्ष
(D) 13 वर्ष

19. जगदीशचंद्र माधुर की कृति ‘शारदीया’ का प्रकाशन किस वर्ष किया गया ?
(A) 1956
(B) 1957
(C) 1958
(D) 1959

20. राजा हरिसिंह देव को किस मुसलमान आक्रमणकारी का सामना करना पड़ा ?
(A) अलाउद्दीन खिलजी
(B) बलबन
(C) गयासुद्दीन तुगलक
(D) इब्राहिम लोदी

21. ‘घ’ का उच्चारण स्थान क्या है ?
(A) तालु
(B) दंत
(C) ओष्ठ
(D) कंठ

22. निम्नलिखित में कौन वर्ण घोष है ?
(A) क
(B) झ
(C) च
(D) ट

23. निम्नलिखित में कौन वर्ण स्पर्श व्यंजन का उदाहरण है ?
(A) र
(B) श
(C) म
(D) ह

24. ‘सदैव’ शब्द का संधि विच्छेद क्या है ?
(A) स + दैव
(B) सदै + व
(C) सद + एव
(D) सदा + एव

25. निम्नलिखित में शुद्ध शब्द कौन है ?
(A) तत्व
(B) आधीन
(C) उन्नती
(D) प्रमेश्वर

26. निम्नलिखित में विस्मयादिबोधक चिह्न कौन है ?
(A) ?
(B) !
(C) –
(D) ,

27. ‘गंगा’ (नदी) शब्द किस संज्ञा का उदाहरण है ?
(A) जातिवाचक
(B) द्रव्यवाचक
(C) व्यक्तिवाचक
(D) समूहवाचक

28. ‘मित्र’ शब्द कौन लिंग है ?
(A) स्त्रीलिंग
(B) पुल्लिंग
(C) उभयलिंग
(D) इनमें से कोई नहीं

29. ‘मुखिया’ शब्द में प्रत्यय क्या है ?
(A) खिया
(B) इया
(C) ईया
(D) आ

30. निम्नलिखत में तत्सम शब्द कौन है?
(A) भाप
(B) पंख
(C) दूध
(D) ज्येष्ठ

31. कवि जयशंकर प्रसाद के ज्येष्ठ भ्राता का नाम क्या था ?
(A ) शंभु रतन
(B) शिव रतन
(C) जग रतन
(D) देव रतन

32. ‘लहर’ शीर्षक रचना किसकी है?
(A) रामधारी सिंह दिनकर की
(B) जयशंकर प्रसाद की
(C) रघुवीर सहाय की
(D) विनोद कुमार शुक्ल की

33. किस दर्शन की पृष्ठभूमि में ‘कामायनी’ महाकाव्य की रचना की गयी ?
(A) चार्वाक दर्शन
(B) न्याय दर्शन
(C) कश्मीरी शैव दर्शन
(D) वैशेषिक दर्शन

34. ‘कुलीन प्रथा’ नामक नाटक के लेखक कौन हैं ?
(A) ठाकुर देवमुनि सिंह
(B) ठाकुर रतन सिंह
(C) ठाकुर शिवजतन सिंह
(D) ठाकुर लक्ष्मण सिंह

35. ‘पुत्र-वियोग’ शीर्षक कविता किस काव्य संकलन से उद्धृत है ?
(A) मुकुल
(B) लोग भूल गए हैं
(C) कामायनी
(D) राधारसकेलि

36. कवि शमशेर बहादुर सिंह ने सोवियत रूस की यात्रा किस वर्ष की ?
(A) 1977
(B) 1978
(C) 1979
(D) 1980

37. निम्नलिखित में शमशेर बहादुर सिंह की रचना कौन है ?
(A) हार-जीत
(B) गाँव का घर
(C) उषा
(D) अधिनायक

38. कवि रघुवीर सहाय के पिता पेशे से क्या थे ?
(A) चिकित्सक
(B) वकील
(C) शिक्षक
(D) व्यवसायी

39. रघुवीर सहाय की सम्पूर्ण रचनावली कितने खंडों में प्रकाशित हुई थी ?
(A) तीन
(B) चार
(C) पाँच
(D) छह

40. ‘अधिनायक’ शीर्षक कविता में हरचरना किसका प्रतीक है ?
(A) शांति का
(B) विशिष्ट व्यक्ति का
(C) आम आदमी का
(D) क्रांति का

41. विनोद कुमार शुक्ल की कौन शीर्षक रचना का इतालवी भाषा में अनुवाद हो चुका है ?
(A) खिलेगा तो देखेंगे
(B) महाविद्यालय
(C) दीवार में एक खिड़की रहती थी
(D) पेड़ पर कमरा

42. निम्नलिखित में से किस कवि को ‘दयावती मोदी कवि शेखर सम्मान’ से सम्मानित किया गया ?
(A) अशोक वाजपेयी
(B) ज्ञानेंद्रपति
(C) रघुवीर सहाय
(D) गजानन माधव मुक्ति बोध

43. कवि ज्ञानेंद्रपति के पिता का नाम क्या है ?
(A) नरेंद्र प्रसाद चौबे
(B) देवेंद्र प्रसाद चौबे
(C) जगदीश प्रसाद चौबे
(D) वीरेंद्र प्रसाद चौबे

44. सर्कस का प्रकाश बुलौआ कहाँ से आता है ?
(A) शहर से
(B) गाँव से
(C) पड़ोस से
(D) जंगल से

45. ‘गाँव का घर’ शीर्षक कविता किस कविता संग्रह से ली गयी है ?
(A) मुकुल
(B) संशयात्मा
(C) आत्महत्या के विरुद्ध
(D) भूरी-भूरी खाक धूल

46. मुक्तिबोध कैसे कवि हैं ?
(A) उदारवादी
(B) सौन्दर्यवादी
(C) क्रांतिकारी
(D) इनमें से कोई नहीं

47. बालकृष्ण भट्ट के अनुसार कितने कानों में पड़ी बात खुल जाती है ?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) छह

48. ‘उसने कहा था’ शीर्षक कहानी के लेखक का नाम क्या है ?
(A) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
(B) मोहन राकेश
(C) मलयज
(D) जे. कृष्णमूर्ति

49. ‘उसने कहा था’ शीर्षक कहानी में किसने अपना जरसी उत्तार कर बोधासिंह को पहना दिया था ?
(A) वजीरा सिंह
(B) लहना सिंह
(C) हजारा सिंह
(D) कीरत सिंह

50. जयप्रकाश नारायण की पत्नी का नाम क्या था ?
(A) दुर्गा देवी
(B) ललिता देवी
(C) प्रभावती देवी
(D) लीलावती देवी

51. 1974 ई. में जयप्रकाश नारायण ने किस आंदोलन का नेतृत्व किया ?
(A) किसान आंदोलन का
(B) जनजाति आंदोलन का
(C) मजदूर आंदोलन का
(D) छात्र आंदोलन का

52. रामधारी सिंह दिनकर की काव्यकृति ‘रेणुका’ का रचनाकाल क्या है ?
(A) 1935
(B) 1936
(C) 1937
(D) 1938

53. ‘अर्धनारीश्वर’ शीर्षक निबंध के अनुसार धर्म साधक महात्मा और साधु किससे भय खाते थे ?
(A) बालकों से
(B) नारियों से
(C) पशुओं से
(D) युवकों से

54. अज्ञेय जी की पहली कहानी इलाहाबाद की किस पत्रिका में प्रकाशित हुई ?
(A) ‘सरस्वती’ में
(B) ‘सेवा’ में
(C) ‘सांख्यिकी’ में
(D) ‘प्रयाग प्रदीप’ में

55. ‘रोज’ शीर्षक पाठ साहित्य की कौन विधा है ?
(A) आलोचना
(B) संस्मरण
(C) कहानी
(D) यात्रा वृतांत

56. ‘पंजाब की भाषा तथा लिपि की समस्या’ शीर्षक रचना किसकी है ?
(A) राजगुरु की
(B) सुखदेव की
(C) करतार सिंह की
(D) भगत सिंह की

57. ‘वैशाली महोत्सव’ का बीजारोपण किसने किया ?
(A) मलयज ने
(B) जगदीशचंद्र माथुर ने
(C) ओमप्रकाश वाल्मीकि ने
(D) उदय प्रकाश ने

58. जगदीशचंद्र माथुर रचित ‘कोणार्क’ शीर्षक रचना का प्रकाशन किस वर्ष किया गया ?
(A) 1949
(B) 1950
(C) 1951
(D) 1952

59. ‘ओ सदानीरा’ शीर्षक पाठ साहित्य की कौन विधा है ?
(A) निबंध
(B) कहानी
(C) शब्दचित्र
(D) रेखाचित्र

60. हरिसिंह देव का दुर्ग कहाँ छिपा हुआ था?
(A) पर्वतों के बीच में
(B) पठार के पीछे
(C) वन की गहराई में
(D) गुफा में

61. सन् 1917 में भितिहरवा में किसकी तूती बोलती थी ?
(A) राजकुमार शुक्ल की
(B) महात्मा गाँधी की
(C) रामदयाल साह की
(D) एमन साहब की

62. ‘नंदनगढ़ का स्तूप’ कितना फुट ऊंचा है ?
(A) 82 फुट
(B) 80 फुट
(C) 84 फुट
(D) 85 फुट

63. मुन्नी और मानक की माँ का नाम क्या है ?
(A) लगनी
(B) विशनी
(C) रमनी
(D) जगनी

64. ‘प्रलय की छाया’ शीर्षक रचना किसकी है ?
(A) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी की
(B) नामवर सिंह की
(C) जयशंकर प्रसाद की
(D) जगदीशचंद्र माथुर की

65. लेखक ओमप्रकाश वाल्मीकी के पिताजी उन्हें प्यार से किस नाम से बुलाते थे ?
(A) दरोगाजी
(B) मुंशीजी
(C) मुन्ना
(D) छोटे

66. ‘दस्तावेज रचना का कच्चा माल है’ – यह कथन किस लेखक का है ?
(A) मोहन राकेश
(B) उदय प्रकाश
(C) मलयज
(D) नामवर सिंह

67. ‘आयुष्मान’ शब्द का स्त्रीलिंग रूप क्या है ?
(A) आयुष्मानी
(B) आयुष्माईन
(C) आयुष्मिनी
(D) आयुष्मती

68. ‘सड़क’ शब्द का बहुवचन रूप क्या है ?
(A) सड़कें
(B) सड़‌कीन
(C) सड़को
(D) सड़केन

69. ‘कारक’ के कितने भेद होते है ?
(A) सात
(B) आठ
(C) छह
(D) पाँच

70. ‘वर्षा के लिए मेघ चाहिए’ – किस कारक का उदाहरण है ?
(A) संप्रदान कारक
(B) संबंध कारक
(C) अपादान कारक
(D) करण कारक

71. ‘कौन खा रहा है?’ – किस सर्वनाम का उदाहरण है ?
(A) अनिश्चयवाचक
(B) निजवाचक
(C) प्रश्नवाचक
(D) निश्चयवाचक

72. ‘मुझे सेर भर दूध चाहिए।’ – इस वाक्य में ‘सेर भर’ किस विशेषण का उदाहरण है ?
(A) गुणवाचक
(B) सार्वनामिक
(C) संख्यावाचक
(D) परिमाणबोधक

73. क्रिया का मूल रूप क्या है ?
(A) धातु
(B) संज्ञा
(C) सर्वनाम
(D) विशेषण

74. ‘वर्तमानकाल’ के कितने भेद होते हैं ?
(A) दो
(B) तीन
(C) सात
(D) पाँच

75. रचना के आधार पर शब्द के कितने भेद होते हैं ?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच

76. ‘अनुकूल’ शब्द में उपसर्ग क्या है ?
(A) अ
(B) अनु
(C) अन
(D) अनक

77. ‘शत्रुता’ शब्द में प्रत्यय क्या है ?
(A) त
(B) उता
(C) ता
(D) त्रुता

78. ‘मामा’ शब्द का विशेषण क्या है ?
(A) मामान
(B) ममाने
(C) मामेन
(D) ममेरा

79. ‘त्रिभुवन’ शब्द कौन समास का उदाहरण है ?
(A) द्वंद्व
(B) कर्मधारय
(C) द्विगु
(D) बहुव्रीहि

80. ‘कुल चार’ – किस पदबंध का उदाहरण है ?
(A) विशेषण-पदबंध
(B) संज्ञा-पदबंध
(C) सर्वनाम-पदबंध
(D) क्रिया-पदबंध

81. मनुष्य के विचारों को पूर्णता से प्रकट करने वाले पदसमूह को क्या कहते हैं ?
(A) क्रिया
(B) वाक्य
(C) संधि
(D) कारक

82. रचना की दृष्टि से वाक्य के कितने प्रकार हैं ?
(A) दो
(B) चार
(C) तीन
(D) छह

83. ‘परिश्रमी छात्र अवश्य सफल होंगे।’ – किस वाक्य का उदाहरण है ?
(A) सरल वाक्य
(B) मिश्र वाक्य
(C) संयुक्त वाक्य
(D) इनमें से कोई नहीं

84. निम्नलिखित में शुद्ध वाक्य कौन है ?
(A) उसके चाचा से लड़की हुई है।
(B) वास्तव में वह बड़ा आदमी है।
(C) यह कहना आपकी भूल है।
(D) राम और श्याम संबंधी चर्चा।

85. ‘आचार’ शब्द का विलोम क्या है?
(A) प्रदान
(B) उत्तम
(C) निर्यात
(D) अनाचार

86. ‘युग का निर्माण करनेवाला’ – के लिए एक शब्द क्या है ?
(A) युग निर्माता
(B) लौह पुरुष
(C) मुमुक्षु
(D) आपादमस्तक

87. ‘गाल बजाना’ मुहावरे का अर्थ क्या है ?
(A) क्रोध दबाना
(B) डींग हाँकना
(C) पिंड छूटना
(D) भटकना

88. ‘महापुरुष’ शब्द में कौन समास है ?
(A) द्विगु
(B) द्वंद्व
(C) कर्मधारय
(D) बहुव्रीहि

89. ‘सूर्य’ का पर्यायवाची शब्द क्या है ?
(A) धन
(B) निशा
(C) यती
(D) प्रभाकर

90. ‘समास’ शब्द का अर्थ क्या है ?
(A) संक्षेप
(B) विस्तार
(C) विच्छेद
(D) संधि

91. ‘यथासंभव’ शब्द में कौन समास है ?
(A) तत्पुरुष
(B) अव्ययीभाव
(C) कर्मधारय
(D) बहुव्रीहि

92. ‘भूखा’ शब्द में प्रत्यय क्या है ?
(A) खा
(B) अ
(C) आ
(D) ख

93. ‘नाटक’ शब्द का विशेषण क्या है ?
(A) नाटकी
(B) नाटकीन
(C) नाटकाय
(D) नाटकीय

94. ‘संग्रह’ शब्द में उपसर्ग क्या है ?
(A) सं
(B) सम्
(C) स
(D) संग

95. ‘बच्चे गेंद खेल रहे थे’ – किस काल का उदाहरण है ?
(A) वर्तमान काल
(B) भूतकाल
(C) भविष्यत काल
(D) इनमें से कोई नहीं

96. ‘वह कौन है जो कल आया था’ – किस सर्वनाम का उदाहरण है?
(A) पुरुषवाचक
(B) निजवाचक
(C) प्रश्नवाचक
(D) संबंधवाचक

97. ‘हिमालय से गंगा निकलती है।’ – किस कारक का उदाहरण है ?
(A) संबंध कारक
(B) संप्रदान कारक
(C) अधिकरण कारक
(D) अपादान कारक

98. ‘मुँह’ शब्द कौन लिंग है ?
(A) स्त्रीलिंग
(B) पुल्लिंग
(C) उभयलिंग
(D) इनमें से कोई नहीं

99. ‘सभा’ शब्द में कौन संज्ञा है ?
(A) समूहवाचक
(B) द्रव्यवाचक
(C) जातिवाचक
(D) व्यक्तिवाचक

100. ‘पवर्ग’ का उच्चारण-स्थान क्या है ?
(A) कंठ
(B) ओष्ठ
(C) दंत
(D) तालु

खण्ड-ब (विषयनिष्ठ प्रश्न)

1. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखें : 1×8=8
(i) बढ़ती जनसंख्या
(ii) पानी की बचत
(iii) मेरे प्रिय लेखक
(iv) बाद की समस्या
(v) गणतंत्र दिवस
(vi) विद्यार्थी जीवन ।

2. निम्नलिखित में से किन्हीं दो अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या करें : 2×4=8

(i) “व्यक्ति से नहीं हमें नीतियों से झगड़ा है, सिद्धांतों से झगड़ा है, कार्यों से झगड़ा है।”
(ii) “मुझे यह सोचकर एक अजय सी राहत मिलती है और मेरी फँसती हुई साँसे फिर से ठीक हो जाती है कि उस समय पिताजी को कोई दर्द महसूस नहीं होता रहा होगा।”
(iii) “आपुन खात, नंद-मुख नावत, सो छबि कहत न बनियाँ।
(iv) “प्रतिभट कटक कटीले केते काटि काटि,
       कालिका सी किलकि कलेऊ देति काल को।”

3. अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पास एक आवेदन पत्र लिखें, जिसमें खेल प्रतियोगिता आयोजित कराने का अनुरोध किया गया हो ।
अथवा
अपने विद्यालय में मनाये गए स्वतंत्रता-दिवस समारोह का वर्णन करते हुए अपने मित्र के पास एक पत्र लिखें ।

4. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं पाँच के उत्तर दें :

(i) ‘उसने कहा था’ शीर्षक कहानी कितने भागों में बँटी हुई है ? उनमें कितने भागों में युद्ध का वर्णन है ?
(ii) भगत सिंह की विद्यार्थियों से क्या अपेक्षाएँ हैं ?
(iii) अंग्रेज नीलहे किसानों पर क्या अत्याचार करते थे ? ‘ओ सदानीरा’ शीर्षक पाठ के आधार पर उत्तर दें।
(iv) बिशनी मानक को लड़ाई में क्यों भेजती है ?
(v) जीवन में विद्रोह का क्या स्थान है ? ‘शिक्षा’ शीर्षक पाठ के अनुसार लिखें।
(vi) ‘गाँव का घर’ शीर्षक कविता में किस शोक-गीत की चर्चा है ?
(vii) ‘प्यारे नन्हें बेटे को’ शीर्षक कविता में लोहा क्या है ? इसकी खोज क्यों की जा रही है ?
(viii) ‘जन-जन का चेहरा एक’ शीर्षक कविता में, प्यार का इशारा और क्रोध का दुधारा से क्या तात्पर्य है ?
(ix) नील जल में किसकी गौर देह हिल रही है? ‘उषा’ शीर्षक कविता के अनुसार लिखें ।
(x) ‘पुत्र वियोग’ शीर्षक कविता में कवयित्री स्वयं को असहाय और विवश क्यों कहती हैं?

5. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन के उत्तर दें :

(i) ‘बचपन से ही आपका एक ऐसे वातावरण में रहना अत्यंत आवश्यक है जो स्वतंत्रतापूर्ण हो ।’ क्यों ? ‘शिक्षा’ शीर्षक पाठ के आधार पर अपना उत्तर दें।
(ii) लेखक उदय प्रकाश के पिता के चरित्र का वर्णन अपने शब्दों में करें।
(iii) आचार्य रामचंद्र शुक्ल के काव्य आदर्श क्या थे ? ‘प्रगीत और समाज’ शीर्षक पाठ के आधार पर स्पष्ट करें।
(iv) ‘अधिनायक’ शीर्षक कविता का भावार्थ अपने शब्दों में लिखें।
(v) सूरदास के प्रथम पद का भावार्थ अपने शब्दों में लिखें ।
(vi) मलिक मुहम्मद जायसी रचित पहले कड़बक में कलंक, काँच और कंचन से क्या तात्पर्य है ?

6. निम्नलिखित अवतरणों में से किसी एक का संक्षेपण कीजिए :

(i) मनुष्य उत्सवप्रिय होते हैं। उत्सवों का एकमात्र उद्देश्य आनन्द प्राप्ति है। मनुष्य अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए आजीवन प्रयत्न करता है। आवश्यकता की पूर्ति होने पर सभी को सुख होता है। पर, उस सुख और उत्सव के आनंद में बड़ा अंतर है। आवश्यकता अभाव सूचित करती है। उससे यह प्रकट होता है कि हममें किसी बात की कमी है। मनुष्य जीवन ही ऐसा है कि वह किसी भी अवस्था में यह अनुभव नहीं कर सकता कि अब उसके लिए कोई आवश्यकता नहीं रह गई है। एक के बाद दूसरी वस्तु की चिंता उसे सताती ही रहती है।

(ii) वर्तमान समय में जिस भीषणता के साथ जीवन-संघर्ष चल रहा है, उसमें वह व्यक्ति कभी भी विजयी नहीं हो सकता जो चुपचाप बैठकर लम्बे समय तक सोचता-विचारता रहेगा। यहाँ तो वही टिक सकता है, जिसमें काफी स्फूर्ति है, जो दूसरों को ढकेलकर आगे बढ़ सकता है। नहीं तो जो उससे ताकतवर है उसे किनारे ढकेल देगा और आगे बढ़ जाएगा। अगर हम इस जीवन में कुछ करना चाहते हैं, अगर हमें अपना जीवन सफल बनाना है, तो हमें जागरूक होना चाहिए, अपने निर्णय पर दृढ़ रहना चाहिए और उसपर जमकर काम करना चाहिए। जिस व्यक्ति में ये गुण पाये जाते हैं, उसमें अन्य गुण का समावेश भी रहता है।

– : The End : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top