Bihar Board Class 12th History 2020 PYQ Paper

Bihar Board Class 12th History 2020 Question Answer : प्रिय विद्यार्थीयों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है Bihar Board Class 12th History 2020 PYQ Paper ।

खण्ड – अ (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

1. समुद्रगुप्त की तुलना किस यूरोपीय शासक से की जाती है ?
(A) हिटलर      
(B) नेपोलियन      
(C) बिस्मार्क     
(D) मुसोलिनी

2. प्लासी का युद्ध लड़ा गया ?
(A) 1600         
(B) 1757         
(C) 1764        
(D) 1750

3. सर्वप्रथम विजयनगर आने वाला विदेशी यात्री कौन था ?
(A) निकोलो कोण्टी          
(B) डेमिंगौस पेइस        
(C) डेमिगौस पेइस           
(D) अब्दुर रज्जाक

4. कलकत्ता में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना कब की गई ?
(A) 1785      
(B) 1757     
(C) 1771    
(D) इनमें से कोई नहीं

5. रैयतवाड़ी व्यवस्था सर्वप्रथम कहाँ लागू की गई ?
(A) कलकत्ता    
(B) बम्बई     
(C) मद्रास    
(D) इनमें से कोई नहीं

6. हड़प्पा सभ्यता का सबसे बड़ा नगर कौन था ?
(A) मोहनजोदड़ो     
(B) लोथल      
(C) कालीबंगा     
(D) रंगपुर

7. “सर” की उपाधि किसने वापस की थी ?
(A) महात्मा गाँधी          
(B) बाल गंगाधर तिलक        
(C) रवीन्द्रनाथ टैगोर       
(D) जवाहरलाल नेहरू

8. प्रसिद्ध विरुपाक्ष मंदिर कहाँ स्थित है ?
(A) हम्पी       
(B) चिदम्बरम       
(C) बेलूर      
(D) श्रीरंगम

9. भारत के संविधान का पिता किसे कहा जाता है ?
(A) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद            
(B) डॉ० बी० आर० अम्बेडकर        
(C) डॉ० सच्चिदानन्द सिन्हा       
(D) पं० जवाहरलाल नेहरू

10. पुरातत्व के अन्तर्गत निम्न में से कौन नहीं है ?
(A) साहित्य      
(B) सिक्के       
(C) अभिलेख      
(D) भग्नावशेष

11. जलियाँवाला बाग हत्याकांड कब हुआ ?
(A) 13 अप्रैल, 1919        
(B) 23 अप्रैल, 1919        
(C) 13 अगस्त, 1919       
(D) 23 अगस्त, 1919

12. अकबर का वित्तमंत्री कौन था ?
(A) बीरबल     
(B) मानसिंह     
(C) टोडरमल    
(D) अबुल फजल

13. वास्कोडिगामा भारत कब आया ?
(A) 1458        
(B) 1498        
(C) 1558       
(D) 1598

14. ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह कहाँ है ?
(A) दिल्ली        
(B) आगरा        
(C) जयपुर      
(D) अजमेर

15. 1857 के विद्रोह के समय “भारत का बादशाह” कौन था ?
(A) सिराजुद्दौला            
(B) शुजाउद्दौला        
(C) बहादुरशाह II         
(D) इनमें से कोई नहीं

16. तृतीय बौद्ध संगीति कहाँ हुई थी ?
(A) पाटलिपुत्र      
(B) कुण्डलवन     
(C) सारनाथ     
(D) राजगृह

17. “इंडिया गेट” का निर्माण कब हुआ ?
(A) 1911        
(B) 1921         
(C) 1931        
(D) 1941

18. गुरु नानक का जन्म कहाँ हुआ था ?
(A) अमृतसर       
(B) चंडीगढ़       
(C) तलवंडी      
(D) लाहौर

19. “दिल्ली चलो” का नारा किसने दिया ?
(A) सुभाषचन्द्र बोस           
(B) महात्मा गाँधी       
(C) लाला लाजपत राय        
(D) गोपाल कृष्ण गोखले

20. प्रयाग-प्रशस्ति की रचना किसने की ?
(A) कालिदास      
(B) वाणभट्ट      
(C) हरिसेन     
(D) पतंजलि

21. रानी लक्ष्मीबाई का जन्म कहाँ हुआ था ?
(A) झाँसी        
(B) काशी        
(C) कानपुर       
(D) काल्पी

22. कौन-सा आंदोलन दांडी से प्रारंभ हुआ ?
(A) असहयोग आंदोलन       
(B) सविनय अवज्ञा आंदोलन       
(C) खिलाफत आंदोलन       
(D) भारत छोड़ो आंदोलन

23. मीरा किसकी भक्त थी ?
(A) राम        
(B) कृष्ण        
(C) नानक        
(D) विष्णु

24. पूना समझौता किस वर्ष हुआ ?
(A) 1932       
(B) 1934       
(C) 1939      
(D) 1942

25. महाभारत का युद्ध कितने दिनों तक चला ?
(A) 15         
(B) 16          
(C) 17          
(D) 18

26. भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ?
(A) जवाहरलाल नेहरू         
(B) लालबहादुर शास्त्री       
(C) राजेन्द्र प्रसाद              
(D) बी० आर० अम्बेडकर

27. इब्न बतूता किस देश का यात्री था ?
(A) इटली        
(B) ईरान        
(C) मोरक्को        
(D) यूनान

28. 1857 के विद्रोह के समय इंगलैंड का प्रधानमंत्री कौन था ?
(A) डिजरैली     
(B) राबर्ट पील     
(C) पामर्स्टन    
(D) ग्लैडस्टोन

29. अकबर ने दीन-ए-इलाही कब शुरू किया ?
(A) 1562        
(B) 1579        
(C) 1564       
(D) 1582

30. 1920 में कौन-सा आंदोलन आरंभ हुआ ?
(A) सविनय अवज्ञा        
(B) असहयोग       
(C) खिलाफत             
(D) भारत छोड़ो

31. महाभारत की रचना किसने की ?
(A) वाल्मीकि       
(B) मनु       
(C) याज्ञवल्क्य      
(D) वेदव्यास

32. स्थायी बंदोबस्त कहाँ लागू किया गया?
(A) बम्बई      
(B) पंजाब     
(C) बंगाल     
(D) इनमें से कोई नहीं

33. हड़प्पा किस नदी के किनारे स्थित है ?
(A) सिन्धु         
(B) व्यास         
(C) सतलज        
(D) रावी

34. संथाल विद्रोह कब आरंभ हुआ ?
(A) 1855        
(B) 1860        
(C) 1865       
(D) 1885

35. ताजमहल का निर्माण किसने करवाया ?
(A) अकबर     
(B) जहाँगीर     
(C) औरंगजेब      
(D) शाहजहाँ

36. “शहीद-ए-आजम” किसे कहा जाता है ?
(A) अशफाकुल्ला खाँ       
(B) सरदार भगत सिंह        
(C) चन्द्रशेखर आजाद      
(D) सुभाषचन्द्र बोस

37. “अर्थशास्त्र” के लेखक कौन थे ?
(A) वाल्मीकि     
(B) वेदव्यास    
(C) मेगास्थनीज    
(D) कौटिल्य

38. भारत आने वाला प्रथम यूरोपियन कौन थे ?
(A) पुर्तगाली       
(B) ब्रिटिश       
(C) डच      
(D) फ्रांसीसी

39. श्वेताम्बर एवं दिगम्बर का सम्बन्ध किस धर्म से है ?
(A) हिन्दू धर्म     
(B) बौद्ध धर्म     
(C) शैव धर्म     
(D) जैन धर्म

40. दामिन-इ-कोह क्या था ?
(A) भू-भाग       
(B) उपाधि       
(C) तलवार      
(D) जागीर

41. 1857 के विद्रोह को किसने “प्रथम स्वतंत्रता संग्राम” कहा ?
(A) वी० डी० सावरकर         
(B) आर० सी० मजूमदार       
(C) जवाहरलाल नेहरू          
(D) इनमें से कोई नहीं

42. पुराणों की संख्या कितनी है ?
(A) 16        
(B) 18         
(C) 20        
(D) 22

43. स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे ?
(A) सी राजगोपालाचारी        
(B) लॉर्ड माउण्टबेटन        
(C) लालबहादुर शास्त्री         
(D) बल्लभभाई पटेल

44. हरिहर एवं बुक्का किस वंश के शासक थे ?
(A) संगम वंश            
(B) सालुव वंश        
(C) तुलुव वंश            
(D) अरावीडू वंश

45. भारतीय संविधान कब लागू हुआ ?
(A) 26 नवंबर, 1949        
(B) 24 जनवरी, 1950        
(C) 26 नवंबर, 1950        
(D) 26 जनवरी, 1950

46. “इण्डिका” किसका यात्रा वृत्तान्त है ?
(A) मेगास्थनीज    
(B) फाह्यान     
(C) ह्वेनसांग     
(D) अल बरुनी

47. आइन-ए-अकबरी किसने लिखा ?
(A) बाबर       
(B) फैजी       
(C) अबुल फजल      
(D) बदायूंनी

48. “जय हिन्द” का नारा किसने दिया ?
(A) भगत सिंह               
(B) चन्द्रशेखर आजाद        
(C) जवाहरलाल नेहरू        
(D) सुभाषचन्द्र बोस

49. अशोक किस वंश का शासक था ?
(A) नन्द       
(B) मौर्य      
(C) पाल      
(D) इनमें से कोई नहीं

50. कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी ?
(A) 1858        
(B) 1881        
(C) 1885        
(D) 1890

51. मनुस्मृति में कितने प्रकार के विवाह का उल्लेख किया गया है ?
(A) 4           
(B) 6           
(C) 8           
(D) 9

52. कोल विद्रोह के नेता कौन थे ?
(A) सिंधू-कान्हू          
(B) बिरसा मुण्डा        
(C) तीरत सिंह           
(D) बुद्धो भगत

53. पानीपत का प्रथम युद्ध किस वर्ष हुआ था ?
(A) 1509       
(B) 1526       
(C) 1556       
(D) 1761

54. सैनिकों द्वारा प्रयोग में लाई जाने वाली राइफल का नाम क्या था, जो 1857 के विद्रोह का कारण बनी ?
(A) एनफील्ड            
(B) ब्राउन बेस        
(C) रेमिंगटन आर        
(D) इनमें से कोई नहीं

55. जैन धर्म के 24वें तीर्थकर कौन थे ?
(A) ऋषभदेव          
(B) आदिनाथ        
(C) पार्श्वनाथ           
(D) महावीर स्वामी

56. कलकत्ता में अंग्रेजों की किलेबन्द बस्ती का नाम क्या था ?
(A) फोर्ट सेंट जार्ज         
(B) फोर्ट सेंट डेविड        
(C) फोर्ट विलियम         
(D) इनमें से कोई नहीं

57. मोहनजोदड़ो का उत्खनन किसने किया था ?
(A) दयाराम साहनी           
(B) जॉन मार्शल        
(C) आर० डी० बनर्जी        
(D) आर० एस० बिष्ट

58. काशी में किस प्रसिद्ध संत का जन्म हुआ ?
(A) मीरा      
(B) कबीर      
(C) गुरु नानक      
(D) वल्लभाचार्य

59. तम्बाकू के सेवन पर किस शासक ने प्रतिबन्ध लगाया ?
(A) अकबर       
(B) बाबर       
(C) जहाँगीर       
(D) शाहजहाँ

60. रामानन्द के शिष्य कौन थे ?
(A) रैदास    
(B) कबीर    
(C) धन्ना एवं पीपा     
(D) इनमें से सभी

NOTE :- वस्तुनिष्ठ (Objetive) प्रश्नों के Quiz खेलने के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें।

लघु उत्तरीय प्रश्न (किन्हीं 15 प्रश्नों के उत्तर दें।)

1. 1857 की क्रांति के क्या परिणाम हुए?
उत्तर — क्रांति की असफलता के बाद ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन समाप्त हुआ और भारत सीधे ब्रिटिश क्राउन के अधीन आ गया। बहादुर शाह ज़फ़र को हटा दिया गया, सेना में पुनर्गठन हुआ, और अंग्रेज़ों ने भारतीयों को आपस में बाँटने की नीति अपनाई।

2. विरुपाक्ष मंदिर की दो विशेषताएँ बताएँ।
उत्तर — (i) यह मंदिर द्रविड़ शैली में निर्मित है।
(ii) इसमें एक ऊँचा गोपुरम (प्रवेश द्वार) और विस्तृत मंडप हैं, जो वास्तुकला की उत्कृष्टता को दर्शाते हैं।

3. यूरोपीय व्यापारिक कम्पनियों ने भारत में नगरीकरण को क्यों बढ़ावा दिया ? दो कारण बतायें।
उत्तर — (i) व्यापारिक केंद्रों की स्थापना हेतु बंदरगाह नगरों का विकास।
(ii) प्रशासन, सैनिक छावनी और व्यापारिक सुविधाओं की आवश्यकता के कारण नगरों का विस्तार।

4. संविधान निर्मात्री सभा का गठन कैसे हुआ ?
उत्तर — कैबिनेट मिशन योजना (1946) के तहत संविधान सभा का गठन हुआ। इसके सदस्य प्रांतीय विधानसभाओं द्वारा चुने गए और इसमें सभी वर्गों व समुदायों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया।

5. महात्मा बुद्ध की शिक्षायें क्या थीं ?
उत्तर — बुद्ध ने चार आर्य सत्य और अष्टांगिक मार्ग का उपदेश दिया। उन्होंने तृष्णा को दुःख का मूल बताया और अहिंसा, करुणा, सत्य, मध्यम मार्ग को अपनाने की बात कही।

6. अकबर के शासन काल में भूमि का वर्गीकरण किस प्रकार किया गया था ?
उत्तर — भूमि को चार वर्गों में बाँटा गया – पोलाज (सदा जोती जाने वाली), परती (एक वर्ष परती), चाचर (तीन वर्ष से परती), और बनजार (तीन वर्ष से अधिक परती)।

7. महाजनपद से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर — प्राचीन भारत में 6वीं शताब्दी ई.पू. में अनेक स्वतंत्र राज्यों का उदय हुआ, जिन्हें महाजनपद कहा गया। ये 16 प्रमुख जनों के संगठित और शक्तिशाली राज्य थे।

8. भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को क्यों लागू किया गया ?
उत्तर — इस दिन 1930 में लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज की घोषणा हुई थी। इसी ऐतिहासिक दिन को सम्मान देने हेतु संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।

9. मुगल दरबार में अभिवादन के कौन से तरीके थे ?
उत्तर — मुख्यतः दो प्रकार के अभिवादन थे –
(i) सिजदा – ज़मीन को छूकर झुकना।
(ii) चौरस – चार बार सलाम करना।

10. समुद्रगुप्त की नेपोलियन से तुलना क्यों की जाती है ? दो कारण बताएँ।
उत्तर — (i) उसने कई राज्यों को जीतकर विशाल साम्राज्य स्थापित किया।
(ii) प्रयाग प्रशस्ति से उसकी विजयों की जानकारी मिलती है, जो नेपोलियन के समान है।

11. सगुण एवं निर्गुण भक्ति में क्या अंतर है?
उत्तर — सगुण भक्ति में ईश्वर को मूर्ति या अवतार के रूप में पूजा जाता है जबकि निर्गुण भक्ति निराकार, निर्विशेष ईश्वर की उपासना करती है।

12. चम्पारण सत्याग्रह का एक संक्षिप्त विवरण दें।
उत्तर — 1917 में बिहार के चम्पारण में गाँधी जी ने नील किसानों के शोषण के विरुद्ध आंदोलन किया। यह भारत में उनका पहला सत्याग्रह था, जो सफल रहा।

13. अल बरूनी पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।
उत्तर — अल बरूनी एक फारसी विद्वान था जो महमूद गजनवी के साथ भारत आया। उसने “किताब-उल-हिन्द” नामक ग्रंथ में भारतीय संस्कृति, समाज और धर्म का वर्णन किया।

14. भारत आने वाले दो विदेशी यात्री एवं उनके यात्रा वृत्तान्तों के नाम लिखें।
उत्तर — (i) फाह्यान – फाह्यान यात्रा वृतांत
(ii) ह्वेनसांग – सी-यू-की

15. दांडी मार्च का उद्देश्य क्या था ?
उत्तर — ब्रिटिश नमक कानून का विरोध करना और भारत में सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत करना। गांधीजी ने दांडी पहुँचकर समुद्र से नमक बनाया।

16. अभिलेख किसे कहते हैं ?
उत्तर — पत्थर, ताम्रपत्र या धातु पर खुदे हुए ऐतिहासिक लेखों को अभिलेख कहते हैं। ये शासन, धार्मिक जीवन और समाज के बारे में जानकारी देते हैं।

17. वीर कुंवर सिंह का एक संक्षिप्त परिचय दीजिये।
उत्तर — बिहार के जगदीशपुर के राजा थे। उन्होंने 1857 की क्रांति में अंग्रेजों से युद्ध किया और बुजुर्ग अवस्था में भी वीरता दिखाई। उन्हें क्रांति का नायक माना जाता है।

18. कब और क्यों साइमन कमीशन भारत आया ?
उत्तर — 1928 में भारत आया था। इसका उद्देश्य भारतीय प्रशासनिक सुधारों की समीक्षा करना था, लेकिन इसमें कोई भारतीय सदस्य नहीं था, जिससे इसका विरोध हुआ।

19. हड़प्पा सभ्यता के पतन के दो कारण बतायें।
उत्तर — (i) प्राकृतिक आपदाएँ जैसे बाढ़ व सूखा
(ii) सरस्वती नदी का लुप्त हो जाना और व्यापार मार्गों का विघटन

20. श्रीमद्भगवतद्‌गीता का एक अति संक्षिप्त परिचय दें।
उत्तर — यह महाभारत का भाग है, जिसमें श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कर्म, ज्ञान, भक्ति और धर्म का उपदेश दिया। यह हिन्दू दर्शन का प्रमुख ग्रंथ है।

21. झूम खेती के बारे में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर — पूर्वोत्तर भारत में प्रचलित यह स्थानांतरण कृषि प्रणाली है जिसमें जंगल काटकर भूमि को कुछ समय के लिए खेती हेतु उपयोग किया जाता है और फिर छोड़ दिया जाता है।

22. मुगलकाल में निर्मित चार स्थापत्य कलाकृतियों के नाम लिखें।
उत्तर — (i) ताजमहल
(ii) लाल किला
(iii) फतेहपुर सीकरी
(iv) हुमायूँ का मकबरा

23. कलिंग युद्ध का अशोक पर क्या प्रभाव पड़ा ?
उत्तर — यह युद्ध अत्यंत रक्तपातपूर्ण था। इसकी विभीषिका से अशोक ने हिंसा त्यागी और बौद्ध धर्म अपनाकर धम्म नीति का प्रचार किया।

24. अंग्रेजों ने भारत क्यों छोड़ा ? किन्हीं दो कारणों की चर्चा करें।
उत्तर — (i) द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ब्रिटेन की आर्थिक स्थिति कमजोर थी।
(ii) भारतीयों के तीव्र विरोध और जन आंदोलनों का दबाव।

25. स्थायी बन्दोबस्त से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर — 1793 में लॉर्ड कॉर्नवालिस द्वारा बंगाल में लागू व्यवस्था थी जिसमें ज़मींदारों को भूमि का स्वामी मानकर कर स्थायी रूप से निर्धारित कर दिया गया।

26. हड़प्पा सभ्यता की जल निकासी प्रणाली की क्या विशेषतायें थीं ?
उत्तर — प्रत्येक घर से एक नाली निकलती थी जो मुख्य नाली से जुड़ी होती थी। नालियाँ पक्की ईंटों से बनी थीं और ढकी होती थीं।

27. अकबर के शासन काल में कर निर्धारण की क्या प्रणाली थी ?
उत्तर — अकबर की ज़ब्ती प्रणाली में भूमि को मापकर पिछले वर्षों की औसत उपज के आधार पर कर तय होता था। यह प्रणाली टोडरमल द्वारा संचालित थी।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (किन्हीं 4 प्रश्नों का उत्तर दें।)

1. हड़प्पा सभ्यता की नगर नियोजन प्रणाली की विवेचना कीजिए।
उत्तर — हड़प्पा सभ्यता (2600–1900 ई.पू.) की नगर योजना अत्यंत विकसित थी। नगरों को ग्रिड पैटर्न में बसाया गया था, जहाँ सड़कें एक-दूसरे को समकोण पर काटती थीं। नगर दो भागों में विभाजित होते थे — ऊपरी नगर (दुर्ग) और निचला नगर। घर पक्की ईंटों से बने होते थे और अधिकतर दोमंजिला होते थे। प्रत्येक घर से निकलने वाली नालियाँ मुख्य जलनिकासी प्रणाली से जुड़ी होती थीं जो ढकी रहती थीं। कुएँ जल आपूर्ति का स्रोत थे। नगर में सार्वजनिक स्नानागार (विशाल स्नानागार), अनाज कोष और व्यापारिक भवन भी पाए गए हैं। इन सभी विशेषताओं से स्पष्ट है कि हड़प्पा समाज में प्रशासनिक और नागरिक योजनाएं संगठित और वैज्ञानिक ढंग से संचालित थीं।

2. महावीर की जीवनी एवं उपदेशों का वर्णन करें।
उत्तर — महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे। उनका जन्म 599 ई.पू. में वैशाली के निकट कुण्डग्राम में हुआ था। उनका वास्तविक नाम वर्धमान था। उन्होंने 30 वर्ष की आयु में गृह त्याग कर तपस्या की और 12 वर्षों के कठोर साधना के बाद कैवल्य ज्ञान प्राप्त किया। महावीर ने अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह — पाँच महाव्रतों का उपदेश दिया। उन्होंने कर्म सिद्धांत, आत्मा की शुद्धि और मोक्ष को जीवन का उद्देश्य बताया। महावीर ने प्राकृत भाषा में उपदेश दिए, जिससे आमजन उन तक पहुँच सके। उन्होंने जातिवाद और यज्ञों का विरोध किया। उनका धर्म नैतिकता, संयम और आत्मानुशासन पर आधारित था। उनका निर्वाण 527 ई.पू. में पावापुरी में हुआ।

3. अकबर को एक “राष्ट्रीय सम्राट” क्यों कहा जाता है ?
उत्तर — अकबर (1556–1605) ने धार्मिक सहिष्णुता, प्रशासनिक सुधार और साम्राज्य विस्तार की नीति से एक राष्ट्रीय सम्राट की छवि प्राप्त की। उन्होंने राजपूतों से वैवाहिक संबंध स्थापित कर एकता को बढ़ाया। उनकी ‘सुलह-ए-कुल’ नीति के अंतर्गत सभी धर्मों को समान सम्मान दिया गया। उन्होंने इबादतखाना में विभिन्न धर्मों के विद्वानों को आमंत्रित किया और दीन-ए-इलाही की स्थापना की। प्रशासन में मनसबदारी, भूमि बन्दोबस्त और न्यायिक सुधार लागू किए। अकबर ने भाषा, धर्म, जाति से ऊपर उठकर भारतीयता को अपनाया और समावेशी शासन दिया। यही कारण है कि उन्हें राष्ट्रीय सम्राट कहा जाता है।

4. सूफीवाद पर एक संक्षिप्त लेख लिखें।
उत्तर — सूफीवाद इस्लाम का आध्यात्मिक रूप था, जो प्रेम, भक्ति, सेवा और आत्मा की शुद्धता पर आधारित था। इसका आरंभ 8वीं शताब्दी में हुआ और भारत में 11वीं शताब्दी के आसपास पहुँचा। सूफी संतों ने कट्टरपंथी नियमों का विरोध किया और मानवता को धर्म से ऊपर माना। उन्होंने दरगाहों को आध्यात्मिक केंद्र बनाया। प्रमुख सूफी संप्रदायों में चिश्ती, सुहरावर्दी, कादरी आदि थे। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती, निज़ामुद्दीन औलिया, शेख सलीम चिश्ती जैसे संतों ने भारतीय समाज में धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक एकता को बल दिया।
इन्होंने स्थानीय भाषाओं में भक्ति गीत और उपदेश दिए, जिससे जनता से गहरा संबंध बना।

5. विजयनगर की स्थापत्य कला की विशेषतायें लिखें।
उत्तर — विजयनगर साम्राज्य (1336–1646) की स्थापत्य कला में द्रविड़ शैली प्रमुख थी। इसमें विशाल गोपुरम, मंडप, स्तंभ और रथ मंदिर विशिष्ट थे। हम्पी का विरुपाक्ष मंदिर, विट्ठल मंदिर, हजारा राम मंदिर इसके प्रमुख उदाहरण हैं। इन मंदिरों में नक्काशीदार स्तंभों, चक्रवातीय रथों और संगीत स्तंभों का प्रयोग हुआ। स्थानीय ग्रेनाइट पत्थर से निर्माण, मूर्तिकला की उत्कृष्टता और खुले आंगनों वाली संरचनाएं प्रमुख थीं। इन संरचनाओं ने दक्षिण भारतीय कला को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

6. 1857 की क्रांति के कारणों की विवेचना करें।
उत्तर — 1857 की क्रांति का प्रमुख कारण ब्रिटिश शासन की नीतियों से उत्पन्न असंतोष था। सैनिकों में कारतूस विवाद से असंतोष फैला। सामंत वर्ग डलहौजी की हड़प नीति से नाराज़ था।
जमींदारों और किसानों को भूमि सुधारों से नुकसान पहुँचा। सामाजिक सुधारों को धार्मिक हस्तक्षेप माना गया। ईसाई मिशनरियों की गतिविधियाँ भी जनाक्रोश का कारण बनीं।
मुगल सम्राट को हटाने की नीति ने मुस्लिमों को, और पेशवा को हटाने ने मराठों को नाराज़ किया।
इस प्रकार यह व्यापक असंतोष का विस्फोट था।

7. असहयोग आंदोलन के महत्व और प्रभावों की विवेचना कीजिये।
उत्तर — असहयोग आंदोलन 1920 में गांधीजी द्वारा शुरू किया गया, जिसका उद्देश्य अंग्रेजों के साथ सहयोग समाप्त करना था। सरकारी शिक्षण संस्थानों, अदालतों और विदेशी वस्त्रों का बहिष्कार किया गया। इस आंदोलन ने स्वतंत्रता संग्राम को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचा। स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और चरखा आंदोलन को बढ़ावा मिला। हालाँकि चौरी-चौरा घटना के बाद गांधीजी ने आंदोलन स्थगित कर दिया, पर इसने भारत को पहली बार व्यापक राष्ट्रीय जागृति दी और कांग्रेस को जनाधारित संगठन बनाया।

8. भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताओं को लिखें।
उत्तर — भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। इसकी प्रमुख विशेषताएँ हैं —
(i) संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य।
(ii) मौलिक अधिकार और कर्तव्य।
(iii) संघीय व्यवस्था, किंतु एकात्मक झुकाव।
(iv) न्यायपालिका की स्वतंत्रता।
(v) संसदात्मक प्रणाली।
(vi) समान नागरिक संहिता का उल्लेख।
(vii) संविधान संशोधन की प्रक्रिया।
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की अध्यक्षता में इसे 26 नवम्बर 1949 को अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। यह विविधता में एकता को सुनिश्चित करता है।

– : समाप्त : –

1 thought on “Bihar Board Class 12th History 2020 PYQ Paper”

  1. Pingback: BSEB Class 12th PYQ Paper – BiharBoard Official

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top