BSEB Class 10th Hindi : अध्याय 5 “नागरी लिपि (निबंध) — गुणाकर मुले”

Class 10th Hindi : प्रिय विद्यार्थियों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है Class 10th हिंदी अध्याय 5 “नागरी लिपि (निबंध) — गुणाकर मुले” का सारांश, Objectives And Subjective Answer Questions

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Multiple Choice Questions)

1. गुणाकर मुले का जन्म कब हुआ था? उत्तर — 1935 को अमरावती, महाराष्ट्र में
2. गुणाकर मुले का निधन कब हुआ था? उत्तर — 2009 में
3. किसकी 2500 से अधिक लेखों तथा 30 पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है? उत्तर — गुणाकर मुले
4. ‘अक्षरों की कहानी’, ‘प्राचीन भारत के महान वैज्ञानिक’, ‘सौर मंडल’, ‘अंतरिक्ष यात्रा’ इत्यादि किसकी रचना है? उत्तर — गुणाकर मुले की
5. ‘मैंडलीफ’, ‘महान वैज्ञानिक’, ‘सूर्य’, ‘नक्षत्र-लोक’, ‘ब्रह्माण्ड परिचय’ इत्यादि किसकी रचना है? उत्तर — गुणाकर मुले की
6. “नागरी लिपि” पाठ गुणाकर मुले की किस पुस्तक से ली गई है? उत्तर — भारतीय लिपियों की कहानी से
7. जिस लिपि में यह लेख छपा है, उसे हम क्या कहते हैं? उत्तर — नागरी या देवनागरी लिपि
8. देवनागरी लिपि के टाइप कितने सदी पहले बने थे? उत्तर — करीब दो सदी पहले
9. हिंदी तथा इसकी विविध बोलियाँ किस लिपि में लिखी जाती है? उत्तर — देवनागरी लिपि
10. नेपाल की नेपाली (खसकुरा) व नेवारी भाषाएँ किस लिपि में लिखी जाती है? उत्तर — देवनागरी लिपि
11. मराठी भाषा की लिपि क्या है? उत्तर — देवनागरी
12. मराठी में सिर्फ एक अतिरिक्त अक्षर है? उत्तर — ळ
13. संसार में जहाँ भी संस्कृत-प्राकृत की पुस्तकें प्रकाशित होती हैं, वे प्रायः किस लिपि में छपती हैं? उत्तर — देवनागरी लिपि
14. कौन-सी लिपि देवनागरी से अधिक भिन्न नहीं है? उत्तर — गुजराती लिपि
15. कौन-सी लिपि प्राचीन नागरी लिपि की पुत्री नहीं, तो बहन अवश्य है? उत्तर — बंगला लिपि
16. दक्षिण भारत की तमिल-मलयालम और तेलुगु-कन्नड़ लिपियाँ भी नागरी की तरह किससे विकसित हुई थी? उत्तर — प्राचीन ब्राह्मी
17. नागरी लिपि के आरंभिक लेख हमें कहाँ से मिले है? उत्तर — दक्षिण भारत से
👉 नागरी के आरंभिक लेख हमें विध्व पर्वत के नीचे के ढक्कन प्रदेश से मिलते हैं।
18. दक्षिण भारत की नागरी लिपि कही जाती थी? उत्तर — नंदिनागरी
19. कोंकण के शिलाहार, मान्यखेट के राष्ट्रकूट, देवगिरि के यादव तथा विजयनगर के शासकों के लेख किस लिपि में है? उत्तर — नंदिनागरी में
20. किनके द्वारा नंदिनागरी लिपि नाम दिया गया था? उत्तर — विजयनगर के राजाओं द्वारा
21. राजराज व राजेन्द्र जैसे प्रतापी चोड़ राजाओं (11वीं सदी) के सिक्कों पर किस लिपि की अक्षर देखने को मिलते है? उत्तर — नागरी
22. ‘वीरकेरलस्य’ जैसे शब्द नागरी लिपि में किन शासकों के सिक्कों पर अंकित है? उत्तर — केरल के शासकों के सिक्कों पर
23. सुदूर दक्षिण के पांड्य प्रदेश से राजा वरगुण के पलियम ताम्रपत्र (9वीं सदी) किस लिपि में है? उत्तर — नागरी लिपि में
24. श्रीलंका के पराक्रमबाहु, विजयबाहु (12वीं सदी) आदि शासकों के सिक्कों पर भी कौन अक्षर देखने को मिलते हैं? उत्तर — नागरी
25. महमूद गजनवी (11वीं सदी) के लाहौर के टकसाल में ढाले गए चाँदी के सिक्कों पर भी किस लिपि के शब्द मिलते हैं? उत्तर — नागरी
26. “अव्यक्तमेकं मुहम्मद अवतार नृपति महमूद” नामक सिक्के कब चलाए गए थे? उत्तर — 1028
27. किसने ऐसा सिक्का चलाया था जिसपर राम-सीता की आकृति है और नागरी लिपि में ‘रामसीय’ शब्द अंकित है? उत्तर — अकबर
28. उत्तर भारत की नागरी लिपि को हम किस नाम से जानते हैं? उत्तर — देवनागरी
29. उत्तर भारत में मेवाड़ के गुहिल, सांभर-अजमेर के चौहान, कन्नौज के गाहड़वाल, काठियावाड़-गुजरात के सोलंकी, आबू के परमार, जेजाकभुक्ति (बुंदेलखण्ड) के चंदेल तथा त्रिपुरा के कलचुरि शासकों के लेख किस लिपि में है? उत्तर — नागरी लिपि
30. किस सदी से नागरी लिपि का प्रचलन सारे देश में हो गया था? उत्तर — 8-9वीं सदी से
31. नागरी लिपि कब एक सार्वदेशिक लिपि बनी थी? उत्तर — 8-9वीं सदी से
32. गुप्त काल की ब्राह्मी लिपि तथा बाद की सिद्धम् लिपि के अक्षरों की पहचान होती है? उत्तर — अक्षरों के सिरों पर छोटी आड़ी लकीरें या छोटे ठोस तिकोन से
33. दक्षिण भारत से नागरी (नंदिनागरी) लिपि के लेख कब से मिलने लगे थे? उत्तर — 8वीं सदी से
34. उत्तर भारत से नागरी लिपि के लेख कब से मिलने लगे थे? उत्तर — 9वीं सदी से
35. नागरी लिपि की मुख्य पहचान क्या है? उत्तर — इसके अक्षरों के सिरों पर पूरी लकीरें बन जाती है और ये शिरोरेखाएँ उतनी ही लंबी रहती हैं जितनी कि अक्षरों की चौड़ाई होती है।
36. अल्बेरुनी की ग्रंथ कब लिखा गया था? उत्तर — 1030 ई०
37. नागर या नागरी नाम कब अस्तित्व में आ चुका था? उत्तर — 1000 ई० के आसपास
38. चंद्रगुप्त (द्वितीय) ‘विक्रमादित्य’ का व्यक्तिगत नाम क्या था? उत्तर — देव
39. कहाँ के शासकों ने अपने लेखों की लिपि को ‘नंदिनागरी’ कहा है? उत्तर — विजयनगर
40. किनके शासनकाल में ही पहले-पहल वेदों को लिपिबद्ध किया गया था? उत्तर — विजयनगर के राजाओं के शासनकाल में
41. हिंदी के आदिकवि कौन है? उत्तर — सरहपाद
42. ‘दोहाकोश’ किसकी रचना है? उत्तर — सरहपाद की
43. दक्षिण भारत में नागरी लिपि का प्राचीनतम लेख है? उत्तर — राष्ट्रकूट राजा दंतिदुर्ग का सामांगड दानपत्र (754 ई०)
44. राष्ट्रकूट शासन की नींव किसने डाली थी? उत्तर — दंतिदुर्ग ने
45. राष्ट्रकूट शासक मूलतः कहाँ के रहने वाले थे? उत्तर — कर्नाटक (मातृभाषा = कन्नड़)
46. दंतिदुर्ग के बाद राष्ट्रकूटों की गद्दी पर कौन बैठा था? उत्तर — उसका चाचा कृष्ण प्रथम
47. किसके शासनकाल में एलोरा (प्राचीन एलापुर, वेरूल) में अनुपम कैलाश मंदिर पहाड़ को काटकर बनाया गया था? उत्तर — कृष्ण प्रथम
48. अमोघवर्ष कौन था? उत्तर — प्रख्यात राष्ट्रकूट राजा
49. राष्ट्रकूट की नई राजधानी मान्यखेट (मालखेड) की नींव किसने डाली थी? उत्तर — अमोघवर्ष
50. ‘गणितसार-संग्रह’ की रचना किसने की थी? उत्तर — जैन गणितज्ञ महावीराचार्य (850 ई० ने)
51. मराठी का आद्यलेख किसे माना जाता है? उत्तर — दिवें-आगर (रत्नागिरी जिला) ताम्रपट
52. ताम्रपट किस समय का है? उत्तर — 1060 ई०
53. कर्नाटक प्रदेश का श्रवणबेलगोल स्थान किसका एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल है? उत्तर — जैनों का
54. देवगिरि के यादव राजाओं और कल्याण के पश्चिमी चालुक्य नरेशों के लेख भी किस लिपि में है? उत्तर — नागरी लिपि में
55. गुर्जर-प्रतीहार कहाँ के शासक थे? उत्तर — कन्नौज
56. मिहिर भोज और महेंद्रपाल कौन थे? उत्तर — प्रख्यात प्रतीहार शासक
57. मिहिर भोज की ग्वालियर प्रशस्ति किस भाषा में है? उत्तर — संस्कृत
58. परमार शासक भोज कहाँ के रहने वाले थे? उत्तर — धारा नगरी के
59. परमार शासक भोज इतिहास में किस लिए प्रसिद्ध है? उत्तर — विद्यानुराग
60. भारत में बेतमा (इंदौर के समीप) दानपत्र किस समय का है? उत्तर — 1020 ई०
61. किसे देवनगरी की संज्ञा दी गई है? उत्तर — काशी
62. गुप्तों की राजधानी पटना को क्या कहा जाता होगा ? उत्तर — देवनगर
63. किस नाटक से यह जानकारी मिलती है कि पाटलिपुत्र (पटना) को नगर कहते थे? उत्तर — पादताडितकम्
64. लिपि का अर्थ है? उत्तर — ध्वनियों के लिखित चिन्ह्
65. टकसाल का अर्थ है? उत्तर — जहाँ सिक्के ढलते हैं
66. हस्तलिपि का अर्थ है? उत्तर — हाथ की लिखावट
67. आद्यलेख का अर्थ है? उत्तर — अत्यंत प्राचीन प्रारंभिक लेख

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Question)

Q) देवनागरी लिपि के अक्षरों में स्थिरता कैसे आई है ?
उत्तर — देवनागरी लिपि के अक्षरों में स्थिरता करीब दो सदी के पहले बने टाइप के द्वारा पुस्तकें छपने के कारण आई है ।

Q) देवनागरी लिपि में कौन-कौन सी भाषाएँ लिखी जाती है ?
उत्तर — देवनागरी लिपि में निम्न भाषाएँ जैसे हिन्दी, संस्कृत, मगही, भोजपुरी, गुजराती, मराठी, नेपाली इत्यादि भाषाएँ लिखी जाती है ।

Q) नंदिनागरी किसे कहते हैं ? किस प्रसंग में लेखक ने उसका उल्लेख किया है ?
उत्तर — देवनागरी को ही नंदिनागरी कहते हैं । इस प्रसंग में लेखक ने उसका यही उल्लेख किया है कि यह दक्षिण भारत की लिपि है । महाराष्ट्र के राष्ट्रकूट, देवगिरि के यादव, विजयनगर के शासकों के समय में नंदिनगर (नादेड़) की लिपि होने के कारण यह नंदिनागरी कहलाने लगी ।

Q) नागरी लिपि कब एक सार्वदेशिक लिपि थी ?
उत्तर — नागरी लिपि 8वीं से 11वीं सदी के बीच एक सार्वदेशिक लिपि थी क्योंकि इस समय तक यह सारे देश में फैल चुकी थी ।

Q) नागरी को दवनागरी क्यों कहते हैं ? लेखक इस संबंध में क्या बताया है ?
उत्तर — नागरी को देवनागरी कहते हैं । लेखक इस संबंध में यही बताता है कि पटना में चन्द्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य) का व्यक्तित्व नाम देव था जिसके कारण नागरी को देवनागरी कहा गया । दूसरे मतानुसार काशी को देवनगर के नाम से जाना जाता है जिसके कारण भी नागरी को देवनागरी कहा ।

Q) ब्राह्मी लिपि और सिद्धम् लिपि की तुलना में नागरी लिपि की मुख्य पहचान क्या है ?
उत्तर — ब्राह्मी और सिद्धम् लिपि की तुलना में नागरी लिपि की मुख्य पहचान यह है कि ब्राह्मी और सिद्धम् लिपि के अक्षरों के सिरों पर छोटी आड़ी लकीरें या ठोस तिकोन है लेकिन नागरी लिपि के अक्षरों के सिरों पर लंबी लकीरें चौड़ाई के अनुसार होती है ।

– : समाप्त : –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top