Bihar Board Class 12th History : प्रिय विद्यार्थीयों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है BSEB Class 12th भारत : लोग और अर्थव्यवस्था “7) खनिज तथा ऊर्जा संसाधन” का One liner Objective & Subjective Questions
One Liner Objectives
खनिज संसाधन
1.	भारत किस कारण से विविध प्रकार के खनिज संसाधनों से संपन्न है ? उत्तर — विविधतापूर्ण भूगर्भिक संरचना के कारण
2.	किसी भी देश के खनिज संसाधन किसके विकास के लिए आवश्यक आधार प्रदान करते हैं ? उत्तर — औद्योगिक विकास
3.	खनिज क्या है ? उत्तर — खनिज निश्चित रासायनिक एवं भौतिक गुणधर्मों के साथ कार्बनिक या अकार्बनिक उत्पत्ति का एक प्राकृतिक पदार्थ है।
4.	रासायनिक एवं भौतिक गुणधर्मों के आधार पर खनिजों को किन दो भागों में बाँटा जाता है ? उत्तर — धात्विक और अधात्विक
5.	वैसा खनिज जिसमें धातु होता है उसे क्या कहते है ? उत्तर — धात्विक खनिज
6.	जिन धात्विक खनिजों में लोहे का अंश अधिक पाया जाता है, उसे क्या कहते है ? उत्तर — लौहयुक्त खनिज
7.	लौहयुक्त खनिज के कुछ उदाहरण है ? उत्तर — लोहा, मैंगनीज, निकिल, टंगस्टन इत्यादि।
8.	जिन धात्विक खनिजों में लोहे का अंश न्यून होता है या नहीं होता है, उसे क्या कहते है ? उत्तर — अलौहयुक्त खनिज
9.	अलौहयुक्त खनिज के कुछ उदाहरण है ? उत्तर — सोना, चाँदी, शीशा, बॉक्साइट, टिन, ताँबा इत्यादि।
10.	वैसा खनिज जिसमें धातु नहीं होता है उसे क्या कहते है ? उत्तर — अधात्विक खनिज
11.	अधात्विक खनिज के कुछ उदाहरण है ? उत्तर — कोयला, पेट्रोलियम, अबरक, ग्रेफाइट इत्यादि।
12.	वैसे अधात्विक खनिज जो कार्बनिक उत्पत्ति के होते हैं उसे क्या कहते हैं ? उत्तर — खनिज ईंधन
13.	वैसा खनिज जिसका उपयोग ईंधन के रूप में होता है, उसे क्या कहते है ? उत्तर — खनिज ईंधन
14.	खनिज ईंधन के कुछ उदाहरण है ? उत्तर — कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस इत्यादि।
15.	वैसे अधात्विक खनिज जो अकार्बनिक उत्पत्ति के होते हैं उसके उदाहरण हैं ? उत्तर — अभ्रक, चूना-पत्थर तथा ग्रेफाइट इत्यादि।
16.	खनिजों की कुछ निश्चित विशेषताएँ है ? उत्तर — असमान वितरण, गुणवत्ता और मात्रा के बीच प्रतिलोमी संबंध, समाप्त संसाधन।
17.	भारत की अधिकांश धात्विक खनिज कहाँ पाये जाते हैं ? उत्तर — प्रायद्वीपीय पठारी क्षेत्र की प्राचीन क्रिस्टलीय शैलों में
18.	कोयले का लगभग 97 प्रतिशत भाग पाया जाता है ? उत्तर — दामोदर, सोन, महानदी और गोदावरी नदियों की घाटियों में
19.	पेट्रोलियम के आरक्षित भंडार पाया जाता है ? उत्तर — असम, गुजरात तथा मुंबई हाई (नए आरक्षित क्षेत्र कृष्णा-गोदावरी तथा कावेरी बेसिनों में)
20.	अधिकांश प्रमुख खनिज किनको जोड़ने वाली (कल्पित) रेखा के पूर्व में पाए जाते हैं ? उत्तर — मंगलोर से कानपुर को 
21.	भारत में खनिज मुख्यतः किन तीन विस्तृत पट्टियों में पाये जाते हैं ? उत्तर — उत्तर-पूर्वी पठारी प्रदेश, दक्षिण-पश्चिमी पठार प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी प्रदेश
22.	उत्तर-पूर्वी पठारी प्रदेश के अंतर्गत आते हैं ? उत्तर — छोटानागपुर (झारखंड), ओडिशा के पठार, पश्चिम बंगाल तथा छत्तीसगढ़ के कुछ भाग
23.	उत्तर-पूर्वी पठारी प्रदेश पेट्टी के प्रमुख खनिज है ? उत्तर — कोयला, लौह अयस्क, मैंगनीज, बॉक्साइट व अभ्रक आदि।
24.	दक्षिण-पश्चिमी पठार प्रदेश के अंतर्गत आते हैं ? उत्तर — कर्नाटक, गोआ तथा संस्पर्शी तमिलनाडु उच्च भूमि और केरल
25.	दक्षिण-पश्चिमी पठार प्रदेश पेट्टी के प्रमुख खनिज है ? उत्तर — लौह अयस्क, मैंगनीज, बॉक्साइट व चूना-पत्थर आदि।
26.	मोनाजाइट तथा थोरियम पाया जाता है ? उत्तर — केरल में
27.	उत्तर-पश्चिमी प्रदेश प्रदेश के अंतर्गत आते हैं ? उत्तर — राजस्थान के अरावली और गुजरात के कुछ भाग
28.	उत्तर-पश्चिमी प्रदेश पेट्टी के प्रमुख खनिज है ? उत्तर — ताँबा, जिंक आदि।
29.	किस पेट्टी के खनिज धारवाड़ क्रम की शैलों से संबद्ध है ? उत्तर — उत्तर-पश्चिमी प्रदेश
30.	राजस्थान किन भवन निर्माण के पत्थरों में समृद्ध है ? उत्तर — बलुआ पत्थर, ग्रेनाइट, संगमरमर, जिप्सम आदि।
31.	मुल्तानी मिट्टी के विस्तृत निक्षेप पाए जाते हैं ? उत्तर — राजस्थान
32.	सीमेंट उद्योग के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराते हैं ? उत्तर — डोलोमाइट तथा चूना-पत्थर
33.	गुजरात अपने किस निक्षेपों के लिए जाना जाता है ? उत्तर — पेट्रोलियम
34.	नमक के समृद्ध स्रोत है ? उत्तर — गुजरात व राजस्थान दोनों
35.	हिमालयी पट्टी के प्रमुख खनिज है ? उत्तर — ताँबा, सीसा, जस्ता, कोबाल्ट तथा रंगरत्न
36.	किस खनिज को “उद्योगों की जननी या आधार” माना गया है? उत्तर — लोहा
37.	लौह अयस्क कितने प्रकार के होते हैं? उत्तर — 3 (हेमाटाइट, मैग्नेटाइट और लिमोनाइट)
38.	हेमाटाइट (Fe2O3) का उपनाम क्या है? उत्तर — लाल अयस्क
39.	मैग्नेटाइट (Fe3O4) का उपनाम क्या है? उत्तर — काला अयस्क
40.	लिमोनाइट (FeO.H2O) का उपनाम क्या है? उत्तर — पीला अयस्क
41.	सिडेराइट (FeCO3) का उपनाम क्या है? उत्तर — भूरा अयस्क (आयरन कार्बोनेट के नाम से भी जाना जाता है।)
42.	लौह अयस्क के कुल आरक्षित भंडारों का लगभग 95% भाग किन राज्यों में स्थित है ? उत्तर — ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गोआ, आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु
43.	गुरुमहिसानी, सुलाएपत, बादामपहाड़ (मयूरभंज), किरूबुरू (केंदूझार) तथा बोनाई (सुंदरगढ़) किस राज्य की लौह खदानें है ? उत्तर — उड़ीसा
44.	नोआमंडी और गुआ किस राज्य की लौह खदानें है ? उत्तर — झारखंड
45.	बैलाडीला, डल्ली एवं राजहरा किस राज्य की लौह खदानें है ? उत्तर — छत्तीसगढ़
46.	होसपेटे, बाबाबूदन, कुद्रेमुख तथा शिवमोगा किस राज्य की लौह उत्पादक क्षेत्र है ? उत्तर — कर्नाटक
47.	सलेम तथा नीलगिरी किस राज्य की लौह उत्पादक क्षेत्र है ? उत्तर — तमिलनाडु
48.	भारत का सबसे बड़ा लौह उत्पादक राज्य है? उत्तर — ओडिशा (51%), छत्तीसगढ़ (18%), कर्नाटक (17%)
49.	मैंगनीज का उपयोग किया जाता है ? उत्तर — लौह-मिश्रधातु और जंगरोधी इस्पात
50.	1 टन इस्पात बनाने में लगभग कितना मैंगनीज का उपयोग किया जाता है? उत्तर — 10 kg
51.	मैंगनीज के प्रमुख अयस्क है ? उत्तर — पायरोल्युसाइट, साइलोमैलीन एवं ब्रोनाइट
52.	मैंगनीज मुख्य रूप से किस क्रम से संबद्ध है ? उत्तर — धारवाड़ क्रम
53.	भारत का सबसे बड़ा मैंगनीज उत्पादक राज्य है ? उत्तर — उड़ीसा
54.	उड़ीसा के मैंगनीज उत्पादक जिले है ? उत्तर — बोनाई, केन्दुझर, सुंदरगढ़, गंगपुर, कोरापुट, कालाहांडी तथा बोलनगीर
55.	कर्नाटक के मैंगनीज उत्पादक जिले है ? उत्तर — धारवाड़, बल्लारी, बेलगावी, उत्तरी कनारा, चिकमगलूर, शिवमोगा, चित्रदुर्ग तथा तुमकुरु
56.	महाराष्ट्र के मैंगनीज उत्पादक जिले है ? उत्तर — नागपुर, भंडारा तथा रत्नागिरी
57.	मध्य प्रदेश के मैंगनीज उत्पादक जिले है ? उत्तर — बालाघाट, छिंदवाड़ा, निमाड़, मांडला और झाबुआ
58.	बॉक्साइट से क्या प्राप्त किया जाता है ? उत्तर — अल्यूमिनियम
59.	बॉक्साइट मुख्यतः टरश्यरी निक्षेपों में पाया जाता है और किन चट्टानों से संबद्ध है ? उत्तर — लैटराइट
60.	भारत का सबसे बड़ा बॉक्साइट उत्पादक राज्य है ? उत्तर — उड़ीसा
61.	उड़ीसा के बॉक्साइट उत्पादक जिले है ? उत्तर — कालाहांडी, संभलपुर, बोलनगीर, कोरापुट
62.	झारखंड के किस जिले में बॉक्साइट के समृद्ध निक्षेप है ? उत्तर — लोहारडागा की पैटलैंडस में
63.	गुजरात के बॉक्साइट उत्पादक जिले है ? उत्तर — भावनगर और जामनगर
64.	छत्तीसगढ़ में बॉक्साइट निक्षेप पाये जाते हैं ? उत्तर — अमरकंटक के पठार में
65.	मध्य प्रदेश के बॉक्साइट उत्पादक जिले है ? उत्तर — कटनी, जबलपुर, तथा बालाघाट
66.	महाराष्ट्र के बॉक्साइट उत्पादक जिले है ? उत्तर — कोलाबा, थाणे, रत्नागिरी, सतारा, पुणे तथा कोल्हापुर
67.	ताँबा का उपयोग किया जाता है ? उत्तर — तार, बिजली की मोटरें, ट्रांसफार्मर तथा जेनेरेटर्स आदि बनाने में
68.	आभूषणों को सुदृढ़ता प्रदान करने के लिए किसे स्वर्ण के साथ मिलाया जाता है ? उत्तर — ताँबा
69.	ताँबा का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है? उत्तर — झारखंड का सिंहभूम जिले
70.	मध्य प्रदेश के किस जिले में ताँबा पाया जाता है ? उत्तर — बालाघाट जिले में
71.	राजस्थान के किस जिले में ताँबा पाया जाता है ? उत्तर — झुंझुनु एवं अलवर जिलों में
72.	ताँबा का खनन एवं प्रगलन का कार्य करती है ? उत्तर — हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड
73.	भारत में ताँबे का कुल भंडार कितना है? उत्तर — 125 करोड़
74.	अभ्रक का उपयोग मुख्यतः किस उद्योग में किया जाता है ? उत्तर — विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स
75.	भारत में अभ्रक मुख्यतः किन राज्यों में पाया जाता है ? उत्तर — झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना व राजस्थान
76.	भारत का सबसे बड़ा अबरक उत्पादक राज्य है? उत्तर — झारखंड
77.	झारखंड में उच्च गुणवत्ता वाला अभ्रक कहाँ पाया जाता है ? उत्तर — निचले हजारीबाग पठार की 150 km लंबी व 22 km चौड़ी पट्टी में
78.	आंध्र प्रदेश के किस जिले में सर्वोत्तम प्रकार के अभ्रक का उत्पादन किया जाता है ? उत्तर — नेल्लोर जिले में
79.	बिहार-झारखंड में देश का कितना प्रतिशत अबरक का उत्पादन होता है ? उत्तर — 80%
80.	सीमेंट उद्योग का सबसे प्रमुख कच्चा माल क्या है ? उत्तर — चूना-पत्थर
81.	भारत का सबसे बड़ा चूना-पत्थर उत्पादक राज्य है ? उत्तर — मध्य प्रदेश
82.	जिन खनिजों से धातु का उत्पादन व्यापारिक दृष्टि से लाभप्रद हो उन्हें क्या कहते हैं ? उत्तर — अयस्क (ore)
83.	भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India) की स्थापना कब की गई थी ? उत्तर — 1851 (मुख्यालय = कोलकाता)
84.	हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (Hindustan Copper Limited) की स्थापना कब की गई थी ? उत्तर — 1967 (मुख्यालय = कोलकाता)
85.	भारतीय खान ब्यूरो (Indian Bureau of Mines) का मुख्यालय कहाँ स्थित है ? उत्तर — नागपुर
86.	भारत में हीरा की खान कहाँ है ? उत्तर — मध्य प्रदेश के पन्ना खान में
ऊर्जा या शक्ति संसाधन
1.	परंपरागत शक्ति संसाधन के उदाहरण हैं ? उत्तर — कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, परमाणु ऊर्जा इत्यादि।
2.	परंपरागत शक्ति संसाधन कैसा संसाधन है? उत्तर — समाप्य संसाधन
3.	कोयला का मुख्य प्रयोग किया जाता है ? उत्तर — ताप विद्युत उत्पादन तथा लौह अयस्क के प्रगलन के लिए
4.	भूगर्भिक दृष्टि से भारत के समस्त कोयला भंडार को किन दो मुख्य भागों में बाँटा गया है? उत्तर — i) गोंडवाना समूह ii) टर्शियरी समूह
5.	भारत में कोयला निक्षेपों का कितना प्रतिशत भाग बिटुमिनियस प्रकार का है ? उत्तर — लगभग 80 प्रतिशत (गैर कोककारी श्रेणी)
6.	गोंडवाना कोयले के प्रमुख भंडार किन राज्यों में पाया जाता है ? उत्तर — झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश
7.	भारत में सर्वाधिक महत्वपूर्ण गोंडवाना कोयला क्षेत्र स्थित है ? उत्तर — दामोदर घाटी में
8.	सबसे बड़ा कोयला क्षेत्र है ? उत्तर — झरिया (इसके बाद रानीगंज)
9.	सिंगरौली कोयला खनन केन्द्र किस राज्य में है ? उत्तर — मध्य प्रदेश (कुछ भाग उत्तर प्रदेश में भी)
10.	कोरबा और तलचर क्रमशः किस राज्य में स्थित है ? उत्तर — छत्तीसगढ़ और ओडिशा
11.	टर्शियरी कोयला के प्रमुख भंडार किन राज्यों में पाया जाता है ? उत्तर — असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय तथा नागालैंड
12.	भूरा कोयला या लिग्नाइट कोयले का भंडार मुख्य रूप से कहाँ पाया जाता है? उत्तर — तमिलनाडु
13.	पेट्रोलियम का प्रयोग किया जाता है ? उत्तर — मोटर-वाहनों, रेलवे तथा वायुयानों के अंतर-दहन ईंधन के लिए
14.	पेट्रोलियम के अनेक सह-उत्पाद है ? उत्तर — उर्वरक, कृत्रिम रबर, कृत्रिम रेशे, दवाइयाँ, वैसलीन, स्नेहक, मोम, साबुन तथा अन्य सौंदर्य सामग्री
15.	अपनी दुर्लभता और विविध उपयोगों के लिए पेट्रोलियम को क्या कहा जाता है ? उत्तर — तरल सोना
16.	अपरिष्कृत पेट्रोलियम किस युग की अवसादी शैलों में पाया जाता है ? उत्तर — टर्शियरी युग की
17.	व्यवस्थित ढंग से तेल अन्वेषण और उत्पादन कब प्रारंभ हुआ था ? उत्तर — 1956 में तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग की स्थापना के बाद
18.	असम में महत्वपूर्ण तेल उत्पादक क्षेत्र है ? उत्तर — डिगबोई, नहरकटिया तथा मोरान
19.	गुजरात में महत्वपूर्ण तेल उत्पादक क्षेत्र है ? उत्तर — अंकलेश्वर, कालोल, मेहसाणा, नवागाम, कोसांबा तथा लुनेज
20.	मुंबई हाई, जो मुंबई नगर से 160 km दूर अपतटीय क्षेत्र में पड़ता है, को कब खोजा गया था ? उत्तर — 1973 में
21.	मुंबई हाई से उत्पादन कब प्रारंभ हुआ था ? उत्तर — 1976 से
22.	भारत में किन दो प्रकार के तेल शोधन कारखाने हैं ? उत्तर — क्षेत्र आधारित और बाजार आधारित
23.	प्राकृतिक गैस किसके भंडार के साथ पाई जाती है ? उत्तर — पेट्रोलियम के
24.	प्राकृतिक गैस का उपयोग किया जाता है ? उत्तर — औद्योगिक ईंधन के रूप में
25.	CNG का उपयोग होता है ? उत्तर — परिवहन ईंधन में
26.	PNG का उपयोग होता है ? उत्तर — घरों में खाना पकाने के ईंधन में
27.	अपरंपरागत शक्ति संसाधन के उदाहरण हैं ? उत्तर — सौर, पवन, जल, भूतापीय ऊर्जा तथा जैवभार (बायोमास)
28.	नाभिकीय ऊर्जा के उत्पादन में प्रयुक्त होने वाले महत्वपूर्ण खनिज है ? उत्तर — यूरेनियम और थोरियम
29.	यूरेनियम निक्षेप किन शैलों में पाए जाते हैं ? उत्तर — धारवाड़ शैलों में
30.	यूरेनियम अयस्क पाया जाता है ? उत्तर — सिंहभूम ताँबा पट्टी, राजस्थान के उदयपुर, अलवर, झुंझुनू, MP के दुर्ग, महाराष्ट्र के भंडारा तथा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू
31.	थोरियम मुख्यतः कहाँ से प्राप्त किया जाता है ? उत्तर — केरल के तटीय क्षेत्र की पुलिन बीच की बालू में मोनाजाइट एवं इल्मेनाइट से
32.	विश्व के सबसे समृद्ध मोनाजाइट निक्षेप पाए जाते हैं ? उत्तर — केरल के पालाक्काड तथा कोलाम, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तथा ओडिशा में महानदी डेल्टा में
33.	परमाणु ऊर्जा आयोग (Atomic Energy Commission) की स्थापना कब की गई थी ? उत्तर — 1948 में
34.	ट्रांबे परमाणु ऊर्जा संस्थान (Atomic Energy Institute) की स्थापना कब हुई थी ? उत्तर — 1954 में
35.	ट्रांबे परमाणु ऊर्जा संस्थान को कब भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) के रूप में पुनःनामित किया गया था ? उत्तर — 1967
36.	भारत की महत्वपूर्ण नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र है ? उत्तर — तारापुर, रावतभाटा, कलपक्कम, नरोरा, कैगा तथा काकरापाड़ा
37.	सौर ऊर्जा को काम में लाने के लिए किन दो प्रक्रमों को प्रभावी माना जाता है ? उत्तर — फोटोवोल्टाइक और सौर-तापीय प्रौद्योगिकी
38.	सौर ऊर्जा का उपयोग किया जाता है ? उत्तर — हीटरों, फसल शुष्ककों (crop dryer), कुकर्स (cookers) आदि उपकरणों में
39.	भारत में सौर ऊर्जा के विकास की अधिक संभावनाएँ है ? उत्तर — पश्चिमी भागों गुजरात व राजस्थान में
40.	पवन की गतिज ऊर्जा को टरबाइन के माध्यम से किस ऊर्जा में बदला जाता है ? उत्तर — विद्युत ऊर्जा में
41.	भारत में पवन ऊर्जा के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ विद्यमान है ? उत्तर — राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र तथा कर्नाटक में
42.	भारत के किस तट पर वृहत ज्वारीय तरंगें उत्पन्न होती है ? उत्तर — पश्चिमी तट पर
43.	भारत ने अभी तक किस ऊर्जा का उपयोग नहीं किया गया है ? उत्तर — ज्वारीय तथा तरंग ऊर्जा
44.	गीजर कूपों से निकलते गर्म पानी तथा पृथ्वी के गर्भ से निकलते मैग्मा किस ऊर्जा के उदाहरण हैं ? उत्तर — भूतापीय ऊर्जा
45.	भारत में भूतापीय ऊर्जा संयंत्र कहाँ लगाया गया है ? उत्तर — हिमाचल प्रदेश के मनीकरण में
46.	भूमिगत ताप के उपयोग का पहला सफल प्रयास कब और कहाँ हुआ था ? उत्तर — 1890 में बोयजे (Boise) शहर, Idaho (USA)
47.	जैविक उत्पादों से प्राप्त ऊर्जा को क्या कहा जाता है ? उत्तर — जैव-ऊर्जा
48.	नगरपालिका कचरे को ऊर्जा में बदलने वाली परियोजना ओखला कहाँ स्थित है ? उत्तर — नई दिल्ली
49.	सतत पोषणीय विकास किसके लिए संसाधनों के संरक्षण का आह्वान करता है ? उत्तर — भावी पीढ़ियों के लिए
– : समाप्त : –
