Bihar Board Class 12th History : प्रिय विद्यार्थीयों, “Mindbloom Study” (#1 Online Study Portal For Bihar Board Exams) आपके लिए लाया है BSEB Class 12th भूगोल “9) अंतरराष्ट्रीय व्यापार” का One liner Objective & Subjective Questions
One Liner Objectives
1. व्यापार करने के लिए कितने पक्षों का होना आवश्यक है ? उत्तर — दो
2. विभिन्न राष्ट्रों के बीच राष्ट्रीय सीमाओं के आर-पार वस्तुओं और सेवाओं के आदान-प्रदान को क्या कहते हैं ? उत्तर — अंतरराष्ट्रीय व्यापार
3. राष्ट्रों को व्यापार करने की आवश्यकता किन वस्तुओं को प्राप्त करने के लिए होती हैं ? उत्तर — जिन्हें या तो वे स्वयं उत्पादित नहीं कर सकते या जिन्हें वे अन्य स्थान से कम दामों में खरीद सकते हैं।
4. आदिम समाज में व्यापार का आरंभिक स्वरूप था ? उत्तर — विनिमय व्यवस्था (वस्तुओं का प्रत्यक्ष आदान-प्रदान)
5. संभवतः भारत का एकमात्र मेला कौन है, जहाँ विनिमय व्यवस्था आज भी जीवित हैं ? उत्तर — जॉन बील मेला (गुवाहाटी)
6. सैलेरी (Salary) शब्द लैटिन शब्द सैलेरिअम (Salarium) से बना है, जिसका अर्थ है ? उत्तर — नमक के द्वारा भुगतान
7. रेशम मार्ग, जो 6000 km लंबा था, जोड़ता था ? उत्तर — रोम को चीन से
8. व्यापार के एक नए स्वरूप ‘दास व्यापार’ की शुरूआत कब हुआ ? उत्तर — 15वीं शताब्दी से
9. दास व्यापार कितने वर्षों से भी अधिक समय तक एक लाभदायक व्यापार रहा था ? उत्तर — दो सौ वर्षों
10. दास व्यापार को डेनमार्क में कब पूर्णरूपेण समाप्त कर दिया गया ? उत्तर — 1792
11. दास व्यापार को ग्रेट ब्रिटेन में कब पूर्णरूपेण समाप्त कर दिया गया ? उत्तर — 1807
12. दास व्यापार को संयुक्त राज्य अमेरिका में कब पूर्णरूपेण समाप्त कर दिया गया ? उत्तर — 1808
13. विश्व युद्ध के बाद के समय के दौरान शुल्क को घटाने में किस संस्था ने सहायता की थी ? उत्तर — व्यापार व शुल्क हेतु सामान्य समझौता (GATT)
14. GATT बाद में क्या बन गया है ? उत्तर — WTO
15. अंतरराष्ट्रीय व्यापार के आधार है ? उत्तर — राष्ट्रीय संसाधनों में भिन्नता, जनसंख्या कारक, आर्थिक विकास की प्रावस्था, विदेशी निवेशी की सीमा, परिवहन
16. ऊन-उत्पादन किन क्षेत्रों में ही हो सकता है ? उत्तर — ठंडे
17. केला, रबड़ तथा कहवा किन क्षेत्रों में ही उग सकते हैं ? उत्तर — उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में
18. उत्तम कोटि का पॉर्सलिन (चीनी मिट्टी का बर्तन) का उत्पादन किसके द्वारा किया जाता है ? उत्तर — चीन
19. किस देश का ब्रोकेड (किमखाब-जरीदार या बूटेदार कपड़ा) विश्व में प्रसिद्ध है ? उत्तर — चीन
20. किस देश का कालीन प्रसिद्ध है ? उत्तर — ईरान
21. उत्तरी अफ्रीका का बहुमूल्य कला है ? उत्तर — चमड़े का काम
22. बटिक (छींट वाला) वस्त्र किस देश का एक बहुमूल्य हस्तशिल्प है ? उत्तर — इंडोनेशिया
23. अंतरराष्ट्रीय व्यापार के तीन महत्वपूर्ण पक्ष है ? उत्तर — परिमाण, प्रखंडीय संयोजन और व्यापार की दिशा
24. व्यापार की गई वस्तुओं तथा सेवाओं के कुल मूल्य को किसके रूप में जाना जाता है ? उत्तर — व्यापार के परिमाण
25. यदि आयात का मूल्य, देश के निर्यात मूल्य की अपेक्षा अधिक है तो देश का व्यापार संतुलन होता है ? उत्तर — ऋणात्मक अथवा प्रतिकूल
26. यदि निर्यात का मूल्य, देश के आयात मूल्य की अपेक्षा अधिक है तो देश का व्यापार संतुलन होता है ? उत्तर — धनात्मक अथवा अनुकूल
27. अंतरराष्ट्रीय व्यापार को किन दो प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है ? उत्तर — i) द्विपार्श्विक व्यापार (दो देशों के द्वारा एक दूसरे के साथ किया गया व्यापार), ii) बहुपार्श्विक व्यापार (बहुत से व्यापारिक देशों के साथ किया गया व्यापार)
28. व्यापार हेतु अर्थव्यवस्थाओं को खोलने का कार्य किसके रूप में जाना जाता है ? उत्तर — मुक्त व्यापार अथवा व्यापार उदारीकरण
29. डंप करना क्या हैं ? उत्तर — लागत की दृष्टि से नहीं वरन् भिन्न-भिन्न कारणों से अलग-अलग कीमत की किसी वस्तु को दो देशों में विक्रय करने की प्रथा डंप करना कहलाती है।
30. GATT का गठन क्यों किया गया था ? उत्तर — 1948 में विश्व को उच्च सीमा शुल्क और विभिन्न प्रकार की अन्य बाधाओं से मुक्त कराने हेतु कुछ देशों के द्वारा GATT का गठन किया गया था।
31. विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय कहाँ स्थित है ? उत्तर — जिनेवा, स्विट्जरलैंड
32. विश्व व्यापार संगठन के सदस्य देशों की संख्या है ? उत्तर — 164 (भारत संस्थापक सदस्य)
33. आसियान (ASEAN) का मुख्यालय कहाँ है ? उत्तर — जकार्ता
34. CIS का मुख्यालय कहाँ है ? उत्तर — मिंसक, बेलारूस
35. यूरोपीय संघ (EU) का मुख्यालय कहाँ है ? उत्तर — बुसेल्स, बेल्जियम
36. लेटिन अमेरिकन इंटीग्रेशन एसोसिएशन (LAIA) का मुख्यालय कहाँ है ? उत्तर — मॉण्टेविडियो, उरुग्वे
37. नार्थ अमेरिकन फ्री ट्रेड एसोसिएशन (NAFTA) की उत्पत्ति कब हुई थी ? उत्तर — 1994
38. आर्गेनाइजेशन ऑफ़ पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज (OPEC) की स्थापना कब हुई थी ? उत्तर — 1949 मुख्यालय वियना में
39. साउथ एशियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (SAFTA) की स्थापना कब हुई थी ? उत्तर — जनवरी 2006
40. अंतरराष्ट्रीय व्यापार की दुनिया के मुख्य प्रवेश द्वार होते हैं ? उत्तर — पोताश्रय तथा पत्तन
41. विश्व का सबसे बड़ा स्थलरुद्ध पत्तन कौन है ? उत्तर — सैन फ्रांसिस्को
42. निपटाए गये नौभार के अनुसार पत्तनों के प्रकार है ? उत्तर — i) औद्योगिक पत्तन, वाणिज्यिक पत्तन, iii) विस्तृत पत्तन
43. संसार के अधिकांश महान पत्तन किस प्रकार का है ? उत्तर — विस्तृत पत्तन
44. अवस्थिति के आधार पर पत्तनों के प्रकार है ? उत्तर — i) अंतर्देशीय पत्तन ii) बाह्य पत्तन
45. वैसे पत्तन जो समुद्री तट से दूर अवस्थित होते हैं तथा समुद्र से एक नदी अथवा नहर द्वारा जुड़े होते हैं क्या कहलाते हैं ? उत्तर — अंतर्देशीय पत्तन उदाहरण = मेनचेस्टर, मेंफिस (मिसीसिपी नदी पर), मैनहीम तथा ड्यूसबर्ग (राइन नदी), कोलकाता (हुगली नदी)
46. वैसे पत्तन जो गहरे जल में वास्तविक पत्तन से दूर बने होते हैं उसे क्या कहते हैं ? उत्तर — बाह्य पत्तन उदाहरण = एथेंस, पिरेइअस
47. विशिष्टीकृत कार्यकलापों के आधार पर पत्तनों के प्रकार है ? उत्तर — i) तैल पत्तन, ii) मार्ग या विश्राम पत्तन, iii) पैकेट पत्तन, iv) आंत्रपो पत्तन, v) नौ सेना पत्तन
48. वेनेज़ुएला में माराकाइबो, ट्यूनिशिया में एस्सखीरा, लेबनान में त्रिपोली किस प्रकार के पत्तन है ? उत्तर — टैंकर पत्तन
49. पर्शिया की खाड़ी पर अबादान कैसा पत्तन है ? उत्तर — तेलशोधन
50. मार्ग या विश्राम पत्तन के उदाहरण है ? उत्तर — अदन, होनोलूलू तथा सिंगापुर
51. किस प्रकार के पत्तन को फेरी-पत्तन के नाम से भी जाना जाता हैं ? उत्तर — पैकेट स्टेशन
52. इंग्लिश चैनल के आर-पार इंग्लैंड में डोवर तथा फ्रांस में कैलाइस पत्तन किसका उदाहरण है ? उत्तर — फेरी-पत्तन
53. आंत्रपो पत्तन का उदाहरण है ? उत्तर — सिंगापुर (एशिया), रोटरडम (यूरोप) और कोपेनहेगन (बाल्टिक क्षेत्र)
54. कोच्चि तथा कारवाड़ किस प्रकार के पत्तनों के उदाहरण है ? उत्तर — नौ सेना पत्तन
आधुनिक समय में व्यापार विश्व के आर्थिक संगठन का आधार है और राष्ट्रों की विदेश नीति से संबंधित है।
सर्वाधिक अनुकूल राष्ट्र (MFN)
– : समाप्त : –
